महाशिवरात्रि पर कशमाबाद में दो दिवसीय कुश्ती दंगल, पहलवानों ने दिखाया दमखम सुल्तानगंज प्रखंड के नवादा पंचायत अंतर्गत कशमाबाद गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस पारंपरिक दंगल ने ग्रामीण खेल संस्कृति और आपसी भाईचारे का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजन के पहले दिन सोमवार को भागलपुर, मुंगेर और खगड़िया से आए पहलवानों के बीच लगभग डेढ़ दर्जन रोमांचक मुकाबले हुए। पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, जिससे पूरा मैदान तालियों और उत्साह से गूंज उठा। दंगल कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन ओबीसी जिला अध्यक्ष नवगछिया अरुण मंडल ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बनारस, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से आए नामी पहलवान अखाड़े में अपना दमखम दिखाएंगे, जिससे मुकाबले और भी रोचक होंगे। इस अवसर पर दुधैला पंचायत के मुखिया अरबिंद, पूर्व सभापति उम्मीदवार जवाहर मंडल, पूर्व उपसभापति मनोज यादव, नवादा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर मंडल, श्याम कुमार, सुमन, सूरज, संतोष, शशि, पप्पू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी दर्शक मौजूद रहे। आयोजन ने क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।

- सुल्तानगंज प्रखंड के नवादा पंचायत अंतर्गत कशमाबाद गांव में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी महाशिवरात्रि पर्व के अवसर पर दो दिवसीय कुश्ती दंगल प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। इस पारंपरिक दंगल ने ग्रामीण खेल संस्कृति और आपसी भाईचारे का सुंदर उदाहरण प्रस्तुत किया। आयोजन के पहले दिन सोमवार को भागलपुर, मुंगेर और खगड़िया से आए पहलवानों के बीच लगभग डेढ़ दर्जन रोमांचक मुकाबले हुए। पहलवानों ने एक से बढ़कर एक दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया, जिससे पूरा मैदान तालियों और उत्साह से गूंज उठा। दंगल कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन ओबीसी जिला अध्यक्ष नवगछिया अरुण मंडल ने फीता काटकर और नारियल फोड़कर किया। आयोजन समिति के सदस्यों ने बताया कि प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बनारस, हरियाणा और जम्मू-कश्मीर से आए नामी पहलवान अखाड़े में अपना दमखम दिखाएंगे, जिससे मुकाबले और भी रोचक होंगे। इस अवसर पर दुधैला पंचायत के मुखिया अरबिंद, पूर्व सभापति उम्मीदवार जवाहर मंडल, पूर्व उपसभापति मनोज यादव, नवादा पंचायत के मुखिया प्रतिनिधि प्रभाकर मंडल, श्याम कुमार, सुमन, सूरज, संतोष, शशि, पप्पू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और कुश्ती प्रेमी दर्शक मौजूद रहे। आयोजन ने क्षेत्र में उत्सव जैसा माहौल बना दिया।1
- बिहार के जनता के मुद्दों को लेकर सशक्त विपक्ष की भूमिका मे जन सुराज के लिए राह बनाएंगे प्रशांत किशोर1
- Post by THE LIVE2
- Post by Nuzhat Perween1
- महाशिवरात्रि के अवसर पर तारापुर नगर सहित आसपास के विभिन्न शिवालयों से रविवार की देर रात्रि भगवान भोलेनाथ की भव्य बारात निकाली गई। बाबा तारेश्वर नाथ महादेव, बाबा रत्नेश्वर नाथ महादेव मंदिर रणगांव, बाबा बिरनोधानाथ महादेव मंदिर माधोडीह, मनोकामना स्थान महादेव मंदिर तारापुर, बैजूधाम मंदिर मोहनगंज, शिव मंदिर देवगांव, बिहमा, खानपुर एवं बेलबिहमा से गाजे-बाजे के साथ निकली बारात में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। मंदिर समिति के गुड्डा चौधरी, हरे कृष्ण वर्मा, संजय पोद्दार, टीपू पोद्दार, गोविंद स्वर्णकार, सोनु कसेरा व संतोष स्वर्णकार के नेतृत्व में निकली झांकियों में शिव–पार्वती, ब्रह्हा, विष्णु, राम–सीता–लक्ष्मण, हनुमान, नंदी, यमराज, इंद्र, रावण व भूत-प्रेत की आकर्षक प्रस्तुति रही। पूजा पंडाल बारात का मुख्य आकर्षण बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था में एएसपी संकेत कुमार, बीडीओ प्रशांत कुमार, सीओ संतोष कुमार, थानाध्यक्ष राजकुमार सहित जनप्रतिनिधि मौजूद थे। मार्ग में त्रिदेव सेवा सदन के पास सुल्तानगंज से आए पंडितों द्वारा शिव महाआरती व खीर का भंडारा किया गया, वहीं कई स्थानों पर शर्बत व फलाहार की व्यवस्था रही। देर रात वैदिक मंत्रोच्चार के साथ शिव–पार्वती विवाह सम्पन्न हुआ और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।1
- Post by Prince Kumar2
- baccha chor ko pakda Gaya Hai Darbhanga mein apna apna baccha separate rakho ghar mein bahut baccha chori ho raha hai abhi Bihar mein kuchh karo aap log1
- महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अजगैबीनाथ धाम में जागरण मंच का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन संयुक्त रूप से विधान परिषद सदस्य डॉ. एन. के. यादव, मंदिर के महंत प्रेमानंद गिरी, जनसंसद संरक्षक सह पूर्व विधायक प्रत्याशी अजीत कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी संजीव कुमार, समाजसेवी शिवम चौधरी एवं राजीव कुमार जायसवाल द्वारा दीप प्रज्वलन, फीता काटकर तथा नारियल फोड़कर किया गया। इस अवसर पर एमएलसी डॉ. एन. के. यादव ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि अजगैबीनाथ धाम में पधारे लोक गायक सुनील छैला बिहारी का हार्दिक स्वागत है। उन्होंने भगवान शिव की महिमा का वर्णन करते हुए कहा कि बाबा भोलेनाथ दयावान हैं और सभी भक्तों की मनोकामनाएं पूर्ण करते हैं। इसके बाद सुनील छैला बिहारी ने अपने पुत्र शिवम बिहारी व सहयोगी कलाकारों के साथ भक्ति गीतों की प्रस्तुति दी। “तनी खोल दी केवरिया ए बाबा” जैसे लोकप्रिय भजन पर श्रद्धालु झूम उठे। कार्यक्रम के दौरान भक्ति का अद्भुत माहौल बना रहा। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनज़र सुल्तानगंज में जिला प्रशासन द्वारा भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई थी। मौके पर डीएसपी नवनीत कुमार, थाना अध्यक्ष मृत्युंजय कुमार सहित पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे। हजारों की संख्या में श्रद्धालुओं ने कार्यक्रम में भाग लेकर शिव भक्ति का आनंद लिया।1