Shuru
Apke Nagar Ki App…
समृद्धि यात्रा के दौरान गया जी पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान गया जी पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
SATISH KUMAR (पत्रकार)
समृद्धि यात्रा के दौरान गया जी पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के दौरान गया जी पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार
More news from Bihar and nearby areas
- माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को कार्यक्रम स्थल से जाते ही मायापुर में चना उखाड़ने की लगी होड़1
- Post by जन सेवक1
- 2 घंटे तक गायब रहे डॉक्टर, लाइन में तड़पते रहे लोग — गया चाकन अस्पताल में लापरवाही उजागर1
- गया शहर के वार्ड संख्या 44 में नगर निगम गयाजी द्वारा गदा लोल सरोवर का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य करीबन 80 लाख के लागत से कार्य जारी है। गया शहर के गदालोल सरोवर एक प्रमुख धार्मिक सरोवर है। इस सरोवर का जिक्र वायु पुराण में है। मान्यता है की भगवान विष्णु ने गया जी पहुंचकर हैती दैत्य को मारे थे और अपना गदा को इसी सरोवर धोये तब से इस सरोवर का नाम गदालोल सरोवर हुआ। विष्णु नगरी गया जी में गदा लोल सरोवर की अपनी बड़ी धार्मिक महता है। लाखों श्रद्धालुओं की आस्था से जुड़ा यह गदालोल सरोवर उपेक्षित था और धार्मिक पहचान विलुप्त होते जा रहा था। पूरा तालाब जलकुंभी से घिर गया था। वार्ड संख्या 44 के पार्षद संगीता देवी एवं पार्षद प्रतिनिधि सुरेंद्र यादव के तत्परता से नगर निगम गयाजी द्वारा 80 लाख के लागत से सरोवर का निर्माण एवं सौंदर्यीकरण कार्य कराया जा रहा है।1
- संख्या-cm-181 20/03/2025 पटना, 20 मार्च 2026 : मुख्यमंत्री श्री नीतीश कुमार आज गया के मायापुर के टनकुप्पा स्थित बिहार पोषक अनाज एवं मूल्य श्रृंखला उत्कृष्टता केंद्र परिसर में बने कार्यक्रम स्थल पर समृद्धि यात्रा, 2026 के तहत जिले से संबंधित विकासात्मक एवं कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा की। मुख्यमंत्री ने प्रगति यात्रा के दौरान घोषित विभिन्न योजनाओं के क्रियान्वयन के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। समीक्षा बैठक के दौरान गया जिले के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर ने प्रगति यात्रा से संबंधित योजनाओं, सात निश्चय-2 की योजनाओं तथा सात निश्चय-3 की योजनाओं के क्रियान्वयन के संबंध में प्रस्तुतीकरण के माध्यम से मुख्यमंत्री को विस्तृत जानकारी दी। जिलाधिकारी ने जिले में किए जा रहे अन्य विकास कार्यों की जानकारी दी। समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सरकार ने अगले 5 वर्षों में 1 करोड़ युवाओं को नौकरी एवं रोजगार देने का लक्ष्य रखा है। राज्य में उद्योग लगाने और स्वरोजगार करने वालों को कई प्रकार की सुविधायें देकर सरकार उन्हें प्रोत्साहित कर रही है। बिहार में उद्योग लगाने के लिये उद्यमियों को विशेष आर्थिक पैकेज दिया जा रहा है, इससे राज्य में उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को काफी मदद मिलेगी। उद्योग लगाने के लिये सभी जिलों में सुविधायें दी जा रही हैं। राज्य सरकार का उद्देश्य है कि बिहार में उद्योगों को और ज्यादा बढ़ावा मिले, बिहार के युवा दक्ष एवं आत्मनिर्भर हों तथा उन्हें अधिक से अधिक रोजगार मिल सके एवं उनका भविष्य सुरक्षित हो। मुख्यमंत्री ने कहा कि 20 नवंबर, 2025 को राज्य में नई सरकार के गठन के कुछ ही दिनों बाद हमलोगों ने राज्य को देश के सर्वाधिक विकसित राज्यों की श्रेणी में शामिल करने हेतु सात निश्चय-3 के कार्यक्रमों को लागू किया है। उन्होंने कहा कि सात निश्चय-3 के प्रमुख उद्देश्यों में एक उद्देश्य मजबूत आधार आधुनिक विस्तार है। इसके तहत राज्य में शहरी क्षेत्रों का विस्तार एवं नागरिक सुविधाओं का सुदृढ़ीकरण किया जा रहा है। साथ ही, राज्य में नए आधुनिक नियोजित शहरों का विकास किया जा रहा है। शहरों में सुलभ संपर्कता के लिए 5 नई एक्सप्रेस-वे सड़कों का निर्माण और ग्रामीण सड़कों का चरणबद्ध तरीके से 2 लेन चौड़ीकरण की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसके अतिरिक्त बिजली से जुड़ी आधारभूत संरचनाओं का सुदृढ़ीकरण एवं सभी इच्छुक लोगों के घरों की छतों पर सोलर पैनल लगाकर सौर ऊर्जा के उपयोग को बढ़ावा दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य के पर्यटन स्थलों को विकसित कर राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर के पर्यटन स्थलों के रूप में स्थापित किया जा रहा है। पर्यटन स्थलों को जोड़ने वाले सर्किट में सभी प्रकार की पर्यटकीय सुविधाओं का विकास किया जा रहा है। साथ ही इको टूरिज्म के विकास पर भी विशेष जोर दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा जनहित में किये गये कार्यों को जनता तक पहुंचायें। समीक्षा बैठक में केंद्रीय मंत्री श्री जीतनराम मांझी, उपमुख्यमंत्री श्री सम्राट चौधरी, विधानसभा अध्यक्ष डॉ० प्रेम कुमार, जल संसाधन मंत्री श्री विजय कुमार चौधरी, उद्योग मंत्री सह जिले के प्रभारी मंत्री डॉ० दिलीप कुमार जायसवाल, संबद्ध विभागों के अपर मुख्य सचिव/प्रधान सचिव/ सचिव, मुख्यमंत्री के सचिव श्री अनुपम कुमार, मगध प्रमंडल की आयुक्त श्रीमती सफीना ए०एन०, मगध प्रमंडल के पुलिस महानिरीक्षक श्री क्षत्रनील सिंह, गया जिला के जिलाधिकारी श्री शशांक शुभंकर, गया जिला के वरीय पुलिस अधीक्षक श्री सुशील कुमार सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।1
- आखिर आज कल के बच्चों को हो क्या गया है आज गया के बायपास क्षेत्र के ब्रह्मयोनि पर्वत के नजदीक एक घरेलू बच्चे से जब मिलने पहुंचे तो उसकी कार्य शैली को देखकर दंग रह गए और जब उनकी मां से बात की तो काफी आश्चर्य जनक लगा जब बाते शुरू हुई और पूछा गया कि बच्चा खाना खाते वक्त भी फोन क्यों इस्तमाल कर रहा है तो बताया गया कि जब तक फोन नहीं देखता है खाना नहीं खाता है जब हमने और भी घरों में जानने का प्रयास किया तो सच सामने आया बहुत ही भयाव है आज कल के बच्चे करीब दिन में शायद 3 से 4घंटे फोन इस्तमाल कर रहे है इससे बच्चे के दिमाग पे और आंख पे काफी दुष्प्रभाव पड़ सकता है ये उनके माता पिता को पता क्यों नहीं चलता;;;;; और जब पूछ ताछ किया तो पता चला कि बच्चों को फोन का आदत लगाने के पीछे उनकी मां का ही हाथ है उनसे छुटकारा पाने के लिए हर बात पे फोन में वीडियो गेम और कार्टून लगा कर देना और फ्री होकर काम करते रहना इससे बच्चे को आदत हो जाती है और आखरी में मजबूरी हो जाती है फोन देना सभी महिलाओं को समझना चाहिए कि शुरुआती से ही अगर बच्चों को बात बात पे फोन न दिया जाए तो शायद उनकी आदत न लगे और आखिरी में मजबूरी न पड़े कि खाना खिलाने के लिए भी उनको फोन का सहारा लेना पड़े बाकी बच्चों को फोन देने के ऊपर आपकी क्या राय है आपलोग कमेंट बॉक्स में लिखे1
- कोंच में हर्षोल्लास और आपसी सौहार्द के साथ मनाई गई ईद, सुरक्षा के रहे पुख्ता इंतजाम कोंच प्रखंड क्षेत्र में शनिवार को ईद-उल-फितर का त्योहार बेहद शांतिपूर्ण और खुशनुमा माहौल में मनाया गया। एक महीने तक चले पवित्र रमजान के रोजों के बाद शुक्रवार शाम चांद का दीदार होते ही चारों ओर खुशी की लहर दौड़ गई, जिसके बाद शनिवार को प्रखंड के विभिन्न क्षेत्रों में ईद की नमाज अदा की गई।ईद को लेकर कोंच, आंती, देवरा, उसास, शाहगंज भाम और मड़ुका ढिबरी सहित तमाम इलाकों में सुबह से ही चहल-पहल देखी गई। नए कपड़ों में सजे बच्चे, युवा और बुजुर्गों ने ईदगाहों और मस्जिदों में जाकर देश में अमन-चैन की दुआ मांगी। नमाज के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर ईद की मुबारकबाद दी।त्योहार के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्थानीय प्रशासन पूरी तरह अलर्ट दिखा। वही कोंच थानाध्यक्ष सुदेह कुमार आंती थानाध्यक्ष दिपक कुमार राव ने बताया की सभी संवेदनशील चौक-चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में पुलिस बल की तैनाती के साथ पुख्ता इंतजाम किए गए थे, जिससे पूरा पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ। स्थानीय निवासी अतहर अली, नाजिर हुसैन और मोहम्मद कमाल ने बताया कि एक माह की कठिन इबादत और सब्र के बाद यह खुशियों का त्योहार आता है। इस मौके पर कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियों ने भी शिरकत की। ईद की खुशियों को साझा करने के लिए राजद नेता सरफराज अहमद, तीनेरी सरपंच साहु, सुन्नी वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष मोहम्मद जमीलुर रहमान और जनता दल यूनाइटेड के वरिष्ठ नेता मोहब्बत हैदर सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। सभी नेताओं ने क्षेत्रवासियों को ईद की बधाई देते हुए इसे आपसी भाईचारे और सांप्रदायिक सौहार्द का प्रतीक बताया।1
- समृद्धि यात्रा के दौरान गया जी पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार1