logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

सीएमओ पर गंभीर आरोप, डायलिसिस मशीन चालू न होने पर उठे सवाल कांधला दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित जैन रेस्टोरेंट में अग्रवाल समाज के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर मुद्दे उठाए गए। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने शामली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांधला के सरकारी अस्पताल में स्थापित डायलिसिस मशीन को जानबूझकर चालू नहीं कराया जा रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएमओ किसी बड़े घोटाले में संलिप्त हैं और इसी कारण स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावित किया जा रहा है। राजेश्वर बंसल ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण निजी अस्पतालों में डायलिसिस कराने में असमर्थ हैं। ऐसे में सरकारी अस्पताल में डायलिसिस मशीन का संचालन अत्यंत आवश्यक है, ताकि गरीबों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मशीन चालू नहीं की गई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की गईं, जिनमें आठ स्कूलों में स्मार्ट क्लास की स्थापना, एक दर्जन से अधिक विद्यालयों में 534 बेंच उपलब्ध कराना, लगभग 2000 बच्चों को बैग और 3500 बच्चों को जर्सी वितरित करना शामिल है। इसके अलावा 35 छात्र-छात्राओं को साइकिल भी वितरित की गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की आठ बड़ी ग्राम पंचायतों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए वॉटर टैंक स्थापित कराए गए, जिससे ग्रामीणों को समय पर पानी उपलब्ध हो सके। साथ ही 15 गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कूड़ा उठाने के लिए ई-रिक्शा भी वितरित की गईं। प्रेस वार्ता के दौरान अखिल बंसल, किसान नेता कुलदीप पवार, रोहित गुप्ता, अमन मित्तल, सचिन गोयल, ईश्वर दयाल, कन्हैया चावला और विक्की, मेहर चंद सिंघल, पवन कसल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

4 hrs ago
user_Amarjeet Panday
Amarjeet Panday
Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
4 hrs ago

सीएमओ पर गंभीर आरोप, डायलिसिस मशीन चालू न होने पर उठे सवाल कांधला दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित जैन रेस्टोरेंट में अग्रवाल समाज के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर मुद्दे उठाए गए। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने शामली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांधला के सरकारी अस्पताल में स्थापित डायलिसिस मशीन को जानबूझकर चालू नहीं कराया जा रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएमओ किसी बड़े घोटाले में संलिप्त हैं और इसी कारण स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावित किया जा रहा है। राजेश्वर बंसल ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण निजी अस्पतालों में डायलिसिस कराने में असमर्थ हैं। ऐसे में सरकारी अस्पताल में डायलिसिस मशीन का संचालन अत्यंत आवश्यक है, ताकि गरीबों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मशीन चालू नहीं की गई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की गईं, जिनमें आठ स्कूलों में स्मार्ट क्लास की स्थापना, एक दर्जन से अधिक विद्यालयों में 534 बेंच उपलब्ध कराना, लगभग 2000 बच्चों को बैग और 3500 बच्चों को जर्सी वितरित करना शामिल है। इसके अलावा 35 छात्र-छात्राओं को साइकिल भी वितरित की गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की आठ बड़ी ग्राम पंचायतों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए वॉटर टैंक स्थापित कराए गए, जिससे ग्रामीणों को समय पर पानी उपलब्ध हो सके। साथ ही 15 गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कूड़ा उठाने के लिए ई-रिक्शा भी वितरित की गईं। प्रेस वार्ता के दौरान अखिल बंसल, किसान नेता कुलदीप पवार, रोहित गुप्ता, अमन मित्तल, सचिन गोयल, ईश्वर दयाल, कन्हैया चावला और विक्की, मेहर चंद सिंघल, पवन कसल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by Amar singh
    1
    Post by Amar singh
    user_Amar singh
