logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जन्म प्रमाण पत्र के लिए 10 महीने से भटक रहा फरियादी, SDM के संज्ञान के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई जन्म प्रमाण पत्र के लिए 10 महानों से भटक रहे फरियादी, उदासीन बने है अधिकारी, SDM के संज्ञान लेने के बाद भी नहीं जारी हुआ 10 महीने पहले आवेदन किया हुआ जन्म प्रमाण पत्र सूत्र बताते है कि SDM कार्यालय में तैनात बाबू बिना सुविधा शुल्क के नहीं करते है काम

14 hrs ago
user_Khulasach TV
Khulasach TV
Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
14 hrs ago
eb31de6b-ff9b-433a-a6c1-bd39ff0516bd

जन्म प्रमाण पत्र के लिए 10 महीने से भटक रहा फरियादी, SDM के संज्ञान के बाद भी नहीं हुई कार्रवाई जन्म प्रमाण पत्र के लिए 10 महानों से भटक रहे फरियादी, उदासीन बने है अधिकारी, SDM के संज्ञान लेने के बाद भी नहीं जारी हुआ 10 महीने पहले आवेदन किया हुआ जन्म प्रमाण पत्र सूत्र बताते है कि SDM कार्यालय में तैनात बाबू बिना सुविधा शुल्क के नहीं करते है काम

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • मिर्जापुर मण्डलीय अस्पताल के पीछे मोर्चरी में रखे एक युवक के शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया। शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर निवासी किशन लाल माली पुत्र श्याम लाल माली की फांसी के फंदे से मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए मण्डलीय अस्पताल लाया गया था, जहां उसे अस्पताल के पीछे स्थित मोर्चरी में रखा गया था। आरोप है कि मोर्चरी में उचित व्यवस्था न होने के कारण चूहों ने शव को कई जगह से कुतर दिया। जब परिजनों ने शव की स्थिति देखी तो वे आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया। परिजनों का कहना है कि यह बेहद अमानवीय और लापरवाही भरा मामला है। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन द्वारा मोर्चरी की साफ-सफाई और सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा जाता, जिसके चलते ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाकर शांत कराया। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोर्चरी की व्यवस्था में सुधार और नियमित निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है।
    1
    मिर्जापुर  मण्डलीय अस्पताल के पीछे मोर्चरी में रखे एक युवक के शव को चूहों द्वारा कुतरने का मामला सामने आने से हड़कंप मच गया। घटना से आक्रोशित परिजनों ने अस्पताल परिसर में जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया।
शहर कोतवाली क्षेत्र के तरकापुर निवासी किशन लाल माली पुत्र श्याम लाल माली की फांसी के फंदे से मौत हो गई थी। पुलिस द्वारा शव को पोस्टमार्टम के लिए मण्डलीय अस्पताल लाया गया था, जहां उसे अस्पताल के पीछे स्थित मोर्चरी में रखा गया था। आरोप है कि मोर्चरी में उचित व्यवस्था न होने के कारण चूहों ने शव को कई जगह से कुतर दिया। जब परिजनों ने शव की स्थिति देखी तो वे आक्रोशित हो उठे और अस्पताल परिसर में विरोध जताते हुए हंगामा शुरू कर दिया।
परिजनों का कहना है कि यह बेहद अमानवीय और लापरवाही भरा मामला है। उनका आरोप है कि अस्पताल प्रशासन द्वारा मोर्चरी की साफ-सफाई और सुरक्षा का कोई ध्यान नहीं रखा जाता, जिसके चलते ऐसी शर्मनाक घटना सामने आई है। उन्होंने जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। घटना की सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और परिजनों को समझाकर शांत कराया। वहीं, इस घटना के सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग की व्यवस्थाओं पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि मोर्चरी की व्यवस्था में सुधार और नियमित निगरानी बेहद जरूरी है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं दोबारा न हों। फिलहाल मामले को लेकर अस्पताल प्रशासन की ओर से जांच की बात कही जा रही है।
    user_Mirzapur Samachar
    Mirzapur Samachar
