स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों ने उठाया कूड़ा, ग्रामीणों को किया जागरूक रामकोला, कुशीनगर। स्वच्छ रामकोला अभियान के तहत एक सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के क्रम में मंगलवार को क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांवों को साफ-सुथरा रखने में सामूहिक भागीदारी की अपील की। रामपुर बगहा गांव में ग्राम प्रधान मंतिरा देवी और ग्राम पंचायत सचिव शोभनाथ सिंह ने स्वयं कूड़ा उठाकर सफाई की। जनप्रतिनिधियों को सफाई करते देख ग्रामीण भी अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित हुए। इस दौरान लोगों से घरों के साथ सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई करने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई। एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल ने कहा कि स्वच्छ गांव के लिए प्रत्येक ग्रामीण की सहभागिता जरूरी है। केवल सफाई कर्मचारियों के भरोसे गांव को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता। ग्रामीण अपने घर और आसपास के स्थानों की नियमित सफाई करें और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। ग्राम पंचायत अडरौना में ग्राम प्रधान कमलेश यादव, ग्राम पंचायत सचिव तैमूर अंसारी और खंड प्रेरक भगवान सिंह के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान 'स्वच्छ ग्राम, स्वस्थ ग्राम, समृद्ध ग्राम' का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, ग्रामीण, कर्मचारी और विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।
स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों ने उठाया कूड़ा, ग्रामीणों को किया जागरूक रामकोला, कुशीनगर। स्वच्छ रामकोला अभियान के तहत एक सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के क्रम में मंगलवार को क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांवों को साफ-सुथरा रखने में सामूहिक भागीदारी की अपील की। रामपुर बगहा गांव में ग्राम प्रधान मंतिरा देवी और ग्राम पंचायत सचिव शोभनाथ सिंह ने स्वयं कूड़ा उठाकर सफाई की। जनप्रतिनिधियों को सफाई करते देख ग्रामीण भी अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित हुए। इस दौरान लोगों से घरों के साथ सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई करने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई। एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल ने कहा कि स्वच्छ गांव के लिए प्रत्येक ग्रामीण की सहभागिता जरूरी है। केवल सफाई कर्मचारियों के भरोसे गांव को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता। ग्रामीण अपने घर और आसपास के स्थानों की नियमित सफाई करें और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। ग्राम पंचायत अडरौना में ग्राम प्रधान कमलेश यादव, ग्राम पंचायत सचिव तैमूर अंसारी और खंड प्रेरक भगवान सिंह के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान 'स्वच्छ ग्राम, स्वस्थ ग्राम, समृद्ध ग्राम' का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, ग्रामीण, कर्मचारी और विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।
- स्वच्छता अभियान में जनप्रतिनिधियों ने उठाया कूड़ा, ग्रामीणों को किया जागरूक रामकोला, कुशीनगर। स्वच्छ रामकोला अभियान के तहत एक सितंबर से दो अक्टूबर तक चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान के क्रम में मंगलवार को क्षेत्र की विभिन्न ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। जनप्रतिनिधियों और कर्मचारियों ने ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए गांवों को साफ-सुथरा रखने में सामूहिक भागीदारी की अपील की। रामपुर बगहा गांव में ग्राम प्रधान मंतिरा देवी और ग्राम पंचायत सचिव शोभनाथ सिंह ने स्वयं कूड़ा उठाकर सफाई की। जनप्रतिनिधियों को सफाई करते देख ग्रामीण भी अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित हुए। इस दौरान लोगों से घरों के साथ सार्वजनिक स्थानों की नियमित सफाई करने और कूड़ा निर्धारित स्थान पर डालने की अपील की गई। एडीओ पंचायत प्रदीप मल्ल ने कहा कि स्वच्छ गांव के लिए प्रत्येक ग्रामीण की सहभागिता जरूरी है। केवल सफाई कर्मचारियों के भरोसे गांव को स्वच्छ नहीं बनाया जा सकता। ग्रामीण अपने घर और आसपास के स्थानों की नियमित सफाई करें और दूसरों को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक करें। ग्राम पंचायत अडरौना में ग्राम प्रधान कमलेश यादव, ग्राम पंचायत सचिव तैमूर अंसारी और खंड प्रेरक भगवान सिंह के नेतृत्व में जागरूकता अभियान चलाया गया। प्राथमिक विद्यालय के बच्चों ने गांव में भ्रमण कर ग्रामीणों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। बच्चों ने कूड़ा इधर-उधर न फेंकने और स्वच्छ वातावरण बनाए रखने की अपील की। अभियान के दौरान 'स्वच्छ ग्राम, स्वस्थ ग्राम, समृद्ध ग्राम' का संदेश दिया गया। ग्रामीणों ने श्रमदान कर गांव को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने में सहयोग करने का संकल्प लिया। इस दौरान ग्राम प्रधान प्रतिनिधि, ग्रामीण, कर्मचारी और विद्यालय के बच्चे मौजूद रहे।1
