logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

व्यवहार न्यायालय लातेहार में हुआ राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन। झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीश और झालसा के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने किया आनलाइन उद्धघाटन। 15 हजार तीन सौ चैंतीस वादों का हुआ निपटारा, दो करोड़ 69 लाख 35 हजार रूपये का हुआ सेटलमेंट। देवसुंदर यादव। लातेहार राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार एवं झारखंड विधिक सेवा प्रधिकार के आदेशानुसार एवं प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश शेषनाथ सिंह के मार्गदर्षन में व्यावहार न्यायालय लातेहार में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आनलाइन उद्धघाटन झारखंड उच्च न्यायालय के न्यायाधीष सह झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के कार्यकारी अध्यक्ष सुजीत नारायण प्रसाद ने किया। 15 हजार तीन सौ चैतींस वादों का हुआ निपटारा, दो करोड़ 69 लाख 35 हजार 66 रूपये का हुआ सेटलमेंट राष्ट्रीय लोक अदालत में कुल 07 बेंच बनाये गये थे। इन बेचों द्वारा पारिवारिक मामलों के 11 वादों का निष्पादन हुआ। वहीं मोटर एक्सीडेंट के 02 वादों का 16 लाख 50 हजार रूपये में निष्पादन किया गया। बिजली से संबंधित 68 प्री लिटिगेशन मामले एवं 37 कोर्ट में लंबित वादों का निष्पादन हुआ। चेक लेन-देन के 3 वादों का निष्पादन हुआ जिसमें कुल 4 लाख 10 हजार का सेटलमेंट हुआ। वहीं, बैंक मामले के 1329 वादों का सहित क्रिमनल कम्पाउडेबल के कुल 1404 एवं 03 सिविल वादों निष्पादन किया। इसके अलावा प्री-लीटिगेशन के 11 हजार 253 मामले सहित कुल 15 हजार दो सौ चौतींस वादों का निष्पादन किया गया, जिसमें हजारो लोग लाभन्वित हुए। इसके अलावा विभिन्न मामलों एवं योजनाओं में दो करोड़ 69 लाख 35 हजार 66 रूपये का सेटलमेंट किया गया। सखी मंडल को दिये गये 46 लाख रूपये राष्ट्रीय लोक अदालत में जेएसएलपीएस, लातेहार के तत्वावधान में 46 स्थानीय सखी मंडल को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष शेषनाथ सिंह के द्वारा 46 लाख रूपये का चेक दिया गया। श्री सिंह ने चेक लेने वाली महिलाओं को पैसे का सही उपयोग करने, बच्चों की शिक्षा एवं रोजगार के अवसर तलाशकर जीवन में आगे बढ़ने की सलाह दी। इस मौके पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीष शेषनाथ सिंह,उपायुक्त सह डालसा उपाध्यक्ष संदीप कुमार, पुलिस अधीक्षक सह सदस्य कुमार गौरव,प्रधान न्यायाधीष, कुटूम्ब न्यायालय सैयद सलीम फातमी, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष प्रथम दिनेष कुमार मिश्रा, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष द्वितीय संजय कुमार दूबे, जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीष तृतीय सुनील दत्त द्विवेदी, सीजेएम विक्रम आनंद, एसीजेएम कुमारी जीव, सिविल जज तृतीय मीनाक्षी मिश्रा, जिला विधिक सेवा प्रधिकार के सचिव शिवम चौरसिया, एसडीजेएम प्रणव कुमार, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सह प्रभारी न्यायाधीश उत्कर्ष जैन स्थायी लोक अदालत के अध्यक्ष पन्नालाल एवं सदस्य, कन्ज्यूमर फोरम के प्रेसिडेन्ट अजीत कुमार, लातेहार जिला बार एशोसिऐशन के अध्यक्ष लाल अरविंद नाथ शाहदेव, बार के सचिव संजय कुमार, लोक अभियोजक, एलएडीसीएस के अधिवक्तागण,बार एसोसिएशन लातेहार के सदस्य,व्यवहार न्यायालय के कर्मचारीगण,पीएलवी के सदस्य, बैंक कर्मी सहित सैकड़ों की संख्या में वादकारी मौजूद रहें।

1 hr ago
user_देवसुंदर यादव (DS)
देवसुंदर यादव (DS)
Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
1 hr ago
cc65f6e0-5c38-45b5-9609-1782d0e07711

