Shuru
Apke Nagar Ki App…
नामित सभासदों को विधायक की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई शपथ नामित सभासदों को विधायक की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई शपथ फोटो नामित सभासद रामावतार यादव को सम्मानित करते विधायक डॉ अमित सिंह सोहावल अयोध्या नगर पंचायत सुचितागंज के मनोनीत सभासदो का शपथ ग्रहण समारोह का अयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीकापुर विधायक डा अमित सिंह चौहान , विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी सूर्यप्रसाद श्रीवास्तव की मौजूदगी मे एसडीएम सविता देवी ने मनोनीत सभासद आशीष कुमार तिवारी और राम औतार यादव को शपथ दिलाई। इस मौके पर नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी आरती श्रीवास्तव, चेयर मैन रेशमा भारती, पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, अरविन्द रावत, सभासद अंकुर,सिराज अहमद, सहित भाजपा कार्यकर्ता नगर पंचायत विभागीय कर्मी मौजूद रहे।
Awadh Speed news
नामित सभासदों को विधायक की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई शपथ नामित सभासदों को विधायक की मौजूदगी में एसडीएम ने दिलाई शपथ फोटो नामित सभासद रामावतार यादव को सम्मानित करते विधायक डॉ अमित सिंह सोहावल अयोध्या नगर पंचायत सुचितागंज के मनोनीत सभासदो का शपथ ग्रहण समारोह का अयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बीकापुर विधायक डा अमित सिंह चौहान , विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राधेश्याम त्यागी सूर्यप्रसाद श्रीवास्तव की मौजूदगी मे एसडीएम सविता देवी ने मनोनीत सभासद आशीष कुमार तिवारी और राम औतार यादव को शपथ दिलाई। इस मौके पर नगर पंचायत अधिशाषी अधिकारी आरती श्रीवास्तव, चेयर मैन रेशमा भारती, पूर्वी भाजपा मंडल अध्यक्ष अजय कुमार सिंह, अरविन्द रावत, सभासद अंकुर,सिराज अहमद, सहित भाजपा कार्यकर्ता नगर पंचायत विभागीय कर्मी मौजूद रहे।
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी के कार्यालय पर दिया धरना। भाकियू के प्रदर्शन के बाद यूरिया खाद की बिक्री पर लगी रोक फिर से शुरू हुई ब्रिकी। जरूरतमंद किसानों को यूरिया खाद देने का आदेश किया गया पारित । कालाबाजारी जमाखोरी को रोकने हेतु यूरिया खाद पर लगाई गई थी रोक। कोई भी जरूरतमंद किसान यूरिया खाद से नहीं रहेगा वंचित अयोध्या। जनपद अयोध्या में जिला कृषि अधिकारी द्वारा यूरिया खाद के बिक्री पर रोक लगाने पर आक्रोशित भारतीय किसान यूनियन के कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जिला कृषि अधिकारी कार्यालय पर दिया धरना। धरनाकारियों की मांगों से सहमत होते हुए जिला कृषि अधिकारी ने जरूरतमंद किसानों को यूरिया खाद देने का आदेश पारित किया। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय महासचिव घनश्याम वर्मा ने बताया कि मौजूदा समय में भी तमाम किसानों द्वारा सब्जियां, उड़द, मक्का, चरी,गन्ना, की खेती की जा रही है जिनको यूरिया खाद की आवश्यकता है यूरिया खाद की बिक्री पर रोक लगाना किसी भी दशा में उचित नहीं है। जिला कृषि अधिकारी ने बताया कि गत वर्षो की भांति इस वर्ष ज्यादा यूरिया की बिक्री हुई है ।इसलिए कालाबाजारी जमाखोरी को रोकने हेतु यूरिया खाद पर रोक लगाई गई है परंतु कोई भी जरूरतमंद किसान यूरिया खाद से वंचित नहीं रहेगा फार्मर आईडी के साथ यूरिया खाद उपलब्ध कराई जाएगी। जिला अध्यक्ष राम गणेश मौर्य ने कहा कि स्मार्ट मीटर किसानों मजदूरों व्यापारियों के लिए बहुत हानिकारक है। स्मार्ट मीटर से अधिक बिल आ रहे हैं। अग्रिम धनराशि जमा होने के बावजूद भी स्वत डिस्कनेक्ट हो जा रहा है जिसके कारण उपभोक्ता बहुत परेशान हो रहा है। स्मार्ट मीटर को पूरी तरह से समाप्त किया जाए। किसान नेता फरीद अहमद ने कहा कि सरकारी गेहूं क्रय केदो पर गेहूं की खरीद न करके किसानों का शोषण किया जा रहा है किसानों का गेहूं खरीद कर नगद भुगतान दिया जाए और किसी प्रकार का आर्थिक शोषण ना किया जाए। मासिक पंचायत में संगठन मजबूती के साथ-साथ 15 मई को किसान मसीहा चौधरी महेंद्र सिंह टिकैत जी की पुण्यतिथि किसान जागृति दिवस के रूप में प्रत्येक तहसील मुख्यालय पर मनाने का निर्णय लिया गया है। प्रदर्शन में संतोष वर्मा तहसील अध्यक्ष बीकापुर, रविशंकर पांडे तहसील अध्यक्ष रुदौली, रामू चंद विश्वकर्मा,जितेंद्र कुमार, राजेश तिवारी, रामप्रताप गुप्ता, रविंद्र मौर्य, नन्हे यादव, आसमाननिशा,उर्मिला निषाद, रामसेवक,रामावती, प्रेम शंकर वर्मा, जगदीश यादव, विवेक पटेल, पूनम, बजरंगी मौर्य,सूरज मौर्य आदि कई दर्जन किसान शामिल रहे।4