- कोल्हुई के मुड़ली चौराहे पर जिम सेंटर के आसपास युवकों के बीच कहासुनी के बाद विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल! 🚨 ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज 🚨 🔥 कोल्हुई के मुड़ली चौराहे पर जिम सेंटर के आसपास युवकों के बीच कहासुनी के बाद विवाद का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल! 📹 वायरल वीडियो को लेकर क्षेत्र में चर्चाओं का दौर तेज है। हालांकि, वीडियो की सत्यता और घटना की वास्तविक स्थिति की अभी स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हो सकी है। ❓ आखिर विवाद किस बात को लेकर हुआ? ❓ वीडियो कब और किन परिस्थितियों में बनाया गया? 🔎 मामले की जांच और आधिकारिक जानकारी सामने आने के बाद ही पूरी स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। 👉 वीडियो और खबर पर अपनी राय कमेंट में जरूर दें। #BreakingNews #ViralVideo #Maharajganj #Kolhui #MudliChauraha #ViralNews #UttarPradesh #UPNews #MaharajganjNews #KolhuiNews #LatestNews #Breaking #PublicMaharajganjNews1
- पडरौना डोल मेले पर प्रशासन की नजर, पीस कमेटी बैठक में सुरक्षा-यातायात को लेकर बनी रणनीति1
- धनहा-सिहुलिया नहर मार्ग पर सड़क के दोनों ओर उगी झाड़ियां, हादसे का बढ़ा खतरा कुशीनगर |सुकरौली विकासखंड के धनहा होते हुए सिहुलिया नहर को जोड़ने वाली सड़क पर इन दिनों सड़क के दोनों तरफ घनी झाड़ियां उग आई हैं। झाड़ियों के सड़क की ओर फैल जाने से राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कई जगहों पर स्थिति ऐसी है कि सामने से आने वाले वाहन दिखाई नहीं देते। इससे इस मार्ग पर हादसे का खतरा बढ़ गया है। यह सड़क आसपास के कई गांवों को जोड़ती है और प्रतिदिन बड़ी संख्या में लोग इसका इस्तेमाल करते हैं। खासकर स्कूली बच्चों के साथ साइकिल और बाइक से आने-जाने वाले लोगों की संख्या अधिक रहती है। सुबह स्कूल जाने और छुट्टी के समय बच्चों की आवाजाही बढ़ जाती है। सड़क के दोनों ओर झाड़ियां होने से उन्हें वाहनों के बीच से निकलना पड़ता है। मोड़ वाले स्थानों पर समस्या और गंभीर हो जाती है। साइकिल सवार सोहन ने बताया कि सड़क के किनारे उगी झाड़ियों के कारण कई बार सामने से आने वाला वाहन काफी नजदीक पहुंचने के बाद दिखाई देता है। ऐसी स्थिति में साइकिल सवार को अचानक सड़क के किनारे जाना पड़ता है। इससे गिरने या वाहन की चपेट में आने का डर बना रहता है। उन्होंने कहा कि सड़क के दोनों तरफ झाड़ियों की नियमित कटाई होनी चाहिए। बाइक सवार राजू ने बताया कि इस मार्ग से रोजाना बड़ी संख्या में लोग आवागमन करते हैं। झाड़ियों के कारण सड़क की चौड़ाई कम हो गई है। सामने से वाहन आने पर दोनों वाहनों को निकलने में परेशानी होती है। रात के समय स्थिति और खतरनाक हो जाती है, क्योंकि झाड़ियों के पीछे से आने वाले वाहन या राहगीर आसानी से दिखाई नहीं देते। स्थानीय लोगों का कहना है कि सड़क के किनारे झाड़ियों की सफाई नहीं होने से समस्या लगातार बढ़ती जा रही है। बारिश के बाद झाड़ियां और तेजी से फैल गई हैं। ग्रामीणों ने संबंधित विभाग से सड़क के दोनों किनारों की तत्काल सफाई और झाड़ियों की कटाई कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि किसी हादसे का इंतजार करने के बजाय विभाग को समय रहते सड़क की सफाई करानी चाहिए। इससे स्कूली बच्चों, बुजुर्गों, साइकिल सवारों और बाइक चालकों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।1
- विद्यार्थी संवाद में एएसपी ने छात्रों को दिए सफलता के मंत्र महराजगंज। जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज में सोमवार को पुलिस विभाग की ओर से विद्यार्थी संवाद एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ ने छात्र-छात्राओं को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और करियर निर्माण को लेकर मार्गदर्शन दिया। एएसपी ने कहा कि किसी भी लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्पष्ट लक्ष्य निर्धारण, समय प्रबंधन, अनुशासन और निरंतर मेहनत जरूरी है। उन्होंने विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के दौरान नियमित अध्ययन करने और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने युवाओं को साइबर अपराध से बचाव के उपाय बताए। सोशल मीडिया का सतर्कता से इस्तेमाल करने, अनजान लिंक पर क्लिक नहीं करने और अपनी निजी जानकारी किसी के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही महिला सुरक्षा, डिजिटल जागरूकता और यातायात नियमों के पालन के प्रति भी जागरूक किया। संवाद सत्र में विद्यार्थियों ने करियर और प्रतियोगी परीक्षाओं से संबंधित सवाल पूछे, जिनका एएसपी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि युवा देश का भविष्य हैं और सही दिशा में किया गया प्रयास उन्हें सफलता की ऊंचाइयों तक पहुंचा सकता है। कार्यक्रम में कॉलेज प्रशासन, प्राध्यापकगण, पुलिस अधिकारी एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।1
- महराजगंज 🚨 🏃♂️ अमहवा में दौड़ प्रतियोगिता, देवरिया के लाल ने किया कमाल! 🚨 BREAKING NEWS | महराजगंज 🚨 🏃♂️ अमहवा में दौड़ प्रतियोगिता, देवरिया के लाल ने किया कमाल! 🏆 महराजगंज के अमहवा स्थित केएमसी हॉस्पिटल के सामने मैदान में आयोजित दौड़ प्रतियोगिता में युवाओं का जोश और जुनून देखने को मिला। 1600 मीटर की दौड़ में देवरिया के प्रतिभाशाली युवक ने शानदार प्रदर्शन करते हुए बाजी मार ली और पुरस्कार में साइकिल जीतकर परचम लहरा दिया। 🚲🏆 ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं को अपनी प्रतिभा और काबिलियत दिखाने का शानदार मंच मिला। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था। 💪🔥 👏 विजेता को हार्दिक बधाई और उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं! #BreakingNews #Maharajganj #Amhawa #RaceCompetition #1600MeterRace #Deoria #YouthPower #SportsNews #RuralTalent #CycleWinner #PublicMaharajganjNews #MaharajganjNews #UPNews #TrendingNews1
- दुष्कर्म के आरोपी को बृजमनगंज पुलिस ने किया गिरफ्तार, भेजा जेल महराजगंज एसपी शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में पुलिस ने दुष्कर्म के मामले में वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।वादी कैस मोहम्मद की तहरीर पर थाना बृजमनगंज में मुकदमा संख्या 199/2026 दर्ज हुआ था। पीड़िता के बयान व साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में धारा 64(1) बीएनएस की वृद्धि की गई थी। मंगलवार को पुलिस टीम ने आरोपी पवन पुत्र अवधराज (20) निवासी कलवारगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायालय रवाना किया। पुलिस का कहना है कि अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा।1
- अघोरी ने जलती चिता से मांस निकालकर खाया। वीडियो वायरल होने की बाद मचा बवाल, नाराज संतों ने की कार्रवाई की मांग। आपको बता दें कि धार्मिक नगरी उज्जैन से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। खुद को 'अघोरी' बताने वाली एक महिला ने श्मशान घाट में जलती चिता से इंसान का मांस निकालकर खाया। वीडियो सामने आने के बाद संत समाज और आम लोगों में नाराजगी है। मामला उज्जैन के चक्रतीर्थ श्मशान घाट का है। अघोरी का नाम काली उर्फ नंद गिरि बताया जा रहा है। आरोप है महिला अघोरी नंद गिरि ने जलती चिता से इंसान का मांस निकालकर खाया। उन्होंने खुद ये वीडियो अपने इंस्टग्राम अकाउंट पर पोस्ट किया है। जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। अघोरी ने चिता से मांस निकालकर खाया वीडियो में नंद गिरि ने खुद को अघोरी और किन्नर अखाड़ा की महामंडलेश्वर बताया। वह कहती है 'हम आज इंसान का मांस खाएंगे।' इसके बाद कुछ मंत्र बोलने के बाद तलवार चिता के अंदर डालती हैं एक मांस का टुकड़ा निकालती है। इसके बाद वह उसे खाती हैं। इतना ही नहीं वह कहती है मांस गर्म और स्वादिष्ट है। उज्जैन के साधु-संतों में नाराजगी इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद उज्जैन के साधु-संतों में भारी गुस्सा देखने को मिल रहा है। साधु-संतों और अघोर परंपरा से जुड़े लोगों ने इस पर तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने आरोपी अघोरी के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने और सख्त कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है। अघोरी अखाड़े के पीठाधीश्वर और राष्ट्रीय अध्यक्ष खड़ेश्वरी अघोरी बाबा विष्णुनाथ ने मामले की पुलिस से शिकायत की है। वहीं, जूना अखाड़ा के महामंडलेश्वर शैलेशानंद गिरी महाराज ने इसे अंतिम संस्कार और शव से छेड़छाड़ और अपमान बताया है। उन्होंने कहा कि "अघोर की अपनी मर्यादा है और तंत्र क्रियाओं को गोपनीय रखना जरूरी है। उनका सार्वजनिक प्रदर्शन उचित नहीं है। आधुनिक समाज में मानव मांस खाने जैसी गतिविधि को नरपिशाची प्रवृत्ति के रूप में देखा जाता है। यह सनातन धर्म और अघोर परंपरा की मर्यादा के खिलाफ है। "1