Shuru
Apke Nagar Ki App…
पक्षों के बीच जमकर हुए लड़ाई झगड़े में 2 लोग गंभीर घायल जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालापट्टी में दो पक्षों के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा व मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से एक-एक लोग घायल हो गए। दो पक्षों के बीच हुए लड़ाई झगड़े की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। घायलों ने बताया आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा व मारपीट हुई है।
Local news
पक्षों के बीच जमकर हुए लड़ाई झगड़े में 2 लोग गंभीर घायल जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालापट्टी में दो पक्षों के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा व मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से एक-एक लोग घायल हो गए। दो पक्षों के बीच हुए लड़ाई झगड़े की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। घायलों ने बताया आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा व मारपीट हुई है।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- हाथरस पीड़ित दलित परिवार को हाई कोर्ट का घर देने का आदेश1
- पक्षों के बीच जमकर हुए लड़ाई झगड़े में 2 लोग गंभीर घायल जनपद हाथरस की सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला बालापट्टी में दो पक्षों के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा व मारपीट हो गई। मारपीट के दौरान दोनों पक्षों से एक-एक लोग घायल हो गए। दो पक्षों के बीच हुए लड़ाई झगड़े की सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दोनों घायलों का जिला अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। घायलों ने बताया आपसी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लड़ाई झगड़ा व मारपीट हुई है।1
- पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं पुलिस अधीक्षक हाथरस द्वारा रक्षाबंधन के पावन पर्व पर जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए यातायात नियमों का पालन करने एवं सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने की अपील की गई। *उन्होंने सभी से हेलमेट एवं सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने तथा यातायात नियमों का पालन कर स्वयं एवं अपने परिवार की सुरक्षा सुनिश्चित करने का संदेश दिया।* *उक्त के संबंध में पुलिस अधीक्षक हाथरस की बाइट*1
- रक्षाबंधन पर एसपी हाथरस चिरंजीव नाथ सिन्हा का जनता के नाम संदेश...... रक्षाबंधन पर एसपी हाथरस की जनपदवासियों से अपील, यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित यात्रा का दिया संदेश रक्षाबंधन के पावन पर्व पर पुलिस अधीक्षक हाथरस ने जनपदवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुरक्षित यातायात सुनिश्चित करने की अपील की। उन्होंने लोगों से वाहन चलाते समय यातायात नियमों का अनिवार्य रूप से पालन करने का संदेश दिया। एसपी ने दोपहिया वाहन चालकों से हेलमेट तथा चारपहिया वाहन चालकों से सीट बेल्ट का प्रयोग करने की अपील की। साथ ही वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और तेज गति से वाहन न चलाने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का पालन केवल चालान से बचने के लिए नहीं, बल्कि स्वयं और अपने परिवार की सुरक्षा के लिए जरूरी है। रक्षाबंधन के अवसर पर सभी लोग सुरक्षित यात्रा करें और सकुशल अपने गंतव्य तक पहुंचें।1
- सरकारी स्कूलों में बदहाल व्यवस्था पर ADHR ने DM को सौंपा ज्ञापन, कहा - गरीब का बच्चा भी सम्मानजनक शिक्षा का हकदार हाथरस। जनपद के सरकारी विद्यालयों में शैक्षिक एवं बुनियादी व्यवस्थाओं में सुधार की मांग को लेकर एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक ह्यूमन राइट्स (ADHR), हाथरस द्वारा जिलाधिकारी अतुल वत्स के नाम संबोधित ज्ञापन ओसी कलेक्ट्रेट में उपजिलाधिकारी अर्चना शर्मा को सौंपा गया। ज्ञापन राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय के नेतृत्व में सौंपा गया। ज्ञापन में कहा गया कि सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले हजारों बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए विद्यालयों की बुनियादी व्यवस्थाओं को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जानी चाहिए। शिक्षा केवल प्रवेश तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को सुरक्षित भवन, स्वच्छ पेयजल, क्रियाशील शौचालय, पर्याप्त कक्षाएं, फर्नीचर, बिजली-पंखे, खेल सुविधाएं, पर्याप्त शिक्षक तथा पौष्टिक भोजन जैसी मूलभूत सुविधाएं मिलना भी आवश्यक है। ADHR ने संविधान के अनुच्छेद 14, 15, 21, 21-क, 39(फ) एवं 45 का उल्लेख करते हुए कहा कि बच्चों की शिक्षा, गरिमा, समान अवसर और सुरक्षित वातावरण सुनिश्चित करना शासन-प्रशासन की जिम्मेदारी है। संगठन ने चिंता जताई कि जनपद के कुछ सरकारी विद्यालयों में आज भी बुनियादी सुविधाओं की कमी की शिकायतें आती रहती हैं। *ADHR की प्रमुख मांगें:* 1. सभी सरकारी विद्यालयों का व्यापक स्थलीय सर्वेक्षण और तकनीकी निरीक्षण कराया जाए। 