- 29/4/20261
- अज्ञात वाहन की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल उमाशंकर शुक्ल पुत्र बड़े बच्चा शुक्ला व सुधांशु द्विवेदी पुत्र बसंत कुमार लोहशीशा थाना इटियाथोक बीती रात समय करीब 8:00 बजे अपने घर से बड़कागांव विशंभरपुर में शादी समारोह मे शामिल होने गए थे लौटते समय किसी अज्ञात वाहन ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए सुबह जानकारी मिलने पर आनन फानन में उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने लखनऊ के लिए रेफर कर दिया जहां पर इलाज चल रहा है।1
- मिल्कीपुर अयोध्या हैरिंग्टनगंज ब्लॉक क्षेत्र के ग्राम मलेथू बुजुर्ग के पूरे तुड़ी पुरवा में लगी भीषण आग से कई परिवारों को भारी नुकसान उठाना पड़ा। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी मिल्कीपुर सुधीर कुमार अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने प्रभावित परिवारों से बातचीत कर नुकसान का आकलन किया और हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया। निरीक्षण के दौरान एसडीएम के साथ हैरिंग्टनगंज चौकी प्रभारी आशीष सिंह, हल्का लेखपाल तथा ग्राम प्रधान प्रतिनिधि गया दत्त यादव भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने जले हुए घरों, अनाज और घरेलू सामान का निरीक्षण किया तथा नुकसान का प्रारंभिक आंकलन तैयार कराया। ग्रामीणों ने प्रशासन को बताया कि आग पूरी तरह से बुझ नहीं पाई है और कुछ स्थानों पर अब भी धधक रही है, जिससे दोबारा फैलने का खतरा बना हुआ है। इस पर एसडीएम ने तत्काल अग्निशमन विभाग को सूचना देकर मौके पर बुलाया और आग पर पूरी तरह काबू पाने के निर्देश दिए। एसडीएम सुधीर कुमार ने कहा कि प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द क्षति का आंकलन कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, ताकि शासन स्तर से राहत सामग्री और आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जा सके। प्रशासन की तत्परता से ग्रामीणों में भरोसा बढ़ा है, वहीं लोग जल्द राहत मिलने की उम्मीद कर रहे हैं।4
- Post by Amar singh1
- *सागर तहसील के अनेक ग्रामो में पहुँचा राजा हिरदेशाह लोधी पुण्यतिथि का न्योता* नमस्कार आप देख रहे है *भारत न्यूज 24* देवरी सागर से रामकिशोर लोधी की रिपोर्ट 28 अप्रैल को भोपाल के जंबूरी मैदान में 11 बजे से होगा भव्य शौर्य दिवस आयोजन 1842 क्रांति के महानायक, अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को हिला देने वाले, ‘नर्मदा टाइगर’ के नाम से विख्यात वीर पुरुष हीरापुर के राजा हिरदेशाह लोधी जी की पुण्यतिथि इस वर्ष 28 अप्रैल 2026 को भोपाल के जंबूरी मैदान में ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से मनाई जाएगी। इस अवसर को “शौर्य दिवस” के रूप में पूरे उत्साह, श्रद्धा और गौरव के साथ आयोजित करने की तैयारियाँ जिलेभर में तेज़ी से चल रही हैं। यह आयोजन केवल एक पुण्यतिथि कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वाभिमान और वीरता की परंपरा को पुनर्जीवित करने का एक महाअभियान बन चुका है। सागर जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर समाजजनों को आमंत्रित किया जा रहा है और उन्हें राजा हिरदेशाह लोधी जी के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम तथा 1842 के बुंदेला क्रांति में उनके ऐतिहासिक योगदान से अवगत कराया जा रहा है। कार्यक्रम के सहप्रभारी राजेंद्र सिंह