पुरानी रंजिश में युवक की मौत, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल | सुलतानपुर बल्दीराय घटना जनपद सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का आरोप है कि पहली घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और अगले दिन दोबारा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अयोध्या ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है, जबकि परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
पुरानी रंजिश में युवक की मौत, कार्रवाई में देरी पर उठे सवाल | सुलतानपुर बल्दीराय घटना जनपद सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का आरोप है कि पहली घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और अगले दिन दोबारा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अयोध्या ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है, जबकि परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।
- जनपद सुलतानपुर के बल्दीराय थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुए जानलेवा हमले में एक युवक की इलाज के दौरान मौत हो जाने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों का आरोप है कि पहली घटना की सूचना पुलिस को देने के बावजूद समय रहते कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई, जिससे आरोपियों के हौसले बुलंद हो गए और अगले दिन दोबारा हमला कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल युवक को इलाज के लिए अयोध्या ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना के बाद गांव में भय और आक्रोश का माहौल है, जबकि परिजन आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। वहीं पुलिस का कहना है कि तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।1
- Post by Raju.u.p.441
- पुलिस कार्रवाई से असंतुष्ट परिजनों का फूटा गुस्सा, तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर डटे रहे परिजन किया माणकचौक थाने का घेराव मौके पर पहुंचे सीएसपी ने दिया आश्वासन एंकर----- रतलाम करमदी तालाब में दो युवकों के शव मिलने के मामले ने अब तूल पकड़ लिया है। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज परिजनों ने समाजजनों और क्षेत्रवासियों के साथ तिलमिलाती कड़ी धुप में सड़क पर बैठकर शहर के माणकचौक थाने का घेराव कर जोरदार प्रदर्शन किया। करीब एक घंटे से ज्यादा तक चले इस धरने के दौरान आक्रोशित लोगों ने पुलिस पर पक्षपात का आरोप लगाते हुए निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की। वहीं एसपी अमित कुमार ने कल देर शाम माणकचौक टीआई पातिराम डावरे को ईसी मामले में लाईन अटेच कर दिया था जो चर्चा का विषय बना रहा प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, पांच दिन पूर्व ग्रामीणों ने चोरी के संदेह में प्रकाश नामक एक युवक को पकड़कर पुलिस के हवाले किया था। इसी दौरान उसके दो अन्य साथी, मुन्ना और शंकर, मौके से फरार हो गए थे। परिजनों का आरोप है कि घटना के तीन दिन बाद इन दोनों युवकों के शव संदिग्ध परिस्थितियों में करमदी तालाब से बरामद हुए थे परिजनों के गंभीर आरोप प्रदर्शन कर रहे परिजनों और रहवासियों का दावा है कि यह डूबने का सामान्य मामला नहीं, बल्कि नियोजित हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि मुन्ना और शंकर के साथ मारपीट की गई और फिर उनकी हत्या कर शव तालाब में फेंक दिए गए। मृतकों के शरीर पर धारदार हथियारों के गहरे निशान मिले हैं। पुलिस इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई करने में विफल रही है। थाने के बाहर बिलख उठीं महिलाएं चिलचिलाती धूप की परवाह किए बिना बड़ी संख्या में महिलाएं और मृतक के परिजन थाने के बाहर धरने पर बैठ गए। इस दौरान मृतक युवकों की मां और बहने आक्रोशित होकर जोर-जोर सेे रोने लगी। चिलचिलाती धूप में प्रदर्शन, सीएसपी ने दिया आश्वासन आक्रोश इस कदर था कि परिजन और महिलाएं चिलचिलाती धूप में करीब एक घंटे तक थाने के बाहर धरने पर बैठे रहे। स्थिति को बिगड़ता देख नगर पुलिस अधीक्षक (CSP) सत्येंद्र घनघोरिया भारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने प्रदर्शनकारियों को समझाते हुए मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों के विरुद्ध कठोरतम कानूनी कार्रवाई का आश्वासन दिया। अधिकारी के भरोसे के बाद ही धरना समाप्त हुआ। बाइट लीला बाई मृतक की बहन बाइट कलाबाई निनामा मृतक की मां बाइट सत्येन्द्र घनघोरिया सीएसपी रतलाम2
- मुंबई में नाजिया इलाही खान अचानक लेंसकार्ट के एक शोरूम पर पहुंचीं और वहां कर्मचारियों से बातचीत के दौरान उनका नाम पूछते हुए तिलक लगाने की बात कही। इस घटना के बाद माहौल गरमा गया और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि हाल ही में कंपनी की ओर से एक निर्देश जारी किया गया था, जिसमें तिलक, कलावा और बिंदी लगाकर काम करने पर रोक की बात सामने आई थी। इसी को लेकर यह विवाद और चर्चा का विषय बन गया है। #MumbaiNews #Lenskart #Controversy #TrendingNews #SocialMediaBuzz #IndiaNews #BreakingNews1
