logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

कोंडागांव: बड़ेडोंगर-कोनगुड़ मार्ग पर बड़ा हादसा टला, जर्जर सड़क बनी परेशानी का सबब बड़ेडोंगर से कोनगुड़ मार्ग की जर्जर सड़क के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर आज गिट्टी से लदा एक मालवाहक वाहन साइड देने के दौरान सड़क से नीचे उतर गया और पलटने से बाल-बाल बचा। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों दोपहिया वाहन, छोटी-बड़ी गाड़ियां और मालवाहक वाहन गुजरते हैं। यह मार्ग नारायणपुर क्षेत्र को भी जोड़ता है। सड़क की खराब स्थिति के चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

5 hrs ago
user_Tomesh Rana
Tomesh Rana
Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
5 hrs ago

कोंडागांव: बड़ेडोंगर-कोनगुड़ मार्ग पर बड़ा हादसा टला, जर्जर सड़क बनी परेशानी का सबब बड़ेडोंगर से कोनगुड़ मार्ग की जर्जर सड़क के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को लगातार परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसी मार्ग पर आज गिट्टी से लदा एक मालवाहक वाहन साइड देने के दौरान सड़क से नीचे उतर गया और पलटने से बाल-बाल बचा। इस मार्ग से प्रतिदिन हजारों दोपहिया वाहन, छोटी-बड़ी गाड़ियां और मालवाहक वाहन गुजरते हैं। यह मार्ग नारायणपुर क्षेत्र को भी जोड़ता है। सड़क की खराब स्थिति के चलते दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। स्थानीय लोगों ने संबंधित विभाग से सड़क की जल्द मरम्मत कराने की मांग की है।

More news from छत्तीसगढ़ and nearby areas
  • अबूझमाड़ के जंगलों में एक बार फिर वन्यजीव के हमले ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। अबूझमाड़ के जंगलों में एक बार फिर वन्यजीव के हमले ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है। पदमकोट जंगल में खेत में काम करने जा रही एक 7 वर्षीय बालिका पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले में बालिका बुरी तरह घायल हो गई।
    1
    अबूझमाड़ के जंगलों में एक बार फिर वन्यजीव के हमले ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
अबूझमाड़ के जंगलों में एक बार फिर वन्यजीव के हमले ने ग्रामीणों की चिंता बढ़ा दी है।
पदमकोट जंगल में खेत में काम करने जा रही एक 7 वर्षीय बालिका पर भालू ने अचानक हमला कर दिया। भालू के हमले में बालिका बुरी तरह घायल हो गई।
    user_रौशन ठाकुर
    रौशन ठाकुर
    नारायणपुर, नारायणपुर, छत्तीसगढ़•
    12 hrs ago
  • पुराना कचेहरी के पीछे मांझापारा में फिर निकला 5 फीट का अजगर, लोगो की चिंता बढ़ी 2 सितंबर शाम 7 बजे मांझापारा राजमाता मंदिर के पास लगभग 5 फीट लंबा अजगर निकला। लगातार जंगली जानवर और जीव जंतु के रिहायशी इलाके आने व,निकलने से लोगो की चिंता बड़ा दिया है। जिले में लगातार भालू के हमले और,अजगर से लेकर जहरीले सांप के निकलने से लोगो की नीद उड़ा दी है। अच्छी बात यह है की वन विभाग द्वारा सहायता के लिए एक ग्रुप बना दिया है। जिसमें केवल वन्य प्राणियों की सूचना देने के कुछ देर में रेस्क्यू टीम उस जगह पे पहुंच जाते है। सोमवार की रात में न्यायिक कर्मचारी कालोनी में निकला था लगभग 10 फीट का अजगर। मंगलवार को मांझापारा में दोपहर 1 बजे लगभग 10 फीट से बड़ा अजगर निकला था। जिसे वन विभाग की टीम ने लगभग 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। और आज बुधवार को शाम 7 बजे पुराना कचहरी के पीछे,मांझापारा में राज माता मंदिर के पास लगभग 5 फीट का अजगर निकला।अजगर निकलने की खबर सुन कर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई अजगर को देखने के लिए।
