कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 की मौत की खबर! उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई मकान इसकी चपेट में आ गए, जबकि कई मकानों के जमींदोज होने की भी जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में हुआ। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया गया। अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन एवं पुलिस की टीमें पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हैं। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन की ओर से नुकसान और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 की मौत की खबर! उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई मकान इसकी चपेट में आ गए, जबकि कई मकानों के जमींदोज होने की भी जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में हुआ। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया गया। अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन एवं पुलिस की टीमें पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हैं। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन की ओर से नुकसान और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
- अचानक गिरा पेड़, टूटा बिजली का तार… फिर जो हुआ, CCTV में कैद!1
- भाभी पर चाकू से हमला, आरोपी देवर हिरासत में; मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज देवरिया थाना कोतवाली क्षेत्र में 31 अगस्त को एक महिला पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, प्रहलाद राजभर पुत्र विंध्याचल राजभर, निवासी गुदरी बाजार, थाना रामपुर कारखाना, हालमुकाम कोतवाली क्षेत्र, ने अपनी भाभी रानी राजभर पत्नी स्व. गोविंद राजभर पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक वर्तमान में महिला की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने आरोपी प्रहलाद राजभर को हिरासत में ले लिया है और उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मौके पर शांति-व्यवस्था बनी हुई है तथा किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।1
- 7.8% ग्रोथ पर देशवासियों को बधाई, पीएम मोदी ने कहा- आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करना होगा भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि पर देशवासियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश की सामूहिक शक्ति, संकल्प और पुरुषार्थ का प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया युद्ध और वैश्विक संकटों से जूझ रही है, सप्लाई चेन प्रभावित है और कोविड काल के बाद से वैश्विक स्तर पर स्थिरता नहीं है, इसके बावजूद भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करना होगा। उन्होंने स्वदेशी और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की अपील करते हुए विदेशों में शादी करने के बजाय ‘वेड इन इंडिया’ के मंत्र को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि देशवासी जितना अधिक स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर देंगे, उतना ही भारत मजबूत होगा। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर देश की युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपने का सपना साकार होगा। अंत में उन्होंने देशवासियों से विकास के इस संकल्प में पूरी ताकत के साथ जुटने की अपील करते हुए कहा कि नीति सही है, नीयत साफ है और 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।1
