27 जून 1976 को इज़राइल के तेल अवीव से पेरिस के लिए रवाना हुई एयर फ्रांस की फ्लाइट-139 का अपहरण कर लिया गया था। विमान में 228 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। एथेंस एयरपोर्ट पर 45 मिनट के ठहराव के दौरान सुरक्षा जांच में लापरवाही के कारण एक महिला समेत चार संदिग्ध विमान में सवार हो गए और उड़ान भरते ही उन्होंने हथियार निकालकर पूरे विमान को कब्जे में ले लिया तथा 245 लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद विमान को युगांडा के एंटेबे एयरपोर्ट ले जाया गया, जहाँ बंधकों को कई दिनों तक आतंकियों की निगरानी में रखा गया। इस बेहद गंभीर परिस्थिति में भी इज़राइल ने हार नहीं मानी और कई हजार किलोमीटर दूर स्थित एंटेबे एयरपोर्ट पर एक अत्यंत गोपनीय और साहसिक सैन्य अभियान 'ऑपरेशन थंडरबोल्ट' चलाया। इस अभियान के तहत इज़राइली कमांडो ने आतंकियों पर बिजली की गति से हमला कर अधिकांश बंधकों को सुरक्षित छुड़ा लिया। यह मिशन आज भी दुनिया के सबसे सफल व साहसी बंधक-राहत अभियानों में गिना जाता है और इसे सैन्य इतिहास में साहस, रणनीति तथा अदम्य इच्छाशक्ति की मिसाल के रूप में सम्मान के साथ याद किया जाता है।
27 जून 1976 को इज़राइल के तेल अवीव से पेरिस के लिए रवाना हुई एयर फ्रांस की फ्लाइट-139 का अपहरण कर लिया गया था। विमान में 228 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। एथेंस एयरपोर्ट पर 45 मिनट के ठहराव के दौरान सुरक्षा जांच में लापरवाही के कारण एक महिला समेत चार संदिग्ध विमान में सवार हो गए और उड़ान भरते ही उन्होंने हथियार निकालकर पूरे विमान को कब्जे में ले लिया तथा 245 लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद विमान को युगांडा के एंटेबे एयरपोर्ट ले जाया गया, जहाँ बंधकों को कई दिनों तक आतंकियों की निगरानी में रखा गया। इस बेहद गंभीर परिस्थिति में भी इज़राइल ने हार नहीं मानी और कई हजार किलोमीटर दूर स्थित एंटेबे एयरपोर्ट पर एक अत्यंत गोपनीय और साहसिक सैन्य अभियान 'ऑपरेशन थंडरबोल्ट' चलाया। इस अभियान के तहत इज़राइली कमांडो ने आतंकियों पर बिजली की गति से हमला कर अधिकांश बंधकों को सुरक्षित छुड़ा लिया। यह मिशन आज भी दुनिया के सबसे सफल व साहसी बंधक-राहत अभियानों में गिना जाता है और इसे सैन्य इतिहास में साहस, रणनीति तथा अदम्य इच्छाशक्ति की मिसाल के रूप में सम्मान के साथ याद किया जाता है।
- हरदोई के पिहानी क्षेत्र स्थित ग्राम अमिरता बहेड़िया के श्री संकटमोचन हनुमत धाम में शनिवार को कन्या पूजन के साथ विशाल भंडारे का शुभारंभ हुआ। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कन्याओं का पूजन कर उनका आशीर्वाद लिया, जिसके बाद प्रसाद वितरण प्रारंभ हुआ। इस आयोजन से पूरे क्षेत्र में धार्मिक उत्साह और भक्ति का माहौल देखने को मिल रहा है। आयोजकों के अनुसार शुभ मुहूर्त में दोपहर 12:15 बजे मूर्ति स्थापना एवं 11 कुंडीय हनुमान महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया जाएगा। महायज्ञ में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पूजा-अर्चना और श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। आयोजन में दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं और आयोजकों ने सभी धर्मप्रेमियों से इसमें शामिल होकर पुण्य लाभ कमाने की अपील की है।1
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने युवाओं के लिए एक विशेष संदेश जारी किया है। युवाओं को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री की ओर से यह खास संदेश दिया गया है।1
- उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर रेलवे स्टेशन पर जीआरपी के दो सिपाहियों द्वारा पुलिस लाइन में तैनात कांस्टेबल राहुल सिंह की पिटाई करने का मामला सामने आया है। इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पीड़ित कांस्टेबल राहुल सिंह पिछले लगभग 12 वर्षों से सुल्तानपुर पुलिस लाइन में ही तैनात हैं और स्टेशन पर अक्सर आते-जाते रहते हैं। पीड़ित कांस्टेबल के अनुसार, घटना वाले दिन वह खाना पैक कराकर पुलिस लाइन जाने वाले थे, लेकिन बारिश शुरू होने के कारण स्टेशन के वेटिंग रूम में रुक गए। करीब 10-15 मिनट बाद सादी वर्दी में दो लोग उनके पास आए और पूछताछ करने लगे। राहुल सिंह ने जब बताया कि वह बारिश की वजह से वहां रुके हैं, इसके बावजूद सादी वर्दी में आए जीआरपी के सिपाहियों ने उन्हें दो थप्पड़ जड़ दिए। घटना के बाद पीड़ित पुलिस कांस्टेबल राहुल सिंह ने इस मामले में न्याय की गुहार लगाई है और आरोप लगाया है कि जीआरपी सिपाही थप्पड़ मारने के बाद अब उन्हें तंग भी कर रहे हैं।1