More news from झारखंड and nearby areas
  • बालूमाथ के सीरम निवासी युवक ने ग्रामीण एसपी को सौंपा आवेदन,मारपीट व दबाव बनाकर एग्रीमेंट कराने का आरोप देवसुंदर यादव। बालूमाथ थाना क्षेत्र के सीरम गांव निवासी अखिलेश यादव ने ग्रामीण एसपी रांची को आवेदन देकर डब्बू साहू उर्फ शिवपूजन साहू, उसके पुत्र पीयूष साहू निवासी हेसालौंग,थाना मैकलुस्कीगंज,जिला रांची समेत 10-12 अज्ञात लोगों पर अपहरण, मारपीट, लूट, बंधक बनाने एवं जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है। आवेदन में कहा गया है कि 8 मई 2026 को डब्बू साहू ने काम के बहाने भट्ठा पर बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने बंदूक के बल पर मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली तथा जबरन झाड़ियों की ओर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि युवक को रस्सी से पेड़ में बांधकर लटका दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने आरोप लगाया कि हथियार के बल पर उससे जबरन ₹1.15 लाख का एग्रीमेंट लिखवाया गया तथा हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाया गया। करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखने के बाद छोड़ते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई। पीड़ित ने ग्रामीण एसपी रांची को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    4
    बालूमाथ के सीरम निवासी युवक ने ग्रामीण एसपी को सौंपा आवेदन,मारपीट व दबाव बनाकर एग्रीमेंट कराने का आरोप

