logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

राजा पार्क में ऑटो पलटा, मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद लगा लंबा जाम राजा पार्क में शुक्रवार को एक सड़क हादसे के बाद इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलती हुई एक ऑटो रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान पास से गुजर रही मोटरसाइकिल ऑटो से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराने की कोशिश शुरू की। घटना में मोटरसाइकिल सवार को हल्की चोटें आई।

3 hrs ago
user_एस एस मिडिया अलवर
एस एस मिडिया अलवर
पत्रकार मालखेड़ा, अलवर, राजस्थान•
3 hrs ago

राजा पार्क में ऑटो पलटा, मोटरसाइकिल से टक्कर के बाद लगा लंबा जाम राजा पार्क में शुक्रवार को एक सड़क हादसे के बाद इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलती हुई एक ऑटो रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान पास से गुजर रही मोटरसाइकिल ऑटो से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराने की कोशिश शुरू की। घटना में मोटरसाइकिल सवार को हल्की चोटें आई।

More news from राजस्थान and nearby areas
  • राजा पार्क में शुक्रवार को एक सड़क हादसे के बाद इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलती हुई एक ऑटो रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान पास से गुजर रही मोटरसाइकिल ऑटो से टकरा गई। हादसे के तुरंत बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराने की कोशिश शुरू की। घटना में मोटरसाइकिल सवार को हल्की चोटें आई।
    1
    राजा पार्क में शुक्रवार को एक सड़क हादसे के बाद इलाके में लंबा ट्रैफिक जाम लग गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चलती हुई एक ऑटो रिक्शा अचानक अनियंत्रित होकर पलट गई। इसी दौरान पास से गुजर रही मोटरसाइकिल ऑटो से टकरा गई।
हादसे के तुरंत बाद सड़क पर अफरा-तफरी मच गई और दोनों वाहनों के क्षतिग्रस्त होने से यातायात बाधित हो गया। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराने की कोशिश शुरू की।
घटना में मोटरसाइकिल सवार को हल्की चोटें आई।
    user_एस एस मिडिया अलवर
    एस एस मिडिया अलवर
    पत्रकार मालखेड़ा, अलवर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान द्वारा 11वें महासत्संग प्रवचन कार्यक्रम का हुआ आयोजन कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे *संत भास्कर भारद्वाज ने कहा जो भक्त होते हैं वो गलत कार्य,भ्रष्टाचार,पाप कर्म नहीं करते* कोटकासिम | जयबीर सिंह, ब्यूरो रिपोर्ट | खैरथल-तिजारा कोटकासिम में पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान द्वारा 11वें महासत्संग प्रवचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आध्यात्मिक गुरु संत भास्कर भारद्वाज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया। *संत भास्कर भारद्वाज महिलाओं और गौ माता पर हो रहे अत्याचार पर गरजे* महासंत्सग प्रवचन के दौरान संत भास्कर भारद्वाज ने समाज में महिलाओं एवं गौ-माता पर हो रहे अत्याचारों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब तक हम नैतिकता, संस्कार और सद्गुणों को अपने जीवन में धारण नहीं करेंगे, तब तक सच्चे अर्थों में धर्म को धारण नहीं कर सकते। उन्होंने कहा कि ईश्वर का सच्चा भक्त सदैव निर्मल होता है और वह भ्रष्टाचार, पाप कर्म एवं गलत कार्यों