Shuru
Apke Nagar Ki App…
Raju Kumar
More news from बिहार and nearby areas
- जलालगढ़ बाजार में घंटों लगा जाम, राहगीर और वाहन चालक परेशान जलालगढ़ मुख्यालय बाजार में मंगलवार को कई घंटों तक भीषण ट्रैफिक जाम लगा रहा, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। बाजार के मुख्य मार्गों पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं और लोग धीरे-धीरे रेंगते हुए आगे बढ़ते नजर आए। स्थानीय लोगों के अनुसार नेताजी चौक, रेलवे गुमटी, सब्जी बाजार और आसपास के इलाकों में अक्सर जाम की स्थिति बन जाती है। सड़क किनारे अतिक्रमण और अव्यवस्थित पार्किंग के कारण यह समस्या और गंभीर हो जाती है। कई वाहन चालक घंटों तक जाम में फंसे रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस समस्या की शिकायत कई बार प्रशासन से की गई, लेकिन अभी तक स्थायी समाधान नहीं निकल पाया है। लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि बाजार क्षेत्र में ट्रैफिक व्यवस्था को सुधारने के लिए नियमित पुलिस तैनाती की जाए और सड़क पर हुए अतिक्रमण को हटाया जाए, ताकि आम लोगों को रोज-रोज लगने वाले जाम से राहत मिल सके।1
- फलका बाजार में जाम की समस्या दिन-ब-दिन गंभीर होती जा रही है। सड़क के किनारे ठेले, चाय-पान की दुकानें, सब्जी दुकानदारों द्वारा सड़क पर अतिक्रमण और अव्यवस्थित ऑटो रिक्शा स्टैंड के कारण हर 5–10 मिनट पर जाम लग जा रहा है। राहगीर, स्कूली बच्चे और वाहन चालक सभी परेशान हैं। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है। देखिए पूरी रिपोर्ट।1
- कटिहार: अवैध पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए मुफ्फसिल थाना पुलिस ने दो पशु तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से दो तीन पहिया वाहनों में लदे कुल 10 मवेशियों को भी बरामद किया है। जानकारी के अनुसार मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को गुप्त सूचना मिली थी कि दो तीन पहिया वाहनों में क्रूरता पूर्वक पशुओं को लादकर अवैध रूप से परिवहन करते हुए मधेपुरा गांव की ओर ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस ने मधेपुरा गांव के पास वाहन चेकिंग अभियान शुरू किया। चेकिंग के दौरान संदिग्ध तीन पहिया वाहन पुलिस को देखकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस बल ने पीछा कर दोनों वाहनों को पकड़ लिया। तलाशी लेने पर दोनों वाहनों से कुल 10 मवेशी क्रूरतापूर्वक लदे हुए बरामद किए गए। पकड़े गए आरोपियों की पहचान मो. असफाक (37 वर्ष) पिता शोहरब अली तथा मो. मोकीम (28 वर्ष) पिता अनिसुर रहमान, दोनों निवासी हरिसपुर थाना रौतारा जिला कटिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। साथ ही मौके से दो तीन पहिया वाहन और 10 मवेशी बरामद किए गए हैं। इस मामले में पुलिस ने कांड दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।2
- sjxdbdbhs bjd djw j dhbsod hdueku fhehs xh1
- Post by Rambalam Patel1
- "Plan your destination wedding at Anant Vilas Huge lawns Banquet hall Stay & hospitality Perfect for big celebrations Bookings open!" • "Big weddings deserve big space. Anant Vilas - Huge lawn + banquet + luxury stay Call for bookings : +91 9557098291 • "Your dream wedding location is right here in the hills Reach out for dates & detai2
- Post by Raju Kumar1
- कसबा में तीन दिवसीय 6वां सद्गुरु कबीर जिला वार्षिक सत्संग महोत्सव का समापन। कसबा प्रखंड क्षेत्र में आयोजित तीन दिवसीय 6वां सद्गुरु कबीर जिला वार्षिक सत्संग महोत्सव का समापन शांतिपूर्ण माहौल में भक्ति और श्रद्धा के साथ संपन्न हो गया। महोत्सव के अंतिम दिन सत्संग, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। संत-महात्माओं ने अपने प्रवचन में संत कबीर के उपदेशों को जीवन में अपनाने का संदेश दिया और समाज में प्रेम, सद्भाव तथा आपसी भाईचारे को बढ़ावा देने पर जोर दिया। कार्यक्रम के दौरान श्रद्धालु कबीर भजनों पर झूमते नजर आए और पूरे वातावरण में भक्ति की धारा बहती रही। महोत्सव के समापन अवसर पर श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि यह सत्संग महोत्सव हर वर्ष आयोजित किया जाता है, जिसका उद्देश्य संत कबीर के विचारों को जन-जन तक पहुंचाना है। कार्यक्रम के सफल आयोजन में स्थानीय श्रद्धालुओं एवं समिति के सदस्यों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।1
- कटिहार: जिले में अवैध शराब के खिलाफ उत्पाद विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने 22 लीटर से अधिक अवैध शराब बरामद की है, जबकि दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है। इस कार्रवाई के बाद शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया है। जानकारी के अनुसार, मद्य निषेध विभाग को पूर्व में समाचार पत्रों के माध्यम से अवैध शराब निर्माण और बिक्री की शिकायत मिली थी। शिकायत के आधार पर उत्पाद विभाग की टीम ने आजमनगर थाना क्षेत्र के सुदूरवर्ती गांव वाजिदपुर में छापेमारी की। छापेमारी के दौरान तालामई मरांडी और सुनीता मुर्मू को मौके से गिरफ्तार किया गया। टीम ने उनके पास से करीब 12 लीटर चुलाई शराब बरामद की। इसके अलावा उत्पाद विभाग की टीम ने कटिहार रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 के ओवरब्रिज के नीचे भी कार्रवाई करते हुए 10.800 लीटर अवैध विदेशी शराब बरामद की। इस मामले में अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। उत्पाद विभाग के अधिकारियों ने बताया कि जिले में अवैध शराब के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है और इस तरह के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।2