logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

जनगणना 2027 फेज-2: नियमित सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण MLV टेक्सटाइल कॉलेज में प्रारंभ आसींद/ भीलवाड़ा, 04 नवम्बर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु नियमित सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से माणिक्य लाल वर्मा टेक्सटाइल इंजीनियरिंग कॉलेज, भीलवाड़ा में शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 04 से 05 नवम्बर 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने कहा कि जनगणना देश का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण होता है। सभी नियमित सहायक अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, गोपनीयता एवं शुद्धता के साथ करें। उप जिला जनगणना अधिकारी डॉ. सोनल राज कोठारी ने जनगणना-2027 फेज-II की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें Operational Procedure, प्रशासनिक अधिकारियों एवं लिपिक वर्ग की भूमिका तथा समय-सीमा के बारे में बताया गया। तकनीकी सत्रों में मास्टर ट्रेनर श्री डी.आर. गांधी एवं श्री नरेन्द्र जी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम दिन के सत्र में Census 2027 Phase-II का परिचय, CMMS PE Modules - EB Formation, Training, Logistics, Dashboard का Demo & Practice, Sub-EB Demarcation through EB Creator एवं EB Layout Maps तैयार करना तथा Abridged Houselist & Charge Register की तैयारी विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिले के समस्त चार्ज से आये नियमित सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान CMMS पोर्टल का लाइव डेमो एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस भी करवाई गई। आसींद मंजूर 9413889596

2 hrs ago
user_आसींद मंजूर
आसींद मंजूर
Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
2 hrs ago

जनगणना 2027 फेज-2: नियमित सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण MLV टेक्सटाइल कॉलेज में प्रारंभ आसींद/ भीलवाड़ा, 04 नवम्बर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु नियमित सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से माणिक्य लाल वर्मा टेक्सटाइल इंजीनियरिंग कॉलेज, भीलवाड़ा में शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 04 से 05 नवम्बर 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित

14ef258d-0adb-41d9-a3d8-17c475f65eca

करते हुए प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने कहा कि जनगणना देश का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण होता है। सभी नियमित सहायक अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, गोपनीयता एवं शुद्धता के साथ करें। उप जिला जनगणना अधिकारी डॉ. सोनल राज कोठारी

7420d129-9428-4fc5-b386-52a844dbd012

ने जनगणना-2027 फेज-II की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें Operational Procedure, प्रशासनिक अधिकारियों एवं लिपिक वर्ग की भूमिका तथा समय-सीमा के बारे में बताया गया। तकनीकी सत्रों में मास्टर ट्रेनर श्री डी.आर. गांधी एवं श्री नरेन्द्र जी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम दिन के सत्र में Census 2027 Phase-II का परिचय, CMMS PE Modules - EB Formation, Training, Logistics, Dashboard

ffb913c8-898f-4740-b6f9-7831c44b2c4c

का Demo & Practice, Sub-EB Demarcation through EB Creator एवं EB Layout Maps तैयार करना तथा Abridged Houselist & Charge Register की तैयारी विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिले के समस्त चार्ज से आये नियमित सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान CMMS पोर्टल का लाइव डेमो एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस भी करवाई गई। आसींद मंजूर 9413889596

More news from Bhilwara and nearby areas
  • जनगणना 2027 फेज-2: नियमित सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण MLV टेक्सटाइल कॉलेज में प्रारंभ आसींद/ भीलवाड़ा, 04 नवम्बर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु नियमित सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से माणिक्य लाल वर्मा टेक्सटाइल इंजीनियरिंग कॉलेज, भीलवाड़ा में शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 04 से 05 नवम्बर 2026 तक चलेगा। प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने कहा कि जनगणना देश का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण होता है। सभी नियमित सहायक अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, गोपनीयता एवं शुद्धता के साथ करें। उप जिला जनगणना अधिकारी डॉ. सोनल राज कोठारी ने जनगणना-2027 फेज-II की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें Operational Procedure, प्रशासनिक अधिकारियों एवं लिपिक वर्ग की भूमिका तथा समय-सीमा के बारे में बताया गया। तकनीकी सत्रों में मास्टर ट्रेनर श्री डी.आर. गांधी एवं श्री नरेन्द्र जी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम दिन के सत्र में Census 2027 Phase-II का परिचय, CMMS PE Modules - EB Formation, Training, Logistics, Dashboard का Demo & Practice, Sub-EB Demarcation through EB Creator एवं EB Layout Maps तैयार करना तथा Abridged Houselist & Charge Register की तैयारी विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में जिले के समस्त चार्ज से आये नियमित सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान CMMS पोर्टल का लाइव डेमो एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस भी करवाई गई। आसींद मंजूर 9413889596
