Shuru
Apke Nagar Ki App…
MURASO MURASO BHAGALPUR ROAD DEORIA UP52
Ranapratap Yadav
MURASO MURASO BHAGALPUR ROAD DEORIA UP52
- Ranapratap Yadavसलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेशMURASO BHAGALPUR2 hrs ago
- Ranapratap Yadavसलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेशMURASO BHAGALPUR2 hrs ago
- Ranapratap Yadavसलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेशMURASO BHAGALPUR2 hrs ago
- Ranapratap Yadavसलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेशMURASO BHAGALPUR ROAD DEORIA UP526 hrs ago
- Ranapratap Yadavसलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेशMURASO BHAGALPUR ROAD DEORIA UP526 hrs ago
- Ranapratap Yadavसलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेशMURASO BHAGALPUR ROAD DEORIA UP526 hrs ago
- Ranapratap Yadavसलेमपुर, देवरिया, उत्तर प्रदेशMURASO BHAGALPUR6 hrs ago
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- MURASO BHAGALPUR ROAD DEORIA UP522
- गांव में आयोजित शस्त्र चंडी महायज्ञ के शुभारंभ अवसर पर बरडीहा दलपत में भव्य कलश यात्रा बड़े ही धूमधाम और श्रद्धा के साथ निकाली गई। मातृशक्ति की सहभागिता और भक्तों की आस्था ने पूरे माहौल को भक्तिमय बना दिया। जयकारों से गूंजता वातावरण दिव्य अनुभूति करा रहा था। जय मां बरडीहा वाली 🙏 #शस्त्रचंडीमहायज्ञ #कलशयात्रा #धार्मिकआस्था #भारतीयसंस्कृति #गांवकीशान #RKsocialist2
- पुलिस अधीक्षक देवरिया संजीव सुमन द्वारा जनपद में अपराध एवं अपराधियों की रोकथाम हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत अपर पुलिस अधीक्षक (दक्षिणी) सुनील कुमार सिंह के कुशल निर्देशन व क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव के कुशल पर्यवेक्षण में थाना बनकटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 84/2026 धारा 331(4),305,324(4) बीएनएस से संबंधित नामजद अभियुक्त मनीष सिंह पुत्र मनोज सिंह निवासी अहिरौली बघेल थाना बनकटा जनपद देवरिया को विगत रात्रि में मुखबिर की सूचना पर जोगीवीर बाबा बरगद के पेड़ के पास से गिरफ्तार करते हुए उसके पास से चोरी के कुल 3,532/- रूपये, एक तोड़ा गया सीसीटीवी कैमरा, 96 पैकेट विभिन्न कम्पनियों के बिस्किट, किंग सोयाबीन रिफाइन तेल 5 बोतल, बाला जी मसाला सेव मुरमुरा 14 छोटा पैकेट, लेसी चाईनीज नमकीन 4 पैकेट, सीटी गोल्ड चायपत्ती 10 पैकेट, गोल्डी मीट मसाला 96 छोटा पैकेट, एक प्लास्टिक की पीले रंग की छोटी कटोरी व बरामद हुआ, जिससे उक्त अभियोग में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी करते हुए नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है। उल्लेखनीय है कि दिनांक 08.04.2026 को थाना बनकटा पर वादी अरविन्द कुमार सिंह निवासी अहिरौली बघेल थाना बनकटा जनपद देवरिया द्वारा तहरीरी सूचना देकर एवगत कराया गया कि दिनांक 07.04.2026 की रात्रि में वादी अपना किराने की दुकान बन्द करके घर चले गए व दिनांक 08.04.2026 को सुबह दुकान पर पहुंचे तो देखे कि दुकान के उपर का कटरैन टूटा हुआ है और अन्दर का सामान बिखरा पड़ा है, सीसीटीवी कैमरा देखने पर पता चला कि सुबह 4 बजे के करीब वादी के गांव के ही मनीष सिंह उपरोक्त द्वारा दुकान में घुसकर उक्त घटना कारित की गयी है, जिसके संबंध में थाना बनकटा पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 84/2026 धारा 331(4),305,324(4) बीएनएस पंजीकृत करते हुए विवेचना की जा रही है।1
- बेल्थरा रोड (बलिया) | संवाददाता तहसील बेल्थरा रोड में शुक्रवार को पूर्वाह्न 11:00 बजे मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत अंतिम प्रकाशन किया गया। इस दौरान तहसील क्षेत्र में कुल 3,69,721 मतदाताओं की सूची में व्यापक संशोधन करते हुए 66,279 नामों को हटाया गया, जो इस क्षेत्र में अब तक की बड़ी कार्रवाई मानी जा रही है। उपजिलाधिकारी (एसडीएम) शरद चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि यह कार्रवाई अपात्र, मृत एवं डुप्लीकेट मतदाताओं की पहचान कर उन्हें सूची से विलोपित करने के उद्देश्य से की गई है। उन्होंने कहा कि मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी एवं त्रुटिरहित बनाना निर्वाचन प्रक्रिया का महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिससे आगामी चुनाव निष्पक्ष एवं सुचारु रूप से संपन्न हो सकें। इस पुनरीक्षण कार्य में बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ), सुपरवाइजर, तहसील प्रशासन एवं निर्वाचन विभाग के सभी सक्षम अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भूमिका सराहनीय रही। घर-घर सत्यापन, दावे-आपत्तियों के निस्तारण तथा अभिलेखों के मिलान के बाद अंतिम सूची तैयार की गई। वहीं, पूर्व में संचालित एसएआर (Special Summary Revision) अभियान के दौरान एसडीएम शरद चौधरी द्वारा किए गए कार्यों की भी क्षेत्र में व्यापक सराहना सुनने को मिली। स्थानीय लोगों एवं जनप्रतिनिधियों का कहना है कि उन्होंने लगातार कड़ी मेहनत करते हुए पूरी प्रक्रिया को गंभीरता और पारदर्शिता के साथ संचालित किया, जिसका सकारात्मक परिणाम अब सामने आया है। अंतिम प्रकाशन के अवसर पर विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता, मंडल अध्यक्ष, जनप्रतिनिधि एवं स्थानीय नागरिक भी मौजूद रहे और प्रक्रिया का अवलोकन किया। प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे प्रकाशित मतदाता सूची का अवलोकन करें और यदि किसी प्रकार की त्रुटि हो तो निर्धारित प्रक्रिया के तहत समय रहते दावा-आपत्ति प्रस्तुत करें, ताकि सूची को और अधिक सटीक बनाया जा सके।2