 देवसुंदर यादव।

बालूमाथ
थाना क्षेत्र के सीरम गांव निवासी अखिलेश यादव ने ग्रामीण एसपी रांची को आवेदन देकर डब्बू साहू उर्फ शिवपूजन साहू, उसके पुत्र पीयूष साहू निवासी हेसालौंग,थाना मैकलुस्कीगंज,जिला रांची समेत 10-12 अज्ञात लोगों पर अपहरण, मारपीट, लूट, बंधक बनाने एवं जान से मारने की कोशिश का गंभीर आरोप लगाया है।
आवेदन में कहा गया है कि 8 मई 2026 को डब्बू साहू ने काम के बहाने भट्ठा पर बुलाया। वहां पहुंचते ही आरोपियों ने बंदूक के बल पर मोबाइल और बाइक की चाबी छीन ली तथा जबरन झाड़ियों की ओर ले जाकर बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि युवक को रस्सी से पेड़ में बांधकर लटका दिया गया और जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि हथियार के बल पर उससे जबरन ₹1.15 लाख का एग्रीमेंट लिखवाया गया तथा हस्ताक्षर और अंगूठा लगवाया गया। करीब तीन घंटे तक बंधक बनाकर रखने के बाद छोड़ते हुए पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी गई।
पीड़ित ने ग्रामीण एसपी रांची को मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।
    user_देवसुंदर यादव (DS)
    देवसुंदर यादव (DS)
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
  • झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की महिला सिपाही सविता ने अपनी बहादुरी से चलती ट्रेन से गिरी एक महिला यात्री की जान बचाई। संतुलन बिगड़ने के कारण महिला प्लेटफॉर्म गैप में गिर गई थी और ट्रेन के साथ घसीट रही थी। सविता की सूझबूझ ने मां का जीवन सुरक्षित किया।
    1
    झारखंड के रांची रेलवे स्टेशन पर RPF की महिला सिपाही सविता ने अपनी बहादुरी से चलती ट्रेन से गिरी एक महिला यात्री की जान बचाई। संतुलन बिगड़ने के कारण महिला प्लेटफॉर्म गैप में गिर गई थी और ट्रेन के साथ घसीट रही थी। सविता की सूझबूझ ने मां का जीवन सुरक्षित किया।
    user_MUKESH NATH
    MUKESH NATH
    चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    6 hrs ago
  • चंदवा क्रिएटिव अकैडमी में मदर्स डे पर बच्चों ने माँ के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने महिलाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया, बताते हुए कि एक शिक्षित माँ पूरे परिवार और समाज को शिक्षित करती है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को शिक्षित करने की अपील की।
    1
    चंदवा क्रिएटिव अकैडमी में मदर्स डे पर बच्चों ने माँ के सम्मान में रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियाँ दीं। इस अवसर पर विद्यालय प्रबंधन ने महिलाओं की शिक्षा पर विशेष जोर दिया, बताते हुए कि एक शिक्षित माँ पूरे परिवार और समाज को शिक्षित करती है। उन्होंने अभिभावकों से बेटियों को शिक्षित करने की अपील की।
    user_संजय यादव
    संजय यादव
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    11 hrs ago
  • झारखंड के लातेहार में एक युवक को काम के बहाने बुलाकर अपहरण कर लिया गया। उसे बेरहमी से पीटा गया, लूटपाट हुई और बंदूक के बल पर ₹1.15 लाख का जबरन एग्रीमेंट लिखवाया गया। पीड़ित ने अवैध कोयला कारोबार की जांच और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
    1
    झारखंड के लातेहार में एक युवक को काम के बहाने बुलाकर अपहरण कर लिया गया। उसे बेरहमी से पीटा गया, लूटपाट हुई और बंदूक के बल पर ₹1.15 लाख का जबरन एग्रीमेंट लिखवाया गया। पीड़ित ने अवैध कोयला कारोबार की जांच और दोषियों की तुरंत गिरफ्तारी की मांग की है।
    user_Satish Kumar
    Satish Kumar
    Local News Reporter बालूमाथ, लातेहार, झारखंड•
    6 hrs ago
  • इथियोपियाई कलाकार कलु पुटिक कूड़े और बेकार चीजों से हाई-एंड फैशन बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। उनकी रचनात्मकता ने दुनिया भर के बड़े-बड़े डिजाइनरों को भी हैरान कर दिया है।
    1
    इथियोपियाई कलाकार कलु पुटिक कूड़े और बेकार चीजों से हाई-एंड फैशन बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल हो गए हैं। उनकी रचनात्मकता ने दुनिया भर के बड़े-बड़े डिजाइनरों को भी हैरान कर दिया है।
    user_Er KHAN Sir
    Er KHAN Sir
    कुरु, लोहरदगा, झारखंड•
    23 hrs ago
  • महुआडार प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना व्यावसायिक निबंधन, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के सैकड़ों ट्रैक्टर सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं। प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना व्यावसायिक निबंधन, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के सैकड़ों ट्रैक्टर सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं। विडंबना यह है कि इन वाहनों का उपयोग मुख्य रूप से बालू के अवैध परिवहन में किया जा रहा है, जिस पर प्रशासनिक मौन कई सवाल खड़े कर रहा है। क्षेत्र में सक्रिय अधिकांश ट्रैक्टर कृषि कार्य के नाम पर पंजीकृत हैं, लेकिन इनका धड़ल्ले से कमर्शियल इस्तेमाल हो रहा है। तकनीकी रूप से अनफिट ये वाहन न केवल पर्यावरण प्रदूषित कर रहे हैं, बल्कि जर्जर स्थिति में होने के कारण राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। मानकों को ताक पर रखकर संचालित इन वाहनों से सरकार को भारी राजस्व की हानि भी हो रही है। सबसे भयावह स्थिति यह है कि इन ट्रैक्टरों की कमान ऐसे नाबालिगों और अकुशल युवकों के हाथ में है, जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है। बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के तीव्र गति से वाहन चलाने के कारण सड़कों पर हर समय अनहोनी का भय बना रहता है। बाजार और स्कूल जैसे व्यस्त क्षेत्रों में इन अनियंत्रित ट्रैक्टरों की आवाजाही ने स्थानीय लोगों का जीना दूभर कर दिया है। वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने बताया कि क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान यदि नियमों का उल्लंघन करते वाहन पाए जाते हैं तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    1
    महुआडार प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना व्यावसायिक निबंधन, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के सैकड़ों ट्रैक्टर सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं।
प्रखंड में परिवहन नियमों की सरेआम धज्जियां उड़ाई जा रही हैं। बिना व्यावसायिक निबंधन, फिटनेस और प्रदूषण प्रमाण पत्र के सैकड़ों ट्रैक्टर सड़कों पर मौत बनकर दौड़ रहे हैं। विडंबना यह है कि इन वाहनों का उपयोग मुख्य रूप से बालू के अवैध परिवहन में किया जा रहा है, जिस पर प्रशासनिक मौन कई सवाल खड़े कर रहा है।
क्षेत्र में सक्रिय अधिकांश ट्रैक्टर कृषि कार्य के नाम पर पंजीकृत हैं, लेकिन इनका धड़ल्ले से कमर्शियल इस्तेमाल हो रहा है। तकनीकी रूप से अनफिट ये वाहन न केवल पर्यावरण प्रदूषित कर रहे हैं, बल्कि जर्जर स्थिति में होने के कारण राहगीरों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। मानकों को ताक पर रखकर संचालित इन वाहनों से सरकार को भारी राजस्व की हानि भी हो रही है।
सबसे भयावह स्थिति यह है कि इन ट्रैक्टरों की कमान ऐसे नाबालिगों और अकुशल युवकों के हाथ में है, जिनके पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस तक नहीं है। बिना किसी औपचारिक प्रशिक्षण के तीव्र गति से वाहन चलाने के कारण सड़कों पर हर समय अनहोनी का भय बना रहता है। बाजार और स्कूल जैसे व्यस्त क्षेत्रों में इन अनियंत्रित ट्रैक्टरों की आवाजाही ने स्थानीय लोगों का जीना दूभर कर दिया है।
वहीं, इस संबंध में पूछे जाने पर एसडीओ बिपिन कुमार दुबे ने बताया कि क्षेत्र में लगातार वाहन जांच अभियान चलाया जा रहा है। जांच के दौरान यदि नियमों का उल्लंघन करते वाहन पाए जाते हैं तो नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।
    user_Manoj dutt dev
    Manoj dutt dev
    Local News Reporter लातेहार, लातेहार, झारखंड•
    4 hrs ago
  • भारत में अच्छे से शिक्षा व्यवस्था नहीं और चले हैं विश्व गुरु की बात करने
    1
    भारत में अच्छे से शिक्षा व्यवस्था नहीं और चले हैं विश्व गुरु की बात करने
    user_Nihit Kumar
    Nihit Kumar
    Latehar, Jharkhand•
    5 hrs ago
  • चंदवा के मां भगवती मंदिर परिसर में युवक से मारपीट,चांदी की चेन और नगदी छीनने का आरोप देवसुंदर यादव। चंदवा/लातेहार जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित मां नगर भगवती मंदिर परिसर में जीविकोपार्जन कर रहे एक युवक के साथ मारपीट, छिनतई एवं जान से मारने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने थाना प्रभारी चंदवा एवं पुलिस अधीक्षक लातेहार को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार चंदवा निवासी जीवन कुमार मिश्रा अपनी मां के साथ मां नगर भगवती मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को मौली बांधने का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता है। पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया है कि दिनांक 07 मई की सुबह करीब 10 बजे वह प्रतिदिन की तरह मंदिर परिसर में कार्य कर रहा था। इसी दौरान विजय शाही उर्फ गोकुल शाही अपने सहयोगियों प्रियांशु सिंह एवं रोहित कुमार उर्फ गोलू मिश्रा के साथ वहां पहुंचा। आरोप है कि सभी ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले से चांदी की चेन तथा जेब में रखे लगभग 300 रुपये छीन लिए गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की, जिससे उसकी गर्दन में चोट आई है। घटना के दौरान युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। जाते-जाते आरोपियों ने केस करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित युवक काफी डरा-सहमा हुआ है। पीड़ित जीवन कुमार मिश्रा ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं आवेदन मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
    2
    चंदवा के मां भगवती मंदिर परिसर में युवक से मारपीट,चांदी की चेन और नगदी छीनने का आरोप