- FLN प्रशिक्षण में बीएसए ने परखी शिक्षा की गुणवत्ता, नामांकन बढ़ाने पर जोर सर्वाधिक नामांकन वाले विद्यालय को मिलेगा पुरस्कार, लापरवाही पर होगी कड़ी कार्रवाई देवरिया। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ. राम जियावन मौर्य ने सोमवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र (BRC) देवरिया सदर पर संचालित पांच दिवसीय FLN (Foundational Literacy and Numeracy) प्रशिक्षण कार्यक्रम का अनुश्रवण एवं निरीक्षण किया। उन्होंने प्रशिक्षण की गुणवत्ता, शिक्षकों की उपस्थिति, छात्र नामांकन, विद्यालयों में बच्चों की नियमित उपस्थिति तथा विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन की समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों और शिक्षकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। प्रशिक्षण में सीखी तकनीकों को कक्षा में लागू करने के निर्देश बीएसए ने प्रशिक्षण में प्रतिभाग कर रहे शिक्षकों एवं संदर्भदाताओं से संवाद कर प्रशिक्षण की गुणवत्ता का जायजा लिया। उन्होंने कहा कि निपुण भारत मिशन के तहत प्राथमिक स्तर के बच्चों में बुनियादी साक्षरता एवं संख्यात्मक ज्ञान विकसित करना गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की आधारशिला है। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रशिक्षण में सीखी गई टीएलएम आधारित आधुनिक शिक्षण तकनीकों एवं गतिविधियों का विद्यालयों की कक्षाओं में प्रभावी ढंग से प्रयोग किया जाए। साथ ही सभी शिक्षकों की शत-प्रतिशत एवं समयबद्ध उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। सर्वाधिक नामांकन वाले विद्यालय को मिलेगा पुरस्कार बीएसए ने सदर विकास खंड के विद्यालयों में छात्र संख्या बढ़ाने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने घोषणा की कि इस शैक्षिक सत्र में सदर विकास खंड के जिस विद्यालय में सर्वाधिक छात्र नामांकन होगा, उसे विभाग की ओर से विशेष रूप से पुरस्कृत किया जाएगा। प्रार्थना सभा में बच्चों की उपस्थिति और जन्मदिन पर प्रोत्साहन उन्होंने सभी विद्यालयों में प्रार्थना सभा के दौरान छात्र-छात्राओं की निर्धारित समय पर उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बच्चों में विद्यालय के प्रति लगाव और सकारात्मक वातावरण विकसित करने के लिए उन्होंने कहा कि जिस बच्चे का जन्मदिन हो, उसे प्रार्थना सभा में प्रोत्साहित एवं सम्मानित किया जाए। अभिभावकों से नियमित संवाद के निर्देश बीएसए ने शिक्षकों को अभिभावकों से नियमित संपर्क स्थापित करने और बच्चों को प्रतिदिन विद्यालय भेजने के लिए प्रेरित करने को कहा। उन्होंने समय-समय पर अभिभावक-शिक्षक बैठक (PTM) आयोजित करने तथा विद्यालय का वातावरण बच्चों के लिए आकर्षक, आनंददायक एवं शिक्षण-अधिगम के अनुकूल बनाने पर जोर दिया। विभागीय योजनाओं की भी हुई समीक्षा निरीक्षण के दौरान बेसिक शिक्षा विभाग की विभिन्न योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की गई। नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत चिन्हित पात्र असाक्षरों का शत-प्रतिशत पंजीकरण निर्धारित समय सीमा में पूरा करने के निर्देश दिए गए। SNA-SPARSH खातों को तत्काल खोलने एवं प्रभावी रूप से संचालित करने के साथ ही DBT और राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना सहित अन्य योजनाओं का लाभ पात्र विद्यार्थियों तक पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुंचाने के निर्देश दिए गए। कार्यालय में लंबित पत्रावलियों के तत्काल निस्तारण के निर्देश FLN प्रशिक्षण के अनुश्रवण के बाद बीएसए ने BRC देवरिया सदर एवं नगर क्षेत्र देवरिया के प्रशासनिक कार्यालय का भी निरीक्षण किया। उन्होंने कर्मचारियों एवं पटल सहायकों को समय से कार्यालय पहुंचने और कार्यों का निर्धारित समय में निस्तारण करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि अनधिकृत रूप से अनुपस्थित रहने अथवा विलंब से आने वाले कर्मचारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। किसी भी पटल पर पत्रावली अथवा पत्राचार अनावश्यक रूप से लंबित न रखने, आवेदनों एवं शासकीय कार्यों की डिजिटल फीडिंग और अभिलेखीकरण समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश दिए गए। बीएसए ने कहा कि शासकीय कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही, शिथिलता या अनियमितता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। दायित्वों के निर्वहन में स्वेच्छाचारिता पाए जाने पर संबंधित की जवाबदेही तय कर विभागीय कार्रवाई की जाएगी। खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर देव मुनि वर्मा ने कहा कि जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी द्वारा दिए गए सभी निर्देशों का शिक्षक एवं कर्मचारी पूरी निष्ठा, ईमानदारी और तत्परता के साथ पालन सुनिश्चित करेंगे। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी देवरिया सदर, बृजेश मणि त्रिपाठी, सोनू विश्वकर्मा, जयेन्द्र पाण्डेय, रवि राव, ARP सहित प्रशिक्षण में शामिल दर्जनों शिक्षक एवं प्रतिभागी मौजूद रहे।1
- पडरौना डोल मेले पर प्रशासन की नजर, पीस कमेटी बैठक में सुरक्षा-यातायात को लेकर बनी रणनीति1
- धनहा-सिहुलिया नहर मार्ग पर सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियां, हादसे का बढ़ा खतरा कुशीनगर |सुकरौली विकासखंड के धनहा होते हुए सिहुलिया नहर को जोड़ने वाली सड़क पर इन दिनों सड़क के दोनों तरफ घनी झाड़ियां उग आई हैं। झाड़ियों के सड़क की ओर फैल जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर स्थिति ऐसी है कि सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इससे इस मार्ग पर हादसे का खतरा बढ़ गया है। यह सड़क आसपास के कई गांवों को जोड़ती है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। खासकर स्कूली बच्चों के साथ साइकिल और बाइक से आने-जाने वाले लोगों की संख्या अधिक रहती है। सुबह स्कूल जाने और छुट्टी के समय बच्चों की आवाजाही बढ़ जाती है। सड़क के दोनों ओर झाड़ियां होने से उन्हें वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है। मोड़ वाले स्थानों पर समस्या और गंभीर हो जाती है। साइकिल सवार सोहन ने बताया कि सड़क के किनारे उगी झाड़ियों के कारण कई बार सामने से आने वाला वाहन काफी नजदीक पहुंचने के बाद दिखाई देता है। ऐसी स्थिति में साइकिल सवार को अचानक सड़क के किनारे जाना पड़ता है। इससे गिरने या वाहन की चपेट में आने का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों तरफ झाड़ियों की नियमित कटाई होनी चाहिए। बाइक सवार राजू ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। झाड़ियों के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। सामने से वाहन आने पर दोनों वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। रात के समय स्थिति और खतरनाक हो जाती है, क्योंकि झाड़ियों के पीछे से आने वाले वाहन या राहगीर आसानी से दिखाई नहीं देते। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे झाड़ियों की सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के बाद झाड़ियां और तेजी से फैल गई हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क के दोनों किनारों की तत्काल सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय विभाग को समय रहते सड़क की सफाई करानी चाहिए। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, साइकिल सवारों और बाइक चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।1
- गोरखपुर पहुंचे सांसद चंद्रशेखर आजाद का प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासन पर तीखा हमला। गोरखपुर पहुंचे आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) के नगीना से सांसद चंद्रशेखर आजाद ने एनेक्सी भवन में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान प्रदेश सरकार और स्थानीय प्रशासनिक व्यवस्थाओं पर जमकर निशाना साधा।गोरखपुर की व्यवस्था पर तंज अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए उन्होंने तंजिया लहजे में कहा कि वह स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं।उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा, "पहले सिर्फ नेपाल ही ऐसा देश था जहां बिना पासपोर्ट के जाया जा सकता था, लेकिन अब गोरखपुर को ही ‘स्पेन’बना दिया गया है,जहां बिना पासपोर्ट के आने-जाने जैसी स्थिति पैदा हो गई है।