logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डाक्टरों की छत्रछाया में दबंगई व अभद्रता करती वार्ड आया से परेशान मरीज व आमजन बाराबंकी।। बाराबंकी महिला चिकित्सालय में अभद्रता की सारी हदें पार करने वाली ये महिला खुद को वार्ड आया बताती है, मरीजों से अभद्रता करना इसका पेशा बन गया है, डॉक्टरों की छत्रछाया में रहकर मरीजों से व मरीज के साथ उसकी देखरेख करने वालों से अभद्रता करना इसका पेशा है, आपको बताते चले की 22/09/2026 को पत्रकार अजय कुमार रावत अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए जिला महिला चिकित्सालय गया था, पत्नी डॉक्टर से परामर्श लेने महिला डॉक्टर के पास गयी थी, अपना आधार कार्ड बाहर भूल गयी थी, पत्नी को आधार कार्ड देने गए पत्रकार से उसने अभद्रता व गाली गलौज से बात करनी शुरू कर दी, जिससे पत्रकार बिना जाँच करवाये अस्पताल से बाहर चला गया।।

19 hrs ago
user_अजय कुमार रावत
अजय कुमार रावत
Local News Reporter सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
19 hrs ago

डाक्टरों की छत्रछाया में दबंगई व अभद्रता करती वार्ड आया से परेशान मरीज व आमजन बाराबंकी।। बाराबंकी महिला चिकित्सालय में अभद्रता की सारी हदें पार करने वाली ये महिला खुद को वार्ड आया बताती है, मरीजों से अभद्रता करना इसका पेशा बन गया है, डॉक्टरों की छत्रछाया में रहकर मरीजों से व मरीज के साथ उसकी देखरेख करने वालों से अभद्रता करना इसका पेशा है, आपको बताते चले की 22/09/2026 को पत्रकार अजय कुमार रावत अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए जिला महिला चिकित्सालय गया था, पत्नी डॉक्टर से परामर्श लेने महिला डॉक्टर के पास गयी थी, अपना आधार कार्ड बाहर भूल गयी थी, पत्नी को आधार कार्ड देने गए पत्रकार से उसने अभद्रता व गाली गलौज से बात करनी शुरू कर दी, जिससे पत्रकार बिना जाँच करवाये अस्पताल से बाहर चला गया।।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • सफदरगंज में रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कथित अवैध मिट्टी खनन, संबंधित विभागों पर उठे सवाल रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कथित अवैध मिट्टी खनन, संबंधित विभागों पर उठे सवाल बाराबंकी। थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सफदरगंज में रेलवे क्रॉसिंग से कैलाशपुरी खड़ंजा मार्ग पर गोरखपुर ब्रिक फील्ड से पहले बाईं तरफ स्थित खेत से रात के अंधेरे में कथित रूप से मिट्टी का खनन और परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मौके पर कन्वेयर बेल्ट मशीन के साथ दो-तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी निकालकर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बिक्री की जा रही है। ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी को करीब 1200 से 1300 रुपये में बेचे जाने की बात सामने आ रही है, जिससे राजस्व को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि थाना सफदरगंज से कुछ ही दूरी पर रात के अंधेरे में कथित रूप से मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय लेखपाल सहित संबंधित विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। कार्रवाई न होने से कथित रूप से अवैध खनन में लगे लोगों के हौसले बढ़ने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। सवाल यह भी है कि थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर रातभर खनन और मिट्टी का परिवहन होने के बावजूद संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर इसकी भनक क्यों नहीं लगी। फिलहाल, अब देखना होगा कि खबर प्रसारित होने के बाद संबंधित विभाग मामले का संज्ञान लेते हैं या नहीं और कथित अवैध खनन के संबंध में जांच कर क्या कार्रवाई की जाती है।
    1
    सफदरगंज में रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कथित अवैध मिट्टी खनन, संबंधित विभागों पर उठे सवाल
रात के अंधेरे में ट्रैक्टर-ट्रॉलियों से कथित अवैध मिट्टी खनन, संबंधित विभागों पर उठे सवाल
बाराबंकी। थाना सफदरगंज क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत सफदरगंज में रेलवे क्रॉसिंग से कैलाशपुरी खड़ंजा मार्ग पर गोरखपुर ब्रिक फील्ड से पहले बाईं तरफ स्थित खेत से रात के अंधेरे में कथित रूप से मिट्टी का खनन और परिवहन किए जाने का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के अनुसार, मौके पर कन्वेयर बेल्ट मशीन के साथ दो-तीन ट्रैक्टर-ट्रॉलियों के जरिए मिट्टी निकालकर क्षेत्र में ऊंचे दामों पर बिक्री की जा रही है।
ग्रामीणों का कहना है कि मिट्टी को करीब 1200 से 1300 रुपये में बेचे जाने की बात सामने आ रही है, जिससे राजस्व को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है।
बताया जा रहा है कि थाना सफदरगंज से कुछ ही दूरी पर रात के अंधेरे में कथित रूप से मिट्टी खनन का कार्य चल रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, इस संबंध में कई बार क्षेत्रीय लेखपाल सहित संबंधित विभाग के कर्मचारियों को जानकारी दी गई, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई।
