Shuru
Apke Nagar Ki App…
*श्रावण मास की तैयारियों के संबंध में देवरिया डीएम की बाइट
Patrkar ashok maddeshyia New ripotar Patrkar ashok maddeshyia New ripotar
*श्रावण मास की तैयारियों के संबंध में देवरिया डीएम की बाइट
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- श्रावण मास में नहीं होगी श्रद्धालुओं को परेशानी, डीएम ने दिए सख्त निर्देश! पवित्र श्रावण मास 30 जुलाई से प्रारंभ होने जा रहा है। इसे लेकर जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा, शिवालयों में जलाभिषेक और प्रमुख जलभराव घाटों पर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के व्यापक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि जनपद के सभी प्रमुख शिवालयों, कांवड़ मार्गों और प्रमुख स्थलों पर पर्याप्त पुलिस एवं पैरा पुलिस बल की तैनाती की गई है। साथ ही आठ प्रमुख शिवालयों पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं, जो पूरे श्रावण मास के दौरान व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे। उन्होंने बताया कि नगर निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में संबंधित अधिकारियों को साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा श्रद्धालुओं के लिए पर्याप्त शौचालयों की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग को भी अलर्ट मोड पर रखते हुए प्रमुख स्थलों पर मेडिकल टीम, एम्बुलेंस और आवश्यक दवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।1
- श्रावण मास को लेकर देवरिया प्रशासन अलर्ट, शिवालयों व कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम देवरिया, 29 जुलाई। पवित्र श्रावण मास के शुभारंभ (30 जुलाई) से पहले जिला प्रशासन ने कांवड़ यात्रा, शिवालयों में जलाभिषेक और प्रमुख जलभराव घाटों पर सुरक्षा एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के व्यापक इंतजाम पूरे कर लिए हैं। जिलाधिकारी मधुसूदन हुल्गी ने बताया कि जनपद के सभी प्रमुख शिवालयों, कांवड़ मार्गों और महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त पुलिस एवं पैरा पुलिस बल की तैनाती की गई है। आठ प्रमुख शिवालयों पर जोनल और सेक्टर मजिस्ट्रेट भी नियुक्त किए गए हैं, जो पूरे श्रावण मास के दौरान व्यवस्थाओं की सतत निगरानी करेंगे। प्रशासन ने नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों के सभी शिवालयों और कांवड़ मार्गों पर साफ-सफाई, पेयजल, प्रकाश व्यवस्था तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए पर्याप्त संख्या में शौचालयों की व्यवस्था मंदिर परिसर से उचित दूरी पर की जाएगी। स्वास्थ्य विभाग को प्रमुख स्थलों पर मेडिकल टीमों की तैनाती, आवश्यक दवाओं की उपलब्धता और एम्बुलेंस सेवाएं सक्रिय रखने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तत्काल चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई जा सके। श्रद्धालुओं की सहायता के लिए पब्लिक एड्रेस सिस्टम भी सक्रिय रहेगा, जिसके माध्यम से किसी भी समस्या या स्वास्थ्य संबंधी सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों तक पहुंचाई जा सकेगी। सरयू नदी सहित प्रमुख घाटों पर बैरिकेडिंग, गहरे पानी वाले स्थानों पर चेतावनी संकेतक लगाने और सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि श्रावण मास के दौरान श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा सभी अधिकारी पूरी जिम्मेदारी के साथ व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें।1
- *श्रावण मास की तैयारियों के संबंध में देवरिया डीएम की बाइट1
- यह व्यक्ति एक शिक्षक है एक शिक्षक ऐसा कैसे हो सकता है जब तक इस देश में ऐसे एक व्यक्ति हैं तब तक आरक्षण लागू रहना चाहिए जातिवादी मानसिकता का है। इसके अंदर कितना ज़हर भरा हुआ है। इस गधे के बच्चे को कौन बताए कि अगर सभी जातियाँ अपना-अपना पारंपरिक काम करें, तो इस हिसाब से इन्हें भी भीख माँगनी चाहिए। और जितने भी लोग सरकारी नौकरी में हैं, उन्हें नौकरी छोड़ देनी चाहिए, क्योंकि नौकरी तो इनका पेशा नहीं रहा है। इन्हें तो धर्म की रक्षा करनी चाहिए और भिक्षा माँगकर खाना चाहिए।1
- लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की सुरक्षा की उठी आवाज, पत्रकारों ने सरकार से की सात बड़ी मांगें2
- न्यू कॉलोनी पार्क, गौरा घाट और सोहनाग मोड़ पर मिशन शक्ति टीम ने चलाया जागरूकता अभियान ! उत्तर प्रदेश शासन के मिशन शक्ति फेज-5.0 के द्वितीय चरण के तहत बुधवार को पुलिस अधीक्षक अभिजीत आर. शंकर के निर्देशन में जनपद के विभिन्न थाना क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। महिला थाना, बरहज और सलेमपुर की मिशन शक्ति टीमों ने क्रमशः न्यू कॉलोनी पार्क, गौरा घाट और सोहनाग मोड़ सहित अन्य सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं, छात्राओं और बालिकाओं को पंपलेट वितरित किए। इस दौरान उन्हें महिला सुरक्षा, स्वावलंबन और शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।4
- देवरिया में गो-तस्करी पर पुलिस का शिकंजा, 4 गोवंश, बाइक और धारदार हथियार के साथ दो तस्कर गिरफ्तार मईल थाना पुलिस की कार्रवाई, पूछताछ में 8-9 सदस्यीय गिरोह का खुलासा; बिहार ले जाकर गोवंश बेचने की बात कबूली देवरिया। जनपद में अपराध और अवैध गो-तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत मईल थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चार गोवंशीय पशु, बिना नंबर प्लेट की एक बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल तथा एक सफेद झोले से लोहे का चापड़ और लकड़ी का ठेहा बरामद किया है। पुलिस के अनुसार, 27/28 जुलाई 2026 की रात संदिग्ध वाहन एवं व्यक्तियों की चेकिंग के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि देवरहवा बाबा तपस्थली (मचान) नदी किनारे कुछ लोग गोवंशीय पशुओं को इकट्ठा कर रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस टीम ने मौके से दिनेश उर्फ नान्हू राजभर (45) और नीरज कुमार (26), निवासी नरसिंहडाड़, थाना मईल को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने बताया कि उनका 8-9 लोगों का एक गिरोह है, जो घूम रहे गोवंशीय पशुओं को पकड़कर नदी किनारे लाता है। इसके बाद नाव के जरिए उन्हें बिहार ले जाकर औने-पौने दामों में बेच दिया जाता है और प्राप्त रकम आपस में बांट ली जाती है। इस मामले में थाना मईल में मुकदमा संख्या 139/2026 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/8 एवं पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के अंतर्गत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अन्य फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही है। बरामदगी 4 गोवंशीय पशु बिना नंबर प्लेट की बजाज प्लेटिना मोटरसाइकिल लोहे का एक चापड़ लकड़ी का एक ठेहा पुलिस का कहना है कि गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर उनकी गिरफ्तारी के लिए टीमों को लगाया गया है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जाएगा।2