से दूर रहता है। संत ने समाज को गौ-माता एवं महिलाओं की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि यही सच्चा धर्म है। *मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने संत भास्कर भारद्वाज के सनातन धर्म कार्यों की की सराहना* कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने कहा कि संत भास्कर भारद्वाज देश के विभिन्न स्थानों पर सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर धर्म भक्ति का जागरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संत द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं, जिनकी जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है। *महा सत्संग प्रवचन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण रहे उपस्थित* कार्यक्रम में अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह संपर्क प्रमुख योगेश गोयल, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, मंडल अध्यक्ष यशपाल उर्फ सोलू शर्मा, विहिप जिला मंत्री मुकेश सैनी, आशा चर्म रोग क्लिनिक रेवाड़ी के संचालक व चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इसके अलावा चंदन गुर्जर, संजय शर्मा, कृष्ण कुमार, सत्संग सचिव पवन उर्फ गोली प्रजापत, धर्मपाल चौधरी, हीरालाल लखेरा, धर्मवीर खरेरा, प्रदीप, ग्यासी राम सैनी, महावीर यादव, सतीश अग्रवाल, पवन सोनी, कृष्ण प्रजापत, मनोज गुप्ता, प्रेम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण मौजूद रहे।
    4
    पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान द्वारा 11वें महासत्संग प्रवचन कार्यक्रम का हुआ आयोजन
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव रहे
*संत भास्कर भारद्वाज ने कहा जो भक्त होते हैं वो गलत कार्य,भ्रष्टाचार,पाप कर्म नहीं करते*
कोटकासिम | जयबीर सिंह, ब्यूरो रिपोर्ट | खैरथल-तिजारा
कोटकासिम में पवित्र मनन दीप सत्संग सेवा संस्थान द्वारा 11वें महासत्संग प्रवचन कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ आध्यात्मिक गुरु संत भास्कर भारद्वाज एवं कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव द्वारा दीप प्रज्ज्वलन एवं मंत्रोच्चारण के साथ किया गया।
*संत भास्कर भारद्वाज महिलाओं और गौ माता पर हो रहे अत्याचार पर गरजे* 
महासंत्सग प्रवचन के दौरान संत भास्कर भारद्वाज ने समाज में महिलाओं एवं गौ-माता पर हो रहे अत्याचारों पर कड़ा प्रहार किया। उन्होंने कहा कि जब तक हम नैतिकता, संस्कार और सद्गुणों को अपने जीवन में धारण नहीं करेंगे, तब तक सच्चे अर्थों में धर्म को धारण नहीं कर सकते।
उन्होंने कहा कि ईश्वर का सच्चा भक्त सदैव निर्मल होता है और वह भ्रष्टाचार, पाप कर्म एवं गलत कार्यों से दूर रहता है। संत ने समाज को गौ-माता एवं महिलाओं की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान करते हुए कहा कि यही सच्चा धर्म है।
*मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने संत भास्कर भारद्वाज के सनातन धर्म कार्यों की की सराहना* 
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पूर्व विधायक रामहेत सिंह यादव ने कहा कि संत भास्कर भारद्वाज देश के विभिन्न स्थानों पर सनातन धर्म का प्रचार-प्रसार कर धर्म भक्ति का जागरण कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि संत द्वारा किए जा रहे धार्मिक एवं सामाजिक कार्य अत्यंत प्रेरणादायक हैं, जिनकी जितनी प्रशंसा की जाए, उतनी कम है।
