logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

धनहा-सिहुलिया नहर मार्ग पर सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियां, हादसे का बढ़ा खतरा कुशीनगर |सुकरौली विकासखंड के धनहा होते हुए सिहुलिया नहर को जोड़ने वाली सड़क पर इन दिनों सड़क के दोनों तरफ घनी झाड़ियां उग आई हैं। झाड़ियों के सड़क की ओर फैल जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर स्थिति ऐसी है कि सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इससे इस मार्ग पर हादसे का खतरा बढ़ गया है। यह सड़क आसपास के कई गांवों को जोड़ती है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। खासकर स्कूली बच्चों के साथ साइकिल और बाइक से आने-जाने वाले लोगों की संख्या अधिक रहती है। सुबह स्कूल जाने और छुट्टी के समय बच्चों की आवाजाही बढ़ जाती है। सड़क के दोनों ओर झाड़ियां होने से उन्हें वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है। मोड़ वाले स्थानों पर समस्या और गंभीर हो जाती है। साइकिल सवार सोहन ने बताया कि सड़क के किनारे उगी झाड़ियों के कारण कई बार सामने से आने वाला वाहन काफी नजदीक पहुंचने के बाद दिखाई देता है। ऐसी स्थिति में साइकिल सवार को अचानक सड़क के किनारे जाना पड़ता है। इससे गिरने या वाहन की चपेट में आने का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों तरफ झाड़ियों की नियमित कटाई होनी चाहिए। बाइक सवार राजू ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। झाड़ियों के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। सामने से वाहन आने पर दोनों वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। रात के समय स्थिति और खतरनाक हो जाती है, क्योंकि झाड़ियों के पीछे से आने वाले वाहन या राहगीर आसानी से दिखाई नहीं देते। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे झाड़ियों की सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के बाद झाड़ियां और तेजी से फैल गई हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क के दोनों किनारों की तत्काल सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय विभाग को समय रहते सड़क की सफाई करानी चाहिए। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, साइकिल सवारों और बाइक चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

4 hrs ago
user_विवेकानन्द
विवेकानन्द
Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
4 hrs ago

धनहा-सिहुलिया नहर मार्ग पर सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियां, हादसे का बढ़ा खतरा कुशीनगर |सुकरौली विकासखंड के धनहा होते हुए सिहुलिया नहर को जोड़ने वाली सड़क पर इन दिनों सड़क के दोनों तरफ घनी झाड़ियां उग आई हैं। झाड़ियों के सड़क की ओर फैल जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर स्थिति ऐसी है कि सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इससे इस मार्ग पर हादसे का खतरा बढ़ गया है। यह सड़क आसपास के कई गांवों को जोड़ती है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। खासकर स्कूली बच्चों के साथ साइकिल और बाइक से आने-जाने वाले लोगों की संख्या अधिक रहती है। सुबह स्कूल जाने और छुट्टी के समय बच्चों की आवाजाही बढ़ जाती है। सड़क के दोनों ओर झाड़ियां होने से उन्हें वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है। मोड़ वाले स्थानों पर समस्या और गंभीर हो जाती है। साइकिल सवार सोहन ने बताया कि सड़क के किनारे उगी झाड़ियों के कारण कई बार सामने से आने वाला वाहन काफी नजदीक पहुंचने के बाद दिखाई देता है। ऐसी स्थिति में साइकिल सवार को अचानक सड़क के किनारे जाना पड़ता है। इससे गिरने या वाहन की चपेट में आने का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों तरफ झाड़ियों की नियमित कटाई होनी चाहिए। बाइक सवार राजू ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। झाड़ियों के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। सामने से वाहन आने पर दोनों वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। रात के समय स्थिति और खतरनाक हो जाती है, क्योंकि झाड़ियों के पीछे से आने वाले वाहन या राहगीर आसानी से दिखाई नहीं देते। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे झाड़ियों की सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के बाद झाड़ियां और तेजी से फैल गई हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क के दोनों किनारों की तत्काल सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय विभाग को समय रहते सड़क की सफाई करानी चाहिए। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, साइकिल सवारों और बाइक चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • पडरौना डोल मेले पर प्रशासन की नजर, पीस कमेटी बैठक में सुरक्षा-यातायात को लेकर बनी रणनीति