कार्रवाई न होने से कथित रूप से अवैध खनन में लगे लोगों के हौसले बढ़ने की बात ग्रामीणों द्वारा कही जा रही है। सवाल यह भी है कि थाना क्षेत्र से कुछ ही दूरी पर रातभर खनन और मिट्टी का परिवहन होने के बावजूद संबंधित विभागों की निगरानी व्यवस्था पर इसकी भनक क्यों नहीं लगी।
फिलहाल, अब देखना होगा कि खबर प्रसारित होने के बाद संबंधित विभाग मामले का संज्ञान लेते हैं या नहीं और कथित अवैध खनन के संबंध में जांच कर क्या कार्रवाई की जाती है।
    user_Journalist Manoj Shukla
    Journalist Manoj Shukla
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न सेवा संकल्प अभियान में प्रत्येक पात्र परिवार को योजनाओं से जोड़ें, निर्धारित पोर्टल पर करें रिपोर्टिंग : मंडलायुक्त जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं आईजीआरएस शिकायतों का संतुष्टि आधारित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश निर्धारित समयावधि में परियोजनाओं को पूर्ण कराने हेतु पर्याप्त मैनपॉवर एवं संसाधन लगाने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश ब्यूरो चीफ बाराबंकी,आयुक्त अयोध्या मंडल राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार, बाराबंकी में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडलायुक्त ने विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंडलायुक्त ने कहा कि शासन द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समाज के प्रत्येक पात्र परिवार को उसकी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं से लाभान्वित किए गए पात्र परिवारों की कार्यवाही एवं प्रगति की निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से रिपोर्टिंग की जाए। अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र परिवार योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे। मंडलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समयावधि तक नियमित रूप से जनता दर्शन करें तथा जनता से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए। परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि बजट के अभाव के कारण प्रभावित अथवा लंबित परियोजनाओं की सूची तैयार कर प्रस्तुत की जाए, ताकि आवश्यक स्तर पर कार्यवाही कराते हुए परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा सके।मंडलायुक्त ने कहा कि जिन परियोजनाओं की निर्धारित समयावधि पूर्ण होने वाली है, उनमें पर्याप्त मैनपॉवर एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए लंबित परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं एवं सड़कों को शीघ्र संबंधित विभागों को हैंडओवर कराने के भी निर्देश दिए गए। मंडलायुक्त ने जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए नए पेंशनरों का आवश्यक सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराने को कहा। बैठक में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन, उद्यान, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा अन्य विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, व्यक्तिगत शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम-कुसुम, निराश्रित गोवंश संरक्षण, आयुष्मान कार्ड, जीरो पॉवर्टी, रानी लक्ष्मीबाई बाल सम्मान योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित कार्यक्रमों, होम बेस्ड न्यूबॉर्न बेबी चाइल्ड केयर, होम बेस्ड केयर फॉर यंग चाइल्ड, मंत्रा ऐप एवं एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा विभागीय अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए। बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन अजयकान्त सैनी, जिलाधिकारी बाराबंकी ईशान प्रताप सिंह, जिलाधिकारी अयोध्या शशांक त्रिपाठी, जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर श्रीमती ईशा प्रिया, जिलाधिकारी सुल्तानपुर इंद्रजीत सिंह, समस्त मुख्य विकास अधिकारी एवं मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान मंडलायुक्त द्वारा कानून व्यवस्था एवं कर-करेत्तर कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    1
    मंडलायुक्त की अध्यक्षता में सीएम डैशबोर्ड एवं विकास कार्यों की मंडलीय समीक्षा बैठक सम्पन्न

सेवा संकल्प अभियान में प्रत्येक पात्र परिवार को योजनाओं से जोड़ें, निर्धारित पोर्टल पर करें रिपोर्टिंग : मंडलायुक्त

जनता दर्शन में प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण एवं आईजीआरएस शिकायतों का संतुष्टि आधारित समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश

निर्धारित समयावधि में परियोजनाओं को पूर्ण कराने हेतु पर्याप्त मैनपॉवर एवं संसाधन लगाने के मंडलायुक्त ने दिए निर्देश

