नादौती पुलिस ने 5 घंटे में चोरी का किया खुलासा एक आरोपी को कस्बे से किया गिरफ्तार दुकान से चोरी हुए टायर, मोटरसाइकिल पार्ट्स सहित अन्य सामान किया बरामद नादौती थाना पुलिस ने पाल गांव में हुई चोरी का महज 5 घंटे में पर्दाफास कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना अधिकारी ओमेंद्र सिंह ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे बताया कि पाल निवासी कुलदीप चौबदार द्वारा अपनी दुकान से टायर, मोटरसाइकिल पार्ट्स एवं अन्य कीमती सामान चोरी होने की रिपोर्ट थाने पर दर्ज करवाई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देशन में पुलिस जाप्ता द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र "05 घंटे में खुलासा किया गया। कार्रवाई के दौरान हुकम सिंह पुत्र टूण्डाराम गुर्जर निवासी घनादा की ढाणी, तन लालसर, थाना गढ़मोरा, जिला करौली को गिरफ्तार किया गया। दौराने अनुसंधान आरोपी की निशानदेही एवं सूचना पर चोरी किया गया "मोटरसाइकिल के टायर, ट्यूब, मोटरसाइकिल पार्ट्स तथा दुकान से चोरी किया गया अन्य कीमती सामान बरामद कर लिया गया। आरोपी से अन्य वारदातों एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
नादौती पुलिस ने 5 घंटे में चोरी का किया खुलासा एक आरोपी को कस्बे से किया गिरफ्तार दुकान से चोरी हुए टायर, मोटरसाइकिल पार्ट्स सहित अन्य सामान किया बरामद नादौती थाना पुलिस ने पाल गांव में हुई चोरी का महज 5 घंटे में पर्दाफास कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना अधिकारी ओमेंद्र सिंह ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे बताया कि पाल निवासी कुलदीप चौबदार द्वारा अपनी दुकान से टायर, मोटरसाइकिल पार्ट्स एवं अन्य कीमती सामान चोरी होने की रिपोर्ट थाने पर दर्ज करवाई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देशन में पुलिस जाप्ता द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र "05 घंटे में खुलासा किया गया। कार्रवाई के दौरान हुकम सिंह पुत्र टूण्डाराम गुर्जर निवासी घनादा की ढाणी, तन लालसर, थाना गढ़मोरा, जिला करौली को गिरफ्तार किया गया। दौराने अनुसंधान आरोपी की निशानदेही एवं सूचना पर चोरी किया गया "मोटरसाइकिल के टायर, ट्यूब, मोटरसाइकिल पार्ट्स तथा दुकान से चोरी किया गया अन्य कीमती सामान बरामद कर लिया गया। आरोपी से अन्य वारदातों एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।
- वी विधान सभा स्टारीय समीक्षा बैठक गांव शेरपुर में बहुजन पार्टी का नारा लगाते हुए गांव वालों ने भी जोर शोर से नारे लगाकर हौसला बढ़ाया नाये सदास्य अभिषेक डागुर2
- भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की बैठक संपन्न, आगामी चुनाव की रणनीति पर हुआ मंथन.... हिंडौन सिटी। भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा की संगठनात्मक बैठक गुरुवार को मुस्लिम मुसाफिरखाना में आयोजित हुई। मोर्चा के जिला अध्यक्ष अल्लाह नूर खान की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं भरतपुर संभाग प्रभारी जावेद खान मुख्य अतिथि, युसूफ खान झाला डाला विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इस दौरान मुख्य अतिथि जावेद खान ने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी एवं बूथ स्तर तक संगठन विस्तार पर जोर दिया। उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के प्रत्येक वर्ग तक प्रभावी रूप से पहुंचने का आह्वान किया। मोर्चा के प्रदेश प्रवक्ता एवं करौली जिला प्रभारी युसूफ खान झाला टाला ने विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के लिए संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं की जानकारी देते हुए पात्र व्यक्तियों तक उनका लाभ पहुंचाने की अपील की एवं बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने पर जोर दिया। बैठक में अल्पसंख्यक मोर्चा करौली के करौली जिला महामंत्री यामीन खान,अतीक खान, संगठन के पूर्व महामंत्री रामेश्वर धाकड़ मंडल के पूर्व महामंत्री गणेश कोली, ओम प्रकाश उदेइया, हिंडौन शहर मंडल अध्यक्ष अल्पसंख्यक मोर्चा डॉ आमिर खान,ग्रामीण मंडल अध्यक्ष हसमत अली, शहर मंडल उपाध्यक्ष राजू कुरैशी, सोशल मीडिया प्रभारी फारुक खान, इरफान सैफी, अयूब खान, समीर कुरेशी, शाह समाज के प्रदेशाध्यक्ष हबीब ताज, जिला के उपाध्यक्ष मोहम्मद यूनुस आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मंच का संचालन मोर्चा के जिला महामंत्री यामीन खान ने किया।1
- गंगापुर सिटी विश्व मंच पर गुंजा भारत का नाम राहुल शर्मा ने विश्व रिकॉर्ड के साथ जीता स्वर्ण पदक टीम स्पर्धा में दिलाया रजत पदक1
- भू-माफियाओं की दबंगई से मिर्जापुर में आक्रोश: स्कूल व श्मशान का रास्ता किया बंद, एएसपी को सौंपा ज्ञापन भू-माफियाओं की दबंगई से मिर्जापुर में आक्रोश: स्कूल व श्मशान का रास्ता किया बंद, एएसपी को सौंपा ज्ञापन रास्ता नहीं खुला तो उग्र आंदोलन और चक्का जाम की दी चेतावनी गंगापुर सिटी / सवाई माधोपुर गंगापुर सिटी तहसील के ग्राम मिर्जापुर (रेगर बस्ती, वार्ड नं. 5) में भू-माफियाओं के बढ़ते हौसलों और अवैध प्लॉटिंग के खेल ने ग्रामीणों का जीना दूभर कर दिया है। सदियों पुराने कदीमी देवी-देवताओं के स्थान, सरकारी स्कूल और श्मशान घाट जाने वाले आम रास्ते को दबंगों द्वारा अवैध रूप से बंद किए जाने पर ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए ग्रामीणों ने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (गंगापुर सिटी) को शिकायती पत्र सौंपकर कड़ा रुख अपनाया है। 100 साल पुराना रास्ता बंद, मासूमों का स्कूल जाना हुआ ठप ग्रामीणों का आरोप है कि भू-माफियाओं ने कदीमी धार्मिक स्थल की जमीन को मनमाने तरीके से आबादी क्षेत्र में दर्शाते हुए अवैध प्लॉटिंग का नक्शा पास करा लिया और रातों-रात मुख्य रास्ते को अवरुद्ध कर दिया। नौनिहालों पर आफत: रास्ता बंद होने से मासूम बच्चों का सरकारी स्कूल जाना लगभग बंद हो गया है। धार्मिक आस्था पर प्रहार: रेगर समाज के आस्था केंद्र और देवी-देवताओं के स्थान पर पूजा-अर्चना पूरी तरह बाधित हो गई है। अंतिम यात्रा भी दुश्वार: श्मशान घाट जाने का इकलौता मार्ग बंद होने से गांव में भारी आक्रोश व्याप्त है। 500 के स्टाम्प पर इकरारनामा, फिर भी किया धोखा! शिकायत पत्र के अनुसार, खसरा नंबर 502 व 503 के खातेदारों ने 27 दिसंबर 2024 को 500 रुपये के स्टाम्प पेपर पर लिखित में 1 बीघा जमीन रेगर समाज के उपयोग और रास्ते के लिए देने का इकरार किया था। लेकिन अब वादे से मुकरते हुए भू-माफिया जीतू उर्फ जितेन्द्र गुर्जर (मोतीपुरा), संजय गुप्ता (गंगापुर सिटी), लोकेश रेगर (मोतीपुरा) और नवल सिंह गुर्जर (मछिपुरा) द्वारा इकरारनामे की शर्तों की धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। झूठे मुकदमों की धमकी; ग्रामीणों का अल्टीमेटम: "रास्ता खोलो वरना करेंगे चक्का जाम!" हक की आवाज उठाने पर दबंगों द्वारा गांव के शिक्षित युवाओं को झूठे मुकदमों में फंसाकर उनका भविष्य बर्बाद करने की धमकियां दी जा रही हैं। दबंगई से परेशान ग्रामीणों ने स्पष्ट शब्दों में चेतावनी दी है: "यदि प्रशासन ने तुरंत हस्तक्षेप कर रास्ता नहीं खुलवाया, तो पूरा गांव सड़कों पर उतरकर उग्र प्रदर्शन और चक्का जाम करने को मजबूर होगा!" प्रशासन से त्वरित और सख्त कार्रवाई की मांग छाजू लाल, प्रेमचंद, हजारी लाल, नंदू, गोपाल, घनश्याम, रमेश, रामस्वरूप, केशव और नरेश सहित दर्जनों ग्रामीणों ने एएसपी से गुहार लगाई है कि थानाधिकारी सदर (गंगापुर सिटी) एवं उपखंड अधिकारी (SDM) को तुरंत मौके पर भेजकर निष्पक्ष कार्रवाई कराई जाए और भू-माफियाओं के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी शिकंजा कसा जाए।1