    1
    पडरौना डोल मेले पर प्रशासन की नजर, पीस कमेटी बैठक में सुरक्षा-यातायात को लेकर बनी रणनीति
    user_MANOJ KUMAR YADAV
    MANOJ KUMAR YADAV
    Video Creator हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • धनहा-सिहुलिया नहर मार्ग पर सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियां, हादसे का बढ़ा खतरा कुशीनगर |सुकरौली विकासखंड के धनहा होते हुए सिहुलिया नहर को जोड़ने वाली सड़क पर इन दिनों सड़क के दोनों तरफ घनी झाड़ियां उग आई हैं। झाड़ियों के सड़क की ओर फैल जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर स्थिति ऐसी है कि सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इससे इस मार्ग पर हादसे का खतरा बढ़ गया है। यह सड़क आसपास के कई गांवों को जोड़ती है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। खासकर स्कूली बच्चों के साथ साइकिल और बाइक से आने-जाने वाले लोगों की संख्या अधिक रहती है। सुबह स्कूल जाने और छुट्टी के समय बच्चों की आवाजाही बढ़ जाती है। सड़क के दोनों ओर झाड़ियां होने से उन्हें वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है। मोड़ वाले स्थानों पर समस्या और गंभीर हो जाती है। साइकिल सवार सोहन ने बताया कि सड़क के किनारे उगी झाड़ियों के कारण कई बार सामने से आने वाला वाहन काफी नजदीक पहुंचने के बाद दिखाई देता है। ऐसी स्थिति में साइकिल सवार को अचानक सड़क के किनारे जाना पड़ता है। इससे गिरने या वाहन की चपेट में आने का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों तरफ झाड़ियों की नियमित कटाई होनी चाहिए। बाइक सवार राजू ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। झाड़ियों के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। सामने से वाहन आने पर दोनों वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। रात के समय स्थिति और खतरनाक हो जाती है, क्योंकि झाड़ियों के पीछे से आने वाले वाहन या राहगीर आसानी से दिखाई नहीं देते। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे झाड़ियों की सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के बाद झाड़ियां और तेजी से फैल गई हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क के दोनों किनारों की तत्काल सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय विभाग को समय रहते सड़क की सफाई करानी चाहिए। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, साइकिल सवारों और बाइक चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
    1
    धनहा-सिहुलिया नहर मार्ग पर सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियां, हादसे का बढ़ा खतरा
कुशीनगर |सुकरौली विकासखंड के धनहा होते हुए सिहुलिया नहर को जोड़ने वाली सड़क पर इन दिनों सड़क के दोनों तरफ घनी झाड़ियां उग आई हैं। झाड़ियों के सड़क की ओर फैल जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर स्थिति ऐसी है कि सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इससे इस मार्ग पर हादसे का खतरा बढ़ गया है।
यह सड़क आसपास के कई गांवों को जोड़ती है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। खासकर स्कूली बच्चों के साथ साइकिल और बाइक से आने-जाने वाले लोगों की संख्या अधिक रहती है। सुबह स्कूल जाने और छुट्टी के समय बच्चों की आवाजाही बढ़ जाती है। सड़क के दोनों ओर झाड़ियां होने से उन्हें वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है। मोड़ वाले स्थानों पर समस्या और गंभीर हो जाती है।
साइकिल सवार सोहन ने बताया कि सड़क के किनारे उगी झाड़ियों के कारण कई बार सामने से आने वाला वाहन काफी नजदीक पहुंचने के बाद दिखाई देता है। ऐसी स्थिति में साइकिल सवार को अचानक सड़क के किनारे जाना पड़ता है। इससे गिरने या वाहन की चपेट में आने का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों तरफ झाड़ियों की नियमित कटाई होनी चाहिए।