ब्यूरो चीफ


बाराबंकी,आयुक्त अयोध्या मंडल  राजेश कुमार की अध्यक्षता में मंगलवार को कलेक्ट्रेट स्थित लोक सभागार, बाराबंकी में सीएम डैशबोर्ड के अंतर्गत विकास कार्यों एवं शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की मंडलीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में मंडलायुक्त ने विभिन्न विभागों की योजनाओं, विकास परियोजनाओं एवं जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

मंडलायुक्त ने कहा कि शासन द्वारा संचालित सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत समाज के प्रत्येक पात्र परिवार को उसकी पात्रता के अनुसार सरकारी योजनाओं से जोड़ा जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि योजनाओं से लाभान्वित किए गए पात्र परिवारों की कार्यवाही एवं प्रगति की निर्धारित पोर्टल पर अनिवार्य रूप से रिपोर्टिंग की जाए। अभियान की नियमित समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित किया जाए कि कोई भी पात्र परिवार योजनाओं के लाभ से वंचित न रहे।

मंडलायुक्त ने सभी जिलाधिकारियों एवं संबंधित जनपद स्तरीय अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित समयावधि तक नियमित रूप से जनता दर्शन करें तथा जनता से प्राप्त शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित कराएं। उन्होंने विशेष रूप से कहा कि आईजीआरएस के माध्यम से प्राप्त शिकायतों का निस्तारण केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता की संतुष्टि के अनुरूप वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाए।

परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान मंडलायुक्त ने निर्देशित किया कि बजट के अभाव के कारण प्रभावित अथवा लंबित परियोजनाओं की सूची तैयार कर प्रस्तुत की जाए, ताकि आवश्यक स्तर पर कार्यवाही कराते हुए परियोजनाओं को आगे बढ़ाया जा सके।मंडलायुक्त ने कहा कि जिन परियोजनाओं की निर्धारित समयावधि पूर्ण होने वाली है, उनमें पर्याप्त मैनपॉवर एवं आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराकर कार्यों को निर्धारित समयसीमा में पूर्ण कराया जाए। निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखते हुए लंबित परियोजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग की जाए। पूर्ण हो चुकी परियोजनाओं एवं सड़कों को शीघ्र संबंधित विभागों को हैंडओवर कराने के भी निर्देश दिए गए।

मंडलायुक्त ने जन कल्याणकारी योजनाओं की समीक्षा करते हुए नए पेंशनरों का आवश्यक सत्यापन शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश दिए। साथ ही सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत आवश्यक कार्यवाही करते हुए सभी तैयारियां समय से पूर्ण कराने को कहा।

बैठक में ग्राम्य विकास, पंचायती राज, कृषि, पशुपालन, उद्यान, स्वास्थ्य, महिला एवं बाल विकास तथा अन्य विभागों की योजनाओं की भी समीक्षा की गई। मुख्यमंत्री आवास योजना-ग्रामीण, व्यक्तिगत शौचालय, स्वच्छ भारत मिशन, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, पीएम-कुसुम, निराश्रित गोवंश संरक्षण, आयुष्मान कार्ड, जीरो पॉवर्टी, रानी लक्ष्मीबाई बाल सम्मान योजना, मुख्यमंत्री अभ्युदय योजना सहित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली गई।

बैठक में स्वास्थ्य एवं पोषण से संबंधित कार्यक्रमों, होम बेस्ड न्यूबॉर्न बेबी चाइल्ड केयर, होम बेस्ड केयर फॉर यंग चाइल्ड, मंत्रा ऐप एवं एचपीवी वैक्सीनेशन कार्यक्रम की भी समीक्षा की गई। मंडलायुक्त ने शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं में निर्धारित मानकों के अनुरूप प्रगति सुनिश्चित करने तथा विभागीय अधिकारियों के मध्य बेहतर समन्वय स्थापित कर जनहितकारी कार्यों को प्राथमिकता से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

