logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज सेमरा चंदरौली में दर्दनाक हिट एंड रन, बाइक सवार दो युवकों की मौत ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज सेमरा चंदरौली में दर्दनाक हिट एंड रन, बाइक सवार दो युवकों की मौत महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सेमरा चंदरौली गांव में रविवार रात करीब 10:30 बजे एचडीएफसी बैंक के पास हुए हिट एंड रन हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सूरज (22) पुत्र बधूराम और नीतीश (19) पुत्र अमरनाथ निवासी पीपरदेउवा, कोतवाली थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। दोनों परतावल से महराजगंज की ओर बाइक से जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी परतावल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

20 hrs ago
user_Chandan Kumar
Chandan Kumar
Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
20 hrs ago
899a4453-4106-4c2d-8b0c-d47f00dced61

ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज सेमरा चंदरौली में दर्दनाक हिट एंड रन, बाइक सवार दो युवकों की मौत ब्रेकिंग न्यूज़ | महराजगंज सेमरा चंदरौली में दर्दनाक हिट एंड रन, बाइक सवार दो युवकों की मौत महराजगंज। श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के सेमरा चंदरौली गांव में रविवार रात करीब 10:30 बजे एचडीएफसी बैंक के पास हुए हिट एंड रन हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान सूरज (22) पुत्र बधूराम और नीतीश (19) पुत्र अमरनाथ निवासी पीपरदेउवा, कोतवाली थाना क्षेत्र के रूप में हुई है। दोनों परतावल से

df735ad8-5744-4ee7-b9bf-2731c760a5f4

महराजगंज की ओर बाइक से जा रहे थे, तभी अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। हादसे की सूचना पर डायल-112 पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को एंबुलेंस से सीएचसी परतावल भेजा, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चौकी प्रभारी आलोक राय ने बताया कि शवों को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। हादसे में शामिल अज्ञात वाहन की तलाश के लिए पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सोनौली में लंबा जाम,सर्विस लाइन कटिंग से बढ़ी लोगो की परेशानी महराजगंज नेपाल में आपदा के बाद सोनौली सीमा पर ट्रकों की लंबी कतार से जाम लगा है। नेपाल की खराब सड़कों से रफ्तार धीमी है, इसी बीच सर्विस लाइन में ‘कटिंग’ का आरोप है।एनएच-24 पर सोनौली कोतवाली के बाद बाबालाज के सामने मुख्य सड़क को सर्विस लाइन से जोड़ती कटिंग है। आरोप है कि रात में ट्रकों को मुख्य कतार से अलग कर सर्विस लाइन में खड़ा कराया जाता है। रातभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय रमेश, अनिल, श्याम, मनोज का कहना है कि जबरन गाड़ियां खड़ी कराने से विवाद होता है।
    1
    सोनौली में लंबा जाम,सर्विस लाइन कटिंग से बढ़ी लोगो की परेशानी
महराजगंज नेपाल में आपदा के बाद सोनौली सीमा पर ट्रकों की लंबी कतार से जाम लगा है। नेपाल की खराब सड़कों से रफ्तार धीमी है, इसी बीच सर्विस लाइन में ‘कटिंग’ का आरोप है।एनएच-24 पर सोनौली कोतवाली के बाद बाबालाज के सामने मुख्य सड़क को सर्विस लाइन से जोड़ती कटिंग है। आरोप है कि रात में ट्रकों को मुख्य कतार से अलग कर सर्विस लाइन में खड़ा कराया जाता है। रातभर भारी वाहनों की आवाजाही रहती है। स्थानीय रमेश, अनिल, श्याम, मनोज का कहना है कि जबरन गाड़ियां खड़ी कराने से विवाद होता है।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नौतनवा बाईपास पर भीषण हादसा, नेपाल जा रहे छह लोग घायल, महराजगंज: नौतनवा कस्बे के बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रही काइगर कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अर्टिगा सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, संत कबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरढोभा निवासी मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद ताल्हा, मोहम्मद हसन, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद अब्दुल्ला और मोहम्मद इलियास अर्टिगा कार संख्या UP 51 AW 9001 से नेपाल घूमने जा रहे थे। नौतनवा बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी कार आगे चल रही बहुजन समाज पार्टी के महराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राव की काइगर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्टिगा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। सूचना मिलते ही नौतनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पलटी कार से सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। #PublicMaharajganjNews #Nautanwa #Maharajganj #NautanwaBypass #RoadAccident #AccidentNews
    1
    नौतनवा बाईपास पर भीषण हादसा, नेपाल जा रहे छह लोग घायल, 
महराजगंज: नौतनवा कस्बे के बाईपास राष्ट्रीय राजमार्ग पर मंगलवार दोपहर करीब 12:40 बजे पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार अर्टिगा कार आगे चल रही काइगर कार से टकराने के बाद अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में अर्टिगा सवार छह लोग घायल हो गए। दुर्घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
जानकारी के मुताबिक, संत कबीरनगर जिले के बखिरा थाना क्षेत्र के अमरढोभा निवासी मोहम्मद आरिफ, मोहम्मद ताल्हा, मोहम्मद हसन, मोहम्मद जमाल, मोहम्मद अब्दुल्ला और मोहम्मद इलियास अर्टिगा कार संख्या UP 51 AW 9001 से नेपाल घूमने जा रहे थे।
नौतनवा बाईपास स्थित पेट्रोल पंप के पास उनकी कार आगे चल रही बहुजन समाज पार्टी के महराजगंज के पूर्व जिलाध्यक्ष वीरेंद्र राव की काइगर कार से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि अर्टिगा अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई।
सूचना मिलते ही नौतनवा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने पलटी कार से सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा। दोनों दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को सड़क से हटवाकर यातायात सुचारू कराया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
#PublicMaharajganjNews #Nautanwa #Maharajganj #NautanwaBypass #RoadAccident #AccidentNews
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हरितालिका तीज पर पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां में उमड़ा आस्था का सैलाब हरितालिका तीज पर पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां में उमड़ा आस्था का सैलाब सुहागिन महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला। हर हर महादेव! 💐🙏
    1
    हरितालिका तीज पर पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां में उमड़ा आस्था का सैलाब