    Amar singh
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • *सागर तहसील के अनेक ग्रामो में पहुँचा राजा हिरदेशाह लोधी पुण्यतिथि का न्योता* नमस्कार आप देख रहे है *भारत न्यूज 24* देवरी सागर से रामकिशोर लोधी की रिपोर्ट 28 अप्रैल को भोपाल के जंबूरी मैदान में 11 बजे से होगा भव्य शौर्य दिवस आयोजन 1842 क्रांति के महानायक, अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को हिला देने वाले, ‘नर्मदा टाइगर’ के नाम से विख्यात वीर पुरुष हीरापुर के राजा हिरदेशाह लोधी जी की पुण्यतिथि इस वर्ष 28 अप्रैल 2026 को भोपाल के जंबूरी मैदान में ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से मनाई जाएगी। इस अवसर को “शौर्य दिवस” के रूप में पूरे उत्साह, श्रद्धा और गौरव के साथ आयोजित करने की तैयारियाँ जिलेभर में तेज़ी से चल रही हैं। यह आयोजन केवल एक पुण्यतिथि कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वाभिमान और वीरता की परंपरा को पुनर्जीवित करने का एक महाअभियान बन चुका है। सागर जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर समाजजनों को आमंत्रित किया जा रहा है और उन्हें राजा हिरदेशाह लोधी जी के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम तथा 1842 के बुंदेला क्रांति में उनके ऐतिहासिक योगदान से अवगत कराया जा रहा है। कार्यक्रम के सहप्रभारी राजेंद्र सिंह ठेकेदार एवं सागर जिला लोधी समाज के शहरी जिलाध्यक्ष डॉ. रामस्वरूप राजपूत के मार्गदर्शन में विभिन्न टीमें गठित की गई हैं, जो गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य केवल लोगों को कार्यक्रम तक लाना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना भी है। डॉ. रामस्वरूप राजपूत के नेतृत्व में मंगलवार को टीम के सदस्य कोषाध्यक्ष रामराज लोधी, संयुक्त सचिव महेंद्र लोधी, जिला युवा उपाध्यक्ष डॉ. उत्तम सिंह लोधी, डॉ. प्रेम सिंह लोधी सीगना, जिला उपाध्यक्ष एवं सरपंच पप्पू सिंह लोधी मूड़रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ग्राम अगरा, गोंसरा, सीगना, मूडरा, तालचीरी सहित अनेक ग्रामों का भ्रमण कर आमंत्रण पत्र वितरित किए और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुँचने की अपील की। कार्यकर्ताओं ने बताया कि राजा हिरदेशाह लोधी जी केवल एक योद्धा ही नहीं थे, बल्कि वे स्वाभिमान, संघर्ष, सामाजिक एकता और आत्मसम्मान के जीवंत प्रतीक थे। उन्होंने अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध जिस साहस और संगठन शक्ति का परिचय दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बलिदान और शौर्यगाथा को नई पीढ़ी तक पहुँचाना समाज का नैतिक दायित्व है। समाजजनों का कहना है कि आज आवश्यकता है कि हम अपने इतिहास को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि उसे जन-जन तक पहुँचाएं। राजा हिरदेशाह लोधी जैसे महानायकों की स्मृति को जीवंत रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी भावना के साथ इस वर्ष उनकी पुण्यतिथि को ऐतिहासिक स्वरूप देने का संकल्प लिया गया है। 28 अप्रैल 2026 को आयोजित शौर्य यात्रा एवं पुण्यतिथि कार्यक्रम का समय प्रातः 11:00 बजे निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम स्थल भोपाल का जंबूरी मैदान रहेगा, जहाँ प्रदेशभर से हजारों समाजजन एकत्र होकर वीर महानायक राजा हिरदेशाह लोधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं तथा सभी वर्गों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाएं और अपने वीर पूर्वज के प्रति सम्मान प्रकट करें। यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि समाज की एकता, जागरूकता और गौरव का विराट प्रदर्शन होगा। राजा हिरदेशाह लोधी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित यह शौर्य दिवस निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का एक अमिट अध्याय बनेगा।
    2
    *सागर तहसील के अनेक ग्रामो में पहुँचा राजा हिरदेशाह लोधी पुण्यतिथि का न्योता*
नमस्कार आप देख रहे है *भारत न्यूज 24* देवरी सागर से रामकिशोर लोधी की रिपोर्ट 28 अप्रैल को भोपाल के जंबूरी मैदान में 11 बजे से होगा भव्य शौर्य दिवस आयोजन 