    पत्रकार गौरव विश्वकर्मा मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • खेत भरने जा रहे वृद्ध की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के आनापुर गांव में खेत भरने जा रहे एक अधेड़ के साथ हुई मारपीट के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी धर्मराज (55) बृहस्पतिवार दोपहर खेत भरने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में वह एक पान-गुटखा की दुकान पर पान खाने के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद थानीपुर निवासी एक व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोपी ने धर्मराज की पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर उनकी पत्नी निर्मला देवी घायल अवस्था में उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचीं और प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल परीक्षण कराने तथा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। परिजनों के अनुसार घायल धर्मराज को पहले एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज भेजा गया। सीएचसी में हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें भदोही के एक निजी नर्सिंग होम और फिर ट्रामा सेंटर वाराणसी लेकर गए। वहां से भी चिकित्सकों ने जवाब दे दिया, जिसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए, जहां उनकी मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    1
    खेत भरने जा रहे वृद्ध की पिटाई, इलाज के दौरान मौत; पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा
गोपीगंज। कोतवाली क्षेत्र के आनापुर गांव में खेत भरने जा रहे एक अधेड़ के साथ हुई मारपीट के बाद इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार गांव निवासी धर्मराज (55) बृहस्पतिवार दोपहर खेत भरने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में वह एक पान-गुटखा की दुकान पर पान खाने के लिए रुक गए। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद थानीपुर निवासी एक व्यक्ति से उनका विवाद हो गया। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई और आरोपी ने धर्मराज की पिटाई कर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। घटना की जानकारी होने पर उनकी पत्नी निर्मला देवी घायल अवस्था में उन्हें लेकर कोतवाली पहुंचीं और प्रार्थना पत्र देकर मेडिकल परीक्षण कराने तथा आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की। परिजनों के अनुसार घायल धर्मराज को पहले एक निजी नर्सिंग होम ले जाया गया, जहां से हालत गंभीर देखते हुए उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गोपीगंज भेजा गया।
सीएचसी में हालत बिगड़ने पर चिकित्सकों ने उन्हें रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उन्हें भदोही के एक निजी नर्सिंग होम और फिर ट्रामा सेंटर वाराणसी लेकर गए। वहां से भी चिकित्सकों ने जवाब दे दिया, जिसके बाद परिजन उन्हें घर ले आए, जहां उनकी मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
    user_Anis Akhtar
    Anis Akhtar
    Local News Reporter औराई, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • थाना भदोही दिनांक 09.03.2026 घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से पीड़ित परिवार को न्याय का दिया गया भरोसा* शैलेष कुमार,* जिलाधिकारी भदोही एवं अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा घटनास्थल पर जाकर आग से झुलसे जैसलाल सरोज पुत्र स्व0 लालता प्रसाद सरोज के घर पहुॅचे और उनके परिजनों से बात-चीत की गई। घटना संबंधित विस्तृत जानकारी ली गई तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा घटना निष्पक्ष जांच हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। झुलसे व्यक्ति के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, किसी प्रकार की लापरवाही या आपराधिक तत्व की संलिप्तता सामने आती है तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी औराई श्याममणि त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात राय, खण्ड विकास अधिकारी औराई दिलीप कुमार पासी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
    3
    थाना भदोही
दिनांक 09.03.2026
घटना स्थल का निरीक्षण करने पहुंचे जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त रूप से पीड़ित परिवार को न्याय का दिया गया भरोसा*
