भू-माफियाओं की दबंगई से मिर्जापुर में आक्रोश: स्कूल व श्मशान का रास्ता किया बंद, एएसपी को सौंपा ज्ञापन भू-माफियाओं की दबंगई से मिर्जापुर में आक्रोश: स्कूल व श्मशान का रास्ता किया बंद, एएसपी को सौंपा ज्ञापन रास्ता नहीं खुला तो उग्र आंदोलन और चक्का जाम की दी चेतावनी गंगापुर सिटी / सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी तहसील के ग्राम मिर्जापुर (रेगर बस्ती, वार्ड नं. 5) में भू-माफियाओं के बढ़ते हौसलों और अवैध प्लॉटिंग के खेल ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। सदियों पुराने कदीमी देवी-देवताओं के स्थान, सरकारी स्कूल और श्मशान घाट जाने वाले आम रास्ते को दबंगों द्वारा अवैध रूप से बंद किए जाने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गंगापुर सिटी) को शिकायती पत्र सौंपकर कड़ा रुख अपनाया है। 100 साल पुराना रास्ता बंद, मासूमों का स्कूल जाना हुआ ठप ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफियाओं ने कदीमी धार्मिक स्थल की जमीन को मनमाने तरीके से आबादी क्षेत्र में दर्शाते हुए अवैध प्लॉटिंग का नक्शा पास करा लिया और रातों-रात मुख्य रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। नौनिहालों पर आफत: रास्ता बंद होने से मासूम बच्चों का सरकारी स्कूल जाना लगभग बंद हो गया है। धार्मिक आस्था पर प्रहार: रेगर समाज के आस्था केंद्र और देवी-देवताओं के स्थान पर पूजा-अर्चना पूरी तरह बाधित हो गई है। अंतिम यात्रा भी दुश्वार: श्मशान घाट जाने का इकलौता मार्ग बंद होने से गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। 500 के स्टाम्प पर इकरारनामा, फिर भी किया धोखा! शिकायत पत्र के अनुसार, खसरा नंबर 502 व 503 के खातेदारों ने 27 दिसंबर 2024 को 500 रुपये के स्टाम्प पेपर पर लिखित में 1 बीघा जमीन रेगर समाज के उपयोग और रास्ते के लिए देने का इकरार किया था। लेकिन अब वादे से मुकरते हुए भू-माफिया जीतू उर्फ जितेन्द्र गुर्जर (मोतीपुरा), संजय गुप्ता (गंगापुर सिटी), लोकेश रेगर (मोतीपुरा) और नवल सिंह गुर्जर (मछिपुरा) द्वारा इकरारनामे की शर्तों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। झूठे मुकदमों की धमकी; ग्रामीणों का अल्टीमेटम: "रास्ता खोलो वरना करेंगे चक्का जाम!" हक की आवाज उठाने पर दबंगों द्वारा गांव के शिक्षित युवाओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर उनका भविष्य बर्बाद करने की धमकियां दी जा रही हैं। दबंगई से परेशान ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है: "यदि प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप कर रास्ता नहीं खुलवाया, तो पूरा गांव सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन और चक्का जाम करने को मजबूर होगा!" प्रशासन से त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग छाजू लाल, प्रेमचंद, हजारी लाल, नंदू, गोपाल, घनश्याम, रमेश, रामस्वरूप, केशव और नरेश सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एएसपी से गुहार लगाई है कि थानाधिकारी सदर (गंगापुर सिटी) एवं उपखंड अधिकारी (SDM) को तुरंत मौके पर भेजकर निष्पक्ष कार्रवाई कराई जाए और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाए।