1842 क्रांति के महानायक, अंग्रेजी हुकूमत की जड़ों को हिला देने वाले, ‘नर्मदा टाइगर’ के नाम से विख्यात वीर पुरुष हीरापुर के राजा हिरदेशाह लोधी जी की पुण्यतिथि इस वर्ष 28 अप्रैल 2026 को भोपाल के जंबूरी मैदान में ऐतिहासिक एवं भव्य रूप से मनाई जाएगी। इस अवसर को “शौर्य दिवस” के रूप में पूरे उत्साह, श्रद्धा और गौरव के साथ आयोजित करने की तैयारियाँ जिलेभर में तेज़ी से चल रही हैं।
यह आयोजन केवल एक पुण्यतिथि कार्यक्रम नहीं, बल्कि समाज के गौरवशाली इतिहास, स्वाभिमान और वीरता की परंपरा को पुनर्जीवित करने का एक महाअभियान बन चुका है। 
सागर जिले के विभिन्न तहसील क्षेत्रों में जनसंपर्क अभियान चलाकर समाजजनों को आमंत्रित किया जा रहा है और उन्हें राजा हिरदेशाह लोधी जी के अद्वितीय शौर्य, पराक्रम तथा 1842 के बुंदेला क्रांति में उनके ऐतिहासिक योगदान से अवगत कराया जा रहा है।
कार्यक्रम के सहप्रभारी राजेंद्र सिंह ठेकेदार एवं सागर जिला लोधी समाज के शहरी जिलाध्यक्ष डॉ. रामस्वरूप राजपूत के मार्गदर्शन में विभिन्न टीमें गठित की गई हैं, जो गांव-गांव जाकर समाज के लोगों को कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दे रही हैं। इस अभियान का उद्देश्य केवल लोगों को कार्यक्रम तक लाना नहीं, बल्कि नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ना भी है।
डॉ. रामस्वरूप राजपूत के नेतृत्व में मंगलवार को टीम के सदस्य कोषाध्यक्ष रामराज लोधी, संयुक्त सचिव महेंद्र लोधी, जिला युवा उपाध्यक्ष डॉ. उत्तम सिंह लोधी, डॉ. प्रेम सिंह लोधी सीगना, जिला उपाध्यक्ष एवं सरपंच पप्पू सिंह लोधी मूड़रा सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को ग्राम अगरा, गोंसरा, सीगना, मूडरा, तालचीरी सहित अनेक ग्रामों का भ्रमण कर आमंत्रण पत्र वितरित किए और लोगों से अधिक से अधिक संख्या में भोपाल पहुँचने की अपील की।
कार्यकर्ताओं ने बताया कि राजा हिरदेशाह लोधी जी केवल एक योद्धा ही नहीं थे, बल्कि वे स्वाभिमान, संघर्ष, सामाजिक एकता और आत्मसम्मान के जीवंत प्रतीक थे। उन्होंने अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध जिस साहस और संगठन शक्ति का परिचय दिया, वह आज भी समाज के लिए प्रेरणास्रोत है। उनके बलिदान और शौर्यगाथा को नई पीढ़ी तक पहुँचाना समाज का नैतिक दायित्व है।
समाजजनों का कहना है कि आज आवश्यकता है कि हम अपने इतिहास को केवल पुस्तकों तक सीमित न रखें, बल्कि उसे जन-जन तक पहुँचाएं। 
राजा हिरदेशाह लोधी जैसे महानायकों की स्मृति को जीवंत रखना ही सच्ची श्रद्धांजलि है। इसी भावना के साथ इस वर्ष उनकी पुण्यतिथि को ऐतिहासिक स्वरूप देने का संकल्प लिया गया है।
28 अप्रैल 2026 को आयोजित शौर्य यात्रा एवं पुण्यतिथि कार्यक्रम का समय प्रातः 11:00 बजे निर्धारित किया गया है। कार्यक्रम स्थल भोपाल का जंबूरी मैदान रहेगा, जहाँ प्रदेशभर से हजारों समाजजन एकत्र होकर वीर महानायक राजा हिरदेशाह लोधी जी को श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे।
समाज के वरिष्ठजनों, युवाओं, महिलाओं तथा सभी वर्गों से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में इस ऐतिहासिक आयोजन में शामिल होकर इसे सफल बनाएं और अपने वीर पूर्वज के प्रति सम्मान प्रकट करें।
यह आयोजन केवल श्रद्धांजलि नहीं, बल्कि समाज की एकता, जागरूकता और गौरव का विराट प्रदर्शन होगा। राजा हिरदेशाह लोधी जी की पुण्यतिथि पर आयोजित यह शौर्य दिवस निश्चित रूप से आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का एक अमिट अध्याय बनेगा।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
  • जनपद सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का आरोप है कि पहली घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और अगले दिन दोबारा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अयोध्या ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है, जबकि परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
    1
    जनपद सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है।
परिजनों का आरोप है कि पहली घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और अगले दिन दोबारा हमला कर दिया गया।
गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अयोध्या ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है, जबकि परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
    user_Kamalpresh Kamal tiwari
    Kamalpresh Kamal tiwari
    Media company सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • Post by Raju.u.p.44
    1
    Post by Raju.u.p.44
    user_Raju.u.p.44
    Raju.u.p.44
    सुल्तानपुर, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • अमेठी जिले में मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे काजिम अली में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे के वाहन से दब जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    अमेठी जिले में मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे काजिम अली में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे के वाहन से दब जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Arun kumar Gupta
    Arun kumar Gupta
    अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे काजिम अली में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे के वाहन से दब जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है। अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    1
    अमेठी के मुसाफिरखाना कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पूरे काजिम अली में एक दर्दनाक हादसे में एक बच्चे के वाहन से दब जाने की घटना सामने आई है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया और परिजनों में कोहराम मच गया।
मामले की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। पुलिस ने इस संबंध में अभियोग पंजीकृत कर लिया है तथा वाहन चालक को हिरासत में ले लिया गया है।
अपर पुलिस अधीक्षक अमेठी ज्ञानेन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि चालक का ब्रेथ एनालाइजर से परीक्षण कराया गया, जिसमें शराब सेवन की पुष्टि नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस अन्य आवश्यक विधिक कार्रवाई कर रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।
    user_Komal Gupta
    Komal Gupta
    Local News Reporter अमेठी, अमेठी, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • 🔥 *मदनपुर पनियार के पांडेपुर में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा* लम्भुआ सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर पनियार के पांडेपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव के लोगों ने बिना देर किए एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बाल्टियों, पाइप और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया। ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के चलते समय रहते बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
    1
    🔥 *मदनपुर पनियार के पांडेपुर में आग से मचा हड़कंप, ग्रामीणों की सतर्कता से टला बड़ा हादसा*
लम्भुआ सुल्तानपुर जनपद के लम्भुआ क्षेत्र अंतर्गत मदनपुर पनियार के पांडेपुर गांव में उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब खेतों में अचानक भीषण आग लग गई। आग की लपटें तेजी से फैलने लगीं, जिससे आसपास के किसानों और ग्रामीणों में दहशत का माहौल बन गया।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए गांव के लोगों ने बिना देर किए एकजुट होकर आग बुझाने का प्रयास शुरू कर दिया। बाल्टियों, पाइप और अन्य उपलब्ध संसाधनों की मदद से ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया।
ग्रामीणों की तत्परता और सूझबूझ के चलते समय रहते बड़ा नुकसान टल गया। हालांकि आग लगने के कारणों का अभी तक स्पष्ट पता नहीं चल सका है, लेकिन घटना के बाद पूरे इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।
    user_कृष्ण कुमार यादव
    कृष्ण कुमार यादव