बैठक में अपर आयुक्त प्रशासन अजयकान्त सैनी, जिलाधिकारी बाराबंकी  ईशान प्रताप सिंह, जिलाधिकारी अयोध्या  शशांक त्रिपाठी, जिलाधिकारी अम्बेडकरनगर श्रीमती ईशा प्रिया, जिलाधिकारी सुल्तानपुर  इंद्रजीत सिंह, समस्त मुख्य विकास अधिकारी एवं मंडल स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान मंडलायुक्त द्वारा कानून व्यवस्था एवं कर-करेत्तर कार्यों की भी समीक्षा की गई तथा संबंधित अधिकारियों को शासन की प्राथमिकताओं के अनुरूप प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
    user_शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    शशिकांत अवस्थी पत्रकार
    सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • डाक्टरों की छत्रछाया में दबंगई व अभद्रता करती वार्ड आया से परेशान मरीज व आमजन बाराबंकी।। बाराबंकी महिला चिकित्सालय में अभद्रता की सारी हदें पार करने वाली ये महिला खुद को वार्ड आया बताती है, मरीजों से अभद्रता करना इसका पेशा बन गया है, डॉक्टरों की छत्रछाया में रहकर मरीजों से व मरीज के साथ उसकी देखरेख करने वालों से अभद्रता करना इसका पेशा है, आपको बताते चले की 22/09/2026 को पत्रकार अजय कुमार रावत अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए जिला महिला चिकित्सालय गया था, पत्नी डॉक्टर से परामर्श लेने महिला डॉक्टर के पास गयी थी, अपना आधार कार्ड बाहर भूल गयी थी, पत्नी को आधार कार्ड देने गए पत्रकार से उसने अभद्रता व गाली गलौज से बात करनी शुरू कर दी, जिससे पत्रकार बिना जाँच करवाये अस्पताल से बाहर चला गया।।
    2
    डाक्टरों की छत्रछाया में दबंगई व अभद्रता करती वार्ड आया से परेशान मरीज व आमजन
बाराबंकी।। बाराबंकी महिला चिकित्सालय में अभद्रता की सारी हदें पार करने वाली ये महिला खुद को वार्ड आया बताती है, मरीजों से अभद्रता करना इसका पेशा बन गया है, डॉक्टरों की छत्रछाया में रहकर मरीजों से व मरीज के साथ उसकी देखरेख करने वालों से अभद्रता करना इसका पेशा है, आपको बताते चले की 22/09/2026 को पत्रकार अजय कुमार रावत अपनी पत्नी का अल्ट्रासाउंड करवाने के लिए जिला महिला चिकित्सालय गया था, पत्नी डॉक्टर से परामर्श लेने महिला डॉक्टर के पास गयी थी, अपना आधार कार्ड बाहर भूल गयी थी, पत्नी को आधार कार्ड देने गए पत्रकार से उसने अभद्रता व गाली गलौज से बात करनी शुरू कर दी, जिससे पत्रकार बिना जाँच करवाये अस्पताल से बाहर चला गया।।
    user_अजय कुमार रावत
    अजय कुमार रावत
    Local News Reporter सिरौली गौसपुर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    19 hrs ago
  • बाराबंकी में सिक्स लेन केबल ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, सरयू की धारा मोड़ने में जुटे मजदूर बांस की बल्लियों और बोरियों से बनाया जा रहा अस्थायी तटबंध, टेंपरेरी पुल निर्माण का रास्ता होगा आसान रामनगर, बाराबंकी। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाघरा घाट स्थित संजय सेतु के पास प्रस्तावित सिक्स लेन केबल ब्रिज निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से प्रस्तावित इस परियोजना के तहत सरयू नदी के भीतर टेंपरेरी पुल बनाया जाना है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निर्माण कार्य में आ रही बाधा को देखते हुए अब नदी की धारा को नियंत्रित करने का काम शुरू किया गया है। मंगलवार को प्रोजेक्ट मैनेजर विनायक की देखरेख में मजदूरों की टीम नदी के किनारे बांस की बल्लियां लगाकर धारा को दूसरी दिशा में मोड़ने की तैयारी में जुटी रही। इसके साथ ही लकड़ी का अस्थायी ढांचा तैयार कर उसके बीच नदी के अंदर बोरियों के पैकेट लगाए जा रहे हैं। इन बोरियों में बालू भरकर नदी के किनारे