    4
    जनगणना 2027 फेज-2: नियमित सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण MLV टेक्सटाइल कॉलेज में प्रारंभ
आसींद/
भीलवाड़ा, 04 नवम्बर। जनगणना-2027 के द्वितीय चरण (जनसंख्या गणना) के सफल एवं समयबद्ध क्रियान्वयन हेतु नियमित सहायकों का दो दिवसीय प्रशिक्षण बुधवार से माणिक्य लाल वर्मा टेक्सटाइल इंजीनियरिंग कॉलेज, भीलवाड़ा में शुरू हुआ। यह प्रशिक्षण 04 से 05 नवम्बर 2026 तक चलेगा।
प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रमुख जनगणना अधिकारी एवं जिला कलक्टर श्री जसमीत सिंह संधू ने कहा कि जनगणना देश का सबसे बड़ा और महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्यक्रम है, जिसके आंकड़ों के आधार पर विकास योजनाओं का निर्माण होता है। सभी नियमित सहायक अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, गोपनीयता एवं शुद्धता के साथ करें।
उप जिला जनगणना अधिकारी डॉ. सोनल राज कोठारी ने जनगणना-2027 फेज-II की विस्तृत जानकारी दी, जिसमें Operational Procedure, प्रशासनिक अधिकारियों एवं लिपिक वर्ग की भूमिका तथा समय-सीमा के बारे में बताया गया।
तकनीकी सत्रों में मास्टर ट्रेनर श्री डी.आर. गांधी एवं श्री नरेन्द्र जी द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। प्रथम दिन के सत्र में Census 2027 Phase-II का परिचय, CMMS PE Modules - EB Formation, Training, Logistics, Dashboard का Demo & Practice, Sub-EB Demarcation through EB Creator एवं EB Layout Maps तैयार करना तथा Abridged Houselist & Charge Register की तैयारी विषयों पर प्रशिक्षण दिया गया।
प्रशिक्षण में जिले के समस्त चार्ज से आये नियमित सहायकों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान CMMS पोर्टल का लाइव डेमो एवं हैंड्स-ऑन प्रैक्टिस भी करवाई गई।
आसींद मंजूर 
9413889596
    user_आसींद मंजूर
    आसींद मंजूर
    Advertising Photographer Asind, Bhilwara•
    2 hrs ago
  • शंभूगढ़ में आग से 20 बीघा फसल जली, बिजली के तारों से आगजनी की आशंका; ग्रामीणों ने निजी टैंकरों से पाया काबू शंभूगढ़ में खेतों में रखी जवाहर की कड़प और मक्का की फसल में आग लग गई। करीब 20 बीघा जमीन की फसल और खेत में रखी कड़प जल गई। शंभूगढ़ निवासी शोभा लाल और गणपत लाल पुत्र बंशीलाल शर्मा के खेत में आग लगी। लपटे देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसान मुकेश कुमार ने बताया कि खेत के ऊपर से बिजली के तार गुजरते हैं। आशंका है कि तारों से निकली चिंगारी के कारण आग लगी हो सकती है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने निजी टैंकरों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक खेत में रखी फसल और कड़प जल चुकी थी।
    1
    शंभूगढ़ में आग से 20 बीघा फसल जली, बिजली के तारों से आगजनी की आशंका; ग्रामीणों ने निजी टैंकरों से पाया काबू
शंभूगढ़ में खेतों में रखी जवाहर की कड़प और मक्का की फसल में आग लग गई। करीब 20 बीघा जमीन की फसल और खेत में रखी कड़प जल गई। शंभूगढ़ निवासी शोभा लाल और गणपत लाल पुत्र बंशीलाल शर्मा के खेत में आग लगी। लपटे देखकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। किसान मुकेश कुमार ने बताया कि खेत के ऊपर से बिजली के तार गुजरते हैं। आशंका है कि तारों से निकली चिंगारी के कारण आग लगी हो सकती है। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने निजी टैंकरों से पानी डालकर आग बुझाने की कोशिश की। काफी प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक खेत में रखी फसल और कड़प जल चुकी थी।
    user_प्रहलाद सिंह रावत
    प्रहलाद सिंह रावत
    Local News Reporter भीम, राजसमंद, राजस्थान•
    11 hrs ago
  • जोधपुर : आने वाले समय में कांग्रेस कहीं नहीं दिखेगी सीएम ने अशोक गहलोत पर बोला हमला अशोक गहलोत ने किसानों को लूटा #JodhpurNews #BhajanlalSharma #CMBhajanlal #AshokGehlot #RajasthanPolitics #Congress #BJP
    1
    जोधपुर : आने वाले समय में कांग्रेस कहीं नहीं दिखेगी
सीएम ने अशोक गहलोत पर बोला हमला
अशोक गहलोत ने किसानों को लूटा
#JodhpurNews #BhajanlalSharma #CMBhajanlal #AshokGehlot #RajasthanPolitics #Congress #BJP
    user_Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Jalampura AC morcha adhyaks D.