*महा सत्संग प्रवचन कार्यक्रम में बड़ी संख्या में भक्तगण रहे उपस्थित* 
कार्यक्रम में अध्यक्ष विश्व हिंदू परिषद प्रांत सह संपर्क प्रमुख योगेश गोयल, विशिष्ट अतिथि भाजपा जिला उपाध्यक्ष रामनिवास यादव, मंडल अध्यक्ष यशपाल उर्फ सोलू शर्मा, विहिप जिला मंत्री मुकेश सैनी, आशा चर्म रोग क्लिनिक रेवाड़ी के संचालक व चर्म रोग विशेषज्ञ डॉक्टर दीपक शर्मा सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इसके अलावा चंदन गुर्जर, संजय शर्मा, कृष्ण कुमार, सत्संग सचिव पवन उर्फ गोली प्रजापत, धर्मपाल चौधरी, हीरालाल लखेरा, धर्मवीर खरेरा, प्रदीप, ग्यासी राम सैनी, महावीर यादव, सतीश अग्रवाल, पवन सोनी, कृष्ण प्रजापत, मनोज गुप्ता, प्रेम गुप्ता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु एवं भक्तगण मौजूद रहे।
    user_Choudhary Jaibeer Singh
    Choudhary Jaibeer Singh
    News Anchor अलवर, अलवर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • युवा जीवन का मूल मंत्र स्वस्थ जीवन शैली निर्मल कॉलेज ऑफ एजुकेशन मुंडेरी में आरोग्य भारती जिला झालावाड़ के तत्वावधान से स्वास्थ्य प्रबोधन का कार्यक्रम किया गया कॉलेज के प्रिंसिपल बबिता सिहं द्वारा अतिथियों का स्वागत व सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया।अतिथियों में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ.अशोक कुमार व कार्यकारी अध्यक्ष आरोग्य भारती डॉ.नित्यानंद शर्मा व प्रांत सह सचिव राधेश्याम शर्मा व युवराज तेज रहे। डा. अंजली मीणा द्वारा ओम के उच्चारण के साथ धन्वंतरि स्तवन का पाठ किया। विभाग संयोजक सुरेन्द्र कुमार जैन ने आरोग्य भारती का परिचय देते हुए बताया कि आरोग्य भारती का गठन 2 नवंबर 2002 को किया गया साथ ही आरोग भारती के कार्य व उद्देश्य को भी बताया। मुख्य वक्ता अशोक कुमार ने युवा जीवन का मूल मंत्र स्वस्थ जीवन शैली विषय पर वार्ता दी डा अंजली मीणा द्वारा कल्याण मंत्र व शांति पाठ करवा कर कार्यक्रम का समापन किया।मंच का संचालन सहायक आचार्य मधुबाला शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आरोग्य भारती जिला अध्यक्ष डॉक्टर रिंकेश यादवेंद्र,जिला सचिव डॉक्टर नवल ट्रेलर, डॉ संदीप निर्मल ,डॉक्टर सुमति भारद्वाज, डॉ.रामकेश मीणा, डॉ . प्रियांशु पारेता व जिला प्रचार प्रमुख भरत शर्मा बालचंद नागर उपस्थित रहे ।युवा जीवन का मूल मंत्र स्वस्थ जीवन शैली झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट निर्मल कॉलेज ऑफ एजुकेशन मुंडेरी में आरोग्य भारती जिला झालावाड़ के तत्वावधान से स्वास्थ्य प्रबोधन का कार्यक्रम किया गया कॉलेज के प्रिंसिपल बबिता सिहं द्वारा अतिथियों का स्वागत व सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया।अतिथियों में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ.अशोक कुमार व कार्यकारी अध्यक्ष आरोग्य भारती डॉ.नित्यानंद शर्मा व प्रांत सह सचिव राधेश्याम शर्मा व युवराज तेज रहे। डा. अंजली मीणा द्वारा ओम के उच्चारण के साथ धन्वंतरि स्तवन का पाठ किया। विभाग संयोजक सुरेन्द्र कुमार जैन ने आरोग्य भारती का परिचय देते हुए बताया कि आरोग्य भारती का गठन 2 नवंबर 2002 को किया गया साथ ही आरोग भारती के कार्य व उद्देश्य को भी बताया। मुख्य वक्ता अशोक कुमार ने युवा जीवन का मूल मंत्र स्वस्थ जीवन शैली विषय पर वार्ता दी डा अंजली मीणा द्वारा कल्याण मंत्र व शांति पाठ करवा कर कार्यक्रम का समापन किया।मंच का संचालन सहायक आचार्य मधुबाला शर्मा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में आरोग्य भारती जिला अध्यक्ष डॉक्टर रिंकेश यादवेंद्र,जिला सचिव डॉक्टर नवल ट्रेलर, डॉ संदीप निर्मल ,डॉक्टर सुमति भारद्वाज, डॉ.रामकेश मीणा, डॉ . प्रियांशु पारेता व जिला प्रचार प्रमुख भरत शर्मा बालचंद नागर उपस्थित रहे ।