- कादीपुर कुशभवनपुर में परशुराम जन्मोत्सव के अवसर पर बोल्डोजर की अगुआई में निकाली गई भव्य शोभा यात्रा और नील कंठ महाकालेश्वर धाम पड़ेला कादीपुर कुशभवनपुर की धरती पर भगवान परशुराम जी की भव्य प्रतिमा लगाई गई डॉ श्रवण मिश्रा जी द्वारा परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित करवाई गई यह प्रतिमा पूरे क्षेत्र का गौरव है3
- सुल्तानपुर में नए जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने संभाला कार्यभार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस, जनसुनवाई पहली प्राथमिकता बताई सुल्तानपुर में आईएएस अधिकारी इंद्रजीत सिंह ने मंगलवार को नए जिलाधिकारी का कार्यभार संभाल लिया है। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने मीडिया से बातचीत में अपनी प्राथमिकताएं स्पष्ट कीं, जिनमें भ्रष्टाचार पर 'जीरो टॉलरेंस' और जनसुनवाई प्रमुख हैं। जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश शासन की सभी जनकल्याणकारी योजनाएं और प्राथमिकताएं सुल्तानपुर में पूरी गंभीरता से लागू की जाएंगी। उन्होंने पूर्व जिलाधिकारी द्वारा शुरू किए गए विकास कार्यों और परियोजनाओं को गति देने का भी आश्वासन दिया। इसके लिए उन्होंने अधिकारियों के साथ बैठक कर जिले की वर्तमान स्थिति और चल रहे प्रोजेक्ट्स का फीडबैक लिया। उन्होंने स्पष्ट किया कि आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। जिलाधिकारी ने कहा, "जनता की शिकायतों (IGRS) और अन्य माध्यमों से आने वाली समस्याओं का शीर्ष प्राथमिकता के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। राजस्व न्यायालयों के मामलों को भी गंभीरता से लिया जाएगा ताकि लोगों को समय पर न्याय मिल सके।" मुख्यमंत्री के निर्देशों का हवाला देते हुए, डीएम ने सभी अधिकारियों और कर्मचारियों को कार्य संस्कृति में सुधार लाने के निर्देश दिए। उन्होंने जोर दिया कि सभी अधिकारियों को समय पर कार्यालय में उपस्थित होकर जनता की समस्याओं को सुनना होगा और कार्यों में किसी भी तरह की देरी या लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। आरटीओ, सीडीओ और डीपीआरओ जैसे विभागों में भ्रष्टाचार की शिकायतों पर पूछे गए सवाल के जवाब में, जिलाधिकारी ने कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने कहा कि वह जल्द ही सभी टीमों के साथ बैठक करेंगे और प्राप्त इनपुट के आधार पर सख्त कार्रवाई करेंगे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि भ्रष्टाचार किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है और इसमें संलिप्त लोगों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी। इंद्रजीत सिंह ने जिला कोषागार में अपना कार्यभार संभाला। इस अवसर पर सीडीओ विनय कुमार सिंह, एडीएम गौरव शुक्ला, एडीएम वित्त एवं राजस्व राजेश सिंह, सीआरओ बाबूराम, एसडीएम सदर बिपिन द्विवेदी और अधिशासी अधिकारी नगर पालिका लाल चंद्र सरोज सहित अन्य अधिकारियों ने नवागत जिलाधिकारी का बुके देकर स्वागत किया।2
- *ब्रेकिंग लंभुआ* *लंभुआ क्षेत्र की बिटिया ज्योति यादव ने बढ़ाया क्षेत्र का मान* *14 अप्रैल को आंबेडकर जयंती पर संसद भवन में दिया भाषण, बीएचयू में कर रहीं अध्ययन* *सपा नेता नवनीत कुमार यादव ने घर पहुंचकर किया सम्मानित* *लंभुआ, सुल्तानपुर।* लंभुआ तहसील क्षेत्र के रतनपुर करनपुर गांव निवासी ज्योति यादव पुत्री कृपाशंकर यादव ने 14 अप्रैल को डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती के अवसर पर संसद भवन, नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में भाषण देकर गांव, क्षेत्र एवं समाज का नाम रोशन किया है। ज्योति ने कक्षा 6 से माध्यमिक स्तर तक की शिक्षा जवाहर नवोदय विद्यालय, गौरीगंज अमेठी से प्राप्त की है। कक्षा 12 की परीक्षा में उन्होंने अमेठी जनपद में शीर्ष स्थान प्राप्त किया था, जिसके लिए उन्हें समाजवादी प्रतिभा सम्मान समारोह में सम्मानित भी किया जा चुका है। वर्तमान में वह काशी हिंदू विश्वविद्यालय, वाराणसी में बी.ए. द्वितीय वर्ष अर्थशास्त्र की छात्रा हैं। परिवार में दो बहन एवं एक भाई हैं, जिनमें ज्योति सबसे बड़ी हैं। ज्योति की इस उपलब्धि पर क्षेत्र के सपा नेता नवनीत कुमार यादव ने उनके आवास पहुंचकर सम्मानित किया। उन्होंने बिटिया को बधाई दी एवं हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने ज्योति की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त की है। इस अवसर पर शिवराम यादव, पारस यादव, राम चेत, संतोष यादव, अखिलेश एवं अमरेंद्र समेत कई लोग उपस्थित रहे।1
- जनपद सुलतानपुर में नवागत जिलाधिकारी इंद्रजीत सिंह ने आज पदभार ग्रहण कर प्रशासनिक कार्यों की जिम्मेदारी संभाल ली। पदभार ग्रहण करने के बाद उन्होंने अधिकारियों और कर्मचारियों को शासन की प्राथमिक योजनाओं का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही जिलाधिकारी ने पुलिस अधीक्षक चारू निगम के साथ संयुक्त रूप से पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के अरवलकीरी एयर स्ट्रिप का निरीक्षण किया, जहाँ आगामी एयर-शो और वायुसेना के लड़ाकू विमानों की इमरजेंसी लैंडिंग की तैयारियों का जायजा लिया गया। इस दौरान संबंधित अधिकारियों को सौंपे गए दायित्वों1