    Newspaper advertising department करेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    22 hrs ago
  • लोठियास ग्राम पंचायत के पहले सरपंच बने नारायण लाल भील, 37 मतों से दर्ज की जीत नवनिर्मित ग्राम पंचायत में पहली बार संभाली सरपंच की कुर्सी, उपसरपंच गणेश कंवर निर्विरोध निर्वाचित लोठियास ग्राम पंचायत के पहले सरपंच बने नारायण लाल भील, 37 मतों से दर्ज की जीत नवनिर्मित ग्राम पंचायत में पहली बार संभाली सरपंच की कुर्सी, उपसरपंच गणेश कंवर निर्विरोध निर्वाचित रायला लोठियास। नवनिर्मित ग्राम पंचायत लोठियास में हुए पंचायती राज चुनाव में भील समाज के नारायण लाल भील ने 37 मतों से जीत दर्ज कर ग्राम पंचायत के पहले सरपंच बनने का गौरव हासिल किया। गांव के मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए सरपंच की जिम्मेदारी सौंपी। इस चुनाव में गांव के युवाओं और नवयुवक टीम की विशेष भागीदारी देखने को मिली। नवनिर्वाचित सरपंच नारायण लाल भील ने आज सुबह विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। वहीं गणेश कंवर निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित हुए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में सात वार्ड पंच भी चुने गए। पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच नारायण लाल भील ने कहा कि ग्राम पंचायत लोठियास के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। गांव में पेयजल, बिजली, सड़क, चिकित्सा सुविधाओं सहित मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उनका प्रयास रहेगा कि ग्रामीणों को सभी आवश्यक सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध हो सकें। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। चुनाव में गांव के युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सहयोग भी विशेष रूप से चर्चा में रहा।
    4
    लोठियास ग्राम पंचायत के पहले सरपंच बने नारायण लाल भील, 37 मतों से दर्ज की जीत

नवनिर्मित ग्राम पंचायत में पहली बार संभाली सरपंच की कुर्सी, उपसरपंच गणेश कंवर निर्विरोध निर्वाचित


लोठियास ग्राम पंचायत के पहले सरपंच बने नारायण लाल भील, 37 मतों से दर्ज की जीत
नवनिर्मित ग्राम पंचायत में पहली बार संभाली सरपंच की कुर्सी, उपसरपंच गणेश कंवर निर्विरोध निर्वाचित
रायला लोठियास। नवनिर्मित ग्राम पंचायत लोठियास में हुए पंचायती राज चुनाव में भील समाज के नारायण लाल भील ने 37 मतों से जीत दर्ज कर ग्राम पंचायत के पहले सरपंच बनने का गौरव हासिल किया। गांव के मतदाताओं ने उन पर भरोसा जताते हुए सरपंच की जिम्मेदारी सौंपी। इस चुनाव में गांव के युवाओं और नवयुवक टीम की विशेष भागीदारी देखने को मिली।
नवनिर्वाचित सरपंच नारायण लाल भील ने आज सुबह विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर सरपंच पद का कार्यभार ग्रहण किया। वहीं गणेश कंवर निर्विरोध उपसरपंच निर्वाचित हुए। इसके साथ ही ग्राम पंचायत में सात वार्ड पंच भी चुने गए।
पदभार ग्रहण करने के बाद सरपंच नारायण लाल भील ने कहा कि ग्राम पंचायत लोठियास के विकास में कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। गांव में पेयजल, बिजली, सड़क, चिकित्सा सुविधाओं सहित मूलभूत आवश्यकताओं को प्राथमिकता दी जाएगी। उनका प्रयास रहेगा कि ग्रामीणों को सभी आवश्यक सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध हो सकें।
उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने जिस विश्वास के साथ उन्हें जिम्मेदारी सौंपी है, उस पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे। चुनाव में गांव के युवाओं की सक्रिय भागीदारी और सहयोग भी विशेष रूप से चर्चा में रहा।
