Shuru
Apke Nagar Ki App…
"हैरानी तो इस बात की है कि प्राइवेट स्कूलों ने लूट का नया तरीका ढूंढ लिया है। हर साल सिलेबस बदल दिया जाता है ताकि अभिभावक पुरानी किताबें न खरीद सकें। मनमानी कीमतों पर स्कूल ड्रेस और किताबें बेची जा रही हैं, और प्रशासन सब कुछ जानकर भी अपनी आँखें मूंदकर बैठा है।" आजकल स्कूलों में पढ़ाई से ज्यादा कमाई पर जोर है। कई शिक्षक बच्चों को क्लास में पढ़ाने के बजाय, अपने घर पर ट्यूशन पढ़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। लालच दिया जाता है पास होने का और अच्छे नंबरों का। लेकिन उन गरीब बच्चों का क्या, जिनके पास ट्यूशन की फीस भरने के पैसे नहीं हैं?"
Karan singh rathore
"हैरानी तो इस बात की है कि प्राइवेट स्कूलों ने लूट का नया तरीका ढूंढ लिया है। हर साल सिलेबस बदल दिया जाता है ताकि अभिभावक पुरानी किताबें न खरीद सकें। मनमानी कीमतों पर स्कूल ड्रेस और किताबें बेची जा रही हैं, और प्रशासन सब कुछ जानकर भी अपनी आँखें मूंदकर बैठा है।" आजकल स्कूलों में पढ़ाई से ज्यादा कमाई पर जोर है। कई शिक्षक बच्चों को क्लास में पढ़ाने के बजाय, अपने घर पर ट्यूशन पढ़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। लालच दिया जाता है पास होने का और अच्छे नंबरों का। लेकिन उन गरीब बच्चों का क्या, जिनके पास ट्यूशन की फीस भरने के पैसे नहीं हैं?"
More news from राजस्थान and nearby areas
- आजकल स्कूलों में पढ़ाई से ज्यादा कमाई पर जोर है। कई शिक्षक बच्चों को क्लास में पढ़ाने के बजाय, अपने घर पर ट्यूशन पढ़ने के लिए मजबूर कर रहे हैं। लालच दिया जाता है पास होने का और अच्छे नंबरों का। लेकिन उन गरीब बच्चों का क्या, जिनके पास ट्यूशन की फीस भरने के पैसे नहीं हैं?"1
- नरेश मालवीय, सुमेरपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के निर्देशानुसार चल रहे ‘संगठन बढ़ाओ, लोकतंत्र बचाओ’ अभियान के तहत मंगलवार को सुमेरपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की बैठक कोसेलाव स्थित हिंगोटिया हनुमान मंदिर परिसर में तथा पाली देहात ब्लॉक की बैठक गुंदोज में आयोजित हुई। दोनों बैठकों में बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। बैठक को संबोधित करते हुए विधानसभा सुमेरपुर के कांग्रेस विधायक प्रत्याशी हरिशंकर मेवाड़ा ने कहा कि देश का लोकतांत्रिक ढांचा खतरे में है और संविधान की मूल भावना से लगातार छेड़छाड़ की जा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार जनता के अधिकारों को कमजोर करने का प्रयास कर रही है। आरक्षण व्यवस्था एवं 5 साल में चुनावों की संवैधानिक अनिवार्यता को खत्म किया जा रहा है। मेवाड़ा ने कहा कि आज जरूरत है कि हर कार्यकर्ता जागरूक होकर लोकतंत्र की रक्षा के लिए आगे आए। वोट का अधिकार जनता की ताकत है, इसे कमजोर करने की हर कोशिश का डटकर विरोध करना होगा। कांग्रेस का हर कार्यकर्ता संविधान बचाने की इस लड़ाई में सिपाही बनकर खड़ा रहेगा। उन्होंने संगठन को मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया जाए और आमजन से सीधा संवाद बढ़ाया जाए, ताकि सरकार की नीतियों की सच्चाई लोगों तक पहुंच सके। प्रभारी मकसूद अहमद ने कहा कि भाजपा की विचारधारा और नीतियों के खिलाफ हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है कि वह गांव-गांव और वार्ड-वार्ड तक जाकर सच्चाई उजागर करे और जनता के हक की आवाज को मजबूत बनाए। इस दौरान जिलाध्यक्ष शिशुपाल सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष नेपाल सिंह, गणेशराम चौधरी, ब्लॉक प्रभारी आनंद, श्रवणसिंह, सेवादल प्रदेश उपाध्यक्ष मोहन हटेला, खेलकूद प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष मुकेश बारोलिया, एससी मोर्चा जिलाध्यक्ष सुनील बैरवा, पूर्व प्रधान सुमेर सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी भंवरसिंह चौधरी, पेमाराम देवासी, जगदीश राजपुरोहित, मानसिंह, अर्जुन देवासी, हरी प्रसाद मीणा, डायाराम मीणा, मनरूप राम मीणा, अानंद साेलंकी, जाेगाराम साेलंकी, लक्ष्मण मेघवाल सहित कई पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।1