- *कोटा भारतीय रेल की माल परिवहन क्रांति का नया अध्याय: देश की पहली वंदे भारत प्लेटफॉर्म आधारित फ्रेट ईएमयू का कोटा मंडल में ट्रायल प्रारंभ* *कोटा मंडल बना देश की सबसे आधुनिक हाई-स्पीड फ्रेट तकनीक की परीक्षण प्रयोगशाला, पहले ही दिन 145 किमी प्रति घंटा की रफ्तार से हुआ सफल परीक्षण* *लगभग एक माह तक कोटा-नागदा-सवाई माधोपुर खंड पर होंगे ऑसिलेशन, ईबीडी, कपलर फोर्स एवं अन्य उन्नत तकनीकी परीक्षण* कोटा। भारतीय रेलवे के माल परिवहन क्षेत्र में एक नई तकनीकी क्रांति की शुरुआत पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल से हो रही है। देश की पहली वंदे भारत प्लेटफॉर्म आधारित फ्रेट ईएमयू (सुपरफास्ट पार्सल रेक) के व्यापक तकनीकी परीक्षणों का शुभारंभ आज 29 जुलाई 2026 को हो गया। लगभग एक माह तक चलने वाले इन परीक्षणों के दौरान यह अत्याधुनिक रेक कोटा-नागदा-सवाई माधोपुर रेलखंड पर विभिन्न गति एवं परिचालन परिस्थितियों में परखी जाएगी। यह उपलब्धि भारतीय रेलवे के भविष्य के हाई-स्पीड फ्रेट नेटवर्क की दिशा में भी एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। यह देश की पहली 16 कोच वाली वंदे भारत प्लेटफॉर्म आधारित फ्रेट ईएमयू प्रोटोटाइप रेक है, जिसे भारतीय रेलवे की तेज, समयबद्ध एवं आधुनिक पार्सल तथा लॉजिस्टिक्स सेवाओं को नई गति देने के उद्देश्य से एकीकृत कोच फैक्ट्री (आईसीएफ), चेन्नई द्वारा विकसित किया गया है। वंदे भारत तकनीक पर आधारित यह रेक भविष्य में देशभर में ई-कॉमर्स, एक्सप्रेस पार्सल, कोल्ड-चेन लॉजिस्टिक्स तथा समयबद्ध माल परिवहन की अवधारणा को नया आयाम प्रदान करेगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक श्री सौरभ जैन ने बताया कि अनुसंधान अभिकल्प एवं मानक संगठन (आरडीएसओ) द्वारा किए जा रहे इन परीक्षणों के लिए यह प्रोटोटाइप रेक आईसीएफ चेन्नई से कोटा मंडल पहुंची है। अब भारतीय रेलवे के सर्वाधिक उपयुक्त हाई-स्पीड परीक्षण कॉरिडोर में शामिल कोटा -नागदा-सवाई माधोपुर सेक्शन पर इसके विस्तृत तकनीकी परीक्षण किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि ट्रायल श्रृंखला का औपचारिक संचालन आज 29 जुलाई 2026 से प्रारंभ हुआ। पहले दिन विशेष ट्रायल रेक प्रातः 6 बजे कोटा से महिदपुर रोड के लिए रवाना हुई। कोटा-महिदपुर रोड खंड में 120 किलोमीटर प्रति घंटा की गैर-रिकॉर्डेड गति, महिदपुर रोड -भवानी मंडी खंड में 120 एवं 135 किलोमीटर प्रति घंटा की रिकॉर्डेड गति से परीक्षण किए गए। इसके बाद महिदपुर रोड से कोटा वापसी के दौरान रेक ने 145 किलोमीटर प्रति घंटा की अधिकतम गति प्राप्त की, जो इस ट्रायल श्रृंखला के प्रथम दिन की सर्वोच्च गति रही। परीक्षण के दौरान स्टेशनों पर निर्बाध ग्रीन सिग्नल उपलब्ध कराकर ट्रायल को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया। लगभग एक माह तक होंगे अत्याधुनिक परीक्षण श्री जैन ने बताया कि 29 जुलाई 2026 से लगभग एक माह तक नागदा-कोटा-सवाई माधोपुर रेलखंड पर विभिन्न चरणों में विस्तृत परीक्षण किए जाएंगे। इनमें प्रमुख रूप से— • लोडेड एवं इनफ्लेटेड स्थिति में 120, 130, 140 एवं 145 किमी प्रति घंटा की गति