    4
    युवा जीवन का मूल मंत्र स्वस्थ जीवन शैली 
निर्मल कॉलेज ऑफ एजुकेशन मुंडेरी में आरोग्य भारती जिला झालावाड़ के तत्वावधान से स्वास्थ्य प्रबोधन का कार्यक्रम किया गया कॉलेज के प्रिंसिपल बबिता सिहं  द्वारा अतिथियों का स्वागत व सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया।अतिथियों में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ.अशोक कुमार व कार्यकारी अध्यक्ष आरोग्य भारती डॉ.नित्यानंद शर्मा व प्रांत सह सचिव राधेश्याम शर्मा व युवराज  तेज रहे।
डा. अंजली मीणा द्वारा ओम के उच्चारण के साथ धन्वंतरि स्तवन का पाठ किया।
विभाग संयोजक सुरेन्द्र कुमार जैन ने आरोग्य भारती का परिचय देते हुए बताया कि आरोग्य भारती का गठन 2 नवंबर 2002 को किया गया साथ ही आरोग भारती के कार्य व उद्देश्य को भी बताया।
मुख्य वक्ता अशोक कुमार ने युवा जीवन का मूल मंत्र स्वस्थ जीवन शैली विषय पर वार्ता दी 
डा अंजली मीणा द्वारा कल्याण मंत्र व शांति पाठ करवा कर कार्यक्रम का समापन किया।मंच का संचालन सहायक आचार्य मधुबाला शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में आरोग्य भारती जिला अध्यक्ष डॉक्टर रिंकेश यादवेंद्र,जिला सचिव डॉक्टर नवल ट्रेलर, डॉ संदीप निर्मल ,डॉक्टर सुमति भारद्वाज, डॉ.रामकेश मीणा, डॉ . प्रियांशु पारेता व जिला प्रचार प्रमुख भरत शर्मा बालचंद नागर उपस्थित रहे ।युवा जीवन का मूल मंत्र स्वस्थ जीवन शैली 
झालावाड़ से ब्यूरो चीफ आसिफ शेरवानी की रिपोर्ट 
निर्मल कॉलेज ऑफ एजुकेशन मुंडेरी में आरोग्य भारती जिला झालावाड़ के तत्वावधान से स्वास्थ्य प्रबोधन का कार्यक्रम किया गया कॉलेज के प्रिंसिपल बबिता सिहं  द्वारा अतिथियों का स्वागत व सरस्वती वंदना व दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया।अतिथियों में आरोग्य भारती के राष्ट्रीय संगठन सचिव डॉ.अशोक कुमार व कार्यकारी अध्यक्ष आरोग्य भारती डॉ.नित्यानंद शर्मा व प्रांत सह सचिव राधेश्याम शर्मा व युवराज  तेज रहे।
डा. अंजली मीणा द्वारा ओम के उच्चारण के साथ धन्वंतरि स्तवन का पाठ किया।
विभाग संयोजक सुरेन्द्र कुमार जैन ने आरोग्य भारती का परिचय देते हुए बताया कि आरोग्य भारती का गठन 2 नवंबर 2002 को किया गया साथ ही आरोग भारती के कार्य व उद्देश्य को भी बताया।
मुख्य वक्ता अशोक कुमार ने युवा जीवन का मूल मंत्र स्वस्थ जीवन शैली विषय पर वार्ता दी 
डा अंजली मीणा द्वारा कल्याण मंत्र व शांति पाठ करवा कर कार्यक्रम का समापन किया।मंच का संचालन सहायक आचार्य मधुबाला शर्मा द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में आरोग्य भारती जिला अध्यक्ष डॉक्टर रिंकेश यादवेंद्र,जिला सचिव डॉक्टर नवल ट्रेलर, डॉ संदीप निर्मल ,डॉक्टर सुमति भारद्वाज, डॉ.रामकेश मीणा, डॉ . प्रियांशु पारेता व जिला प्रचार प्रमुख भरत शर्मा बालचंद नागर उपस्थित रहे ।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    21 hrs ago