2. स्वच्छ पेयजल, छात्र-छात्राओं के लिए अलग शौचालय, जर्जर भवनों की मरम्मत, पर्याप्त डेस्क-बेंच की व्यवस्था हो। 3. खेल मैदान सुरक्षित हों, पर्याप्त शिक्षकों की नियुक्ति हो और छात्र-शिक्षक अनुपात मानक के अनुरूप हो। 4. गुणवत्तापूर्ण मध्यान्ह भोजन, समय से ड्रेस, जूते-मोजे, पुस्तकें, बैग उपलब्ध कराए जाएं। 5. सुरक्षित विद्युत व्यवस्था, पंखे, प्रकाश व्यवस्था, नियमित सफाई, जल निकासी व मच्छर रोकथाम की व्यवस्था हो। 6. छात्राओं के लिए विशेष स्वच्छता व सुरक्षा सुविधाएं और दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए रैंप की व्यवस्था हो। संगठन ने प्रत्येक विद्यालय की मूलभूत सुविधाओं की विद्यालयवार सार्वजनिक रिपोर्ट तैयार करने, अभिभावकों की शिकायतों के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था बनाने और किसी भी बच्चे के साथ जाति, धर्म, लिंग, आर्थिक स्थिति के आधार पर भेदभाव न होने देने की मांग की। *राष्ट्रीय महासचिव प्रवीन वार्ष्णेय ने कहा -* "किसी बच्चे को केवल इसलिए असुविधाजनक, असुरक्षित अथवा गरिमाहीन वातावरण में शिक्षा प्राप्त करने के लिए विवश नहीं किया जाना चाहिए क्योंकि वह सरकारी विद्यालय में पढ़ता है। जनपद का कोई भी विद्यालय बुनियादी सुविधाओं से वंचित न रहे।" ज्ञापन सौंपने वालों में जिलाध्यक्ष कमलकांत दोवराबाल, राजेश वार्ष्णेय, अनिल अग्रवाल, रवि गुप्ता, उद्धव कृष्ण शर्मा आदि मौजूद रहे।3
- सासनी में बारह वफात का जुलूस: चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस, चाक-चौबंद सुरक्षा और सुचारु यातायात के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन सासनी में बारह वफात का जुलूस: चप्पे-चप्पे पर मुस्तैद रही पुलिस, चाक-चौबंद सुरक्षा और सुचारु यातायात के बीच शांतिपूर्ण संपन्न हुआ आयोजन सासनी: कस्बे में बुधवार दोपहर बारह वफात का जुलूस पूरी धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ निकाला गया, जिसमें पुलिस की चाक-चौबंद सुरक्षा व्यवस्था और पैनी नजर मुख्य आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस के दौरान किसी भी प्रकार का कोई जाम न लग सके और यातायात व्यवस्था पूरी तरह सुचारु बनी रहे, इसके लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद नजर आया। तयशुदा मार्गों से निकाले गए इस जुलूस में मुस्लिम समाज के लोगों के साथ-साथ युवाओं, बुजुर्गों और बच्चों ने भी भारी संख्या में भाग लिया। इस दौरान पूरा कस्बा धार्मिक नारों और पैगंबर हजरत मोहम्मद साहब की शान में पढ़ी जा रही नात व कलाम से गूंज उठा। जुलूस के रास्ते में जगह-जगह स्थानीय नागरिकों ने स्वागत करने के साथ-साथ पानी आदि की उचित व्यवस्था की थी। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के तहत सासनी पुलिस-प्रशासन ने हर संवेदनशील स्थान पर भारी पुलिस बल तैनात कर रखा था। पुलिसकर्मी लगातार जुलूस के साथ-साथ चलते रहे और पल-पल की गतिविधि पर नजर बनाए रहे। जुलूस के दौरान मार्ग में यातायात बाधित न हो और आम जनता को किसी भी तरह की परेशानी का सामना न करना पड़े, इसके लिए पुलिसकर्मियों ने यातायात व्यवस्था को संभालने के लिए कड़े प्रबंध किए थे, जिससे कस्बे के चप्पे-चप्पे पर खाकी का पहरा दिखाई दिया। अधिकारियों की लगातार निगरानी और आयोजकों की ओर से शांति व भाईचारा बनाए रखने की अपील के चलते यह धार्मिक आयोजन पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।1
- हाथरस व्यूरो रिपोर्ट खेत में काम कर गई महिला को सांप ने डसा1
- खेत मे खड़ी फसल में बकरी चराने की मना करने पर दबंगों ने एक किशोर के साथ की मारपीट जनपद हाथरस की हाथरस जंक्शन कोतवाली क्षेत्र के गांव शेखुपुर अजीत में खेत में खड़ी फसल में बकरी चराने की मना करने पर दबंगों ने एक 16 वर्षीय किशोर दिनेश पुत्र मनोज के साथ मारपीट कर दी। दबंगों द्वारा की गई मारपीट में किशोर गंभीर रूप से घायल हो गया। पीड़ित किशोर के परिजनों द्वारा कोतवाली पहुंचकर पुलिस से शिकायत की गई। घायल किशोर का पुलिस ने अस्पताल लाकर डाक्टरी परीक्षण कराया है। पीड़ित किशोर ने बताया खेत मे खड़ी फसल में बकरी चराने की मना करने पर दबंगों ने उसके साथ मारपीट की है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामले में आगे की कार्यवाही शुरू कर दी है।1