Shuru
Apke Nagar Ki App…
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा राधा कृष्ण हनुमान मंदिर रुक्मिणी सरोवर के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। राधा कृष्ण झांकी की प्रस्तुति ने लोगो का मनमोहा।
Uma Shanker singh
अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा राधा कृष्ण हनुमान मंदिर रुक्मिणी सरोवर के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। राधा कृष्ण झांकी की प्रस्तुति ने लोगो का मनमोहा।
More news from Bihar and nearby areas
- अंतर्राष्ट्रीय हिंदू परिषद एवं राष्ट्रीय बजरंग दल के द्वारा राधा कृष्ण हनुमान मंदिर रुक्मिणी सरोवर के प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव हर्षौल्लास के साथ मनाया गया। राधा कृष्ण झांकी की प्रस्तुति ने लोगो का मनमोहा।1
- गौरव पदक सम्मान समारोह - अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, गया* *29वीं पासिंग आउट परेड की पूर्व संध्या पर आयोजन* *गया।अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी, गया में पासिंग आउट परेड से पूर्व समारोहों के प्रमुख आकर्षण के रूप में, प्रशिक्षण पूर्ण कर रहे अधिकारी कैडेटों के गौरवान्वित परिवारों के सम्मान में भव्य गौरव पदक सम्मान समारोह आयोजित किया गया है। इस गरिमामय अवसर पर वियतनाम जन सेना के जनरल स्टाफ के उप प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल ले वान हुआंग, जो 29वीं पासिंग आउट परेड के समीक्षा अधिकारी थे, उपस्थित रहे हैं। इस अवसर पर लेफ्टिनेंट जनरल राजेश पुष्कर, अति विशिष्ट सेवा मेडल, विशिष्ट सेवा मेडल, जनरल ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, दक्षिणी कमान तथा लेफ्टिनेंट जनरल संदीप सिंह, अति विशिष्ट सेवा मेडल, कमांडेंट, अधिकारी प्रशिक्षण अकादमी गया, अकादमी के गणमान्य व्यक्ति एवं वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। यह आयोजन कैडेटों के परिवारों के अटूट सहयोग के प्रति सम्मान का प्रतीक था तथा भारतीय सशस्त्र सेनाओं के भावी नेतृत्व के निर्माण में उनके योगदान को नमन करता है।2
- `Big Breaking` 💥*शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी जी ने 7वाँ वेतनमान माँग को लेकर 15 सितम्बर के बाद शिक्षक संघों की बैठक बुलाने का किया वादा।* शिक्षा मंत्री मिथलेश तिवारी ने 7वें वेतनमान की मांग को लेकर बड़ा आश्वासन दिया है। 👉 मंत्री ने कहा कि 15 सितंबर के बाद शिक्षक संघों के साथ बैठक बुलाई जाएगी और 7वें वेतनमान की मांग पर चर्चा की जाएगी। 📌 शिक्षकों की निगाहें अब 15 सितंबर के बाद होने वाली बैठक पर टिकी हैं। #BigBreaking #BiharNews #EducationMinister #MithleshTiwari #TeacherNews #7thPayCommission #Teachers #BiharTeacher #शिक्षक #बिहार_न्यूज1
- Utkarsh International school Kujapi Gaya Bihar Krishn janmashtami utsav1
- रानीचक गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित रानीचक गांव में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर 24 घंटे का अखंड कीर्तन आयोजित डोभी। प्रखंड के घोड़ाघाट पंचायत अंतर्गत रानीचक गांव में देश में सुख, शांति एवं समृद्धि की कामना को लेकर श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 24 घंटे के अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। पंचायत समिति सदस्य गुड्डू यादव ने बताया शुक्रवार की सुबह 11 बजे से अखंड कीर्तन की शुरुआत हुई। आयोजकों ने बताया कि धार्मिक अनुष्ठान के