पर ऑसिलेशन ट्रायल • इमरजेंसी ब्रेकिंग डिस्टेंस (EBD) परीक्षण • कपलर फोर्स ट्रायल • कर्व परफॉर्मेंस परीक्षण • ट्रैक्शन, ब्रेकिंग एवं जर्क टेस्ट • रीजनरेटिव एनर्जी एवं पीएपीआईएस परीक्षण • सिग्नल एवं दूरसंचार इंटरफेरेंस परीक्षण • डोर ऑपरेशन एवं अन्य सुरक्षा परीक्षण • इंटीरियर सिस्टम, सीसीटीवी, लाइटिंग एवं शॉर्ट सर्किट संबंधी स्टेटिक परीक्षण संपन्न किए जाएंगे। ट्रायल के दौरान प्रतिदिन न्यूनतम दो फेरे संचालित किए जाएंगे। अधिकतम परीक्षण गति 145 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित की गई है। *कोटा मंडल क्यों बना हाई-स्पीड फ्रेट ट्रायल का केंद्र* देश की अत्याधुनिक रेल परियोजनाओं के परीक्षण के लिए कोटा मंडल लगातार भारतीय रेलवे की पहली पसंद बनता जा रहा है। उत्कृष्ट ट्रैक गुणवत्ता, आधुनिक सिग्नलिंग प्रणाली, उच्च परिचालन दक्षता तथा सुरक्षित एवं लंबा हाई-स्पीड रेलखंड उपलब्ध होने के कारण यहां पहले भी अनेक अत्याधुनिक ट्रेनसेट एवं नई तकनीकों का सफल परीक्षण किया जा चुका है। अब देश की पहली वंदे भारत फ्रेट ईएमयू का ट्रायल भी इसी रेलखंड पर होना कोटा मंडल की तकनीकी विश्वसनीयता एवं परिचालन उत्कृष्टता का प्रमाण है। *ट्रायल दल* इस महत्वपूर्ण परीक्षण की समग्र निगरानी आरडीएसओ के निदेशक/टेस्टिंग श्री अनन्जय मिश्रा, अभ्यंकर कमल कुमार,संजीव कुमार रंजन कर रहे हैं। आईसीएफ चेन्नई से सहायक मंडल विद्युत इंजीनियर श्री सुधांशु कुमार ट्रायल दल के साथ उपस्थित हैं। कोटा मंडल की ओर से मुख्य लोको निरीक्षक श्री रामनिवास मीना, यातायात निरीक्षक श्री सुशील जेठवानी तथा ट्रेन मैनेजर श्री संजीव को इस विशेष रेक के संचालन हेतु तैनात किया गया है। रेक का संचालन लोको पायलट श्री अरविंद कुमार सिंह एवं श्री ओमप्रकाश राठौर द्वारा किया जा रहा है। *वंदे भारत तकनीक पर आधारित आधुनिक फ्रेट ईएमयू* यह अत्याधुनिक फ्रेट ईएमयू 16 कोचों की रेक है, जिसमें 2 डीटीसी (रेफर वैन), 2 एनडीटीसी तथा 12 पार्सल कोच शामिल हैं। इसमें वंदे भारत बोगियां, 20.32 टन एक्सल लोड क्षमता तथा 397.02 टन की कुल पेलोड क्षमता उपलब्ध है। इसमें रेफ्रिजरेटेड पार्सल सुविधा, फोर्स्ड वेंटिलेशन, न्यूमेटिक रिट्रैक्टेबल रोलर फ्लोर, प्रति कोच चार स्वचालित चौड़े स्लाइडिंग द्वार, सीसीटीवी, एलईडी लाइटिंग, अग्नि पहचान प्रणाली, कंटेनर लॉकिंग व्यवस्था तथा वंदे भारत ट्रेनसेट जैसी अत्याधुनिक ब्रेक एवं प्रोपल्शन प्रणाली उपलब्ध है। सुरक्षा की दृष्टि से 5 किलोमीटर प्रति घंटा से अधिक गति पर सभी द्वार स्वतः लॉक हो जाते हैं तथा सभी द्वार बंद होने की पुष्टि के बिना रेक का संचालन संभव नहीं है। भारतीय रेलवे का मानना है कि इस फ्रेट ईएमयू की सफलता भविष्य में देश के हाई-स्पीड पार्सल कॉरिडोर, ई-कॉमर्स लॉजिस्टिक्स, शीतित माल परिवहन तथा समयबद्ध फ्रेट सेवाओं को नई दिशा देगी। वाणिज्यिक संचालन प्रारंभ होने के बाद यह रेक माल परिवहन को पारंपरिक व्यवस्था से कहीं अधिक तेज, सुरक्षित एवं विश्वसनीय बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक / जन सम्पर्क अधिकारी पश्चिम मध्य रेलवे, कोटा मंडल1
