logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

odisha Birmetarapur Mela

1 hr ago
user_Lugun Babu from simdega Jharkhand
Lugun Babu from simdega Jharkhand
Video Creator ठेठईटांगर, सिमडेगा, झारखंड•
1 hr ago

odisha Birmetarapur Mela

More news from झारखंड and nearby areas
  • odisha Birmetarapur Mela
    1
    odisha Birmetarapur Mela
    user_Lugun Babu from simdega Jharkhand
    Lugun Babu from simdega Jharkhand
    Video Creator ठेठईटांगर, सिमडेगा, झारखंड•
    1 hr ago
  • सिमडेगा:- रामनवमी पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपायुक्त कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने जुलूस मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भट्टीटोली, पावर हाउस, केलाघाट मोड़ होते हुए मुख्य मार्ग से नीचे बाजार, महावीर चौक से झूलन सिंह चौक तक पैदल मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मार्ग की संवेदनशीलता, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा आवश्यक सुरक्षा इंतजामों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित की जाएं।इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी समिति के सदस्यों से मुलाकात कर त्योहार को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले की सामाजिक समरसता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी परिस्थिति में अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा अफवाहों से बचने की भी अपील की। पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाएगी तथा आवश्यकतानुसार दंडाधिकारियों की भी नियुक्ति की जाएगी।इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, डीएसपी रनवीर सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
    1
    सिमडेगा:- रामनवमी पर्व के मद्देनज़र जिले में शांति एवं विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु उपायुक्त कंचन सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस. खोटरे ने जुलूस मार्ग का संयुक्त निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने भट्टीटोली, पावर हाउस, केलाघाट मोड़ होते हुए मुख्य मार्ग से नीचे बाजार, महावीर चौक से झूलन सिंह चौक तक पैदल मार्च किया और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के क्रम में अधिकारियों ने मार्ग की संवेदनशीलता, भीड़ प्रबंधन, यातायात नियंत्रण तथा आवश्यक सुरक्षा इंतजामों का गहन अवलोकन किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि जुलूस के दौरान किसी प्रकार की असुविधा या अव्यवस्था न हो, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां समय रहते सुनिश्चित की जाएं।इस अवसर पर उपायुक्त एवं पुलिस अधीक्षक ने रामनवमी समिति के सदस्यों से मुलाकात कर त्योहार को सौहार्दपूर्ण एवं शांतिपूर्ण वातावरण में मनाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जिले की सामाजिक समरसता बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है और किसी भी परिस्थिति में अप्रिय घटना नहीं होनी चाहिए। उन्होंने लोगों से प्रशासन का सहयोग करने तथा अफवाहों से बचने की भी अपील की।
पदाधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए जाएंगे और संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। साथ ही, पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई जाएगी तथा आवश्यकतानुसार दंडाधिकारियों की भी नियुक्ति की जाएगी।इस मौके पर अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी, डीएसपी रनवीर सिंह, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी बैजू उरांव, थाना प्रभारी सहित अन्य पुलिस एवं प्रशासनिक पदाधिकारी उपस्थित थे।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    3 hrs ago
  • ​ ​बसिया (गुमला): झारखंड के गुमला जिले के बसिया प्रखंड अंतर्गत कोनबीर पंचायत ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी गूंज पूरे उत्तर भारत में सुनाई दे रही है। कोनबीर उत्तर भारत का पहला ऐसा पंचायत बन गया है जहाँ 95.53% आबादी बीमा योजनाओं से सुरक्षित है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में पंचायत भवन में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया। *​एक साल की मेहनत लाई रंग* ​इस सफलता की नींव लगभग एक वर्ष पूर्व रखी गई थी। यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि एक सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इस मिशन को सफल बनाने में निम्नलिखित लोगों और संस्थाओं ने अहम भूमिका निभाई:​अमृता बड़ाइक (मुखिया, कोनबीर पंचायत)​सुप्रिया भगत (बीडीओ, बसिया)​मोनफ़ोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र ​क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु और नेशनल इंश्योरेंस एकेडमी, पुणे की टीमें ​इन सभी ने मिलकर पंचायत के हर घर का दरवाजा खटखटाया और ग्रामीणों को भारत सरकार की दो महत्वाकांक्षी योजनाओं—प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)—के लाभ समझाए। ​ *सम्मान समारोह और उत्साह* ​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित LDM पवन कुमार ने टीम की सराहना की। अधिकारियों ने मुखिया अमृता बड़ाइक और उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया। डोर-टू-डोर कैंपेन में शामिल स्कूली बच्चों को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान LDM पवन कुमार ने कहा की ​"कोनबीर पंचायत ने दिखा दिया है कि यदि इच्छाशक्ति हो, तो सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा सकता है। यह मॉडल अब दूसरे पंचायतों के लिए प्रेरणा बनेगा।"