    1
    पुराना कचेहरी के पीछे मांझापारा में फिर निकला 5 फीट का अजगर, लोगो की चिंता बढ़ी
2 सितंबर शाम 7 बजे मांझापारा राजमाता मंदिर के पास लगभग 5 फीट लंबा अजगर निकला। लगातार जंगली जानवर और जीव जंतु के रिहायशी इलाके आने व,निकलने से लोगो की चिंता बड़ा दिया है। जिले में लगातार भालू के हमले और,अजगर से लेकर जहरीले सांप के निकलने से लोगो की नीद उड़ा दी है। अच्छी बात यह है की वन विभाग द्वारा सहायता के लिए एक ग्रुप बना दिया है। जिसमें केवल वन्य प्राणियों की सूचना  देने के कुछ देर में रेस्क्यू टीम उस जगह पे पहुंच जाते है। सोमवार की रात में न्यायिक कर्मचारी  कालोनी में निकला था लगभग 10 फीट का अजगर।
मंगलवार को मांझापारा में दोपहर 1 बजे लगभग 10 फीट से बड़ा अजगर निकला था। जिसे वन विभाग की टीम ने लगभग 8 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद, सुरक्षित पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया। और आज बुधवार को शाम 7 बजे पुराना कचहरी के पीछे,मांझापारा में राज माता मंदिर के पास लगभग 5 फीट का अजगर निकला।अजगर निकलने की खबर सुन कर लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई अजगर को देखने के लिए।
    user_Ashish parihar
    Ashish parihar
    कांकेर, कांकेर, छत्तीसगढ़•
    9 hrs ago
  • दलपत सागर का वजूद बचाने फिर करोड़ों का दांव, NMDC देगा 50 लाख, नई योजना 9.88 करोड़ की बस्तर रियासत के राजा दलपत देव द्वारा निर्मित और 340 एकड़ में फैला प्रदेश का सबसे बड़ा ऐतिहासिक तालाब दलपत सागर एक बार फिर अपनी बदहाली और सफाई अभियानों को लेकर सुर्खियों में है। वजूद बचाने के लिए फिर करोड़ों का दांव लगाया गया है। सागर को जलकुंभी से मुक्त कराने के लिए जगदलपुर नगर निगम और NMDC के बीच समझौता हुआ है। NMDC अपने CSR मद से 50 लाख की मदद देगा, जिसकी 20 लाख की पहली किस्त जारी भी हो गई है। लेकिन 9.88 करोड़ की नई योजना के बीच 13 करोड़ के पुराने खर्च पर सवाल भी उठ रहे हैं। दलपत सागर का बड़ा हिस्सा आज भी जलकुंभी की हरी चादर से ढका है। रिकॉर्ड बताते हैं कि पिछले 20 सालों में इसके संरक्षण पर 13 करोड़ से ज्यादा पानी की तरह बहाया गया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। निगम की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ जलकुंभी हटाने पर ही करीब 3 करोड़ खर्च हुए, जिसमें 80 से 90 लाख की वीड हार्वेस्टर मशीन भी शामिल है। 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 करोड़ की घोषणा की थी, राजा दलपत देव की मूर्ति, परिक्रमा पथ, घाट, लाइट और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का वादा था, जो आज तक धरातल पर नहीं उतरा। अब प्रशासन 9.88 करोड़ के मास्टर प्लान के साथ फिर मैदान में है। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 9 करोड़ 88 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है। नगर निगम आयुक्त प्रवीर वर्मा के मुताबिक मार्च 2027 तक दलपत सागर को पूरी तरह जलकुंभी मुक्त करने का लक्ष्य है। फिलहाल NMDC के 50 लाख के CSR फंड से सघन सफाई अभियान शुरू किया जा रहा है। करोड़ों खर्च के बाद भी जलकुंभी बार-बार क्यों पनपती है? विशेषज्ञों के मुताबिक शहर के कई बड़े नालों का प्रदूषित पानी सीधा सागर में गिरता है, जो जलकुंभी के लिए खाद का काम करता है। प्रशासन का जोर सिर्फ जलकुंभी निकालने पर है, उसे पनपने से रोकने वाले पोषक तत्वों पर नहीं। नागरिकों की मांग है कि जब तक नालों का डायवर्जन नहीं होगा, चाहे 13 करोड़ खर्च हो या 50 करोड़, स्थायी समाधान नहीं होगा।
    4
    दलपत सागर का वजूद बचाने फिर करोड़ों का दांव, NMDC देगा 50 लाख, नई योजना 9.88 करोड़ की
बस्तर रियासत के राजा दलपत देव द्वारा निर्मित और 340 एकड़ में फैला प्रदेश का सबसे बड़ा ऐतिहासिक तालाब दलपत सागर एक बार फिर अपनी बदहाली और सफाई अभियानों को लेकर सुर्खियों में है। वजूद बचाने के लिए फिर करोड़ों का दांव लगाया गया है। सागर को जलकुंभी से मुक्त कराने के लिए जगदलपुर नगर निगम और NMDC के बीच समझौता हुआ है। NMDC अपने CSR मद से 50 लाख की मदद देगा, जिसकी 20 लाख की पहली किस्त जारी भी हो गई है। लेकिन 9.88 करोड़ की नई योजना के बीच 13 करोड़ के पुराने खर्च पर सवाल भी उठ रहे हैं। दलपत सागर का बड़ा हिस्सा आज भी जलकुंभी की हरी चादर से ढका है। रिकॉर्ड बताते हैं कि पिछले 20 सालों में इसके संरक्षण पर 13 करोड़ से ज्यादा पानी की तरह बहाया गया, लेकिन नतीजा सिफर रहा। निगम की 2024 की रिपोर्ट के मुताबिक सिर्फ जलकुंभी हटाने पर ही करीब 3 करोड़ खर्च हुए, जिसमें 80 से 90 लाख की वीड हार्वेस्टर मशीन भी शामिल है। 2021 में तत्कालीन मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने 3 करोड़ की घोषणा की थी, राजा दलपत देव की मूर्ति, परिक्रमा पथ, घाट, लाइट और फ्लोटिंग रेस्टोरेंट का वादा था, जो आज तक धरातल पर नहीं उतरा। अब प्रशासन 9.88 करोड़ के मास्टर प्लान के साथ फिर मैदान में है। मुख्यमंत्री नगरोत्थान योजना के तहत 9 करोड़ 88 लाख की स्वीकृति मिल चुकी है। नगर निगम आयुक्त प्रवीर वर्मा के मुताबिक मार्च 2027 तक दलपत सागर को पूरी तरह जलकुंभी मुक्त करने का लक्ष्य है। फिलहाल NMDC के 50 लाख के CSR फंड से सघन सफाई अभियान शुरू किया जा रहा है। करोड़ों खर्च के बाद भी जलकुंभी बार-बार क्यों पनपती है? विशेषज्ञों के मुताबिक शहर के कई बड़े नालों का प्रदूषित पानी सीधा सागर में गिरता है, जो जलकुंभी के लिए खाद का काम करता है। प्रशासन का जोर सिर्फ जलकुंभी निकालने पर है, उसे पनपने से रोकने वाले पोषक तत्वों पर नहीं। नागरिकों की मांग है कि जब तक नालों का डायवर्जन नहीं होगा, चाहे 13 करोड़ खर्च हो या 50 करोड़, स्थायी समाधान नहीं होगा।
    user_Yogesh Sao
    Yogesh Sao
