कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय का हुआ अभिनंदन रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम मे जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा गांधी आश्रम में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जहां कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष जय प्रकाश पांडे का अभिनंदन पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया उपस्थित लोगों ने फूल माला और अंगवस्त्र से उनका स्वागत किया। मौके पर उपस्थित स्थानीय सांसद सांसद मनोज राम ने कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष ने बड़ी अच्छी तरीके से अपने भूमिका निभाते हुए पार्टी को मजबूत बनाया था जिम्मेवारी नए जिला अध्यक्ष पर है और उम्मीद है कि यह भी उसी परंपरा को आगे बढ़ते हुए जिले में पार्टी को और मजबूत बनाएंगे और जन-जन तक पहुंचाएंगे। जयप्रकाश पांडे ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उनके उपर जताया है उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और जिला मे पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करुगा ।
कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष जयप्रकाश पांडेय का हुआ अभिनंदन रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम मे जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा गांधी आश्रम में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जहां कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष जय प्रकाश पांडे का अभिनंदन पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया उपस्थित लोगों ने फूल माला और अंगवस्त्र से उनका स्वागत किया। मौके पर उपस्थित स्थानीय सांसद सांसद मनोज राम ने कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष ने बड़ी अच्छी तरीके से अपने भूमिका निभाते हुए पार्टी को मजबूत बनाया था जिम्मेवारी नए जिला अध्यक्ष पर है और उम्मीद है कि यह भी उसी परंपरा को आगे बढ़ते हुए जिले में पार्टी को और मजबूत बनाएंगे और जन-जन तक पहुंचाएंगे। जयप्रकाश पांडे ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उनके उपर जताया है उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और जिला मे पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करुगा ।
- Devmuni SahBikramganj, Rohtas🙏9 hrs ago
- Devmuni SahBikramganj, Rohtas👏9 hrs ago
- Devmuni SahBikramganj, Rohtas👏9 hrs ago
- सूर्यपुरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में गर्भवती महिलाओं के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए विशेष जांच शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से आशा कार्यकर्ताओं के सहयोग से पहुंची 110 गर्भवती महिलाओं की समग्र स्वास्थ्य जांच की गई। शिविर में चिकित्सकों की टीम ने महिलाओं का ब्लड प्रेशर, वजन, हीमोग्लोबिन, ब्लड व यूरिन की जांच के साथ आवश्यक स्वास्थ्य परीक्षण किए। जांच के बाद सभी गर्भवती महिलाओं को उनकी स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार परामर्श दिया गया तथा आयरन और कैल्शियम की गोलियां निःशुल्क वितरित की गईं। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डां संजीव कुमार सिन्हा ने बताया कि इस तरह के शिविर का उद्देश्य गर्भावस्था के दौरान होने वाली संभावित जटिलताओं की समय रहते पहचान कर सुरक्षित मातृत्व सुनिश्चित करना है। जांच के दौरान कुछ महिलाओं में हीमोग्लोबिन की कमी पाई गई, जिन्हें विशेष दवा और पौष्टिक आहार लेने की सलाह दी गई।चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. पंकज कुमार पाल,डां अखिलेश कुमार ने गर्भवती महिलाओं को संतुलित आहार, हरी सब्जियां, फल व दूध का सेवन करने तथा नियमित स्वास्थ्य जांच कराने की सलाह दी। शिविर में एएनएम, सीएचओ व अन्य स्वास्थ्यकर्मियों ने सक्रिय सहयोग दिया।1
- रोहतास जिला मुख्यालय सासाराम मे जिला कांग्रेस कार्यालय इंदिरा गांधी आश्रम में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया जहां कांग्रेस के नए जिला अध्यक्ष जय प्रकाश पांडे का अभिनंदन पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं द्वारा किया गया उपस्थित लोगों ने फूल माला और अंगवस्त्र से उनका स्वागत किया। मौके पर उपस्थित स्थानीय सांसद सांसद मनोज राम ने कहा कि पूर्व जिला अध्यक्ष ने बड़ी अच्छी तरीके से अपने भूमिका निभाते हुए पार्टी को मजबूत बनाया था जिम्मेवारी नए जिला अध्यक्ष पर है और उम्मीद है कि यह भी उसी परंपरा को आगे बढ़ते हुए जिले में पार्टी को और मजबूत बनाएंगे और जन-जन तक पहुंचाएंगे। जयप्रकाश पांडे ने कहा कि पार्टी ने जो विश्वास उनके उपर जताया है उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और जिला मे पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करुगा ।4
