Shuru
Apke Nagar Ki App…
शंभूगढ़ में आग से 20 बीघा फसल जली, बिजली के तारों से आगजनी की आशंका; ग्रामीणों ने निजी टैंकरों से पाया काबू शंभूगढ़ में खेतों में रखी जवाहर की कड़प और मक्का की फसल में आग लग गई। करीब 20 बीघा जमीन की फसल और खेत में रखी कड़प जल गई। शंभूगढ़ निवासी शोभा लाल और गणपत लाल पुत्र बंशीलाल शर्मा के खेत में आग लगी। लपटे देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसान मुकेश कुमार ने बताया कि खेत के ऊपर से बिजली के तार गुजरते हैं। आशंका है कि तारों से निकली चिंगारी के कारण आग लगी हो सकती है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने निजी टैंकरों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक खेत में रखी फसल और कड़प जल चुकी थी।
प्रहलाद सिंह रावत
शंभूगढ़ में आग से 20 बीघा फसल जली, बिजली के तारों से आगजनी की आशंका; ग्रामीणों ने निजी टैंकरों से पाया काबू शंभूगढ़ में खेतों में रखी जवाहर की कड़प और मक्का की फसल में आग लग गई। करीब 20 बीघा जमीन की फसल और खेत में रखी कड़प जल गई। शंभूगढ़ निवासी शोभा लाल और गणपत लाल पुत्र बंशीलाल शर्मा के खेत में आग लगी। लपटे देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसान मुकेश कुमार ने बताया कि खेत के ऊपर से बिजली के तार गुजरते हैं। आशंका है कि तारों से निकली चिंगारी के कारण आग लगी हो सकती है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने निजी टैंकरों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक खेत में रखी फसल और कड़प जल चुकी थी।
More news from राजस्थान and nearby areas
- शंभूगढ़ में आग से 20 बीघा फसल जली, बिजली के तारों से आगजनी की आशंका; ग्रामीणों ने निजी टैंकरों से पाया काबू शंभूगढ़ में खेतों में रखी जवाहर की कड़प और मक्का की फसल में आग लग गई। करीब 20 बीघा जमीन की फसल और खेत में रखी कड़प जल गई। शंभूगढ़ निवासी शोभा लाल और गणपत लाल पुत्र बंशीलाल शर्मा के खेत में आग लगी। लपटे देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसान मुकेश कुमार ने बताया कि खेत के ऊपर से बिजली के तार गुजरते हैं। आशंका है कि तारों से निकली चिंगारी के कारण आग लगी हो सकती है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने निजी टैंकरों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक खेत में रखी फसल और कड़प जल चुकी थी।1
- जनगणना 2027 फेज-2: नियमित सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण MLV टेक्सटाइल कॉलेज में प्रारंभ आसींद/ भीलवाड़ा, 04 नवम्बर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु नियमित सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से माणिक्य लाल वर्मा टेक्सटाइल इंजीनियरिंग कॉलेज, भीलवाड़ा में शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 04 से 05 नवम्बर 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने कहा कि जनगणना देश का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण होता है। सभी नियमित सहायक अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, गोपनीयता एवं शुद्धता के साथ करें। उप जिला जनगणना अधिकारी डॉ. सोनल राज कोठारी ने जनगणना-2027 फेज-II की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें Operational Procedure, प्रशासनिक अधिकारियों एवं लिपिक वर्ग की भूमिका तथा समय-सीमा के बारे में बताया गया। तकनीकी सत्रों में मास्टर ट्रेनर श्री डी.आर. गांधी एवं श्री नरेन्द्र जी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम दिन के सत्र में Census 2027 Phase-II का परिचय, CMMS PE Modules - EB Formation, Training, Logistics, Dashboard का Demo & Practice, Sub-EB Demarcation through EB Creator एवं EB Layout Maps तैयार करना तथा Abridged Houselist & Charge Register की तैयारी विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिले के समस्त चार्ज से आये नियमित सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान CMMS पोर्टल का लाइव डेमो एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस भी करवाई गई। आसींद मंजूर 94138895964
- जोधपुर : आने वाले समय में कांग्रेस कहीं नहीं दिखेगी सीएम ने अशोक गहलोत पर बोला हमला अशोक गहलोत ने किसानों को लूटा #JodhpurNews #BhajanlalSharma #CMBhajanlal #AshokGehlot #RajasthanPolitics #Congress #BJP1