हरितालिका तीज पर पंचमुखी शिव मंदिर इटहियां में उमड़ा आस्था का सैलाब
सुहागिन महिलाओं ने भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा-अर्चना कर परिवार की सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। मंदिर परिसर में भक्ति और श्रद्धा का अद्भुत माहौल देखने को मिला।
हर हर महादेव! 💐🙏
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    18 hrs ago
  • नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मान राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की कार्रवाई के निर्देश महराजगंज, । निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा दस के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। डीएम ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी बहादुरी की सराहना की। सम्मानित छात्रों में कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना संकट में फंसी महिला की मदद कर अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है। ज्ञात हो कि निचलौल थाना क्षेत्र में एक महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद दोनों छात्रों ने नहर के तेज बहाव में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस से महिला की जान बच सकी। डीएम ने दोनों छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में साहस, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ऐसे बच्चे समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं। जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का साहस निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
    1
    नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले दो छात्रों का डीएम ने किया सम्मान
राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए नाम भेजने की कार्रवाई के निर्देश
महराजगंज, । निचलौल क्षेत्र में नहर में कूदी महिला की जान बचाने वाले कक्षा दस के दो बहादुर छात्रों को जिलाधिकारी गौरव सिंह सोगरवाल ने सोमवार को अपने कार्यालय में सम्मानित किया। डीएम ने दोनों छात्रों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनकी बहादुरी की सराहना की।
सम्मानित छात्रों में कृष्णा गुप्ता निवासी सेखुई, थाना चौक और सद्दाम हुसैन निवासी कोहड़वल, थाना निचलौल शामिल हैं। दोनों मसीह सेवाश्रम इंटर कॉलेज में कक्षा 10 के छात्र हैं। जिलाधिकारी ने कहा कि दोनों छात्रों ने अपनी जान की परवाह किए बिना संकट में फंसी महिला की मदद कर अदम्य साहस और मानवता का परिचय दिया है। उनका यह कार्य अत्यंत सराहनीय और अनुकरणीय है।
ज्ञात हो कि निचलौल थाना क्षेत्र में एक महिला के नहर में छलांग लगाने की सूचना पर पुलिस टीम मौके के लिए रवाना हुई थी। पुलिस के पहुंचने से पहले ही मौके पर मौजूद दोनों छात्रों ने नहर के तेज बहाव में उतरकर महिला को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। उनकी तत्परता और साहस से महिला की जान बच सकी।
डीएम ने दोनों छात्रों के विद्यालय के प्रधानाचार्य को भी स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में साहस, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को प्रोत्साहित किया जाना चाहिए। ऐसे बच्चे समाज और देश की अमूल्य धरोहर हैं।
जिलाधिकारी ने जिला विद्यालय निरीक्षक और जिला सूचना अधिकारी को दोनों छात्रों के नाम राष्ट्रीय वीरता पुरस्कार के लिए भेजने संबंधी आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दोनों छात्रों का साहस निश्चित रूप से अन्य युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत बनेगा।
    user_गणेश पटेल
    गणेश पटेल
    Local News Reporter महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • फरेंदा क्षेत्र के सेमरा महराज गांव में चार मकान पर चला बुलडोजर, हाईकोर्ट के आदेश एवं तहसीलदार न्यायिक मजिस्ट्रेट की बेदखली फरेंदा सर्किल के चार थाने की फोर्स मौके पर मौजूद रहीं। धारा 67 के तहत हुई कार्रवाई - फरेंदा एसडीएम #mahararagnj #police #sdm
    1
    फरेंदा क्षेत्र के सेमरा महराज गांव में चार मकान पर चला बुलडोजर,