दौरान श्रद्धालुओं द्वारा लगातार 24 घंटे तक भजन-कीर्तन किया जाएगा। इस आयोजन में आसपास के ग्रामीण भी श्रद्धापूर्वक शामिल होकर भगवान श्रीकृष्ण की आराधना करेंगे। अखंड कीर्तन की पूर्णाहुति के बाद श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद वितरण का आयोजन किया जाएगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। वहीं डोभी बाजार स्थित डोभी ठाकुरबाड़ी में भी कृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर अखंड कीर्तन का आयोजन किया गया है। ग्रामीण क्षेत्रों में भी इसको लेकर उत्सव का माहौल बना हुआ है।1
- कढ़ौना गांव की जर्जर सड़क बनी मुसीबत, गड्ढों में फंस रहे वाहन; ग्रामीण बोले- शिलान्यास के एक साल बाद भी नहीं बनी सड़क वजीरगंज। प्रखंड के घुरियांवा पंचायत अंतर्गत कढ़ौना गांव में जर्जर सड़क ग्रामीणों के लिए परेशानी का सबब बनी हुई है। सड़क पर जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं और जलजमाव के कारण आवागमन काफी मुश्किल हो गया है। सबसे अधिक परेशानी बीमार लोगों, स्कूली बच्चों और वाहन चालकों को उठानी पड़ रही है। ग्रामीणों के अनुसार, इस मार्ग से प्रतिदिन स्कूल वाहन, एंबुलेंस सहित अन्य छोटे-बड़े वाहनों का आवागमन होता है, लेकिन आए दिन वाहन गड्ढों में फंस जाते हैं। इसके बाद ग्रामीणों की मदद से वाहनों को बाहर निकाला जाता है। ग्रामीण भोला सिंह और सुरेश सिंह ने बताया कि महादलित टोले के बीच से सड़क गुजरती है। पंचायत की ओर से टोले में नाली का निर्माण कराया गया, लेकिन नाली का पानी सड़क पर ही बह रहा है। लगातार पानी बहने के कारण सड़क पूरी तरह टूट गई है और बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि चुनाव के समय स्थानीय विधायक वीरेंद्र सिंह द्वारा इस सड़क के निर्माण का शिलान्यास किया गया था। करीब एक वर्ष बीत जाने के बाद भी सड़क निर्माण शुरू नहीं हुआ। ग्रामीणों का आरोप है कि उन्हें सिर्फ आश्वासन मिलता है, जबकि धरातल पर काम दिखाई नहीं दे रहा है। कढ़ौना, घुरियांवा, सिंघोड़ा आदि सहित आसपास के गांवों के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है। ग्रामीणों ने जल्द सड़क निर्माण कराने की मांग की है। जिससे आने वाले आशविन माह, दुर्गा पूजा में लोगों को पूजा पाठ के लिए मंदिर आने जाने में कठिनाई का सामना न करना पड़े ।1
- रफीगंज में अधिक मूल्य पर खाद बेचने का आरोप, किसान ने कृषि पदाधिकारी से की शिकायत; दुकानदार से मांगा गया स्पष्टीकरण रफीगंज शहर के सरकारी अस्पताल पथ, थाना के समीप स्थित गणेश ट्रेडर्स पर निर्धारित मूल्य से अधिक कीमत पर खाद बेचने का आरोप लगा है। कासमा थाना क्षेत्र के धमनी गांव निवासी किसान लुटन सिंह ने इस संबंध में प्रखंड कृषि पदाधिकारी से शिकायत की है। किसान ने आवेदन में बताया कि 1 सितंबर 2026 को उन्होंने दुकान से यूरिया की 7 बोरी और NPK 10:26:26 की 6 बोरी खाद खरीदी। आरोप है कि दुकानदार ने यूरिया के लिए ₹330 प्रति बोरी और NPK के लिए ₹2,100 प्रति बोरी की मांग की, जो निर्धारित मूल्य से अधिक है। किसान ने भुगतान फोन के माध्यम से करने के बाद कृषि विभाग में शिकायत दर्ज कराई। प्रखंड कृषि पदाधिकारी अमृता कुमारी ने बताया कि मामले में संबंधित दुकानदार को स्पष्टीकरण जारी किया गया है। स्पष्टीकरण प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।1
- पितृपक्ष मेला 2026 की तैयारी को लेकर आज गयाजी के विभिन्न प्रमुख पिंडवेदीयो एवं मेला क्षेत्रों का कोषांग सदस्यों द्वारा निरीक्षण किया गया।1