- 28 वर्षों की सैन्य सेवा के बाद सिरियारी पहुंचे सैनिक फारूक मोहम्मद, ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा के साथ किया भव्य स्वागत पुष्प वर्षा कर निकाला जुलूस, माला और साफा पहनाकर किया सम्मानित मारवाड़ जंक्शन (पाली)। भारतीय सेना के इंटेलिजेंस कॉर्प्स में 28 वर्षों तक गौरवशाली, समर्पित एवं अनुकरणीय सेवाएं देने के बाद सिरियारी निवासी सैनिक फारूक मोहम्मद सेवानिवृत्त होकर अपने गांव पहुंचे। उनके गांव आगमन पर ग्रामीणों में खुशी और उत्साह का माहौल देखने को मिला। ग्रामीणों ने ढोल-नगाड़ों के साथ जुलूस निकालकर तथा पुष्प वर्षा कर उनका भव्य स्वागत किया। सिरियारी गांव के बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने फारूक मोहम्मद का माला और साफा पहनाकर सम्मान किया। इसके बाद पूरे गांव में जुलूस निकाला गया। जुलूस के दौरान ग्रामीण ढोल-नगाड़ों की धुन पर नाचते-गाते नजर आए। जगह-जगह ग्रामीणों ने पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया और देश की 28 वर्षों तक सेवा करने के लिए आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर ग्रामीणों ने कहा कि फारूक मोहम्मद ने भारतीय सेना में 28 वर्षों तक सेवाएं देकर गांव और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनकी समर्पित देश सेवा और कर्तव्यनिष्ठा आने वाली पीढ़ी के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनी रहेगी। ग्रामीणों ने उनके सुखद, स्वस्थ एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर सरपंच प्रवीण शर्मा, पूर्व उपसरपंच अल्लाह बक्ष पठान, स्माइल पठान, चेलादास वैष्णव, उदय सिंह, होनाराम माली, भगत सिंह, नरेंद्र कुमार, असलम पठान, रिखबचंद जैन, मुकेश सेन, अरविंद वेद, भंवर सिंह सोनीगरा, श्रवण कुमार, धर्मेंद्र सिंह,सूरज शर्मा, मुराद हुसैन, अनार खां, सुरेश सरगरा, पिंटू, जगदीश प्रसाद वेद, रामसिंह, माणकचंद, लक्ष्मण सिसोदिया, सोहन सिसोदिया, यूसुफ, नारायण सिंह, सुरेश सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।3
- निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 10 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी मतदान अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दलों के कार्मिकों को दो दिवस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश* ब्यावर, 04 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए नियुक्त मतदान कार्मिकों के निर्धारित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर कमल राम मीना द्वारा 10 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जारी नोटिस के अनुसार संबंधित कार्मिकों को निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त किए जाने के बाद निर्धारित प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। नियुक्ति आदेश प्राप्त होने एवं समुचित सूचना दिए जाने के बावजूद उनके प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने को निर्वाचन संबंधी दायित्वों की अवहेलना मानते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। इन कार्मिकों को जारी किए गए नोटिस 1. अनिल कुमार जीनगर –PO1, शिक्षक स्तर-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुरा, भीलवाड़ा। 2. टीकम चंद तंवर –PO1, शिक्षक स्तर-1, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कानूजा। 3. कान सिंह रावत –PO1, प्रबोधक लेवल-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुवाड़िया, मसूदा। 4. सत्यपाल सिंह –PO1, वरिष्ठ प्रबोधक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा, बदनोर। 5. महेंद्र सिंह –PO4, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचानपुरा, रायपुर। 6. कुलदीप दाधीच – PO4 ,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजयनगर। 7. ताराचंद पंवार –PO4, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्यावर। 8. नेमीचंद चोरटिया –PRO, अध्यापक श्रेणी तृतीय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरोल। 9. तेजा राम माली – PRO, वरिष्ठ अध्यापक, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कानूजा। 10. महिपाल सिंह कविया –PRO , वरिष्ठ शिक्षक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा कला। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संबंधित कार्मिकों को दो दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उहोंने बताया कि निर्वाचन कर्तव्य की पालना नहीं करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के तहत दंडनीय प्रावधानों के अंतर्गत आता है। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।1