एयरपोर्ट से शहर आते समय की व्यवस्थाओं का जिक्र करते हुए उन्होंने एम्स (AIIMS) गोरखपुर की बदहाली का मुद्दा उठाया।उन्होंने बताया कि इस प्रतिष्ठित संस्थान में छह गेट हैं, लेकिन आमतौर पर केवल एक ही गेट खुला रहता है।इसी अव्यवस्था के कारण हाल ही में एक व्यक्ति की मौत हो गई,जो बेहद चिंताजनक है।सरकार की नीतियों और जमीनी हकीकत पर सवाल सरकार पर हमला बोलते हुए चंद्रशेखर आजाद ने कहा कि नाम बदलना इस सरकार की आदत बन चुकी है।उन्होंने कहा कि गोरखपुर का नाम भले ही “स्पेन”रख दिया जाए,लेकिन जमीनी हकीकत नहीं बदली है। आज भी शहर में गंदगी,जलजमाव और बदहाल सफाई व्यवस्था लोगों के लिए बड़ी समस्या बनी हुई है।जनता मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है और सरकार इस दिशा में पूरी तरह गंभीरहीन नजर आ रही है।आगामी चुनाव और उम्मीदवार पर स्थिति आगामी चुनाव को लेकर उन्होंने स्पष्ट किया कि इस विषय में प्रदेश अध्यक्ष से बातचीत जारी है। पार्टी नेतृत्व जो भी निर्णय लेगा, वह उसे शिरोधार्य करेंगे।उन्होंने संकेत दिया कि आगामी एक सप्ताह के भीतर स्थिति साफ हो जाएगी कि वह स्वयं चुनाव लड़ेंगे या पार्टी किसी अन्य प्रत्याशी को मैदान में उतारेगी। कानून व्यवस्था और एनकाउंटर पर प्रतिक्रिया अंकित बालुआ हत्याकांड पर दुख जताते हुए उन्होंने कहा कि दिनदहाड़े हुई यह घटना बेहद चिंताजनक है। भले ही पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया हो और दो का एनकाउंटर हुआ हो,लेकिन यह घटना प्रदेश की ध्वस्त कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है।उन्होंने जोर देकर कहा कि एनकाउंटर से न्याय पूरा नहीं होता और न ही इससे पीड़ित को वापस लाया जा सकता है।यह स्थिति दर्शाती है कि राज्य में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं। युवाओं के मुद्दे और शिक्षा व्यवस्था बीजेपी और समाजवादी पार्टी के बीच चल रही बयानबाजी और वीडियो वार पर उन्होंने कहा कि उन्हें इस तरह के राजनीति आरोप-प्रत्यारोप से कोई लेना-देना नहीं है।उनकी प्राथमिकता प्रदेश के बेरोजगार युवा,छात्र और लगातार हो रहे पेपर लीक के मामले हैं।उन्होंने आरोप लगाया कि अब स्कूलों की वास्तविक स्थिति दिखाने पर भी रोक लगाई जा रही है,जो शिक्षा व्यवस्था की गिरती स्थिति को छिपाने की एक नाकाम कोशिश है।Gen Z मूवमेंट और भीम आर्मी का योगदान 'Gen Z मूवमेंट' का जिक्र करते हुए आजाद ने कहा कि आज जिस आंदोलन की चर्चा हो रही है,उस दिशा में उनकी टीम पिछले दस वर्षों से निरंतर काम कर रही है।भीम आर्मी द्वारा शुरू की गई 'पाठशालाएं' इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं, जिन्होंने शिक्षा के क्षेत्र में एक नई अलख जगाई है। अश्मिता चंद को टिकट दिए जाने पर टिप्पणी अश्मिता चंद को टिकट दिए जाने के सवाल पर उन्होंने बिना नाम लिए कहा कि यह वही परिवार है जिसने वर्ष 2003 में बहुजन समाज पार्टी (BSP) से अलग होकर सरकार गिराने में मुख्य भूमिका निभाई थी।हालांकि,उन्होंने इस मुद्दे पर आगे अधिक टिप्पणी करने से परहेज किया।नेपाल बाढ़ पीड़ितों के प्रति संवेदना प्रेस वार्ता के अंत में उन्होंने नेपाल में आई भीषण बाढ़ पर गहरी संवेदना व्यक्त की।उन्होंने कहा कि वह इस संकट की घड़ी में प्रभावित लोगों के साथ मजबूती से खड़े हैं और ईश्वर से प्रार्थना करते हैं कि जल्द ही हालात सामान्य हों ताकि लोग अपना सामान्य जीवन पुनः शुरू कर सकें।1
- कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 की मौत की खबर! उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई मकान इसकी चपेट में आ गए, जबकि कई मकानों के जमींदोज होने की भी जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में हुआ। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया गया। अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन एवं पुलिस की टीमें पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हैं। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन की ओर से नुकसान और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।1