  • बांदीकुई।।दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र में छह साल पहले लापता हुए 4 साल के बच्चे के कंकाल की तलाश में चल रही जांच में शुक्रवार को अहम संकेत मिले हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जीपीआर (ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार) मशीन ने दो स्थान चिन्हित किए हैं, जहां करीब ढाई मीटर गहराई में कुछ दबे होने के संकेत मिले हैं। फिलहाल दोपहर में जांच कार्य बंद कर मशीन को जयपुर ले जाया गया। अब चिन्हित स्थानों पर आगे की खुदाई की जाएगी। कब-कब हुई खुदाई पहले दिन 19 फरवरी को दोपहर 1 से शाम 7 बजे तक यहां खुदाई चलती रही। इस दौरान महिला सेल के एडिशनल एसपी योगेंद्र फौजदार मौजूद रहे। इसके बाद 25 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक खुदाई कार्य चला। इस दौरान थाना प्रभारी जहीर अब्बास मौजूद रहे। 26 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक खुदाई कार्य चला। गुरुवार को जीपीआर मशीन नहीं आने पर एक घंटे बाद खुदाई बंद कर दी गई। इसके बाद 27 फरवरी को सुबह 11 बजे जीपीआर मशीन जांच के लिए पहुंची और एक्सप्रेसवे के उस पॉइंट पर स्कैनिंग की गई, जिसके नीचे बच्चे को गाड़े जाने की आशंका जताई गई है। साल 2020 में लापता हुआ था बच्चा यह मामला ऊंनबड़ा गांव के पास एक ढाणी का है, जहां 16 अगस्त 2020 को सुबह 10 बजे चार साल का बच्चा घर के आंगन से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने अगले दिन बांदीकुई पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा था। करीब एक महीने पहले महिला सेल दौसा के एएसपी योगेंद्र फौजदार ने मामले की जांच के दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक को चिह्नित किया। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने पुरानी रंजिश के चलते बच्चे की हत्या कर शव को ढाणी से करीब 500 मीटर दूर निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नीचे दबाने की बात कबूल की। उस समय एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा था और अब वहां करीब 12 फीट ऊंचा एक्सप्रेसवे बन चुका है। आरोपी रिमांड पर इस मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पुलिस रिमांड पर हैं। थाना प्रभारी जहीर अब्बास ने बताया कि दोनों से पूछताछ जारी है और पूरी जानकारी मिलने के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा
    1
    बांदीकुई।।दौसा जिले के बांदीकुई थाना क्षेत्र में छह साल पहले लापता हुए 4 साल के बच्चे के कंकाल की तलाश में चल रही जांच में शुक्रवार को अहम संकेत मिले हैं। दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर जीपीआर (ग्राउंड पेनेट्रेटिंग रडार) मशीन ने दो स्थान चिन्हित किए हैं, जहां करीब ढाई मीटर गहराई में कुछ दबे होने के संकेत मिले हैं। फिलहाल दोपहर में जांच कार्य बंद कर मशीन को जयपुर ले जाया गया। अब चिन्हित स्थानों पर आगे की खुदाई की जाएगी।
कब-कब हुई खुदाई
पहले दिन 19 फरवरी को दोपहर 1 से शाम 7 बजे तक यहां खुदाई चलती रही। इस दौरान महिला सेल के एडिशनल एसपी योगेंद्र फौजदार मौजूद रहे।
इसके बाद 25 फरवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक खुदाई कार्य चला। इस दौरान थाना प्रभारी जहीर अब्बास मौजूद रहे।
26 फरवरी को दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक खुदाई कार्य चला। गुरुवार को जीपीआर मशीन नहीं आने पर एक घंटे बाद खुदाई बंद कर दी गई। इसके बाद 27 फरवरी को सुबह 11 बजे जीपीआर मशीन जांच के लिए पहुंची और एक्सप्रेसवे के उस पॉइंट पर स्कैनिंग की गई, जिसके नीचे बच्चे को गाड़े जाने की आशंका जताई गई है।