- गुरुवार को दोपहर करीब तीन बजे रोहतास के जिला पदाधिकारी द्वारा आयोजित दैनिक साक्षात्कार में चार व्यक्तियों की समस्याएं सुनी गईं। इस दौरान विभिन्न आवेदकों ने अपनी-अपनी समस्याओं से संबंधित आवेदन प्रस्तुत किए। योगेन्द्र प्रसाद सिंह ने भूमि विवाद एवं सुरक्षा को लेकर आवेदन दिया, जिसे अनुमंडल पदाधिकारी व अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, बिक्रमगंज को भेजा गया। इशरत जहां के भूमि विवाद मामले को जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी को अग्रसारित किया गया। वहीं शैलेन्द्र सिंह के चौकीदार नियुक्ति आवेदन को जिला सामान्य शाखा को भेजा गया। अन्य आवेदनों के शीघ्र निष्पादन के निर्देश दिए गए।1
- रोहतास : रोहतास जिला के सासाराम वार्ड नंबर 29 खैरी बभनगावा में ग्राम रक्षा दल के सदस्यों की हुई ट्रेनिंग जिसमें नए युव, यूबतियों को काफी उत्साहित एवं अपने हिंदुस्तान से प्रेम का झलक देखा गया! जिसमें आसपास के कई लोग उपस्थित रहे, वार्ड पार्षद कश्मीरा देवी, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि मदन सिंह कुशवाहा ने फीता काटकर किया उद्घाटन!2
- use udakar nisi aspatal me bharati karaya gaya1
- sai Baba ka program alampur 9/4/20261
- भोजपुर जिला के सहार प्रखंड के बरूही गांव में 25 वर्षीय एक युवक ने ताड़ के पेड़ पर फांसी के फंदा लगाकर दे दी जान, आप सभी को बता दे कि सहार प्रखंड के बरूही गांव के पासी टोला से एक दुखद घटना सामने आई है, जहां पत्नी के माई के चले जाने और नहीं आने से, आहत एक 25 वर्षीय रामसूरत नामक युवक ताड़ के पेड़ से लटककर अपनी जान दे दी, इस घटना के बाद पूरे इलाके में शोक और सनसनी का माहौल है,, मिली जानकारी के अनुसार मृतक युवक रामसूरत चौधरी उर्फ वकील चौधरी उम्र 25 वर्ष पिता श्री राम चौधरी के रूप में हुई है, बताया जा रहा है कि उसकी पत्नी आरती देवी अपनी मांयके कुछ दिन पहले किसी कारण बस चली गई थी, इसी बात से युवक मानसिक रूप से परेशान चल रहा था, परिजन के अनुसार बताया गया कि फोन से अपनी पत्नी से दिन को बात किया था, घटना के रात घर से बाहर निकाला पास के एक ताड के पेड़ पर चढ़ गया ,जहां बाद में उसका शव लटका हुआ पाया गया, परिजन के द्वारा सहार थाना पुलिस प्रशासन को सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर भेज दिया, इस घटना से मृतक के परिजन में कोहराम मच गया गांव के लोग भी इस घटना से अस्तबंद है और परिवार को सांत्वना दे रहे हैं, केवल आप तक न्यूज़ के साथ धर्मेंद्र कुमार1
- सूर्यपुरा प्रखंड सह अंचल कार्यालय के नए भवन निर्माण कार्य ने अब रफ्तार पकड़ ली है। भवन का पिलर ढलाई कार्य शुरू कर दिया गया। निर्माण स्थल पर दिनभर मजदूरों और मशीनों की चहल-पहल बनी रही। भवन निर्माण विभाग के कनीय अभियंता अयोध्या राम ने बताया कि भवन निर्माण के इस महत्वपूर्ण चरण में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जा रहा है। पिलर निर्माण भवन की मजबूती का आधार होता है, इसलिए सभी तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग का लक्ष्य है कि कार्य को तय समय सीमा के भीतर पूरा कर लिया जाए।इधर, प्रखंड क्षेत्र के लोगों में भी निर्माण कार्य शुरू होने से खुशी का माहौल है। लंबे समय से नए प्रखंड कार्यालय भवन की मांग की जा रही थी। वर्तमान में पुराने भवन में जगह की कमी और असुविधाओं के कारण लोगों को परेशानी उठानी पड़ती है।स्थानीय लोगों रिक्की कुमार, अमित शर्मा, संपत चंद उपाध्याय का कहना है कि नया भवन बनने के बाद प्रशासनिक कार्यों में पारदर्शिता और गति आएगी, जिससे आम लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। स्थानीय निवासी विजय सिंह, पिंटू कुमार ने कहा की अब निर्माण कार्य शुरू हुआ है। उम्मीद है कि जल्द ही भवन बनकर तैयार होगा और लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी। स्थानीय उर्मिला देवी, रीना देवी ने कहा की नया प्रखंड कार्यालय बनने से हमलोगों को काफी सहूलियत होगी।1