    user_Rajendra Dhanopiya
    Rajendra Dhanopiya
    बनेड़ा, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    1 hr ago
  • *दिनदहाड़े सांवरिया सेठ मंदिर में अज्ञात चोर ने 2 लाख के चांदी के जेवरात चुराए* देखिए पूरी खबर जी राजस्थान पर आपके पास भी है कोई खबर या सूचना तो कॉल या व्हाट्सएप करे
    1
    *दिनदहाड़े सांवरिया सेठ मंदिर में अज्ञात चोर ने 2 लाख के चांदी के जेवरात चुराए* देखिए पूरी खबर जी राजस्थान पर आपके पास भी है कोई खबर या सूचना तो कॉल या व्हाट्सएप करे
    user_Narayan Lal Gurjar
    Narayan Lal Gurjar
    मंडल, भीलवाड़ा, राजस्थान•
    18 hrs ago
  • *मंगल लग्न पत्रिका का लेखन कर भगवान चारभुजानाथ से की विनती बारात लेकर पधारों* *16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महोत्सव के लिए चारभुजानाथ प्रभु को आमंत्रण* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,4 नवम्बर *मंगल लग्न पत्रिका का लेखन कर भगवान चारभुजानाथ से की विनती बारात लेकर पधारों* *16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महोत्सव के लिए चारभुजानाथ प्रभु को आमंत्रण* भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,4 नवम्बर धर्मनगरी भीलवाड़ा 20 नवम्बर को आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर आयोजित होने जा रहे 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव के भव्य आयोजन से पूर्व बुधवार को मंगल लग्न पत्रिका का लेखन कर राजाधिराज मेवाड़ धणी श्री गढ़बोर चारभुजानाथ के साथ भीलवाड़ा के विभिन्न मंदिरों में स्थापित भगवान चारभुजानाथ से बारात लेकर पधारने की विनती की गई। सकल सनातन परिवार की प्रेरणा से श्री तुलसी शालिग्राम विवाह समिति के तत्वावधान में होने जा रहे इस दिव्य भव्य आयोजन के लिए मंगल लग्न पत्रिका का लेखन महोत्सव के सूत्रधार श्रीविष्णु कृष्ण तनय महाराज के सानिध्य में किया गया। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाए। मंगल लग्न पत्रिका लिखने के साथ ही बारात लेकर आने की विनती के साथ पत्रिका भगवान चारभुजानाथ के मंदिरों में यजमान परिवारों एवं समिति सदस्यों द्वारा समर्पित की जा रही है। मंगल लग्न पत्रिका लेकर श्री गढ़बोर चारभुजानाथ को बारात लेकर पधारने आमंत्रित करने के लिए यजमान राधेश्याम रितेश चेचाणी परिवार के साथ मुख्य समिति सहित 21 वाहनों में श्रद्धालु जाएंगे। लग्न पत्रिका लेखन के साथ भीलवाड़ा के बड़े चारभुजाजी (बड़ा मंदिर) मंदिर में यजमान रामप्रकाश मनीष बहेड़िया परिवार, दूदाधारी गोपाल मंदिर में यजमान घनश्याम, मुकेश राकेश सेठिया परिवार, संजय कॉलोनी चारजुभा मंदिर में यजमान सत्यनारायणा दिनेश ईनाणी परिवार, शेषसहाय चारभुजा मंदिर मांडल में यजमान कैलाश तोतला परिवार ने श्रद्धालुओं के साथ समर्पित कर बारात लेकर पधारने का भावपूर्ण आमंत्रण दिया। आयोजन समिति के संयोजक एस.एन.गग्गड़ ने बताया कि सांवरिया सेठ नौगांवा, चारभुजाजी मंदिर सुभाषनगर, गायत्रीनगर, पटेलनगर, सांगानेर में 11 नवम्बर को लग्न पत्रिका देकर बारात लेकर पधारने का निवेदन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महाआयोजन में श्री तुलसीजी के धर्म माता-पिता के रूप में सहभागी बनने के लिए दीपावली पर्व के दृष्टिगत अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद भी श्रद्धालुओं के आग्रह पर पंजीयन कार्य जारी है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इस महाआयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को तन मन धन से सहयोग करना है ओर अपने सभी परिजनों, मित्रों एवं समाजजनों को भी इस महाआयोजन से जोड़ने के लिए निरन्तर प्रयास करना है। भीलवाड़ा में पहली बार आए इस एतिहासिक स्वर्णिम