    Photographer जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • गुरुर सहित बालोद जिले मे संतान की दीर्घायु के लिए मनाया गया कमरछठ का पर्व आज गुरुर बालोद सहित पूरे छत्तीसगढ़ मे बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ कमर छठ का पर्व मनाया जा रहा है, यह त्योहार मुख्य रूप से माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना के लिए रखती है, धार्मिक मान्यताओ के अनुसार,यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है,जिनका प्रिय शस्त्र हल था, इस कारण इस पर्व को हलषष्ठी के नाम से भी जाना जाता है, यह पर्व भगवान बलराम हलधर से जुड़ा है,इसलिए इस दिन व्रत रखने वाली माताएं केवल बिना हल चलाए उगने वाले पसहर चावल और छह प्रकार की भाजियों को मिलाकर तैयार किया गया प्रसाद ही ग्रहण करती है, गुरुर सहित ग्राम खैरवही,भरदा,धनोरा, कुलिया,कनेरी सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे प्रमुख स्थानो पर एक छोटा सा तालाबनुमा गड्ढा बनकर उसमे पानी भरकर चारों ओर बेर,पलाश,कांस के फूल और पेड़ पौधो से सजाया जाता गया था,जहां मिट्टी के बर्तन,मिट्टी की नावें और छह प्रकार के खिलौने रखकर पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा अर्चना की गई, पूजा के दौरान कमरछठ माता और भगवान बलराम से जुड़ी छह पौराणिक कहानियां का भी वाचन किया गया, पूजा का समापन होने के बाद माताएं अपनी संतान की पीठ पर कपड़े से छुही की सफेद मिट्टी के पानी की छाप लगाकर छह बार आशीर्वाद दी गई।
    1
    गुरुर सहित बालोद जिले मे संतान की दीर्घायु के लिए मनाया गया कमरछठ का पर्व
आज गुरुर बालोद सहित पूरे छत्तीसगढ़ मे बेहद श्रद्धा और उत्साह के साथ कमर छठ का पर्व मनाया जा रहा है, यह त्योहार मुख्य रूप से माताएं अपनी संतान की लंबी उम्र, अच्छे स्वास्थ्य और सुख समृद्धि की कामना के लिए रखती है, धार्मिक मान्यताओ के अनुसार,यह पर्व भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई भगवान बलराम के जन्मोत्सव के रूप में भी मनाया जाता है,जिनका प्रिय शस्त्र हल था, इस कारण इस पर्व को हलषष्ठी के नाम से भी जाना जाता है, यह पर्व भगवान बलराम हलधर से जुड़ा है,इसलिए इस दिन व्रत रखने वाली माताएं केवल बिना हल चलाए उगने वाले पसहर चावल और छह प्रकार की भाजियों को मिलाकर तैयार किया गया प्रसाद ही ग्रहण करती है, गुरुर सहित ग्राम खैरवही,भरदा,धनोरा, कुलिया,कनेरी सहित ग्रामीण क्षेत्रो मे प्रमुख स्थानो पर एक छोटा सा तालाबनुमा गड्ढा बनकर उसमे पानी भरकर चारों ओर बेर,पलाश,कांस के फूल और पेड़ पौधो से सजाया जाता गया था,जहां मिट्टी के बर्तन,मिट्टी की नावें और छह प्रकार के खिलौने रखकर पार्थिव शिवलिंग बनाकर पूजा अर्चना की गई, पूजा के दौरान कमरछठ माता और भगवान बलराम से जुड़ी छह पौराणिक कहानियां का भी वाचन किया गया, पूजा का समापन होने के बाद माताएं अपनी संतान की पीठ पर कपड़े से छुही की सफेद मिट्टी के पानी की छाप लगाकर छह बार आशीर्वाद दी गई।
    user_खोमेश्वर गुरुपंच
    खोमेश्वर गुरुपंच
    Voice of people गुरुर, बालोद, छत्तीसगढ़•
    13 hrs ago
  • नेरली घाटी में ट्रक पेड़ से टकराया, लंबा जाम लगा...... दंतेवाड़ा के नेरली घाटी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद बचेली-नेरली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सड़क पर लंबा जाम लगने से कई यात्री बसें और कारें फंस गईं। घाटी में वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों को भी परेशानी हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल टीम मार्ग से ट्रक हटाकर यातायात बहाल करने में जुटी हुई है।
    4
    नेरली घाटी में ट्रक पेड़ से टकराया, लंबा जाम लगा......
दंतेवाड़ा के नेरली घाटी में एक ट्रक अनियंत्रित होकर पेड़ से जा टकराया। हादसे के बाद बचेली-नेरली मार्ग पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई। सड़क पर लंबा जाम लगने से कई यात्री बसें और कारें फंस गईं। घाटी में वाहनों की लंबी कतार लगने से राहगीरों को भी परेशानी हुई। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। फिलहाल टीम मार्ग से ट्रक हटाकर यातायात बहाल करने में जुटी हुई है।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • कोंडागांव: न्याय की पहुंच बढ़ाएंगे पैरालीगल वॉलिंटियर्स, कोण्डागांव में हुआ प्रशिक्षण कोण्डागांव। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पैरालीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंद और वंचित लोगों तक निःशुल्क कानूनी सहायता पहुंचाने, विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने और लोक अदालत एवं मध्यस्थता की जानकारी देने पर जोर दिया गया।
    1
    कोंडागांव: न्याय की पहुंच बढ़ाएंगे पैरालीगल वॉलिंटियर्स, कोण्डागांव में हुआ प्रशिक्षण
कोण्डागांव। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण में पैरालीगल वॉलिंटियर्स का एक दिवसीय मासिक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में जरूरतमंद और वंचित लोगों तक निःशुल्क कानूनी सहायता पहुंचाने, विधिक अधिकारों के प्रति जागरूक करने और लोक अदालत एवं मध्यस्थता की जानकारी देने पर जोर दिया गया।
    user_Tomesh Rana
    Tomesh Rana
    Local News Reporter फरसगाँव, कोंडागांव, छत्तीसगढ़•
    8 hrs ago
  • जगदलपुर: इंद्रावती पुल से गोरिया बहार तक बनेगा ग्रीन गेटवे, 2700 पौधों से सजेगा शहर का प्रवेश द्वार जगदलपुर। शहर के प्रवेश द्वार आमागुड़ा क्षेत्र को ग्रीन गेटवे बनाने की कवायद नगर निगम ने शुरू की है। इंद्रावती नए पुल से गोरिया बहार तक 2700 पौधे लगाकर एनएच क्षेत्र को हरित स्वरूप देने का दावा किया गया है। महापौर संजय पांडे ने बताया 10 सितंबर को डिप्टी सीएम अरुण साव और वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में कनेर, बोगनविलिया और टेकोमा के पौधे लगाए जाएंगे। पौधे वन विभाग उपलब्ध करा रहा है। वहीं कांग्रेस ने प्रोजेक्ट पर सवाल उठाते हुए इसे महापौर की छवि चमकाने का प्रयास बताया।
    3
    जगदलपुर: इंद्रावती पुल से गोरिया बहार तक बनेगा ग्रीन गेटवे, 2700 पौधों से सजेगा शहर का प्रवेश द्वार
जगदलपुर। शहर के प्रवेश द्वार आमागुड़ा क्षेत्र को ग्रीन गेटवे बनाने की कवायद नगर निगम ने शुरू की है। इंद्रावती नए पुल से गोरिया बहार तक 2700 पौधे लगाकर एनएच क्षेत्र को हरित स्वरूप देने का दावा किया गया है। महापौर संजय पांडे ने बताया 10 सितंबर को डिप्टी सीएम अरुण साव और वन मंत्री केदार कश्यप की मौजूदगी में कनेर, बोगनविलिया और टेकोमा के पौधे लगाए जाएंगे। पौधे वन विभाग उपलब्ध करा रहा है। वहीं कांग्रेस ने प्रोजेक्ट पर सवाल उठाते हुए इसे महापौर की छवि चमकाने का प्रयास बताया।
    user_Yogesh Sao
    Yogesh Sao
    Photographer जगदलपुर, बस्तर, छत्तीसगढ़•
    14 hrs ago
  • किरंदुल में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी की FIR का विरोध किरंदुल में कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR का जताया विरोध। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने FIR की कॉपी जलाकर जमकर नारेबाजी की। पार्टी ने देहरादून रैली के बाद हुए “शुद्धिकरण अनुष्ठान” पर आपत्ति जताई। कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को असंवैधानिक बताया। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने “शुद्धिकरण अनुष्ठान” करने वालों पर FIR दर्ज करने की मांग की।