बाइक सवार राजू ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। झाड़ियों के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। सामने से वाहन आने पर दोनों वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। रात के समय स्थिति और खतरनाक हो जाती है, क्योंकि झाड़ियों के पीछे से आने वाले वाहन या राहगीर आसानी से दिखाई नहीं देते।
स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे झाड़ियों की सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के बाद झाड़ियां और तेजी से फैल गई हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क के दोनों किनारों की तत्काल सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है।
लोगों का कहना है कि किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय विभाग को समय रहते सड़क की सफाई करानी चाहिए। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, साइकिल सवारों और बाइक चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।
    user_विवेकानन्द
    विवेकानन्द
    Newspaper publisher हाटा, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों ने उठाया कूड़ा, ग्रामीणों को किया जागरूक रामकोला, कुशीनगर। स्वच्छ रामकोला अभियान के तहत एक सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के क्रम में मंगलवार को क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांवों को साफ-सुथरा रखने में सामूहिक भागीदारी की अपील की। रामपुर बगहा गांव में ग्राम प्रधान मंतिरा देवी और ग्राम पंचायत सचिव शोभनाथ सिंह ने स्वयं कूड़ा उठाकर सफाई की। जनप्रतिनिधियों को सफाई करते देख ग्रामीण भी अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित हुए। इस दौरान लोगों से घरों के साथ सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई करने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई। एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल ने कहा कि स्वच्छ गांव के लिए प्रत्येक ग्रामीण की सहभागिता जरूरी है। केवल सफाई कर्मचारियों के भरोसे गांव को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता। ग्रामीण अपने घर और आसपास के स्थानों की नियमित सफाई करें और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। ग्राम पंचायत अडरौना में ग्राम प्रधान कमलेश यादव, ग्राम पंचायत सचिव तैमूर अंसारी और खंड प्रेरक भगवान सिंह के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान 'स्वच्छ ग्राम, स्वस्थ ग्राम, समृद्ध ग्राम' का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, ग्रामीण, कर्मचारी और विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।
    1
    स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों ने उठाया कूड़ा, ग्रामीणों को किया जागरूक
रामकोला, कुशीनगर। स्वच्छ रामकोला अभियान के तहत एक सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के क्रम में मंगलवार को क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांवों को साफ-सुथरा रखने में सामूहिक भागीदारी की अपील की।
रामपुर बगहा गांव में ग्राम प्रधान मंतिरा देवी और ग्राम पंचायत सचिव शोभनाथ सिंह ने स्वयं कूड़ा उठाकर सफाई की। जनप्रतिनिधियों को सफाई करते देख ग्रामीण भी अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित हुए। इस दौरान लोगों से घरों के साथ सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई करने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई।
एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल ने कहा कि स्वच्छ गांव के लिए प्रत्येक ग्रामीण की सहभागिता जरूरी है। केवल सफाई कर्मचारियों के भरोसे गांव को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता। ग्रामीण अपने घर और आसपास के स्थानों की नियमित सफाई करें और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें।
ग्राम पंचायत अडरौना में ग्राम प्रधान कमलेश यादव, ग्राम पंचायत सचिव तैमूर अंसारी और खंड प्रेरक भगवान सिंह के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की।