    2
    ​
​बसिया (गुमला): झारखंड के गुमला जिले के बसिया प्रखंड अंतर्गत कोनबीर पंचायत ने एक ऐसी मिसाल पेश की है, जिसकी गूंज पूरे उत्तर भारत में सुनाई दे रही है। कोनबीर उत्तर भारत का पहला ऐसा पंचायत बन गया है जहाँ 95.53% आबादी बीमा योजनाओं से सुरक्षित है। इस ऐतिहासिक उपलब्धि के उपलक्ष्य में पंचायत भवन में एक भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया।
*​एक साल की मेहनत लाई रंग* 
​इस सफलता की नींव लगभग एक वर्ष पूर्व रखी गई थी। यह किसी एक व्यक्ति की जीत नहीं, बल्कि एक सामूहिक प्रयास का परिणाम है। इस मिशन को सफल बनाने में निम्नलिखित लोगों और संस्थाओं ने अहम भूमिका निभाई:​अमृता बड़ाइक (मुखिया, कोनबीर पंचायत)​सुप्रिया भगत (बीडीओ, बसिया)​मोनफ़ोर्ट सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र
​क्राइस्ट यूनिवर्सिटी, बेंगलुरु और नेशनल इंश्योरेंस एकेडमी, पुणे की टीमें
​इन सभी ने मिलकर पंचायत के हर घर का दरवाजा खटखटाया और ग्रामीणों को भारत सरकार की दो महत्वाकांक्षी योजनाओं—प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) और प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना (PMSBY)—के लाभ समझाए।
​ *सम्मान समारोह और उत्साह* 
​कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित  LDM पवन कुमार ने टीम की सराहना की। अधिकारियों ने मुखिया अमृता बड़ाइक और उनकी पूरी टीम को सम्मानित किया। डोर-टू-डोर कैंपेन में शामिल स्कूली बच्चों को उनकी निस्वार्थ सेवा के लिए प्रशस्ति पत्र देकर प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान LDM पवन कुमार ने कहा की 
​"कोनबीर पंचायत ने दिखा दिया है कि यदि इच्छाशक्ति हो, तो सरकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा सकता है। यह मॉडल अब दूसरे पंचायतों के लिए प्रेरणा बनेगा।"
    user_Niraj kumar Sahu
    Niraj kumar Sahu
    पत्रकार बसिया, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • इस रैली में कई समुदाय के लोग शामिल हुए थे और साथ ही साथ अपना प्रदर्शन दिखाया इस रैली में शामिल होकर सभी लोगों में एक नई ऊर्जा प्राप्त किया
    1
    इस रैली में कई समुदाय के लोग शामिल हुए थे और साथ ही साथ अपना प्रदर्शन दिखाया इस रैली में शामिल होकर सभी लोगों में एक नई ऊर्जा प्राप्त किया
    user_JASHPUR ZONE
    JASHPUR ZONE
    जशपुर, जशपुर, छत्तीसगढ़•
    15 hrs ago
  • सिसई पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि सिसई दुर्गा मंदिर के पास कुछ लोग अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हैं। तत्काल एक टीम का गठन किया गया और दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में एक व्यक्ति के पास से लोडेड पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों में सिसई निवासी प्रदीप शर्मा और मो शमीउल्लाह अंसारी शामिल है। पुलिस ने मोबाइल सहित अन्य सामान भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार मो शमीउल्लाह का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है। बाइट, सुरेश प्रसाद यादव, एसडीपीओ, गुमला।
    3
    सिसई पुलिस ने लोडेड पिस्टल के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस वार्ता कर बताया कि एसपी को गुप्त सूचना मिली थी कि सिसई दुर्गा मंदिर के पास कुछ लोग अवैध हथियार के साथ किसी घटना को अंजाम देने की नीयत से घूम रहे हैं। तत्काल एक टीम का गठन किया गया और दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी के क्रम में एक व्यक्ति के पास से लोडेड पिस्तौल और जिंदा गोली बरामद हुआ। गिरफ्तार अभियुक्तों में सिसई निवासी प्रदीप शर्मा और मो शमीउल्लाह अंसारी शामिल है। पुलिस ने मोबाइल सहित अन्य सामान भी बरामद किए हैं। गिरफ्तार मो शमीउल्लाह का पूर्व का आपराधिक इतिहास रहा है। 
बाइट, सुरेश प्रसाद यादव, एसडीपीओ, गुमला।
    user_Dipak gupta
    Dipak gupta
    पत्रकार गुमला, गुमला, झारखंड•
    13 hrs ago
  • हमारे यहां हर तरह के टैटू बने एवं मिटाए जाते हैं एवं फेस के दाग धब्बे उच्च तकनीक लेजर मशीन द्वारा हटाए जाते हैं
    1
    हमारे यहां हर तरह के टैटू बने एवं मिटाए जाते हैं एवं फेस के दाग धब्बे उच्च तकनीक लेजर मशीन द्वारा हटाए जाते हैं
    user_Pawan arya
    Pawan arya
    Art Therapist गुमला, गुमला, झारखंड•
    16 hrs ago