अवसर से कोई वंचित नहीं रह जाए इसके लिए धर्म माता-पिता बनने के इच्छुक दंपतियों को शीघ्र पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने बताया कि इस महामहोत्सव के आयोजन 17 नवम्बर से प्रारंभ हो जाएंगे। इस दौरान 17 से 19 नवम्बर तक दोपहर एक से 4 बजे तक आयोजन स्थल मेडिसिटी ग्राउण्ड पर रूक्मिणी मंगल कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन आयोजन के सूत्रधार श्रीविष्णु कृष्ण तनय महाराज करेंगे। मंगल पत्रिका लेखन के लिए आयोजित कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, राजेंद्र कचोलिया, एस एन गग्गड़, दिनेश विजयवर्गीय, कैलाश काबरा, हेमेंद्र शर्मा, श्यामसुंदर नोलखा, आचार्य योगेंद्र शर्मा, रजनीकांत आचार्य, छगन लाल जैन, हनुमान अग्रवाल, गोपीकिशन पाटोदिया, जी एल गुप्ता, कमलेश सोडानी, सीए बीबी गुप्ता, रामपाल असावा, अलका जोशी, कोशल्या भाटिया, प्रियंका काबरा, नंदकिशोर जोशी, रमेश त्रिवेदी, प्रेमप्रकाश शर्मा, राधेश्याम चेचाणी, जगदीश वैष्णव, दुर्गालाल जोशी, गोविंद भाटिया, संजय प्रताप पारीक, सुरेश जोशी, केशव पुरोहित, अनिल टेलर, श्याम झंवर, अनिल पारीक, गायत्री टेलर, मंजू तंबोली, पुरुषोत्तम काकानी, हेमराज टेलर, मंजू पोखरना, राजेन्द्र गंदोडिया, राकेश दरक, देवीलाल तोषनीवाल, कैलाश राठी, जगदीशचन्द्र हेड़ा, सत्यनारायण मूंदड़ा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुगण उपस्थित थे। संचालन कार्यालय प्रभारी रजनीकांत आचार्य ने किया।
    1
    *मंगल लग्न पत्रिका का लेखन कर भगवान चारभुजानाथ से की विनती बारात लेकर पधारों* 

 *16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महोत्सव के लिए चारभुजानाथ प्रभु को आमंत्रण* 

भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,4 नवम्बर 
*मंगल लग्न पत्रिका का लेखन कर भगवान चारभुजानाथ से की विनती बारात लेकर पधारों* 
*16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महोत्सव के लिए चारभुजानाथ प्रभु को आमंत्रण* 
भीलवाड़ा :राजकुमार गोयल,4 नवम्बर धर्मनगरी भीलवाड़ा 20 नवम्बर को आजादनगर मेडिसिटी ग्राउण्ड पर आयोजित होने जा रहे 16108 श्री तुलसी शालिग्रामजी विवाह महामहोत्सव के भव्य आयोजन से पूर्व बुधवार को मंगल लग्न पत्रिका का लेखन कर राजाधिराज मेवाड़ धणी श्री गढ़बोर चारभुजानाथ के साथ भीलवाड़ा के विभिन्न मंदिरों में स्थापित भगवान चारभुजानाथ से बारात लेकर पधारने की विनती की गई। सकल सनातन परिवार की प्रेरणा से श्री तुलसी शालिग्राम विवाह समिति के तत्वावधान में होने जा रहे इस दिव्य भव्य आयोजन के लिए मंगल लग्न पत्रिका का लेखन महोत्सव के सूत्रधार श्रीविष्णु कृष्ण तनय महाराज के सानिध्य में किया गया। इस दौरान महिला श्रद्धालुओं ने मंगल गीत गाए। 
मंगल लग्न पत्रिका लिखने के साथ ही बारात लेकर आने की विनती के साथ पत्रिका भगवान चारभुजानाथ के मंदिरों में यजमान परिवारों एवं समिति सदस्यों द्वारा समर्पित की जा रही है। मंगल लग्न पत्रिका लेकर श्री गढ़बोर चारभुजानाथ को बारात लेकर पधारने आमंत्रित करने के लिए यजमान राधेश्याम रितेश चेचाणी परिवार के साथ मुख्य समिति सहित 21 वाहनों में श्रद्धालु जाएंगे। लग्न पत्रिका लेखन के साथ भीलवाड़ा के बड़े चारभुजाजी (बड़ा मंदिर) मंदिर में यजमान रामप्रकाश मनीष बहेड़िया परिवार, दूदाधारी गोपाल मंदिर में यजमान घनश्याम, मुकेश राकेश सेठिया परिवार, संजय कॉलोनी चारजुभा मंदिर में यजमान सत्यनारायणा दिनेश ईनाणी परिवार, शेषसहाय चारभुजा मंदिर मांडल में यजमान कैलाश तोतला परिवार ने श्रद्धालुओं के साथ समर्पित कर बारात लेकर पधारने का भावपूर्ण आमंत्रण दिया। आयोजन समिति के संयोजक एस.एन.