- सुल्तानपुर के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र स्थित ग्राम बदरीउद्दीनपुर में 25/7/2026 की सुबह लगभग 6:15 बजे लगभग 80 वर्षीय देवतादीन यादव ने घर के बाहर पेड़ की डाली से लटककर आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस बल तत्काल मौके पर पहुंचा और जांच के लिए फ़ील्ड यूनिट को भी घटनास्थल पर बुलाया गया। मामले के संबंध में क्षेत्राधिकारी लम्भुआ श्री रितिक कपूर ने जानकारी दी कि प्रथम दृष्टया जांच में पाया गया कि बुजुर्ग कुछ समय से बीमारी से ग्रसित थे और उससे परेशान रहते थे। फिलहाल पुलिस द्वारा घर वालों से पूछताछ की जा रही है और आवश्यकतानुसार अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। मौके पर शांति व्यवस्था बनी हुई है।1
- सुल्तानपुर के नगर पंचायत कोइरीपुर को "आदर्श नगर पंचायत" बनाने और विकास कार्यों के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, लेकिन हनुमान नगर और विवेक नगर की बदहाल सड़कें इन दावों की पोल खोल रही हैं। इन दोनों वार्डों में सड़कें लंबे समय से बेहद जर्जर स्थिति में हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को आवागमन में रोजाना भारी परेशानियों से जूझना पड़ रहा है। सड़क पर बने जगह-जगह बड़े गड्ढे और उखड़ी हुई गिट्टियां राहगीरों के लिए बड़ा खतरा बन चुकी हैं। विशेषकर बरसात के दिनों में इन गड्ढों में पानी भर जाने से सड़क की स्थिति और भी ज्यादा जानलेवा हो जाती है। स्कूली बच्चे, दोपहिया वाहन चालक, बुजुर्ग और महिलाएं रोजाना जोखिम उठाकर इस रास्ते से गुजरने को मजबूर हैं। स्थानीय निवासियों का कहना है कि क्षेत्र में कई बार छोटे-बड़े हादसे हो चुके हैं, फिर भी इसका कोई स्थायी समाधान नहीं निकाला गया। निवासियों ने आरोप लगाया है कि जनप्रतिनिधियों और जिम्मेदार अधिकारियों का ध्यान कई बार इस गंभीर समस्या की ओर खींचा गया, लेकिन उनकी चुप्पी और उदासीनता के कारण अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई है। स्थानीय नागरिकों ने नगर पंचायत प्रशासन और संबंधित अधिकारियों से हनुमान नगर तथा विवेक नगर की सड़कों का तत्काल निरीक्षण कराकर जल्द से जल्द मरम्मत और पुनर्निर्माण कराने की मांग की है। लोगों का कहना है कि यदि समय रहते सड़क की मरम्मत नहीं हुई, तो आगे होने वाले किसी भी बड़े हादसे की पूरी जिम्मेदारी संबंधित विभाग की होगी।4
- अम्बेडकरनगर के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र स्थित शहजादपुर में दिनदहाड़े बड़ी ठगी की वारदात सामने आई है। यहाँ दो महिलाओं ने कई महिलाओं को जेवरात पर ऑफर का लालच दिया और झांसे में लेकर उनके कई लाख रुपये के गहने समेटकर फरार हो गईं। शातिर महिलाओं ने पहले लालच दिखाया और फिर चकमा देकर लाखों के जेवर लेकर भाग निकलीं। दिनदहाड़े हुई इस टप्पेबाजी के बाद इलाके में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं। पुलिस के सुस्त रवैये की वजह से क्षेत्र में अपराध को बढ़ावा मिल रहा है और चोर-उचक्कों के मन से पुलिस का खौफ पूरी तरह खत्म होता नजर आ रहा है।1
- 27 जून 1976 को इज़राइल के तेल अवीव से पेरिस के लिए रवाना हुई एयर फ्रांस की फ्लाइट-139 का अपहरण कर लिया गया था। विमान में 228 यात्री और 12 क्रू मेंबर सवार थे। एथेंस एयरपोर्ट पर 45 मिनट के ठहराव के दौरान सुरक्षा जांच में लापरवाही के कारण एक महिला समेत चार संदिग्ध विमान में सवार हो गए और उड़ान भरते ही उन्होंने हथियार निकालकर पूरे विमान को कब्जे में ले लिया तथा 245 लोगों को बंधक बना लिया। इसके बाद विमान को युगांडा के एंटेबे एयरपोर्ट ले जाया गया, जहाँ बंधकों को कई दिनों तक आतंकियों की निगरानी में रखा गया। इस बेहद गंभीर परिस्थिति में भी इज़राइल ने हार नहीं मानी और कई हजार किलोमीटर दूर स्थित एंटेबे एयरपोर्ट पर एक अत्यंत गोपनीय और साहसिक सैन्य अभियान 'ऑपरेशन थंडरबोल्ट' चलाया। इस अभियान के तहत इज़राइली कमांडो ने आतंकियों पर बिजली की गति से हमला कर अधिकांश बंधकों को सुरक्षित छुड़ा लिया। यह मिशन आज भी दुनिया के सबसे सफल व साहसी बंधक-राहत अभियानों में गिना जाता है और इसे सैन्य इतिहास में साहस, रणनीति तथा अदम्य इच्छाशक्ति की मिसाल के रूप में सम्मान के साथ याद किया जाता है।1
- CJP और विपक्ष द्वारा लगाए गए गंभीर आरोपों को खारिज करते हुए दिल्ली पुलिस ने स्पष्टीकरण दिया है। CJP और विपक्षी नेताओं ने आरोप लगाया था कि दिल्ली पुलिस ने अपने वाहनों को खुद ही क्षतिग्रस्त किया है। इन आरोपों का जवाब देते हुए दिल्ली पुलिस ने कहा है कि वह मामले की CCTV फुटेज जारी कर रही है, जिससे यह पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगा कि पुलिस गाड़ियों को किसने नुकसान पहुंचाया था।1