ठेकेदार एवं सागर जिला लोधी समाज के शहरी जिलाध्यक्ष डॉ. रामस्वरूप राजपूत के मार्गदर्शन में विभिन्न टीमें गठित की गई हैं, जो गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य केवल लोगों को कार्यक्रम तक लाना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना भी है। डॉ. रामस्वरूप राजपूत के नेतृत्व में मंगलवार को टीम के सदस्य कोषाध्यक्ष रामराज लोधी, संयुक्त सचिव महेंद्र लोधी, जिला युवा उपाध्यक्ष डॉ. उत्तम सिंह लोधी, डॉ. प्रेम सिंह लोधी सीगना, जिला उपाध्यक्ष एवं सरपंच पप्पू सिंह लोधी मूड़रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ग्राम अगरा, गोंसरा, सीगना, मूडरा, तालचीरी सहित अनेक ग्रामों का भ्रमण कर आमंत्रण पत्र वितरित किए और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुँचने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि राजा हिरदेशाह लोधी जी केवल एक योद्धा ही नहीं थे, बल्कि वे स्वाभिमान, संघर्ष, सामाजिक एकता और आत्मसम्मान के जीवंत प्रतीक थे। उन्होंने अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध जिस साहस और संगठन शक्ति का परिचय दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बलिदान और शौर्यगाथा को नई पीढ़ी तक पहुँचाना समाज का नैतिक दायित्व है। समाजजनों का कहना है कि आज आवश्यकता है कि हम अपने इतिहास को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि उसे जन-जन तक पहुँचाएं। राजा हिरदेशाह लोधी जैसे महानायकों की स्मृति को जीवंत रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी भावना के साथ इस वर्ष उनकी पुण्यतिथि को ऐतिहासिक स्वरूप देने का संकल्प लिया गया है। 28 अप्रैल 2026 को आयोजित शौर्य यात्रा एवं पुण्यतिथि कार्यक्रम का समय प्रातः 11:00 बजे निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम स्थल भोपाल का जंबूरी मैदान रहेगा, जहाँ प्रदेशभर से हजारों समाजजन एकत्र होकर वीर महानायक राजा हिरदेशाह लोधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं तथा सभी वर्गों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाएं और अपने वीर पूर्वज के प्रति सम्मान प्रकट करें। यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि समाज की एकता, जागरूकता और गौरव का विराट प्रदर्शन होगा। राजा हिरदेशाह लोधी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित यह शौर्य दिवस निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का एक अमिट अध्याय बनेगा।2
- मिल्कीपुर अयोध्या मोतीगंज धनपतगंज से मोतीगंज डीहवा की ओर जा रही एक पिकअप वाहन मंगलवार शाम लगभग 4:30 बजे अचानक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई, जिससे चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। यह हादसा उस समय हुआ जब वाहन चालक को कथित रूप से झपकी आ गई और वह वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका। ग्रामीणों के अनुसार, पिकअप तेज रफ्तार में थी और चालक को झपकी आने के कारण वाहन सीधे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि पिकअप का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और आसपास के लोग तुरंत सहायता के लिए दौड़ पड़े। घायल चालक की पहचान अषीश कुमार (24 वर्ष), निवासी गंगापुर, बीकापुर के रूप में हुई है। ग्रामीणों ने तत्परता दिखाते हुए उसे तुरंत हैरिंग्टनगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे दर्शननगर स्थित दशरथ मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस मार्ग पर अक्सर तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण दुर्घटनाएं होती रहती हैं। उन्होंने प्रशासन से सड़क सुरक्षा के लिए ठोस कदम उठाने और नियमित जांच की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।4