तटबंधनुमा संरचना तैयार की जा रही है, ताकि पानी की तेज धारा को निर्माण स्थल से दूर रखा जा सके। मैकेनिकल इंचार्ज बब्बन सिंह ने बताया कि बरसात और संभावित बाढ़ के दौरान निर्माण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए पहले से सुरक्षा एवं जलधारा नियंत्रण की तैयारी की जा रही है। परियोजना की निर्धारित अवधि तीन वर्ष है, जबकि निर्माण कार्य को करीब दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सिक्स लेन केबल ब्रिज पर 600 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की संभावना है। निर्माण कार्य के दौरान नदी की धारा सबसे बड़ी चुनौती है। इसी को देखते हुए मजदूरों के माध्यम से बोरियों में बालू भरकर नदी के किनारे लगाया जा रहा है, जिससे पानी का बहाव नियंत्रित किया जा सके और टेंपरेरी पुल बनाने में आसानी हो। हर वर्ष बरसात के मौसम में घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि होती है। ऐसे में नदी की धारा को नियंत्रित करने के उपाय निर्माण कार्य की निरंतरता बनाए रखने के लिए किए जा रहे हैं। विभागीय टीम का प्रयास है कि अस्थायी पुल का निर्माण सुरक्षित तरीके से पूरा कर आगे मुख्य केबल ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया को गति दी जा सके।
    1
    बाराबंकी में सिक्स लेन केबल ब्रिज निर्माण की तैयारी तेज, सरयू की धारा मोड़ने में जुटे मजदूर
बांस की बल्लियों और बोरियों से बनाया जा रहा अस्थायी तटबंध, टेंपरेरी पुल निर्माण का रास्ता होगा आसान
रामनगर, बाराबंकी। लखनऊ-बहराइच राष्ट्रीय राजमार्ग पर घाघरा घाट स्थित संजय सेतु के पास प्रस्तावित सिक्स लेन केबल ब्रिज निर्माण को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण की ओर से प्रस्तावित इस परियोजना के तहत सरयू नदी के भीतर टेंपरेरी पुल बनाया जाना है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण निर्माण कार्य में आ रही बाधा को देखते हुए अब नदी की धारा को नियंत्रित करने का काम शुरू किया गया है।
मंगलवार को प्रोजेक्ट मैनेजर विनायक की देखरेख में मजदूरों की टीम नदी के किनारे बांस की बल्लियां लगाकर धारा को दूसरी दिशा में मोड़ने की तैयारी में जुटी रही। इसके साथ ही लकड़ी का अस्थायी ढांचा तैयार कर उसके बीच नदी के अंदर बोरियों के पैकेट लगाए जा रहे हैं। इन बोरियों में बालू भरकर नदी के किनारे तटबंधनुमा संरचना तैयार की जा रही है, ताकि पानी की तेज धारा को निर्माण स्थल से दूर रखा जा सके।
मैकेनिकल इंचार्ज बब्बन सिंह ने बताया कि बरसात और संभावित बाढ़ के दौरान निर्माण कार्य प्रभावित न हो, इसके लिए पहले से सुरक्षा एवं जलधारा नियंत्रण की तैयारी की जा रही है। परियोजना की निर्धारित अवधि तीन वर्ष है, जबकि निर्माण कार्य को करीब दो वर्ष में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
उन्होंने बताया कि प्रस्तावित सिक्स लेन केबल ब्रिज पर 600 करोड़ रुपये से अधिक खर्च होने की संभावना है। निर्माण कार्य के दौरान नदी की धारा सबसे बड़ी चुनौती है। इसी को देखते हुए मजदूरों के माध्यम से बोरियों में बालू भरकर नदी के किनारे लगाया जा रहा है, जिससे पानी का बहाव नियंत्रित किया जा सके और टेंपरेरी पुल बनाने में आसानी हो।
हर वर्ष बरसात के मौसम में घाघरा नदी के जलस्तर में वृद्धि होती है। ऐसे में नदी की धारा को नियंत्रित करने के उपाय निर्माण कार्य की निरंतरता बनाए रखने के लिए किए जा रहे हैं। विभागीय टीम का प्रयास है कि अस्थायी पुल का निर्माण सुरक्षित तरीके से पूरा कर आगे मुख्य केबल ब्रिज के निर्माण की प्रक्रिया को गति दी जा सके।
    user_Krishna Kumar
    Krishna Kumar