अभियान के दौरान 'स्वच्छ ग्राम, स्वस्थ ग्राम, समृद्ध ग्राम' का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, ग्रामीण, कर्मचारी और विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।
    user_मोहन राव
    मोहन राव
    कप्तानगंज, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    2 hrs ago
  • कुशीनगर में राहुल गांधी पर FIR दर्ज होने पर कुशीनगर कांग्रेसियो में उबाल कुशीनगर में राहुल गांधी पर FIR दर्ज होने पर कुशीनगर कांग्रेसियो में उबाल - काग्रेस कार्यकर्ताओं ने पडरौना में निकाला विरोध मार्च - सुभाष चौक से गांधी प्रतिमा तक मार्च निकालकर जताया विरोध - भाजपा सरकार पर लगाया गंभीर आरोप - भाजपा पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप - विरोध मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे शामिल
    1
    कुशीनगर में राहुल गांधी पर FIR दर्ज होने पर कुशीनगर कांग्रेसियो में उबाल 
कुशीनगर में राहुल गांधी पर FIR दर्ज होने पर कुशीनगर कांग्रेसियो में उबाल 
- काग्रेस कार्यकर्ताओं ने पडरौना में निकाला विरोध मार्च 
- सुभाष चौक से गांधी प्रतिमा तक मार्च निकालकर जताया विरोध 
- भाजपा सरकार पर लगाया गंभीर आरोप 
- भाजपा पर लोकतंत्र को खत्म करने का आरोप 
- विरोध मार्च में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता रहे शामिल
    user_Aditya pandey
    Aditya pandey
    कसया, कुशी नगर, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • अचानक गिरा पेड़, टूटा बिजली का तार… फिर जो हुआ, CCTV में कैद!
    1
    अचानक गिरा पेड़, टूटा बिजली का तार… फिर जो हुआ, CCTV में कैद!
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    5 hrs ago
  • भाभी पर चाकू से हमला, आरोपी देवर हिरासत में; मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज देवरिया थाना कोतवाली क्षेत्र में 31 अगस्त को एक महिला पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, प्रहलाद राजभर पुत्र विंध्याचल राजभर, निवासी गुदरी बाजार, थाना रामपुर कारखाना, हालमुकाम कोतवाली क्षेत्र, ने अपनी भाभी रानी राजभर पत्नी स्व. गोविंद राजभर पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक वर्तमान में महिला की स्थिति सामान्य है। पुलिस ने आरोपी प्रहलाद राजभर को हिरासत में ले लिया है और उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मौके पर शांति-व्यवस्था बनी हुई है तथा किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    1
    भाभी पर चाकू से हमला, आरोपी देवर हिरासत में; मेडिकल कॉलेज में चल रहा इलाज
देवरिया थाना कोतवाली क्षेत्र में 31 अगस्त को एक महिला पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार, प्रहलाद राजभर पुत्र विंध्याचल राजभर, निवासी गुदरी बाजार, थाना रामपुर कारखाना, हालमुकाम कोतवाली क्षेत्र, ने अपनी भाभी रानी राजभर पत्नी स्व. गोविंद राजभर पर चाकू से हमला कर उन्हें घायल कर दिया।
घटना के बाद घायल महिला को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालत को देखते हुए चिकित्सकों ने उन्हें बेहतर इलाज के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर रेफर किया, जहां उनका उपचार चल रहा है। पुलिस के मुताबिक वर्तमान में महिला की स्थिति सामान्य है।
पुलिस ने आरोपी प्रहलाद राजभर को हिरासत में ले लिया है और उसके विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मौके पर शांति-व्यवस्था बनी हुई है तथा किसी प्रकार की कानून-व्यवस्था की समस्या नहीं है।
इस संबंध में क्षेत्राधिकारी नगर श्री संजय कुमार रेड्डी ने जानकारी देते हुए बताया कि मामले में आरोपी को हिरासत में लेकर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
    user_Dilip kumar
    Dilip kumar