- रामेश्वरम यात्रा का नजारा पूरी जानकारी प्राप्त करें जैतारण से राधेश्याम दाधीच वरिष्ठ पत्रकार की रिपोर्ट रामेश्वरम यात्रा का नजारा पूरी जानकारी प्राप्त करें रामेश्वरम यात्रा का नजारा पूरी जानकारी प्राप्त करें जैतारण से राधेश्याम दाधीच वरिष्ठ पत्रकार की रिपोर्ट1
- लोठियास ग्राम पंचायत के पहले सरपंच बने नारायण लाल भील, 37 मतों से दर्ज की जीत नवनिर्मित ग्राम पंचायत में पहली बार संभाली सरपंच की कुर्सी, उपसरपंच गणेश कंवर निर्विरोध निर्वाचित लोठियास ग्राम पंचायत के पहले सरपंच बने नारायण लाल भील, 37 मतों से दर्ज की जीत नवनिर्मित ग्राम पंचायत में पहली बार संभाली सरपंच की कुर्सी, उपसरपंच गणेश कंवर निर्विरोध निर्वाचित रायला लोठियास। नवनिर्मित ग्राम पंचायत लोठियास में हुए पंचायती राज चुनाव में भील समाज के नारायण लाल भील ने 37 मतों से जीत दर्ज कर ग्राम पंचायत के पहले सरपंच बनने का गौरव हासिल किया। गांव के मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए सरपंच की जिम्मेदारी सौंपी। इस चुनाव में गांव के युवाओं और नवयुवक टीम की विशेष भागीदारी देखने को मिली। नवनिर्वाचित सरपंच नारायण लाल भील ने आज सुबह विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। वहीं गणेश कंवर निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित हुए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में सात वार्ड पंच भी चुने गए। पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच नारायण लाल भील ने कहा कि ग्राम पंचायत लोठियास के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। गांव में पेयजल, बिजली, सड़क, चिकित्सा सुविधाओं सहित मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उनका प्रयास रहेगा कि ग्रामीणों को सभी आवश्यक सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। चुनाव में गांव के युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सहयोग भी विशेष रूप से चर्चा में रहा।4
- बर में कीर समाज ने नवनियुक्त सरपंच नरसिंह लाल कीर का किया भव्य स्वागत-सत्कार बर। कीर समाज के नवनियुक्त सरपंच नरसिंह लाल कीर का बर में कीर समाज की ओर से भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया गया। इस अवसर पर समाजबंधुओं ने नवनियुक्त सरपंच नरसिंह लाल कीर को माला पहनाकर एवं साफा बंधाकर सम्मानित किया तथा उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उल्लेखनीय है कि पिछले चुनाव में भी समाज के लोगों ने उन्हें विजयी बनाने के लिए काफी मेहनत की थी, लेकिन उस समय उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। इसके बावजूद निरंतर प्रयास जारी रहे। इस बार समाज के वरिष्ठजनों के आशीर्वाद, युवा साथियों के उत्साहपूर्ण सहयोग और समाज की एकजुटता ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। समाजबंधुओं एवं ग्रामीणों ने एकता का परिचय देते हुए उन्हें भारी मतों से विजयी बनाया और ग्राम पंचायत की जिम्मेदारी सौंपी। इस अवसर पर भाजपा नेता धर्मवीर क़ीर ने कहा कि जब तक समाज के लोग एकजुट होकर अपने समाज के व्यक्तियों के साथ मजबूती से खड़े नहीं होंगे, तब तक समाज का सर्वांगीण विकास संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि अन्य समाज के लोग राजनीतिक क्षेत्र हो या सामाजिक कार्यक्रम, आपसी एकता और सामूहिक रणनीति के साथ आगे बढ़ते हैं। इसी प्रकार अपने समाज के लोगों को भी आपसी मतभेद भुलाकर एक-दूसरे का सहयोग और समर्थन करना चाहिए। समाज के किसी व्यक्ति को आगे बढ़ने का अवसर मिले तो सभी को मिलकर उसका साथ देना चाहिए। एकता, सहयोग और सामूहिक प्रयासों से ही समाज राजनीतिक, सामाजिक एवं शैक्षणिक क्षेत्रों में नई ऊंचाइयां हासिल कर सकता है।उन्होंने कहा कि नरसिंह लाल कीर को मिली यह जिम्मेदारी समाज की एकता, युवाओं के सहयोग और वरिष्ठजनों के आशीर्वाद का परिणाम है। आशा है कि वे ग्राम पंचायत के विकास और आमजन की सेवा के लिए समर्पित भाव से कार्य करेंगे। कार्यक्रम में कीर समाज के वरिष्ठजन जगदीश कीर, दल्लाराम कीर, मुकनाराम कीर, तेजाराम कीर, महादेव प्रसाद कीर, राजू कीर, लक्ष्मी नारायण, प्रकाश कीर, हनुमान कीर, राजेंद्र कीर सहित समाज के अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में समाज की एकजुटता, आपसी भाईचारे और सामाजिक विकास के प्रति सामूहिक संकल्प देखने को मिला।1