    लंभुआ, सुल्तानपुर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • सीएमओ पर गंभीर आरोप, डायलिसिस मशीन चालू न होने पर उठे सवाल कांधला दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित जैन रेस्टोरेंट में अग्रवाल समाज के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर मुद्दे उठाए गए। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने शामली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांधला के सरकारी अस्पताल में स्थापित डायलिसिस मशीन को जानबूझकर चालू नहीं कराया जा रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएमओ किसी बड़े घोटाले में संलिप्त हैं और इसी कारण स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावित किया जा रहा है। राजेश्वर बंसल ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण निजी अस्पतालों में डायलिसिस कराने में असमर्थ हैं। ऐसे में सरकारी अस्पताल में डायलिसिस मशीन का संचालन अत्यंत आवश्यक है, ताकि गरीबों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मशीन चालू नहीं की गई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की गईं, जिनमें आठ स्कूलों में स्मार्ट क्लास की स्थापना, एक दर्जन से अधिक विद्यालयों में 534 बेंच उपलब्ध कराना, लगभग 2000 बच्चों को बैग और 3500 बच्चों को जर्सी वितरित करना शामिल है। इसके अलावा 35 छात्र-छात्राओं को साइकिल भी वितरित की गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की आठ बड़ी ग्राम पंचायतों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए वॉटर टैंक स्थापित कराए गए, जिससे ग्रामीणों को समय पर पानी उपलब्ध हो सके। साथ ही 15 गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कूड़ा उठाने के लिए ई-रिक्शा भी वितरित की गईं। प्रेस वार्ता के दौरान अखिल बंसल, किसान नेता कुलदीप पवार, रोहित गुप्ता, अमन मित्तल, सचिन गोयल, ईश्वर दयाल, कन्हैया चावला और विक्की, मेहर चंद सिंघल, पवन कसल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    1
    सीएमओ पर गंभीर आरोप, डायलिसिस मशीन चालू न होने पर उठे सवाल
कांधला
दिल्ली-सहारनपुर रोड स्थित जैन रेस्टोरेंट में अग्रवाल समाज के नेतृत्व में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया, जिसमें क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर गंभीर मुद्दे उठाए गए। प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक राजेश्वर बंसल ने शामली के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि कांधला के सरकारी अस्पताल में स्थापित डायलिसिस मशीन को जानबूझकर चालू नहीं कराया जा रहा है, जिससे गरीब और जरूरतमंद मरीजों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि सीएमओ किसी बड़े घोटाले में संलिप्त हैं और इसी कारण स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रभावित किया जा रहा है। राजेश्वर बंसल ने कहा कि क्षेत्र में बड़ी संख्या में ऐसे मरीज हैं, जो आर्थिक तंगी के कारण निजी अस्पतालों में डायलिसिस कराने में असमर्थ हैं। ऐसे में सरकारी अस्पताल में डायलिसिस मशीन का संचालन अत्यंत आवश्यक है, ताकि गरीबों को राहत मिल सके। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि शीघ्र ही मशीन चालू नहीं की गई तो व्यापक स्तर पर आंदोलन किया जाएगा। पूर्व विधायक ने अपने कार्यकाल के दौरान कराए गए विकास कार्यों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में कई महत्वपूर्ण पहल की गईं, जिनमें आठ स्कूलों में स्मार्ट क्लास की स्थापना, एक दर्जन से अधिक विद्यालयों में 534 बेंच उपलब्ध कराना, लगभग 2000 बच्चों को बैग और 3500 बच्चों को जर्सी वितरित करना शामिल है। इसके अलावा 35 छात्र-छात्राओं को साइकिल भी वितरित की गई। उन्होंने बताया कि क्षेत्र की आठ बड़ी ग्राम पंचायतों में पानी की समस्या को दूर करने के लिए वॉटर टैंक स्थापित कराए गए, जिससे ग्रामीणों को समय पर पानी उपलब्ध हो सके। साथ ही 15 गांवों में स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से कूड़ा उठाने के लिए ई-रिक्शा भी वितरित की गईं। प्रेस वार्ता के दौरान अखिल बंसल, किसान नेता कुलदीप पवार, रोहित गुप्ता, अमन मित्तल, सचिन गोयल, ईश्वर दयाल, कन्हैया चावला और विक्की, मेहर चंद सिंघल, पवन कसल सहित अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
    user_Amarjeet Panday
    Amarjeet Panday
    Security Guard Sultanpur, Uttar Pradesh•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.