कन्नौज में दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण का शुभारंभ कन्नौज। गुरुवार को खाद्य प्रसंस्करण विभाग, उत्तर प्रदेश के अधीन संचालित राजकीय फल संरक्षण केंद्र, कन्नौज द्वारा ग्राम नजरापुर, जनपद कन्नौज में दो दिवसीय मुख्यमंत्री खाद्य प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 12 मार्च से 13 मार्च 2026 तक आयोजित किया जा रहा है, जिसमें 30 प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। कार्यक्रम का उद्घाटन ग्राम नजरापुर पट्टी निवासी श्री शिवपाल सिंह (एफपीओ डायरेक्टर एवं रिटायर्ड डायरेक्टर, नेशनल सीड कॉरपोरेशन) ने दीप प्रज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि आलू का उचित मूल्य न मिलने से किसान अनेक समस्याओं का सामना कर रहे हैं। यदि आलू उत्पादन का एक निश्चित भाग प्रसंस्करण आधारित उत्पादों में उपयोग किया जाए तो किसानों को बेहतर मूल्य प्राप्त हो सकता है। उन्होंने सभी प्रशिक्षार्थियों को प्रशिक्षण प्राप्त कर विभागीय योजनाओं का लाभ लेने तथा स्वरोजगार स्थापित करने के लिए प्रेरित किया। इस अवसर पर सभी लाभार्थियों को प्रशिक्षण किट भी वितरित की गई। कार्यक्रम के आयोजक एवं राजकीय फल संरक्षण केंद्र, कन्नौज के प्रभारी श्री कृष्ण कुमार सिंह ने बताया कि प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद प्रशिक्षार्थियों को ₹2,00,000 तक की यूनिट स्थापना पर ₹1,00,000 तक की सब्सिडी प्रदान की जाएगी। इसके लिए डीआरपी श्री शिवम त्रिपाठी द्वारा लाभार्थियों का प्रस्ताव तैयार कर बैंक को भेजा जाएगा। बैंक ऋण और विभागीय सब्सिडी के माध्यम से उद्यम स्थापना में सहायता प्रदान की जाएगी। यह सुविधा विभाग द्वारा फॉरवर्ड लिंक्ड सब्सिडी के रूप में उपलब्ध कराई जाएगी। डीआरपी शिवम त्रिपाठी ने प्रशिक्षण के दौरान सभी लाभार्थियों को आलू आधारित विभिन्न उत्पाद बनाने के लिए प्रेरित किया और मूल्य संवर्धन की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने खाद्य प्रसंस्करण की विभिन्न विधियों की जानकारी देते हुए उत्पाद की गुणवत्ता से संबंधित महत्वपूर्ण बिंदुओं पर भी प्रकाश डाला। विशेषज्ञ श्री जितेंद्र मिश्रा ने खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के अंतर्गत आने वाले विभिन्न प्रावधानों की जानकारी दी। साथ ही डीआरपी शिवम त्रिपाठी ने बैंक ऋण प्राप्त करने के लिए आवश्यक अभिलेख, सिबिल स्कोर की तैयारी तथा आवेदन प्रक्रिया के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण के दौरान प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना तथा उद्यान विभाग की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी गई। किसानों को पर ड्रॉप मोर क्रॉप योजना के अंतर्गत टपक सिंचाई प्रणाली के बारे में बताया गया, जिस पर किसानों को 90 प्रतिशत तक अनुदान मिलता है। उन्होंने कहा कि उद्यमिता के माध्यम से बेरोजगारी की समस्या का समाधान किया जा सकता है। प्रशिक्षण के द्वितीय दिन सभी 30 प्रशिक्षार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।

- बरेवा में भीषण आग से 100 बीघा गेहूं की फसल राख, जलती वस्तु फेंके जाने की आशंका कन्नौज के ठठिया थाना क्षेत्र के सुर्सी चौकी अंतर्गत बरेवा गांव में रविवार शाम अज्ञात कारणों से गेहूं के खेतों में भीषण आग लग गई। तेज हवा के चलते आग ने विकराल रूप ले लिया और बरेवा, पटकापुर, अइमा व प्रसाद पुरवा गांवों के करीब 100 बीघा खेत जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने ट्रैक्टर से जुताई कर आग को फैलने से रोका, वहीं सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की दो गाड़ियों ने आग पर काबू पाया। लोगों का कहना है कि क्षेत्र में बिजली के पोल नहीं हैं, ऐसे में किसी द्वारा जलती वस्तु फेंकने से आग लगने की आशंका जताई जा रही है। मौके पर पहुंचे ठठिया थाना प्रभारी संजीव कुमार ने बताया कि घटना की हर बिंदु पर जांच की जा रही है। प्रशासन द्वारा नुकसान का आकलन किया जा रहा1
- छिबरामऊ के भाऊलपुर तिराहे पर आज सुबह एक बेहद दर्दनाक हादसा हुआ। कोयले से लदे एक बेकाबू ट्रक ने पहले कोचिंग जा रही 14 साल की छात्रा अंशिका को रौंदा, और फिर सीधे फल विक्रेता कन्हैयालाल (65) की दुकान में घुसकर पलट गया। इस खौफनाक हादसे में मासूम अंशिका और बुजुर्ग कन्हैयालाल जी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 3 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। मुआवजे का ऐलान तो हो गया है, लेकिन बड़ा सवाल यह है कि आखिर सड़कों पर बेलगाम दौड़ते इन भारी वाहनों पर प्रशासन का शिकंजा कब कसेगा? इस दर्दनाक हादसे की पूरी ' रिपोर्ट' और रूह कंपा देने वाली कहानी नीचे वीडियो में देखें। 👇 #Kannauj #Chhibramau #KannaujNews #RoadAccident #GroundReport #UPNews #BreakingNews1