साल 2020 में लापता हुआ था बच्चा
यह मामला ऊंनबड़ा गांव के पास एक ढाणी का है, जहां 16 अगस्त 2020 को सुबह 10 बजे चार साल का बच्चा घर के आंगन से अचानक लापता हो गया था। परिजनों ने अगले दिन बांदीकुई पुलिस थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिल सका। मामला हाईकोर्ट तक भी पहुंचा था।
करीब एक महीने पहले महिला सेल दौसा के एएसपी योगेंद्र फौजदार ने मामले की जांच के दौरान पड़ोस में रहने वाले एक युवक को चिह्नित किया। युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने पुरानी रंजिश के चलते बच्चे की हत्या कर शव को ढाणी से करीब 500 मीटर दूर निर्माणाधीन दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे के नीचे दबाने की बात कबूल की। उस समय एक्सप्रेसवे का निर्माण कार्य चल रहा था और अब वहां करीब 12 फीट ऊंचा एक्सप्रेसवे बन चुका है।
आरोपी रिमांड पर
इस मामले में पुलिस ने हिरासत में लिए गए युवक और उसकी बहन को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों पुलिस रिमांड पर हैं। थाना प्रभारी जहीर अब्बास ने बताया कि दोनों से पूछताछ जारी है और पूरी जानकारी मिलने के बाद ही मामले का खुलासा किया जाएगा
    user_अमर चन्द बैरवा
    अमर चन्द बैरवा
    Local News Reporter Bandikui, Dausa•
    33 min ago
  • विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में पवाना अहीर कोटपुतली से बाबा दामोदर दास स्थान से गुरूवार को संत गिरवरनाथ की 07 वीं पद यात्रा गुरु गोरखनाथ योग आश्रम नांगल नटाटा आमेर कुंड के लिये रवाना होकर आसपुरा मोड़ पर जनता सेवा समिति ने जलपान कि व्यवस्था में जुटे कार्यकर्ता । महंत रामस्नेही दास ने उपस्थित गिरधारी लाल यादव, प्रवक्ता डॉ. रामकरण यादव, अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र यादव, किशोरी लाल सैन कोषाध्यक्ष, शिवशंकर स्वामी, सुनील योगी, सुरेश आर्य, मूलचंद यादव, लीलाराम, कैलाश चंद्र, मामराज योगी, बनवारी आर्य, रामस्वरूप आदि सहित सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालुओं के साथ पदयात्रा को विधि विधान से पूजन आरती कर रवाना किया। प्रवक्ता डॉ.रामकरण यादव ने बताया कि पद यात्रा गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु रवाना हुए । पदयात्रा 28 फरवरी को आमेर नटाटा आश्रम में पहुंचने के बाद फाल्गुन उत्सव, सत्संग व भंडारे का आयोजन होगा। पवाना अहीर में जन्मे और स्थानीय विद्यालय सेठ मूलचंद प्रभुदयाल सीनियर स्कूल में अध्ययन करने के बाद मनोहरपुर से संस्कृत प्रवेशिका परीक्षा उत्तीर्ण कर गुर गिरवरनाथ का ध्यान सांसारिक जीवन से आगे संत प्रवृत्ति की तरफ मुड़ते हुये बाबा धोकलनाथ, बाबा छोटूनाथ, बाबा खेतानाथ, बाबा भगवान नाथ का सानिध्य प्राप्त किया। ग्रामीणों की आस्था और विष्वास के पर्याय संत गिरवरनाथ बाबा जयराम नाथ को अपना गुरु मानते हैं। संत गिरवरनाथ आज एक महान संत के रूप में प्रवचन और संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रचार-प्रसार में अपना योगदान दे रहे हैं।
    1