गग्गड़ ने बताया कि सांवरिया सेठ नौगांवा, चारभुजाजी मंदिर सुभाषनगर, गायत्रीनगर, पटेलनगर, सांगानेर में 11 नवम्बर को लग्न पत्रिका देकर बारात लेकर पधारने का निवेदन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस महाआयोजन में श्री तुलसीजी के धर्म माता-पिता के रूप में सहभागी बनने के लिए दीपावली पर्व के दृष्टिगत अंतिम तिथि समाप्त होने के बाद भी श्रद्धालुओं के आग्रह पर पंजीयन कार्य जारी है। उन्होंने आयोजन से जुड़े सभी कार्यकर्ताओं से अपील की है कि इस महाआयोजन को सफल बनाने के लिए सभी को तन मन धन से सहयोग करना है ओर अपने सभी परिजनों, मित्रों एवं समाजजनों को भी इस महाआयोजन से जोड़ने के लिए निरन्तर प्रयास करना है। भीलवाड़ा में पहली बार आए इस एतिहासिक स्वर्णिम अवसर से कोई वंचित नहीं रह जाए इसके लिए धर्म माता-पिता बनने के इच्छुक दंपतियों को शीघ्र पंजीयन कराने के लिए प्रेरित किया जाए। उन्होंने बताया कि इस महामहोत्सव के आयोजन 17 नवम्बर से प्रारंभ हो जाएंगे। इस दौरान 17 से 19 नवम्बर तक दोपहर एक से 4 बजे तक आयोजन स्थल मेडिसिटी ग्राउण्ड पर रूक्मिणी मंगल कथा का आयोजन होगा। कथा का वाचन आयोजन के सूत्रधार श्रीविष्णु कृष्ण तनय महाराज करेंगे।
मंगल पत्रिका लेखन के लिए आयोजित कार्यक्रम में आयोजन समिति के अध्यक्ष राधेश्याम चेचाणी, राजेंद्र कचोलिया, एस एन गग्गड़, दिनेश विजयवर्गीय, कैलाश काबरा, हेमेंद्र शर्मा, श्यामसुंदर नोलखा, आचार्य योगेंद्र शर्मा, रजनीकांत आचार्य, छगन लाल जैन, हनुमान अग्रवाल, गोपीकिशन पाटोदिया, जी एल गुप्ता, कमलेश सोडानी, सीए बीबी गुप्ता, रामपाल असावा, अलका जोशी, कोशल्या भाटिया, प्रियंका काबरा, नंदकिशोर जोशी, रमेश त्रिवेदी, प्रेमप्रकाश शर्मा, राधेश्याम चेचाणी, जगदीश वैष्णव, दुर्गालाल जोशी, गोविंद भाटिया, संजय प्रताप पारीक, सुरेश जोशी, केशव पुरोहित, अनिल टेलर, श्याम झंवर, अनिल पारीक, गायत्री टेलर, मंजू तंबोली, पुरुषोत्तम काकानी, हेमराज  टेलर, मंजू पोखरना, राजेन्द्र गंदोडिया, राकेश दरक, देवीलाल तोषनीवाल, कैलाश राठी, जगदीशचन्द्र हेड़ा, सत्यनारायण मूंदड़ा सहित बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष श्रद्धालुगण उपस्थित थे। संचालन कार्यालय प्रभारी रजनीकांत आचार्य ने किया।
    user_राजकुमार गोयल
    राजकुमार गोयल
    Local News Reporter Bhilwara, Rajasthan•
    1 hr ago
  • आगामी त्यौहारों को लेकर मांगलियावास पुलिस थाने में डिप्टी नीरज गुप्ता और सीआई मनीष गुप्ता ने ली सीएलजी बैठक आगामी त्यौहारों को लेकर मांगलियावास पुलिस थाने में डिप्टी नीरज गुप्ता और सीआई मनीष गुप्ता ने ली सीएलजी बैठक मांगलियावास: आगामी दिनों में धनतेरस ,दीपावली ,भैया दूज सहित अन्य त्योहार को देखते हुए मांगलियावास पुलिस थाने में बुधवार को सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डिप्टी पीसांगन नीरज गुप्ता और सीआई मांगलियावास पुलिस थाना मनीष गुप्ता ने सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं, किसी भी असामाजिक गतिविधियां करने वाले, माहौल बिगाड़ने वाले, की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सदिग्ध व्यक्ति की सूचना भी पुलिस को दे। बैठक में नवनिर्वाचित सरपंच सरपंच प्रतिनिधि और वार्ड पंचों सहित सीएलजी सदस्य मौजूद थे। मांगलियावास भाजपामंडल अध्यक्ष संजय सोनी, भीमपुरा सरपंच अब्दुल रशीद, मांगलियावास सरपंच प्रतिनिधि अशोक जाखड़, अमरगढ़ सरपंच प्रतिनिधि सांवरलाल, मकरेड़ा सरपंच प्रतिनिधि हनुमान वैष्णव, बिडिकचावास सरपंच प्रतिनिधि गोपाल गुर्जर, नारायण गुर्जर पूर्व उपसरपंच, छोटू लाल जाखड़ समाजसेवी मांगलियावास, देवी सिंह रावत समाज सेवी अमरगढ़, पूर्व प्रधान दिलीप पचार सहित महिला सखियां और सीएलजी सदस्य मौजूद थे।
    2