    4
    किरंदुल में कांग्रेस का प्रदर्शन, राहुल गांधी की FIR का विरोध
किरंदुल में कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ FIR का जताया विरोध। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने FIR की कॉपी जलाकर जमकर नारेबाजी की। पार्टी ने देहरादून रैली के बाद हुए “शुद्धिकरण अनुष्ठान” पर आपत्ति जताई। कांग्रेस ने राहुल गांधी के खिलाफ दर्ज FIR को असंवैधानिक बताया। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा गया। कांग्रेस ने “शुद्धिकरण अनुष्ठान” करने वालों पर FIR दर्ज करने की मांग की।
    user_Kamlesh singh thakur
    Kamlesh singh thakur
    दंतेवाड़ा, दंतेवाड़ा, छत्तीसगढ़•
    10 hrs ago
  • अगस्त में 8 साल में सबसे ज्यादा बरसात; सीजन में 525 मिमी बारिश, कोटा फुल कोटा हुआ पूरा: लखनऊ में मॉनसून सीजन (1 जून से 1 सितंबर) के दौरान सामान्य बारिश का औसत 523.9 मिलीमीटर रहता है, जबकि इस बार 525.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की जा चुकी है।शहर का औसत: हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान शहर के सभी केंद्रों को मिलाकर औसत बारिश करीब 36.7 मिलीमीटर रही है।सड़कें धंसीं व हादसे: भारी बारिश के कारण चिनहट (रोलेक्स अपार्टमेंट के सामने) में सीवर ब्लॉक होने से 8 फीट और आईटी चौराहे के पास पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आवास के सामने 10 फीट गहरी सड़क धंस गई, जिसमें एक बाइक सवार गिर गया।जलभराव की स्थिति: लेखराज मार्केट की सड़क पूरी तरह तालाब बन गई, जहां घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया। इसके अलावा जानकीपुरम के सेक्टर-डी और हरि नगर बालागंज जैसे रिहायशी इलाकों में भीषण जलभराव देखने को मिला।नुकसान: मलिहाबाद में भारी बारिश के चलते आम के बाग जलमग्न हो गए, वहीं गोलागंज में एक पुराने जर्जर मकान की दीवार भरभराकर गिर गई। ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    1
    अगस्त में 8 साल में सबसे ज्यादा बरसात; सीजन में 525 मिमी बारिश, कोटा फुल कोटा हुआ पूरा: लखनऊ में मॉनसून सीजन (1 जून से 1 सितंबर) के दौरान सामान्य बारिश का औसत 523.9 मिलीमीटर रहता है, जबकि इस बार 525.5 मिलीमीटर बरसात दर्ज की जा चुकी है।शहर का औसत: हाल ही में हुई मूसलाधार बारिश के दौरान शहर के सभी केंद्रों को मिलाकर औसत बारिश करीब 36.7 मिलीमीटर रही है।सड़कें धंसीं व हादसे: भारी बारिश के कारण चिनहट (रोलेक्स अपार्टमेंट के सामने) में सीवर ब्लॉक होने से 8 फीट और आईटी चौराहे के पास पूर्व डिप्टी सीएम दिनेश शर्मा के आवास के सामने 10 फीट गहरी सड़क धंस गई, जिसमें एक बाइक सवार गिर गया।जलभराव की स्थिति: लेखराज मार्केट की सड़क पूरी तरह तालाब बन गई, जहां घुटनों से ऊपर तक पानी भर गया। इसके अलावा जानकीपुरम के सेक्टर-डी और हरि नगर बालागंज जैसे रिहायशी इलाकों में भीषण जलभराव देखने को मिला।नुकसान: मलिहाबाद में भारी बारिश के चलते आम के बाग जलमग्न हो गए, वहीं गोलागंज में एक पुराने जर्जर मकान की दीवार भरभराकर गिर गई।
ब्रेकिंग न्यूज़ संवाददाता आशीष मिश्रा दैनिक समाचार पत्र
    user_आशीष मिश्रा
    आशीष मिश्रा
    Local News Reporter Deobhog, Gariyaband•
    12 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.