    Advertising Photographer रामनगर, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने तोड़ी अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह की कमर! हरियाणा से बिहार भेजी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए धर दबोचा है। तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे थे, लेकिन खाकी की पैनी नजर से बच नहीं पाए। ​कार्रवाई की मुख्य बातें: 📍 रूट: हरियाणा ➡️ बिहार 📦 बरामदगी: कार की डिग्गी और सीटों के नीचे छुपाई गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब ⛓️ गिरफ्तारी: गिरोह के 3 शातिर तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार ​पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज़ी से की जा रही है। ​क्राइम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के हमसे जुड़े ​#CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #LiquorSmuggling #Arrested #LawAndOrder #ActionTaken
    1
    बड़ी कार्रवाई: पुलिस ने तोड़ी अंतरराज्यीय शराब तस्कर गिरोह की कमर! 
हरियाणा से बिहार भेजी जा रही अवैध अंग्रेजी शराब की एक बड़ी खेप को पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए धर दबोचा है। तस्कर पुलिस की आंखों में धूल झोंकने के लिए कार पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर चल रहे थे, लेकिन खाकी की पैनी नजर से बच नहीं पाए।
​कार्रवाई की मुख्य बातें:
📍 रूट: हरियाणा ➡️ बिहार
📦 बरामदगी: कार की डिग्गी और सीटों के नीचे छुपाई गई भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब
⛓️ गिरफ्तारी: गिरोह के 3 शातिर तस्कर रंगे हाथों गिरफ्तार
​पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और इस पूरे अंतरराज्यीय नेटवर्क से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश तेज़ी से की जा रही है।
​क्राइम और कानून-व्यवस्था से जुड़ी हर बड़ी अपडेट के हमसे जुड़े
​#CrimeNews #PoliceAction #BreakingNews #LiquorSmuggling #Arrested #LawAndOrder #ActionTaken
    user_Andnews संजीव सिंह
    Andnews संजीव सिंह
    Media company नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा अभियुक्तों के कब्ज़े से 224 ग्राम अवैध मॉर्फिन बरामद अभियुक्तों के कब्ज़े से दो मीटर साइकिल भी बरामद पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही थाना जैदपुर पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल 224 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद। बाराबंकी।थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.09.2026 को अभियुक्तगण 1.अब्दुल कादिर उर्फ मन्नान पुत्र इल्लजीन निवासी ग्राम सैदनपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी, 2.चाँदबाबू पुत्र मो0 शमीम निवासी बुढ़वल थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को भानमऊ पैट्रोल पम्प के पास से कुल 121 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकलि सं0 UP 32 BY 6758 के साथ गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 22.09.2026 को अभियुक्तगण 1.मो0 साद पुत्र मो0 हाजी जमील निवासी ग्राम मंगरवल थाना सतरिख जनपद बाराबंकी, 2. मो0 माज पुत्र बच्चू अली निवासी कोला गहबड़ी थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को बरूहा नहर पुलिया के पास से कुल 103 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल सं0 UP 32 HS 3842 के साथ गिरफ्तार कर थाना जैदपुर पर क्रमश: मु0अ0सं0 235/2026 धारा 8/2/29 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 236/2026 धारा 8/21/29/60(3) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
    2
    दो अभियुक्तों को पुलिस ने दबोचा 