    Photographer देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • 7.8% ग्रोथ पर देशवासियों को बधाई, पीएम मोदी ने कहा- आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करना होगा भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि पर देशवासियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश की सामूहिक शक्ति, संकल्प और पुरुषार्थ का प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया युद्ध और वैश्विक संकटों से जूझ रही है, सप्लाई चेन प्रभावित है और कोविड काल के बाद से वैश्विक स्तर पर स्थिरता नहीं है, इसके बावजूद भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है। प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करना होगा। उन्होंने स्वदेशी और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की अपील करते हुए विदेशों में शादी करने के बजाय ‘वेड इन इंडिया’ के मंत्र को अपनाने की बात कही। उन्होंने कहा कि देशवासी जितना अधिक स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर देंगे, उतना ही भारत मजबूत होगा। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर देश की युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपने का सपना साकार होगा। अंत में उन्होंने देशवासियों से विकास के इस संकल्प में पूरी ताकत के साथ जुटने की अपील करते हुए कहा कि नीति सही है, नीयत साफ है और 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।
    1
    7.8% ग्रोथ पर देशवासियों को बधाई, पीएम मोदी ने कहा- आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को और मजबूत करना होगा
भारत की 7.8 प्रतिशत आर्थिक वृद्धि पर देशवासियों को बधाई देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इसे देश की सामूहिक शक्ति, संकल्प और पुरुषार्थ का प्रतिबिंब बताया। उन्होंने कहा कि दुनिया युद्ध और वैश्विक संकटों से जूझ रही है, सप्लाई चेन प्रभावित है और कोविड काल के बाद से वैश्विक स्तर पर स्थिरता नहीं है, इसके बावजूद भारत तेज गति से प्रगति कर रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि देश को विकास की इस गति को बनाए रखने के लिए आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को मजबूत करना होगा। उन्होंने स्वदेशी और ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने की अपील करते हुए विदेशों में शादी करने के बजाय ‘वेड इन इंडिया’ के मंत्र को अपनाने की बात कही।
उन्होंने कहा कि देशवासी जितना अधिक स्वदेशी और आत्मनिर्भरता पर जोर देंगे, उतना ही भारत मजबूत होगा। प्रधानमंत्री ने विश्वास जताया कि आजादी के 100 वर्ष पूरे होने पर देश की युवा पीढ़ी को विकसित भारत सौंपने का सपना साकार होगा।
अंत में उन्होंने देशवासियों से विकास के इस संकल्प में पूरी ताकत के साथ जुटने की अपील करते हुए कहा कि नीति सही है, नीयत साफ है और 140 करोड़ देशवासियों की सामूहिक शक्ति भारत को नई ऊंचाइयों पर ले जा रही है।
    user_खबर पूर्वांचल न्यूज
    खबर पूर्वांचल न्यूज
    Media and News देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 की मौत की खबर! उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई मकान इसकी चपेट में आ गए, जबकि कई मकानों के जमींदोज होने की भी जानकारी सामने आई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में हुआ। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया गया। अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन एवं पुलिस की टीमें पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हैं। हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन की ओर से नुकसान और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
    1
    कौशांबी में पटाखा फैक्ट्री में भीषण धमाका, 5 की मौत की खबर!
उत्तर प्रदेश के कौशांबी जिले में पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण धमाके से हड़कंप मच गया। धमाका इतना तेज था कि आसपास के कई मकान इसकी चपेट में आ गए, जबकि कई मकानों के जमींदोज होने की भी जानकारी सामने आई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार हादसा पिपरी थाना क्षेत्र के मनौरी बाजार में हुआ। धमाके के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलते ही राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और मलबे में फंसे लोगों को निकालने का अभियान शुरू किया गया।
अब तक 22 लोगों को रेस्क्यू किए जाने की जानकारी सामने आई है। वहीं, हादसे में 5 लोगों की मौत की खबर है। घटना के बाद मौके पर राहत और बचाव कार्य जारी है। प्रशासन एवं पुलिस की टीमें पूरे घटनाक्रम की जांच में जुटी हैं।
हादसे के बाद इलाके में दहशत का माहौल है। प्रशासन की ओर से नुकसान और हादसे के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।
    user_Birendra Kumar Reporter
    Birendra Kumar Reporter
    देवरिया, देवरिया, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.