    आगामी त्यौहारों को लेकर मांगलियावास पुलिस थाने में डिप्टी नीरज गुप्ता और सीआई मनीष गुप्ता ने ली सीएलजी बैठक 
आगामी त्यौहारों को लेकर मांगलियावास पुलिस थाने में डिप्टी नीरज गुप्ता और सीआई मनीष गुप्ता ने ली सीएलजी बैठक 
मांगलियावास: आगामी दिनों में धनतेरस ,दीपावली ,भैया दूज सहित अन्य त्योहार को देखते हुए मांगलियावास पुलिस थाने में बुधवार को सीएलजी बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में डिप्टी पीसांगन नीरज गुप्ता और सीआई मांगलियावास पुलिस थाना मनीष गुप्ता ने सीएलजी सदस्यों को संबोधित करते हुए कहा कि त्योहार शांतिपूर्वक मनाएं, किसी भी असामाजिक गतिविधियां करने वाले, माहौल बिगाड़ने वाले, की सूचना तुरंत पुलिस को दें, सदिग्ध व्यक्ति की सूचना भी पुलिस को दे। बैठक में नवनिर्वाचित सरपंच सरपंच प्रतिनिधि और वार्ड पंचों सहित सीएलजी सदस्य मौजूद थे। मांगलियावास भाजपामंडल अध्यक्ष संजय सोनी, भीमपुरा सरपंच अब्दुल रशीद, मांगलियावास सरपंच प्रतिनिधि अशोक जाखड़, अमरगढ़ सरपंच प्रतिनिधि सांवरलाल, मकरेड़ा सरपंच प्रतिनिधि हनुमान वैष्णव, बिडिकचावास सरपंच प्रतिनिधि गोपाल गुर्जर, नारायण गुर्जर पूर्व उपसरपंच, छोटू लाल जाखड़ समाजसेवी मांगलियावास, देवी सिंह रावत समाज सेवी अमरगढ़, पूर्व प्रधान दिलीप पचार सहित महिला सखियां और सीएलजी सदस्य मौजूद थे।
    user_नरेंद्र कुमार आचार्य
    नरेंद्र कुमार आचार्य
    Agricultural service पीसांगन, अजमेर, राजस्थान•
    35 min ago
  • निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 10 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी मतदान अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दलों के कार्मिकों को दो दिवस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश* ब्यावर, 04 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए नियुक्त मतदान कार्मिकों के निर्धारित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर कमल राम मीना द्वारा 10 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। जारी नोटिस के अनुसार संबंधित कार्मिकों को निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त किए जाने के बाद निर्धारित प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। नियुक्ति आदेश प्राप्त होने एवं समुचित सूचना दिए जाने के बावजूद उनके प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने को निर्वाचन संबंधी दायित्वों की अवहेलना मानते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है। इन कार्मिकों को जारी किए गए नोटिस 1. अनिल कुमार जीनगर –PO1, शिक्षक स्तर-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुरा, भीलवाड़ा। 2. टीकम चंद तंवर –PO1, शिक्षक स्तर-1, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कानूजा। 3. कान सिंह रावत –PO1, प्रबोधक लेवल-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुवाड़िया, मसूदा। 4. सत्यपाल सिंह –PO1, वरिष्ठ प्रबोधक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा, बदनोर। 5. महेंद्र सिंह –PO4, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचानपुरा, रायपुर। 6. कुलदीप दाधीच – PO4 ,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजयनगर। 7. ताराचंद पंवार –PO4, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्यावर। 8. नेमीचंद चोरटिया –PRO, अध्यापक श्रेणी तृतीय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरोल। 9. तेजा राम माली – PRO, वरिष्ठ अध्यापक, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कानूजा। 10. महिपाल सिंह कविया –PRO , वरिष्ठ शिक्षक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा कला। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संबंधित कार्मिकों को दो दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उहोंने बताया कि निर्वाचन कर्तव्य की पालना नहीं करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के तहत दंडनीय प्रावधानों के अंतर्गत आता है। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    1