- “‘चोर’ बताकर महिला का सरेआम अपमान! सिवान से शर्मनाक वीडियो ” “सिवान में महिला की साड़ी खींची गई | भीड़ ने कानून हाथ में लिया!” 📝 सिवान जिले के महाराजगंज थाना क्षेत्र के अकाशी मोड़ पर हुई यह घटना समाज को झकझोर देने वाली है। एक महिला को ‘चोर’ बताकर बीच बाजार उसकी साड़ी खींची गई और उसके सम्मान को सरेआम ठेस पहुँचाई गई। अगर महिला ने कोई गलती की थी, तो उसके लिए कानून और पुलिस मौजूद है। लेकिन किसी भी व्यक्ति या भीड़ को यह अधिकार नहीं है कि वह कानून अपने हाथ में लेकर किसी महिला की गरिमा के साथ खिलवाड़ करे। भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 354, 354B और 509 के तहत इस तरह की हरकत गंभीर अपराध है। साथ ही, इस घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर फैलाना भी अपराध की श्रेणी में आ सकता है। हम प्रशासन से मांग करते हैं कि दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी हो और कड़ी कार्रवाई की जाए। 👉 जनता से अपील: कानून को अपने हाथ में न लें। किसी भी अपराध की सूचना पुलिस को दें, खुद न्याय करने की कोशिश न करें। #Siwan #BiharNews #BreakingNews #CrimeNews #ViralVideo #WomenSafety #JusticeForWoman #Shame #StopMobJustice #IPC354 #LawAndOrder #SpeakUp #RespectWomen #IndiaNews #Trending “क्या भीड़ को सजा देने का अधिकार है?”1
- खबर देवरिया जिले से है जहां प्रेम प्रसंग के विवाद में एक युवती ने एसपी कार्यालय के बाहर कीटनाशक पी लिया बताया जा रहा है कि युवती अपने प्रेमी के खिलाफ शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी, युवती ने कार्यालय के बाहर कीटनाशक पी लिया मौके पर हड़कंप मच गया और वहां मौजूद पुलिसकर्मियों ने आनन-फानन में युवती को मेडिकल कॉलेज देवरिया में भर्ती कराया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के एक गांव की रहने वाली युवती का उसी गांव के एक युवक से कई वर्षों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवती शादी की जिद पर अड़ी थी, लेकिन युवक और उसके परिजन शादी से इनकार कर रहे थे आरोप है कि युवती ने इस मामले की शिकायत कई बार थाने और महिला थाने में भी की थी, लेकिन सुनवाई नहीं होने से परेशान होकर आज वह एसपी कार्यालय पहुंची थी। फिलहाल परिजनों की तहरीर के आधार पर रामपुर कारखाना में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। कैमरे पर परिवार का कोई सदस्य बोलने को तैयार नहीं हुआ। को सिटी ने बताया की ममला प्रेम प्रसंग का था एसपी कार्यलय के बहार युवती ने किटनाशक पी लिया है इलाज के लिए उसकी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है परिजनों के तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है ।2
- कंप्यूटर के फॉन्ट से भी अच्छा लिखती है आंटी, वीडियो में महिला की कला देख चौंक जाएंगे आप सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक अधेड़ उम्र की महिला अपनी बेहद सुंदर और सटीक हैंडराइटिंग से लोगों का ध्यान खींच रही हैं. वो सफेद कागज पर संस्कृत के श्लोक इतने साफ और बैलेंस तरीके से लिखती हैं कि उनकी लिखावट कंप्यूटर फॉन्ट जैसी लगती है. यूजर्स इस कला की जमकर तारीफ कर रहे हैं और इसे सालों की मेहनत का नतीजा बता रहे हैं. आज के दौर में सोशल मीडिया की ताकत किसी से छिपी नहीं है. यहां कब क्या ट्रेंड करने लगे, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल होता है. हर किसी के हाथ में स्मार्टफोन है और इंटरनेट की आसान पहुंच ने लोगों को अपनी प्रतिभा दुनिया के सामने दिखाने का मौका दे दिया है. यही वजह है कि कोई भी वीडियो कुछ ही घंटों में लाखों लोगों तक पहुंच जाता है और चर्चा का विषय बन जाता है. इन दिनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक ऐसा ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग हैरान भी हैं और प्रभावित भी. इस वीडियो में एक अधेड़ उम्र की महिला बड़े ही सुंदर और सधे हुए अंदाज में कागज पर संस्कृत के श्लोक लिखती नजर आ रही हैं. उनकी लिखावट इतनी साफ, संतुलित और आकर्षक है कि पहली नजर में देखने वाला यही सोचता है कि यह किसी कंप्यूटर फॉन्ट से प्रिंट किया गया है.1
- MURASO BHAGALPUR ROAD DEORIA UP521