हाईकोर्ट के आदेश एवं तहसीलदार न्यायिक मजिस्ट्रेट की बेदखली 

फरेंदा सर्किल के चार थाने की फोर्स मौके पर मौजूद रहीं।

धारा 67 के तहत हुई कार्रवाई - फरेंदा एसडीएम

#mahararagnj 
#police 
#sdm
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    44 min ago
  • 1076 पर शिकायत के बाद पुलिस पर युवक को वाहन में बैठाने के प्रयास का आरोप 1076 पर शिकायत के बाद पुलिस पर युवक को वाहन में बैठाने के प्रयास का आरोप, वीडियो वायरल महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र में 1076 पर शिकायत के बाद पुलिसकर्मियों पर एक युवक के घर पहुंचकर उसे वाहन में बैठाने का प्रयास करने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    1
    1076 पर शिकायत के बाद पुलिस पर युवक को वाहन में बैठाने के प्रयास का आरोप
1076 पर शिकायत के बाद पुलिस पर युवक को वाहन में बैठाने के प्रयास का आरोप, वीडियो वायरल
महराजगंज। कोल्हुई थाना क्षेत्र में 1076 पर शिकायत के बाद पुलिसकर्मियों पर एक युवक के घर पहुंचकर उसे वाहन में बैठाने का प्रयास करने का आरोप लगा है। घटना से जुड़ा एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शिकायतकर्ता ने मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की मांग की है। हालांकि, वायरल वीडियो और लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है।
    user_Munna Ansari
    Munna Ansari
    निचलाउल, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
  • सिसवा नगर में बदले जा रहे जर्जर बिजली के तार और खंभे | विद्युत विभाग का बड़ा अभियान सिसवा नगर में जर्जर बिजली के तारों और खंभों को बदलने का अभियान शुरू किया गया है। गोपाल नगर, रेलवे स्टेशन रोड समेत कई वार्डों में विद्युत विभाग की टीम ने काम शुरू किया। इससे फाल्ट और बिजली कटौती की समस्या कम होने के साथ सुरक्षित बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।
    1
    सिसवा नगर में बदले जा रहे जर्जर बिजली के तार और खंभे | विद्युत विभाग का बड़ा अभियान
सिसवा नगर में जर्जर बिजली के तारों और खंभों को बदलने का अभियान शुरू किया गया है। 
गोपाल नगर, रेलवे स्टेशन रोड समेत कई वार्डों में विद्युत विभाग की टीम ने काम शुरू किया। 
इससे फाल्ट और बिजली कटौती की समस्या कम होने के साथ सुरक्षित बिजली आपूर्ति मिलने की उम्मीद है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    7 min ago
  • पोखरी पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज 🚨 महराजगंज: पोखरी पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज गांव के बीच स्थित पोखरी पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन फरेंदा ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया गया। प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं पोखरी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई से ग्रामीणों में भी चर्चा रही। #PublicMaharajganjNews #Maharajganj #Purandarpur #SemraMaharaj #Farenda #MaharajganjNews #BreakingNews #UPNews #Encroachment #BulldozerAction #NewsUpdate
    1
    पोखरी पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज
🚨 महराजगंज: पोखरी पर अवैध अतिक्रमण पर चला बुलडोजर
महराजगंज। पुरन्दरपुर थाना क्षेत्र के सेमरा महराज गांव के बीच स्थित पोखरी पर किए गए अवैध अतिक्रमण के खिलाफ तहसील प्रशासन फरेंदा ने बड़ी कार्रवाई की। प्रशासन की मौजूदगी में बुलडोजर चलाकर अवैध अतिक्रमण को ध्वस्त करा दिया गया।
प्रशासन की कार्रवाई से अतिक्रमणकारियों में हड़कंप मच गया। वहीं पोखरी की भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने की कार्रवाई से ग्रामीणों में भी चर्चा रही।
#PublicMaharajganjNews #Maharajganj #Purandarpur #SemraMaharaj #Farenda #MaharajganjNews #BreakingNews #UPNews #Encroachment #BulldozerAction #NewsUpdate
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.