शैलेष कुमार,* जिलाधिकारी भदोही एवं अभिमन्यु मांगलिक, पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा घटनास्थल पर जाकर आग से झुलसे जैसलाल सरोज पुत्र स्व0 लालता प्रसाद सरोज के घर पहुॅचे और उनके परिजनों से बात-चीत की गई। घटना संबंधित विस्तृत जानकारी ली गई तथा पीड़ित परिवार से मुलाकात कर उन्हें हर संभव सहायता एवं न्याय दिलाने का भरोसा दिया गया। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक भदोही द्वारा घटना निष्पक्ष जांच हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया गया। झुलसे व्यक्ति के समुचित उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, किसी प्रकार की लापरवाही या आपराधिक तत्व की संलिप्तता सामने आती है तो कठोर कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान उप जिलाधिकारी औराई श्याममणि त्रिपाठी, पुलिस क्षेत्राधिकारी प्रभात राय, खण्ड विकास अधिकारी औराई दिलीप कुमार पासी एवं सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित रहें।
    user_Rajesh pandey
    Rajesh pandey
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • भदोही के अंबर नीम जामुन मोहल्ला में महिलाओं के लिए नई दुकान जमजम गारमेंट्स का शुभारंभ हुआ है। यहां लेटेस्ट डिजाइन और शानदार कलेक्शन के फैंसी सूट ₹300 से ₹3000 तक उपलब्ध हैं।
    1
    भदोही के अंबर नीम जामुन मोहल्ला में महिलाओं के लिए नई दुकान जमजम गारमेंट्स का शुभारंभ हुआ है। यहां लेटेस्ट डिजाइन और शानदार कलेक्शन के फैंसी सूट ₹300 से ₹3000 तक उपलब्ध हैं।
    user_NEWS TIME UP
    NEWS TIME UP
    Waiter/Waitress Bhadohi, Uttar Pradesh•
    17 hrs ago
  • समाचार: भदोही जनपद के जंगीगंज क्षेत्र स्थित कलनुआ गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा का वाचन पंडित व्यास महाराज राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से किया गया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
    1
    समाचार:
भदोही जनपद के जंगीगंज क्षेत्र स्थित कलनुआ गांव में आयोजित श्रीमद् भागवत कथा के चतुर्थ दिवस पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। कथा का वाचन पंडित व्यास महाराज राघवेंद्र प्रपन्नाचार्य जी के मुखारविंद से किया गया। कथा के दौरान उन्होंने भगवान की भक्ति, धर्म और सदाचार के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डाला।
    user_Ram sajivan pandey
    Ram sajivan pandey
    Social worker ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • भदोही। जनपद के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरगांव में सोमवार सुबह एक व्यक्ति गंभीर रूप से आग की चपेट में आकर झुलस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 08:20 बजे ग्राम पिपरगांव के प्रधानपति द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि गांव निवासी जैसलाल सरोज (55 वर्ष) पुत्र लालता प्रसाद सरोज आग से झुलस गए हैं। सूचना मिलते ही पीआरवी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 07:30 बजे जैसलाल सरोज का स्थानीय ग्राम प्रधान राम नायक यादव के दरवाजे पर हैंड पाइप दुरुस्त कराने को लेकर कुछ कहा-सुनी हो गई थी। इसी दौरान जैसलाल आग की चपेट में आ गए। मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कंबल डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक उनका शरीर लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस चुका था। घायल अवस्था में पुलिस द्वारा उन्हें जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ज्ञानपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। घटना के बाद जैसलाल के परिजनों ने ग्राम प्रधान के पुत्र कमलेश यादव पर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    भदोही। जनपद के ज्ञानपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पिपरगांव में सोमवार सुबह एक व्यक्ति गंभीर रूप से आग की चपेट में आकर झुलस गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार सुबह करीब 08:20 बजे ग्राम पिपरगांव के प्रधानपति द्वारा डायल 112 पर सूचना दी गई कि गांव निवासी जैसलाल सरोज (55 वर्ष) पुत्र लालता प्रसाद सरोज आग से झुलस गए हैं।
सूचना मिलते ही पीआरवी व स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल की। पुलिस के अनुसार सुबह करीब 07:30 बजे जैसलाल सरोज का स्थानीय ग्राम प्रधान राम नायक यादव के दरवाजे पर हैंड पाइप दुरुस्त कराने को लेकर कुछ कहा-सुनी हो गई थी। इसी दौरान जैसलाल आग की चपेट में आ गए।