  • शादी टूटने के गम में युवक ने लगाई फांसी, खुशियों वाले घर में पसरा मातम चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय युवक सुरेंदर बैठा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।मृतक के बड़े भाई देवनन्दन बैठा ने बताया कि सुरेंदर बुधवार सुबह करीब 3:00 बजे अचानक घर से निकला था। जब परिजनों को उसके घर में न होने की जानकारी मिली, तो उसकी काफी खोजबीन की गई। काफी तलाश के बाद, सुबह 'लुकी बगीचा' में एक करंज के पेड़ से उसका शव लटका हुआ पाया गया।परिजनों के अनुसार, सुरेंदर की शादी 20 अप्रैल 2026 को तय हुई थी। वधू पक्ष की ओर से सिमडेगा जिले के खीजरी ग्राम निवासी कैलाश बैठा की पुत्री राधिका कुमारी के साथ रिश्ता पक्का हुआ था। हालांकि, घटना से एक दिन पहले ही सूचना मिली कि लड़की और उसके पिता ने शादी करने से मना कर दिया है।मृतक का भाई देवनन्दन बैठा शादी तय हो चुकी थी, लेकिन अचानक लड़की पक्ष द्वारा मना किए जाने से सुरेंदर गहरे सदमे और चिंता में था। इसी मानसिक तनाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।लड़का पक्ष की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शादी को लेकर किसी भी प्रकार के तिलक या दहेज की मांग नहीं की गई थी और न ही कोई लेन-देन हुआ था। शादी टूटने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इस फैसले ने एक हंसते-खेलते युवक को मौत के गले लगाने पर मजबूर कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    4
    शादी टूटने के गम में युवक ने लगाई फांसी, खुशियों वाले घर में पसरा मातम
चैनपुर : चैनपुर थाना क्षेत्र के लालगंज गांव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां 21 वर्षीय युवक सुरेंदर बैठा ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर है।मृतक के बड़े भाई देवनन्दन बैठा ने बताया कि सुरेंदर बुधवार सुबह करीब 3:00 बजे अचानक घर से निकला था। जब परिजनों को उसके घर में न होने की जानकारी मिली, तो उसकी काफी खोजबीन की गई। काफी तलाश के बाद, सुबह 'लुकी बगीचा' में एक करंज के पेड़ से उसका शव लटका हुआ पाया गया।परिजनों के अनुसार, सुरेंदर की शादी 20 अप्रैल 2026 को तय हुई थी। वधू पक्ष की ओर से सिमडेगा जिले के खीजरी ग्राम निवासी कैलाश बैठा की पुत्री राधिका कुमारी के साथ रिश्ता पक्का हुआ था। हालांकि, घटना से एक दिन पहले ही सूचना मिली कि लड़की और उसके पिता ने शादी करने से मना कर दिया है।मृतक का भाई देवनन्दन बैठा शादी तय हो चुकी थी, लेकिन अचानक लड़की पक्ष द्वारा मना किए जाने से सुरेंदर गहरे सदमे और चिंता में था। इसी मानसिक तनाव के कारण उसने यह आत्मघाती कदम उठाया।लड़का पक्ष की ओर से स्पष्ट किया गया है कि शादी को लेकर किसी भी प्रकार के तिलक या दहेज की मांग नहीं की गई थी और न ही कोई लेन-देन हुआ था। शादी टूटने की स्पष्ट वजह सामने नहीं आई है, लेकिन इस फैसले ने एक हंसते-खेलते युवक को मौत के गले लगाने पर मजबूर कर दिया।सूचना मिलने पर पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
    user_चैनपुर अपडेट
    चैनपुर अपडेट
    Classified ads newspaper publisher चैनपुर, गुमला, झारखंड•
    3 hrs ago
  • केरसई/बोलबा: मालसारा स्थित रमणीय व ऐतिहासिक वंदुर्गा मंदिर परिसर में चैती नवरात्र के अवसर पर वासंतिक नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अंचलाधिकारी सुधांशु पाठक और पूजा समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया। महोत्सव में समाजसेवी दयानंद रोहित को केसरी सिंह द्वारा पगड़ी, अंगवस्त्र व तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं ललन सिंह को जौहरन सिंह ने पारंपरिक रूप से सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने संस्कृत और नागपुरी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक दर्शक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति, प्रशासन और ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।
    1
    केरसई/बोलबा: मालसारा स्थित रमणीय व ऐतिहासिक वंदुर्गा मंदिर परिसर में चैती नवरात्र के अवसर पर वासंतिक नवरात्र महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम और धार्मिक मेले का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ अंचलाधिकारी सुधांशु पाठक और पूजा समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर व फीता काटकर किया।
महोत्सव में समाजसेवी दयानंद रोहित को केसरी सिंह द्वारा पगड़ी, अंगवस्त्र व तलवार भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं ललन सिंह को जौहरन सिंह ने पारंपरिक रूप से सम्मानित किया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में स्थानीय कलाकारों ने संस्कृत और नागपुरी गीतों की मनमोहक प्रस्तुति देकर माहौल को भक्तिमय बना दिया। देर रात तक दर्शक कार्यक्रम का आनंद लेते रहे। आयोजन को सफल बनाने में समिति, प्रशासन और ग्रामीणों की अहम भूमिका रही।
    user_Satyam kumar keshri
    Satyam kumar keshri
    सिमडेगा, सिमडेगा, झारखंड•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.