- सीएमओ पर गंभीर आरोप, डायलिसिस मशीन चालू न होने पर उठे सवाल कांधला दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित जैन रेस्टोरेंट में अग्रवाल समाज के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर मुद्दे उठाए गए। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने शामली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांधला के सरकारी अस्पताल में स्थापित डायलिसिस मशीन को जानबूझकर चालू नहीं कराया जा रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएमओ किसी बड़े घोटाले में संलिप्त हैं और इसी कारण स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावित किया जा रहा है। राजेश्वर बंसल ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण निजी अस्पतालों में डायलिसिस कराने में असमर्थ हैं। ऐसे में सरकारी अस्पताल में डायलिसिस मशीन का संचालन अत्यंत आवश्यक है, ताकि गरीबों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मशीन चालू नहीं की गई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की गईं, जिनमें आठ स्कूलों में स्मार्ट क्लास की स्थापना, एक दर्जन से अधिक विद्यालयों में 534 बेंच उपलब्ध कराना, लगभग 2000 बच्चों को बैग और 3500 बच्चों को जर्सी वितरित करना शामिल है। इसके अलावा 35 छात्र-छात्राओं को साइकिल भी वितरित की गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की आठ बड़ी ग्राम पंचायतों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए वॉटर टैंक स्थापित कराए गए, जिससे ग्रामीणों को समय पर पानी उपलब्ध हो सके। साथ ही 15 गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कूड़ा उठाने के लिए ई-रिक्शा भी वितरित की गईं। प्रेस वार्ता के दौरान अखिल बंसल, किसान नेता कुलदीप पवार, रोहित गुप्ता, अमन मित्तल, सचिन गोयल, ईश्वर दयाल, कन्हैया चावला और विक्की, मेहर चंद सिंघल, पवन कसल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।1
- खाकी पर बर्बरता का दाग: थाने में टूटी इंसानियत, युवक को पीट-पीटकर किया अधमरा! रिज़वान खान जिला ब्यूरो अंबेडकर नगर अंबेडकरनगर से एक बेहद चिंताजनक मामला सामने आया है, जिसने कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। आरोप है कि पुलिस हिरासत में एक युवक के साथ बर्बर मारपीट की गई, जिससे उसकी हालत गंभीर हो गई। मामला राजेसुल्तानपुर थाना क्षेत्र के देवरिया बाजार का है, जहां के निवासी 30 वर्षीय अंकित तिवारी को सोमवार को पुलिस ने कथित रूप से जबरन उठाया। बताया जा रहा है कि एकतरफा कार्रवाई करते हुए उसे शांति भंग की धाराओं में चालान कर दिया गया। पीड़ित के अनुसार, थाने के अंदर उसके साथ अमानवीय व्यवहार किया गया। आरोप है कि पुलिसकर्मियों ने उसे इतनी बेरहमी से पीटा कि वह चलने-फिरने लायक नहीं रहा। मंगलवार शाम जब उसे आलापुर के एसडीएम के सामने पेश किया गया, तो उसकी हालत देखकर कई सवाल खड़े हो गए। सूत्रों के मुताबिक, पेशी के दौरान ही पीड़ित ने पुलिस की मारपीट की पूरी कहानी अधिकारियों के सामने रखी। इसके बाद उसे तुरंत जहांगीरगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाकर मेडिकल कराया गया। इस मेडिकल को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं—कुछ लोगों का कहना है कि यह सबूतों को दबाने की कोशिश हो सकती है। इस घटना को लेकर क्षेत्र में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। राहुल उपाध्याय (जिला अध्यक्ष, सवर्ण आर्मी) ने इसे “खाकी की गुंडागर्दी” बताते हुए दोषी पुलिसकर्मियों पर तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि जल्द सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो संगठन सड़कों पर उतरकर आंदोलन करेगा। बड़े सवाल क्या कानून के रखवाले ही कानून तोड़ने लगे हैं? क्या थाने अब न्याय के बजाय अत्याचार के केंद्र बनते जा रहे हैं? क्या पीड़ित को न्याय मिलेगा या मामला दबा दिया जाएगा? जनता जवाब मांग रही है… इस घटना ने न सिर्फ पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े किए हैं, बल्कि प्रशासन की निष्पक्षता की भी परीक्षा ले दी है। अब देखना यह है कि कार्रवाई होती है या फिर मामला ठंडे बस्ते में चला जाता है।1