अभियुक्तों के कब्ज़े से 224 ग्राम अवैध मॉर्फिन बरामद 

अभियुक्तों के कब्ज़े से दो मीटर साइकिल भी बरामद 

पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही 
थाना जैदपुर पुलिस द्वारा 04 अभियुक्तों को किया गया गिरफ्तार, कब्जे से कुल  224 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त 02 अदद मोटरसाइकिल बरामद।
बाराबंकी।थाना जैदपुर पुलिस टीम द्वारा दिनांक 21.09.2026 को अभियुक्तगण 1.अब्दुल कादिर उर्फ मन्नान पुत्र इल्लजीन निवासी ग्राम सैदनपुर थाना सफदरगंज जनपद बाराबंकी, 2.चाँदबाबू पुत्र मो0 शमीम निवासी बुढ़वल थाना रामनगर जनपद बाराबंकी को भानमऊ पैट्रोल पम्प के पास से कुल 121 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकलि सं0 UP 32 BY 6758 के साथ गिरफ्तार किया गया तथा दिनांक 22.09.2026 को अभियुक्तगण 1.मो0 साद पुत्र मो0 हाजी जमील निवासी ग्राम मंगरवल थाना सतरिख जनपद बाराबंकी, 2. मो0 माज पुत्र बच्चू अली निवासी कोला गहबड़ी थाना जैदपुर जनपद बाराबंकी को बरूहा नहर पुलिया के पास से कुल 103 ग्राम अवैध मारफीन व घटना में प्रयुक्त एक अदद मोटरसाइकिल सं0 UP 32 HS 3842 के साथ गिरफ्तार कर थाना जैदपुर पर क्रमश: मु0अ0सं0 235/2026 धारा 8/2/29 एनडीपीएस एक्ट व मु0अ0सं0 236/2026 धारा 8/21/29/60(3) एनडीपीएस एक्ट पंजीकृत किया गया।
    user_VIKAS CHAUHAN
    VIKAS CHAUHAN
    Voice of people नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • विधवा की जमीन हड़पने के लिए फर्जी दानपत्र का खेल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा बेटियों के अपहरण और तेजाब डालने की धमकी, पति की मौत के बाद संपत्ति पर कब्जे की कोशिश धारा लक्ष्य समाचार बाराबंकी। शहर के सिविल लाइन, रेलवे स्टेशन रोड स्थित जमीन के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। एक महिला ने अपनी और अपनी बेटियों के हिस्से की संपत्ति पर कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने, अधिकारियों से मिलीभगत करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में बेटियों के अपहरण और तेजाब डालने जैसी धमकी दिए जाने का भी दावा किया गया है। वही थाना कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दिया है। शिकायत के मुताबिक, नवाबगंज क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसके पति के नाम शहर में करीब 0.310 हेक्टेयर और 246.87 वर्गमीटर भूमि थी। इसमें पति के हिस्से की लगभग 5992 वर्गफुट जमीन बताई गई है। आरोप है कि जमीन के एक हिस्से को अलग-अलग समय पर बिक्री के बाद शेष भूमि पर भी विपक्षी पक्ष की नजर पड़ गई। पीड़िता के अनुसार उसके पति ने 22 नवंबर 2015 को वसीयतनामा के माध्यम से अपनी चल-अचल संपत्ति पत्नी और दोनों पुत्रियों के नाम कर दी थी। पति की 11 अप्रैल 2022 को मृत्यु के बाद वह अपनी बेटियों के साथ संपत्ति पर काबिज रही। महिला के अनुसार, पति ने वसीयत में अपनी चल-अचल संपत्ति पत्नी और दोनों पुत्रियों के नाम कर दी थी। 11 अप्रैल 2022 को पति की मौत के बाद जेठ के पुत्र सदफ कमाल, सैफ कमाल, शरफ कमाल फारुकी, आरिज, सामिया अफजल, अफजल, आसिफ रसीद, नुजहत परवीन ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति पर कब्जे का प्रयास शुरू कर दिया। आरोप है कि न्यायालय में भी फर्जी मौखिक हिबानामा प्रस्तुत किया गया। पीड़िता के मुताबिक, न्यायालय ने संबंधित वाद में 8 सितंबर 2023 को फैसला देते हुए उसके पक्ष में संपत्ति की बिक्री का अधिकार प्रदान किया था। इसके बावजूद विवाद थमा नहीं और कथित रूप से नए दस्तावेज तैयार कर उपनिबंधक कार्यालय में भी इस्तेमाल किए गए। पीड़िता के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को वह बेटियों के साथ अपनी जमीन देखने पहुंची तो बाउंड्री पर विपक्षी पक्ष का नाम और मोबाइल नंबर लिखा मिला। इसके बाद वह मामले की जानकारी देने के लिए कचहरी और नगर पालिका कार्यालय पहुंची। शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विपक्षी पक्ष प्रभावशाली और दबंग किस्म के लोग हैं तथा संपत्ति पर कब्जा करने के लिए किसी भी हद तक जाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसके या उसकी पुत्रियों के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है। *बेटियों को लेकर धमकी से सहमा परिवार* सबसे गंभीर आरोप धमकी को लेकर लगाए गए हैं। पीड़िता का कहना है कि विपक्षीजन उसे और उसकी पुत्रियों को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। शिकायत में आरोप है कि उसे धमकी दी गई कि उसकी बेटियां कॉलेज जाती हैं, किसी दिन उनका अपहरण कर लिया जाएगा या उन पर तेजाब डाल दिया जाएगा। साथ ही धमकी दी गई कि जमीन उनके नाम कर दी जाए, वरना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
    1
    विधवा की जमीन हड़पने के लिए फर्जी दानपत्र का खेल, पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा 

बेटियों के अपहरण और तेजाब डालने की धमकी, पति की मौत के बाद संपत्ति पर कब्जे की कोशिश