- "ज़रा इस तस्वीर को देखिए... यह सिर्फ कीचड़ में फंसी एक स्कूल बस नहीं, बल्कि मासूम बच्चों की सुरक्षा पर खड़ा एक बड़ा सवाल है। हिंडौन सिटी के बाजना रोड पर उत्कर्ष विद्या निकेतन स्कूल की बस कीचड़ में इस तरह फंस गई कि कुछ देर के लिए पलटने जैसी स्थिति बन गई। बस में बैठे बच्चे सहम गए, कई बच्चे डर के कारण नीचे उतर आए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सवाल यह है कि आखिर कब तक बदहाल सड़कें बच्चों की जान से खिलवाड़ करती रहेंगी? देखिए हमारी यह खास ग्राउंड रिपोर्ट।.... More #हिंडौन_सिटी #करौली #स्कूल_बस #सड़क_समस्या #हिंडौन_नगर_परिषद #PWD #पत्रिका_नायक_समाचार1
- नादौती पुलिस ने 5 घंटे में चोरी का किया खुलासा एक आरोपी को कस्बे से किया गिरफ्तार दुकान से चोरी हुए टायर, मोटरसाइकिल पार्ट्स सहित अन्य सामान किया बरामद नादौती थाना पुलिस ने पाल गांव में हुई चोरी का महज 5 घंटे में पर्दाफास कर दिया। पुलिस ने मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है।थाना अधिकारी ओमेंद्र सिंह ने गुरुवार सुबह 8:00 बजे बताया कि पाल निवासी कुलदीप चौबदार द्वारा अपनी दुकान से टायर, मोटरसाइकिल पार्ट्स एवं अन्य कीमती सामान चोरी होने की रिपोर्ट थाने पर दर्ज करवाई गई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसपी के निर्देशन में पुलिस जाप्ता द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए घटना के मात्र "05 घंटे में खुलासा किया गया। कार्रवाई के दौरान हुकम सिंह पुत्र टूण्डाराम गुर्जर निवासी घनादा की ढाणी, तन लालसर, थाना गढ़मोरा, जिला करौली को गिरफ्तार किया गया। दौराने अनुसंधान आरोपी की निशानदेही एवं सूचना पर चोरी किया गया "मोटरसाइकिल के टायर, ट्यूब, मोटरसाइकिल पार्ट्स तथा दुकान से चोरी किया गया अन्य कीमती सामान बरामद कर लिया गया। आरोपी से अन्य वारदातों एवं आपराधिक गतिविधियों के संबंध में गहन पूछताछ एवं अनुसंधान जारी है।1
- बाजना रोड भारत टेंट हाउस के सामने सड़क पर जल भराव के कारण गड्ढे में गिरी स्कूली बस हादशा टला बच्चों में मचा कोहराम नहीं ली जिम्मेदारों ने सुध हिण्डौन नगर परिषद की लापरवाही का खामियाजा आमजन को भुगतना पड रहा है।हिंडौन शहर में जल भराव की समस्या नासूर बनती जा रही है।आए दिन हो रहे हादसों के बावजूद भी शहर के जिम्मेदार सोए हुए हैं। जिससे शहर के लोगों का जीवन नर्क बना हुआ है।शहर की बिगड़ी हुई व्यवस्था विकास के दावों की पोल खोल रही है। ऐसा ही नजारा गुरुवार सुबह करीब 7:00 बजे बाजना रोड स्थित भारत टेंट हाउस के सामने आया, जहां एक स्कूली बस गड्ढे में फंसकर पलटती हुई बची, नगर परिषद की लापरवाही ने स्कूली बस में सवार 40 बच्चों की जान को मुसीबत में डाल दिया।बस में सवार बच्चों की चीख पुखार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे बड़ी मुश्किल से बच्चों को बस से बाहर निकाला और दूसरी बस में बैठाया गया।हादसे में एक बच्ची को हल्की चोटें आने की सूचना है, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई।लोगों ने बताया कि हादसे के बाद घटनास्थल पर सरकारी नुमाइंदा और कोई राजनेता नहीं पहुंचा, लोगों ने बताया कि हादसा बड़ा होने के बाद फोटो खिंचवाने के लिए सरकारी और राजनीतिक लोग पहुंच जाते।हालांकि गनीमत रही की बच्चों को कोई गंभीर चोट नहीं पहुंची।1