- Post by द कहर न्यूज़ एजेंसी1
- हरदोई के मल्लावां थाना क्षेत्र से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है, जहां इश्क का जुनून एक खौफनाक कत्ल में बदल गया। गढ़ी रसूलपुर गांव में एक सिरफिरे आशिक ने दिनदहाड़े युवती पर फावड़े से ताबड़तोड़ वार कर उसकी बेरहमी से हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी युवक लंबे समय से युवती पर दबाव बना रहा था, लेकिन इनकार के बाद उसने इस खौफनाक वारदात को अंजाम दे डाला। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। फिलहाल, पुलिस हर एंगल से जांच में जुटी है बने रहें सदन तक के साथ1
- Post by Shiva Gautam1
- फर्रुखाबाद: मिशन शक्ति 5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत रविवार को जनपद में “नारी शक्ति वंदन सम्मेलन एवं एक दिवसीय महिला सुरक्षा संबंधी कॉन्फ्रेंस” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानमंत्री के लाइव प्रसारण के साथ हुई, जिसे उपस्थित महिलाओं, बालिकाओं और गणमान्य लोगों ने उत्साहपूर्वक सुना। सम्मेलन में महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं आत्मनिर्भरता जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। पुलिस, महिला कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य और आईसीडीएस समेत विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई और योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना रहा। वक्ताओं ने कहा कि जागरूकता और सभी विभागों के आपसी समन्वय से ही एक सशक्त और सुरक्षित समाज का निर्माण संभव है। सम्मेलन में उपस्थित वक्ताओं ने महिलाओं को उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक रहने और केंद्र व प्रदेश सरकार द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। महिलाओं को हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी देकर किसी भी आपात स्थिति में तुरंत संपर्क करने की अपील की गई। आयोजन को समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में देखा जा रहा है।2
- *थाना रावतपुर क्षेत्र में विगत दिवसों में प्राइवेट अस्पतालों में अवैध किडनी खरीद-फरोख्त से संबंधित प्रकरण में* रोहित तिवारी, निवासी बिलग्राम (हरदोई) व ₹25,000 का इनामिया अभियुक्त, को थाना रावतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। वह *अवैध किडनी ट्रांसप्लांट सिंडिकेट का मास्टरमाइंड* था। पूछताछ में सामने आया कि वह मेरठ की टीम (रोहित मुदगल, डॉक्टर अली, अफज़ल) के संपर्क में रहकर उन्हें कानपुर बुलाता था और विभिन्न अस्पतालों में ऑपरेशन कराता था। वह 12वीं पास है, लेकिन खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को गुमराह करता था और पूरे नेटवर्क—टीम, अस्पताल, डोनर व रिसीपिएंट—का संचालन करता था। उसने 30 से अधिक ऑपरेशन कराने की बात स्वीकार की है। उसका मोबाइल बरामद नहीं हुआ है, जिसकी तलाश जारी है। कानपुर में शिवम अग्रवाल उसका मुख्य सहयोगी था। अन्य फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीमों के प्रयास जारी हैं तथा जांच प्रचलित है। *बाइट- पुलिस उपायुक्त पश्चिम,श्री एस.एम.कासिम आबिदी।*1
- प्यार अंधा होता है"—ये कहावत तो सबने सुनी है, लेकिन जब इस प्यार की दुनिया से हकीकत में कदम रखा जाता है, तो अंजाम कितना भयानक हो सकता है, इसका जीता-जागता उदाहरण हैं अंजलि यादव। अपने परिवार, समाज और करीबियों की परवाह न करते हुए अंजलि ने जिस इंसान पर भरोसा करके प्रेम विवाह किया था, आज उसी फैसले ने उनकी जिंदगी को चौराहे पर लाकर खड़ा कर दिया है। जिन आंखों में कभी सुनहरे भविष्य के सपने थे, आज उनमें सिर्फ आंसू और बेबसी है। प्यार के वो सारे वादे खोखले निकले और आज हालात ये हैं कि अंजलि दर-दर की ठोकरें खाने को मजबूर हैं। आखिर ऐसे हालातों का जिम्मेदार कौन है? क्या वो 'प्यार', क्या हमारे फैसले, या फिर कोई और? आपकी इस पूरी घटना पर क्या राय है? क्या प्रेम विवाह में अक्सर ऐसा ही होता है? कमेंट बॉक्स में अपनी राय जरूर रखें और इस सच्चाई को समाज के सामने लाने के लिए इस पोस्ट को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें। #AnjaliYadav #LoveMarriageReality #GroundReport #SocialIssue #LatestNews #ViralNews #JusticeForAnjali #TrueStory1