मौके पर मौजूद ग्रामीणों ने कंबल डालकर आग बुझाई, लेकिन तब तक उनका शरीर लगभग 80 प्रतिशत तक झुलस चुका था। घायल अवस्था में पुलिस द्वारा उन्हें जिला अस्पताल महाराजा चेतसिंह ज्ञानपुर लाया गया, जहां चिकित्सकों ने हालत गंभीर देखते हुए बीएचयू वाराणसी के लिए रेफर कर दिया।
घटना के बाद जैसलाल के परिजनों ने ग्राम प्रधान के पुत्र कमलेश यादव पर जलाने का आरोप लगाया है। पुलिस को दी गई तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
इस संबंध में पुलिस अधीक्षक भदोही श्री अभिमन्यु मांगलिक ने बताया कि पुलिस उच्चाधिकारियों की मौजूदगी में घटना के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। तहरीर के आधार पर सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर नामजद आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है तथा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_SHYAM SHUKLA
    SHYAM SHUKLA
    Farmer भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • मिर्जापुर - मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखें शव को खा रहे चूहे। शव देख परिजनों ने मोर्चरी हाउस के बाहर किया हंगामा। मौके पर पहुंचे अस्पताल प्रशासन ने लापरवाह कर्मचारियों पर कार्यवाही का दिया आश्वाशन। रविवार को एक युवक ने फांसी लगाकर किया था आत्महत्या । परिजनों ने कहा मोर्चरी हाउस में डीफ्रीजर खराब शव को सुरक्षित रखने के लिए दो हजार के बर्फ का भी लिया गया पैसा । मंडलीय अस्पताल का मामला।
    1
    मिर्जापुर - मंडलीय अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखें शव को खा रहे चूहे।
शव देख परिजनों ने मोर्चरी हाउस के बाहर किया हंगामा।
मौके पर पहुंचे अस्पताल प्रशासन ने लापरवाह कर्मचारियों पर कार्यवाही का दिया आश्वाशन।
रविवार को  एक युवक ने फांसी लगाकर किया था आत्महत्या ।
परिजनों ने कहा मोर्चरी हाउस में डीफ्रीजर खराब
शव को सुरक्षित रखने के लिए दो हजार के बर्फ का भी लिया गया पैसा ।
मंडलीय अस्पताल का मामला।
    user_Khulasach TV
    Khulasach TV
    Court reporter मिर्जापुर, मिर्जापुर, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • Post by Javed C News
    1
    Post by Javed C News
    user_Javed C News
    Javed C News
    ज्ञानपुर, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • भदोही, सोमवार सुबह 9:30 बजे। जनपद भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुर्गागंज बाजार त्रिमुहानी के पास गिट्टी लदे दो डंपरों को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया। सूचना के आधार पर खनन अधिकारी भदोही अपने दलबल के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की गई, जिसमें दो डंपर गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पाए गए। कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्गागंज थाने में खड़ा करा दिया गया। खनन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी जनपद में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सघन जांच अभियान जारी रहेगा।
    1
    भदोही, सोमवार सुबह 9:30 बजे। जनपद भदोही के दुर्गागंज थाना क्षेत्र में खनन विभाग द्वारा अवैध खनन व परिवहन के खिलाफ सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान दुर्गागंज बाजार त्रिमुहानी के पास गिट्टी लदे दो डंपरों को अवैध परिवहन करते हुए पकड़ा गया।
सूचना के आधार पर खनन अधिकारी भदोही अपने दलबल के साथ क्षेत्र में चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान संदिग्ध वाहनों की जांच की गई, जिसमें दो डंपर गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए पाए गए। कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर दुर्गागंज थाने में खड़ा करा दिया गया।
खनन विभाग की इस कार्रवाई से क्षेत्र में खनन माफियाओं में हड़कंप मच गया है। अधिकारियों का कहना है कि जनपद में अवैध खनन और अवैध परिवहन के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
अधिकारियों ने यह भी स्पष्ट किया कि आगे भी जनपद में अवैध खनन और परिवहन के खिलाफ सघन जांच अभियान जारी रहेगा।
    user_SHYAM SHUKLA
    SHYAM SHUKLA
    Farmer भदोही, भदोही, उत्तर प्रदेश•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.