धारा लक्ष्य समाचार 

बाराबंकी। शहर के सिविल लाइन, रेलवे स्टेशन रोड  स्थित जमीन के विवाद ने गंभीर रूप ले लिया है। एक महिला ने अपनी और अपनी बेटियों के हिस्से की संपत्ति पर  कब्जा करने के लिए फर्जी दस्तावेज तैयार करने, अधिकारियों से मिलीभगत करने और धमकाने के गंभीर आरोप लगाए हैं। शिकायत में बेटियों के अपहरण और तेजाब डालने जैसी धमकी दिए जाने का भी दावा किया गया है। वही थाना कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज करके विवेचना शुरू कर दिया है।
शिकायत के मुताबिक, नवाबगंज क्षेत्र की महिला ने बताया कि उसके पति के नाम शहर में करीब 0.310 हेक्टेयर और 246.87 वर्गमीटर भूमि थी। इसमें पति के हिस्से की लगभग 5992 वर्गफुट जमीन बताई गई है। आरोप है कि जमीन के एक हिस्से को अलग-अलग समय पर बिक्री के बाद शेष भूमि पर भी विपक्षी पक्ष की नजर पड़ गई।
पीड़िता के अनुसार उसके पति ने 22 नवंबर 2015 को वसीयतनामा के माध्यम से अपनी चल-अचल संपत्ति पत्नी और दोनों पुत्रियों के नाम कर दी थी। पति की 11 अप्रैल 2022 को मृत्यु के बाद वह अपनी बेटियों के साथ संपत्ति पर काबिज रही। महिला के अनुसार, पति ने वसीयत में अपनी चल-अचल संपत्ति पत्नी और दोनों पुत्रियों के नाम कर दी थी। 11 अप्रैल 2022 को पति की मौत के बाद जेठ के पुत्र सदफ कमाल, सैफ कमाल, शरफ कमाल फारुकी, आरिज, सामिया अफजल, अफजल, आसिफ रसीद, नुजहत परवीन ने कूटरचित दस्तावेज तैयार कर संपत्ति पर कब्जे का प्रयास शुरू कर दिया। आरोप है कि न्यायालय में भी फर्जी मौखिक हिबानामा प्रस्तुत किया गया। पीड़िता के मुताबिक, न्यायालय ने संबंधित वाद में 8 सितंबर 2023 को फैसला देते हुए उसके पक्ष में संपत्ति की बिक्री का अधिकार प्रदान किया था। इसके बावजूद विवाद थमा नहीं और कथित रूप से नए दस्तावेज तैयार कर उपनिबंधक कार्यालय में भी इस्तेमाल किए गए। पीड़िता के अनुसार, 18 अगस्त 2026 को वह बेटियों के साथ अपनी जमीन देखने पहुंची तो बाउंड्री पर विपक्षी पक्ष का नाम और मोबाइल नंबर लिखा मिला। इसके बाद वह मामले की जानकारी देने के लिए कचहरी और नगर पालिका कार्यालय पहुंची।
शिकायत में यह भी आरोप लगाया गया है कि विपक्षी पक्ष प्रभावशाली और दबंग किस्म के लोग हैं तथा संपत्ति पर कब्जा करने के लिए किसी भी हद तक जाने की धमकी दे रहे हैं। पीड़िता ने आशंका जताई है कि उसके या उसकी पुत्रियों के साथ कोई अप्रिय घटना हो सकती है।

*बेटियों को लेकर धमकी से सहमा परिवार* 
सबसे गंभीर आरोप धमकी को लेकर लगाए गए हैं। पीड़िता का कहना है कि विपक्षीजन उसे और उसकी पुत्रियों को लगातार प्रताड़ित कर रहे हैं। शिकायत में आरोप है कि उसे धमकी दी गई कि उसकी बेटियां कॉलेज जाती हैं, किसी दिन उनका अपहरण कर लिया जाएगा या उन पर तेजाब डाल दिया जाएगा। साथ ही धमकी दी गई कि जमीन उनके नाम कर दी जाए, वरना गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे।
    user_Mueed Abdul
    Mueed Abdul
    Newspaper publisher नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    12 hrs ago
  • जायदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार 224 ग्राम अवैध मारफीन और वारदात में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल बरामद बाराबंकी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जायदपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से कुल 224 ग्राम अवैध मारफीन तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं। पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2026 को अब्दुल कादिर उर्फ मन्नान और चाँदबाबू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 121 ग्राम अवैध मारफीन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके बाद 22 सितंबर 2026 को मौ. साद और मौ. माज को गिरफ्तार कर 103 ग्राम अवैध मारफीन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। दोनों मामलों में थाना जायदपुर में NDPS Act की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है। पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में अपराध के खिलाफ लगातार अभियान जारी है। #Barabanki #BarabankiPolice #JaidpurPolice #PoliceAction #NDPSAct #CrimeNews
    1
    जायदपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 4 आरोपी गिरफ्तार
224 ग्राम अवैध मारफीन और वारदात में प्रयुक्त 2 मोटरसाइकिल बरामद
बाराबंकी। अपराध एवं अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना जायदपुर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक आरोपियों के कब्जे से कुल 224 ग्राम अवैध मारफीन तथा घटना में प्रयुक्त 02 मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
पुलिस के अनुसार 21 सितंबर 2026 को अब्दुल कादिर उर्फ मन्नान और चाँदबाबू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 121 ग्राम अवैध मारफीन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई। इसके बाद 22 सितंबर 2026 को मौ. साद और मौ. माज को गिरफ्तार कर 103 ग्राम अवैध मारफीन तथा एक मोटरसाइकिल बरामद की गई।
दोनों मामलों में थाना जायदपुर में NDPS Act की संबंधित धाराओं के तहत मुकदमे दर्ज कर आगे की कार्रवाई की गई है।
पुलिस की इस कार्रवाई को लेकर पुलिस अधीक्षक बाराबंकी के निर्देशन में अपराध के खिलाफ लगातार अभियान जारी है।
#Barabanki #BarabankiPolice #JaidpurPolice #PoliceAction #NDPSAct #CrimeNews
    user_Andnews संजीव सिंह
    Andnews संजीव सिंह
    Media company नवाबगंज, बाराबंकी, उत्तर प्रदेश•
    11 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.