- फालना रेलवे ने ग्रीष्मावकाश में यात्रियों की सुविधा के लिए मैसूरु-जोधपुर-मैसूरु एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा शुरू की है। यह जानकारी उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकार अमित सुदर्शन ने दी। गाड़ी संख्या 06273, मैसूरु-जोधपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 13, 20 और 27 अप्रैल 2026 को (कुल 3 ट्रिप) मैसूरु से सोमवार को रात 8:15 बजे रवाना होगी और बुधवार को शाम 5:00 बजे जोधपुर पहुंचेगी। इसी प्रकार, गाड़ी संख्या 06274, जोधपुर-मैसूरु एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल रेलसेवा 16, 23 और 30 अप्रैल 2026 को (कुल 3 ट्रिप) जोधपुर से गुरुवार को रात 10:45 बजे रवाना होगी और शनिवार को शाम 6:00 बजे मैसूरु पहुंचेगी। यह रेलसेवा मार्ग में मंड्या, कैंगेरि, बेंगलुरू, यशवंतपुर, तुमकूर, अरसीकेरे, कडूरू, दावणगेरे, हावेरि, हुब्बल्लि, धारवाड, बेलगावि, घटप्रभा, मिरज, सांगली, कराड, सातारा, पुणे, लोनावला, कल्याण, वसई रोड, वापी, सूरत, वडोदरा, साबरमती, महेसाना, पालनपुर, आबूरोड, पिडवाडा, जवाईबांध, फालना, रानी, मारवाड जंक्शन, पाली मारवाड और लूनी स्टेशनों पर ठहराव करेगी। इस रेलसेवा में कुल 22 डिब्बे होंगे, जिनमें 01 सेकंड एसी, 03 थर्ड एसी, 10 द्वितीय शयनयान, 06 साधारण श्रेणी और 02 गार्ड डिब्बे शामिल हैं।6
- मंगलवार को सनातन धर्म सेवा संस्थान द्वारा सुनदेलाव तालाब में गंदगी को लेकर सांसद लुंबाराम चौधरी को ज्ञापन दिया गया ज्ञापन में बताया गया पिछले कई वर्षों से तालाब में सिवरेज का गंदा पानी शामिल हो रहा है लेकिन जिला प्रशासनिक अधिकारी को नगर परिषद द्वारा अभी तक इस समस्या का समाधान नहीं किया गया है जिसको लेकर शहर की आम जनता में भारी आक्रोश है तालाब पर वर्ष भर में कई धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते हैं जिसमें देव झूलनी एकादशी के दिन तालाब में गंदा पानी होने के कारण भगवान को गंगाजल से स्नान कराया जाता है यह बड़ा दुख का विषय है तालाब की साफ सफाई को लेकर समय रहते प्रशासन कार्य करवाए अन्यथा सनातन धर्म सेवा संस्थान द्वारा विरोध प्रदर्शन किया जाएगा जिसकी समस्त जिम्मेवारी जिला प्रशासन की रहेगी ज्ञापन देने के दौरान बंसीलाल सोनी फोटोग्राफर संगठन के जिला अध्यक्ष शिवकुमार सैनी पूर्व पार्षद भाजपा नेता दिनेश बारोट सामाजिक कार्यकर्ता मंगल परमार सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे4
- Post by Reporter Rajesh pahadiya1
- गोगुंदा में श्री राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना का विस्तार, पंचायत स्तर तक संगठन हुआ मजबूत1
- Post by फोटोग्राफर नंदलाल पुरबिया नांदोली राजसमंद राजस्थान4
- फालना में जोधपुर डिस्कॉम संयुक्त संघर्ष समिति ने मुख्यमंत्री राजस्थान सरकार को निजीकरण के विरोध में एक ज्ञापन सौंपा। यह ज्ञापन सहायक अभियंता फालना राजकुमार मीणा के माध्यम से भेजा गया। इस दौरान दीपक चौरसिया, हर्षवर्धन सिंह शक्तावत और पोसाराम मीणा भी उपस्थित रहे। विद्युत श्रमिक संघ के पूर्व जिला अध्यक्ष सुख सिंह खंगारोत ने बताया कि ज्ञापन में तीन मुख्य मांगें रखी गई हैं। पहली मांग जोधपुर डिस्कॉम के निजीकरण के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से निरस्त करने की है। दूसरी मांग के तहत, 600 करोड़ रुपये की RDSS (Revamped Distribution Sector Scheme) राशि का उपयोग केवल सरकारी सुदृढीकरण के लिए करने की बात कही गई है। तीसरी मांग कर्मचारियों को विश्वास में लेकर प्रबंधन सुधार लागू करने से संबंधित है। ज्ञापन सौंपते समय महेंद्र सिंह मेफ़ावत, सुख सिंह खंगारोत, सुरेंद्र कुमार मीणा, पूरन सिंह भाटी, भगवती प्रसाद, मोहम्मद यूसुफ, अकरम खान, रतन लाल मीणा, महेंद्र कुमार मीणा, अशोक पुरी, शंकर लाल बोराणा, फ़ोरु लाल सैनी, अविनाश मीणा, वीरेंद्र सिंह चौधरी, कैलाश चंद, देवाराम परिहार, बिना गुर्जर, रेनू रूपवंती, बबीता सहित संयुक्त संघर्ष समिति के कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।खंगारोत ने यह भी बताया कि ज्ञापन में स्पष्ट किया गया है कि यदि इन मांगों पर विचार नहीं किया गया, तो समस्त कर्मचारी संगठन लोकतांत्रिक तरीके से उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।1