    विराटनगर विधानसभा क्षेत्र में पवाना अहीर कोटपुतली से बाबा दामोदर दास स्थान से गुरूवार को संत गिरवरनाथ की 07 वीं पद यात्रा गुरु गोरखनाथ योग आश्रम नांगल नटाटा आमेर कुंड के लिये रवाना होकर आसपुरा मोड़ पर जनता सेवा समिति ने जलपान कि व्यवस्था में जुटे कार्यकर्ता । महंत रामस्नेही दास ने उपस्थित गिरधारी लाल यादव, प्रवक्ता डॉ. रामकरण यादव, अध्यक्ष प्रकाश चन्द्र यादव, किशोरी लाल सैन कोषाध्यक्ष, शिवशंकर स्वामी, सुनील योगी, सुरेश आर्य, मूलचंद यादव, लीलाराम, कैलाश चंद्र, मामराज योगी, बनवारी आर्य, रामस्वरूप आदि सहित सैकड़ों महिला पुरुष श्रद्धालुओं के साथ पदयात्रा को विधि विधान से पूजन आरती कर रवाना किया। प्रवक्ता डॉ.रामकरण यादव ने बताया कि पद यात्रा गाजे बाजे के साथ श्रद्धालु रवाना हुए । पदयात्रा 28 फरवरी को आमेर नटाटा आश्रम में पहुंचने के बाद फाल्गुन उत्सव, सत्संग व भंडारे का आयोजन होगा। पवाना अहीर में जन्मे और स्थानीय विद्यालय सेठ मूलचंद प्रभुदयाल सीनियर स्कूल में अध्ययन करने के बाद मनोहरपुर से संस्कृत प्रवेशिका परीक्षा उत्तीर्ण कर गुर गिरवरनाथ का ध्यान सांसारिक जीवन से आगे संत प्रवृत्ति की तरफ मुड़ते हुये बाबा धोकलनाथ, बाबा छोटूनाथ, बाबा खेतानाथ, बाबा भगवान नाथ का सानिध्य प्राप्त किया। ग्रामीणों की आस्था और विष्वास के पर्याय संत गिरवरनाथ बाबा जयराम नाथ को अपना गुरु मानते हैं। संत गिरवरनाथ आज एक महान संत के रूप में प्रवचन और संगीत के माध्यम से भारतीय संस्कृति और धर्म के प्रचार-प्रसार में अपना योगदान दे रहे हैं।
    user_Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    Raj.JANTA SEVA-84 NEWS
    रिपोर्टर विराटनगर, जयपुर, राजस्थान•
    2 hrs ago
  • श्री श्याम मंदिर बासकृपाल नगर किशनगढ़बास में उमड़ी भीड़ श्याम बाबा का फाल्गुनी एकादशी के अवसर पर भक्तों का लगा रहा तांता
    1
    श्री श्याम मंदिर बासकृपाल नगर किशनगढ़बास में उमड़ी भीड़
श्याम बाबा का फाल्गुनी एकादशी के अवसर पर भक्तों का लगा रहा तांता
    user_सुनील कान्त गोल्डी
    सुनील कान्त गोल्डी
    रिपोर्टर किशनगढ़ बास, अलवर, राजस्थान•
    5 hrs ago
  • Post by Pragti News
    1
    Post by Pragti News
    user_Pragti News
    Pragti News
    Newspaper advertising department खैरथल, अलवर, राजस्थान•
    20 hrs ago
  • गायत्री मंत्र जप, गौ माता व ब्राह्मण सेवा ही सनातन का आधार : सद्योजात शंकराश्रम स्वामीजी चित्तौड़गढ़। मीरा की पावन धरा चित्तौड़गढ़ के भादसोड़ा स्थित श्री सांवलिया जी प्राकट्य स्थल पर गुरुवार को आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला। सद्योजात शंकराश्रम स्वामीजी के सान्निध्य में आयोजित भव्य धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया। स्वामीजी ने श्री सांवलिया सेठ के दर्शन उपरांत श्री सांवलिया धर्मशाला एसी में आयोजित सभा में आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि सनातन धर्म का मूल आधार गायत्री मंत्र जप, गौ माता की सेवा एवं ब्राह्मण सेवा है। उन्होंने कहा कि इन तीनों स्तंभों पर ही भारतीय संस्कृति और धर्म की सुदृढ़ नींव टिकी हुई है। नियमित साधना, सेवा भाव और संस्कारयुक्त जीवन से ही आध्यात्मिक उन्नति संभव है। धर्मसभा से पूर्व स्वामीजी का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र की महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ अभिनंदन किया। सांवरिया जी प्राकट्य स्थल मंदिर के कोषाध्यक्ष बाबूलाल ओझा, अशोक अग्रवाल, भादसोड़ा सरपंच शम्भू सुथार, रमेश चंडालिया, भदेसर पंचायत समिति सदस्य गोविंद सोनी, पूर्व मंदिर प्रशासनिक अधिकारी कैलाश दाधिच सहित मंदिर मंडल की ओर से सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट कर उपरना ओढ़ाकर स्वामीजी का सम्मान किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर दर्शन, दीप नमस्कार, तीर्थ वितरण एवं फल-मंत्राक्षत का आयोजन हुआ। सायंकाल स्वामीजी ने सांवलिया श्रीसुरभि गौशाला पहुंचकर गौसेवा की तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक आम का पौधा रोपित किया। मां शारदा सेवा समिति के मुख्य संरक्षक प्रमोद व्यास एवं हरिद्वार धर्मशाला अध्यक्ष संदीप व्यास ने धर्मसभा को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम आयोजक सांवलिया सेठ एवं मां शारदा सेवा समिति की ओर से महेंद्र जोशी एवं धीरज कौशिक ने आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन किया। आयोजन सांवलिया सेठ एवं मां शारदा सेवा समिति के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    1
    गायत्री मंत्र जप, गौ माता व ब्राह्मण सेवा ही सनातन का आधार : सद्योजात शंकराश्रम स्वामीजी
चित्तौड़गढ़। मीरा की पावन धरा चित्तौड़गढ़ के भादसोड़ा स्थित श्री सांवलिया जी प्राकट्य स्थल पर गुरुवार को आध्यात्मिक आस्था और श्रद्धा का अनुपम संगम देखने को मिला। सद्योजात शंकराश्रम स्वामीजी के सान्निध्य में आयोजित भव्य धर्मसभा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने सहभागिता कर धर्मलाभ प्राप्त किया।
स्वामीजी ने श्री सांवलिया सेठ के दर्शन उपरांत श्री सांवलिया धर्मशाला एसी में आयोजित सभा में आशीर्वचन प्रदान करते हुए कहा कि सनातन धर्म का मूल आधार गायत्री मंत्र जप, गौ माता की सेवा एवं ब्राह्मण सेवा है। उन्होंने कहा कि इन तीनों स्तंभों पर ही भारतीय संस्कृति और धर्म की सुदृढ़ नींव टिकी हुई है। नियमित साधना, सेवा भाव और संस्कारयुक्त जीवन से ही आध्यात्मिक उन्नति संभव है।
धर्मसभा से पूर्व स्वामीजी का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत किया गया। क्षेत्र की महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर मंगल गीतों के साथ अभिनंदन किया। सांवरिया जी प्राकट्य स्थल मंदिर के कोषाध्यक्ष बाबूलाल ओझा, अशोक अग्रवाल, भादसोड़ा सरपंच शम्भू सुथार, रमेश चंडालिया, भदेसर पंचायत समिति सदस्य गोविंद सोनी, पूर्व मंदिर प्रशासनिक अधिकारी कैलाश दाधिच सहित मंदिर मंडल की ओर से सांवलिया सेठ की तस्वीर भेंट कर उपरना ओढ़ाकर स्वामीजी का सम्मान किया गया।
निर्धारित कार्यक्रम के अंतर्गत मंदिर दर्शन, दीप नमस्कार, तीर्थ वितरण एवं फल-मंत्राक्षत का आयोजन हुआ। सायंकाल स्वामीजी ने सांवलिया श्रीसुरभि गौशाला पहुंचकर गौसेवा की तथा पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए एक आम का पौधा रोपित किया।
मां शारदा सेवा समिति के मुख्य संरक्षक प्रमोद व्यास एवं हरिद्वार धर्मशाला अध्यक्ष संदीप व्यास ने धर्मसभा को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया। कार्यक्रम आयोजक सांवलिया सेठ एवं मां शारदा सेवा समिति की ओर से महेंद्र जोशी एवं धीरज कौशिक ने आवश्यक संसाधनों एवं व्यवस्थाओं का सुचारू संचालन किया। आयोजन सांवलिया सेठ एवं मां शारदा सेवा समिति के तत्वावधान में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
    user_Neeraj Maheshwari
    Neeraj Maheshwari
    Reporters राजगढ़, अलवर, राजस्थान•
    21 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.