- नादौती पुलिस ने 5 घंटे में चोरी का किया खुलासा एक आरोपी को कस्बे से किया गिरफ्तार दुकान से चोरी हुए टायर, मोटरसाइकिल पार्ट्स सहित अन्य सामान किया बरामद नादौती थाना पुलिस ने पाल गांव में हुई चोरी का महज 5 घंटे में पर्दाफास कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना अधिकारी ओमेंद्र सिंह ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे बताया कि पाल निवासी कुलदीप चौबदार द्वारा अपनी दुकान से टायर, मोटरसाइकिल पार्ट्स एवं अन्य कीमती सामान चोरी होने की रिपोर्ट थाने पर दर्ज करवाई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देशन में पुलिस जाप्ता द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र "05 घंटे में खुलासा किया गया। कार्रवाई के दौरान हुकम सिंह पुत्र टूण्डाराम गुर्जर निवासी घनादा की ढाणी, तन लालसर, थाना गढ़मोरा, जिला करौली को गिरफ्तार किया गया। दौराने अनुसंधान आरोपी की निशानदेही एवं सूचना पर चोरी किया गया "मोटरसाइकिल के टायर, ट्यूब, मोटरसाइकिल पार्ट्स तथा दुकान से चोरी किया गया अन्य कीमती सामान बरामद कर लिया गया। आरोपी से अन्य वारदातों एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।1
- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक संपन्न, आगामी चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन.... हिंडौन सिटी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को मुस्लिम मुसाफिरखाना में आयोजित हुई। मोर्चा के जिला अध्यक्ष अल्लाह नूर खान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भरतपुर संभाग प्रभारी जावेद खान मुख्य अतिथि, युसूफ खान झाला डाला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि जावेद खान ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचने का आह्वान किया। मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं करौली जिला प्रभारी युसूफ खान झाला टाला ने विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों तक उनका लाभ पहुंचाने की अपील की एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा करौली के करौली जिला महामंत्री यामीन खान,अतीक खान, संगठन के पूर्व महामंत्री रामेश्वर धाकड़ मंडल के पूर्व महामंत्री गणेश कोली, ओम प्रकाश उदेइया, हिंडौन शहर मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा डॉ आमिर खान,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हसमत अली, शहर मंडल उपाध्यक्ष राजू कुरैशी, सोशल मीडिया प्रभारी फारुक खान, इरफान सैफी, अयूब खान, समीर कुरेशी, शाह समाज के प्रदेशाध्यक्ष हबीब ताज, जिला के उपाध्यक्ष मोहम्मद यूनुस आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री यामीन खान ने किया।1
- हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा लालसोट, श्रावण के पहले दिन शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब लालसोट। श्रावण माह के शुभारंभ के साथ गुरुवार को लालसोट पूरी तरह शिवमय नजर आया। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही शहर के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। भगवान शिव के जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक और रुद्राभिषेक के साथ मंदिर परिसर 'हर-हर महादेव' और 'बोल बम' के जयघोष से गूंज उठे। पंच महादेव की नगरी के रूप में विख्यात लालसोट के घाटेश्वर नाथ महादेव, मालेश्वर नाथ महादेव, चंद्रेश्वर महादेव, चेतन्य महादेव और पंचेश्वर नाथ महादेव मंदिरों में सुबह से ही दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का विधि-विधान से अभिषेक कर परिवार की सुख-समृद्धि, खुशहाली और मंगल की कामना की। पहाड़ी क्षेत्र की तलहटी में स्थित बाबा घाटेश्वर नाथ महादेव मंदिर में भी दूर-दराज से पहुंचे शिवभक्तों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ जलाभिषेक किया। पूरे दिन मंदिरों में पूजा-अर्चना, रुद्राभिषेक और धार्मिक अनुष्ठानों का क्रम चलता रहा, जिससे वातावरण पूरी तरह भक्तिमय बना रहा। श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने प्रमुख शिवालयों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए। मंदिर परिसरों में पुलिस बल तैनात रहा तथा यातायात व्यवस्था भी सुचारु रखी गई, जिससे श्रद्धालुओं को दर्शन के दौरान किसी प्रकार की असुविधा नहीं हुई। श्रावण माह के पहले दिन लालसोट के शिवालयों में उमड़ी आस्था ने एक बार फिर यह साबित कर दिया कि भगवान भोलेनाथ के प्रति श्रद्धालुओं की अटूट आस्था हर वर्ष नए उत्साह के साथ दिखाई देती है।4
- कोटा मंडल की रेलकर्मी निधि रानी करेंगी कॉमनवेल्थ गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व डिस्कस थ्रो स्पर्धा में भारतीय टीम में चयन रेलवे और देश का बढ़ाया मान1
- मानपुर चौराहे पर गुरु रविदास जयंती कलश यात्रा का भव्य स्वागत, डिप्टी सीएम ने विधायक को सौंपा कलश पुष्पेन्द्र घूमना पत्रकार 9414415998 सिकराय/मानपुर। संत शिरोमणि श्री गुरु रविदास जी महाराज की 650वीं जयंती वर्ष के उपलक्ष्य में आयोजित विशाल कलश यात्रा का मानपुर चौराहे पर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान राजस्थान के उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा कलश लेकर यात्रा में सबसे आगे चल रहे थे। मानपुर चौराहे पर स्वागत के दौरान उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने अपने सिर पर रखा कलश उतारकर सिकराय विधायक विक्रम बंसीवाल के सिर पर रखा। इस दृश्य का उपस्थित श्रद्धालुओं ने तालियों और जयघोष के साथ स्वागत किया। यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालु, जनप्रतिनिधि एवं समाज के लोग शामिल रहे। इस अवसर पर विधायक विक्रम बंसीवाल ने कहा कि संत गुरु रविदास जी महाराज ने अपने जीवन से समाज को समरसता, समानता, मानवता और भाईचारे का अमूल्य संदेश दिया। उनके आदर्श आज भी सभी के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उन्होंने सभी से गुरु रविदास जी के बताए मार्ग पर चलकर समतामूलक, सशक्त और सद्भावपूर्ण समाज के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।1
- मोटरसाइकिल से आ रहे दो व्यक्ति पानी में गुजरते समय एक व्यक्ति अपनी मोटरसाइकिल को बचाने के चक्कर में बह गए पानी में मोटरसाइकिल पर दो युवक सवार थे जो पानी का ज्यादा भाव के चक्कर में बाइक को निकाल रहे थे इस चक्कर में पानी का ज्यादा दबाव के कारण बाइक सुमित एक युवक में है गया था देखो यह1