देवसुंदर यादव।

चंदवा/लातेहार
जिले के चंदवा थाना क्षेत्र स्थित मां नगर भगवती मंदिर परिसर में जीविकोपार्जन कर रहे एक युवक के साथ मारपीट, छिनतई एवं जान से मारने की कोशिश का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित युवक ने थाना प्रभारी चंदवा एवं पुलिस अधीक्षक लातेहार को लिखित आवेदन देकर आरोपियों के विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल बना हुआ है।
मिली जानकारी के अनुसार चंदवा निवासी जीवन कुमार मिश्रा अपनी मां के साथ मां नगर भगवती मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं को मौली बांधने का कार्य कर परिवार का भरण-पोषण करता है। पीड़ित ने अपने आवेदन में बताया है कि दिनांक 07 मई की सुबह करीब 10 बजे वह प्रतिदिन की तरह मंदिर परिसर में कार्य कर रहा था। इसी दौरान विजय शाही उर्फ गोकुल शाही अपने सहयोगियों प्रियांशु सिंह एवं रोहित कुमार उर्फ गोलू मिश्रा के साथ वहां पहुंचा।
आरोप है कि सभी ने आते ही गाली-गलौज शुरू कर दी और विरोध करने पर युवक के साथ बेरहमी से मारपीट की। पीड़ित ने आरोप लगाया कि मारपीट के दौरान उसके गले से चांदी की चेन तथा जेब में रखे लगभग 300 रुपये छीन लिए गए। इतना ही नहीं, आरोपियों ने उसका गला दबाकर जान से मारने की भी कोशिश की, जिससे उसकी गर्दन में चोट आई है।
घटना के दौरान युवक के शोर मचाने पर आसपास मौजूद लोग जुटने लगे, जिसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले। जाते-जाते आरोपियों ने केस करने पर जान से मारने की धमकी भी दी। घटना के बाद पीड़ित युवक काफी डरा-सहमा हुआ है।
पीड़ित जीवन कुमार मिश्रा ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करते हुए कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है। वहीं आवेदन मिलने के बाद पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।
    user_देवसुंदर यादव (DS)
    देवसुंदर यादव (DS)
    Local News Reporter चंदवा, लातेहार, झारखंड•
    1 hr ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.