    निर्वाचन प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर 10 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी
मतदान अधिकारी, पीठासीन अधिकारी एवं मतदान दलों के कार्मिकों को दो दिवस में व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर स्पष्टीकरण देने के निर्देश*
ब्यावर, 04 नवम्बर। पंचायती राज संस्थाओं के आम चुनाव-2026 को सुचारू एवं व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए नियुक्त मतदान कार्मिकों के निर्धारित प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने पर जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) एवं जिला कलक्टर कमल राम मीना द्वारा 10 कार्मिकों को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं।
जारी नोटिस के अनुसार संबंधित कार्मिकों को निर्वाचन कार्य के लिए नियुक्त किए जाने के बाद निर्धारित प्रशिक्षण में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए थे। नियुक्ति आदेश प्राप्त होने एवं समुचित सूचना दिए जाने के बावजूद उनके प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहने को निर्वाचन संबंधी दायित्वों की अवहेलना मानते हुए लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई प्रस्तावित की गई है।
इन कार्मिकों को जारी किए गए नोटिस
1. अनिल कुमार जीनगर –PO1,  शिक्षक स्तर-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गिरधरपुरा, भीलवाड़ा। 
2. टीकम चंद तंवर –PO1, शिक्षक स्तर-1, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कानूजा। 
3. कान सिंह रावत –PO1, प्रबोधक लेवल-1, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गुवाड़िया, मसूदा। 
4. सत्यपाल सिंह –PO1, वरिष्ठ प्रबोधक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा, बदनोर। 
5. महेंद्र सिंह –PO4, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी,  राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पचानपुरा, रायपुर। 
6. कुलदीप दाधीच – PO4 ,चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिजयनगर। 
7. ताराचंद पंवार –PO4, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी, राजकीय पटेल उच्च माध्यमिक विद्यालय, ब्यावर। 
8. नेमीचंद चोरटिया –PRO, अध्यापक श्रेणी तृतीय, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बिरोल। 
9. तेजा राम माली – PRO, वरिष्ठ अध्यापक, राजकीय आदर्श उच्च माध्यमिक विद्यालय कानूजा। 
10. महिपाल सिंह कविया –PRO , वरिष्ठ शिक्षक, राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामपुरा कला। 
जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा सभी संबंधित कार्मिकों को दो दिवस के भीतर व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। उहोंने बताया कि निर्वाचन कर्तव्य की पालना नहीं करना लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 की धारा 134 के तहत दंडनीय प्रावधानों के अंतर्गत आता है। निर्धारित समयावधि में संतोषजनक स्पष्टीकरण प्रस्तुत नहीं करने पर नियमानुसार आगामी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
    user_धर्मवीर क़ीर
    धर्मवीर क़ीर
    Advertising Photographer जैतारण, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.