कपासन से बड़ी खबर जहाँ शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। 4.49 करोड़ रुपये की लागत से बने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का आज भव्य लोकार्पण किया गया। इस लोकार्पण समारोह में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने शिरकत की। समग्र शिक्षा अभियान की पीएनए योजना के तहत 4.49 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का यह अत्याधुनिक भवन… आज कपासन को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान दे रहा है। लोकार्पण से पूर्व चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने विद्यालय की दहलीज पर पूजा-अर्चना की… मौली बंधन खोलकर नवीन भवन का विधिवत लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सीपी जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बड़े फैसले ले रही है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत देशभर में करोड़ों रुपये खर्च कर बच्चों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्कूल भवन बनाए जा रहे हैं। सांसद जोशी ने यह भी बताया कि डीएमएफटी फंड से विधानसभा क्षेत्र में करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसका बड़ा हिस्सा विद्यालयों के मरम्मत और नवनिर्माण कार्यों पर लगेगा। विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कहा कि भजनलाल सरकार में विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। पहले बजट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब मांग के साथ ही बजट को तुरंत मंजूरी दी जा रही है। जिसके चलते क्षेत्र में विकास तेजी से हो रहा है, इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक चंडालिया, नगर मंडल अध्यक्ष राज विजयवर्गीय, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रमोद बारेगामा, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी, उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट = चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी 2= कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर
कपासन से बड़ी खबर जहाँ शिक्षा के क्षेत्र में एक और बड़ी सौगात मिली है। 4.49 करोड़ रुपये की लागत से बने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय के नवीन भवन का आज भव्य लोकार्पण किया गया। इस लोकार्पण समारोह में चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने शिरकत की। समग्र शिक्षा अभियान की पीएनए योजना के तहत 4.49 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय का यह अत्याधुनिक भवन… आज
कपासन को शिक्षा के क्षेत्र में एक नई पहचान दे रहा है। लोकार्पण से पूर्व चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी और कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने विद्यालय की दहलीज पर पूजा-अर्चना की… मौली बंधन खोलकर नवीन भवन का विधिवत लोकार्पण किया। लोकार्पण समारोह को संबोधित करते हुए सांसद सीपी जोशी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार बड़े फैसले ले रही है। समग्र शिक्षा अभियान के तहत देशभर में करोड़ों रुपये खर्च कर बच्चों के
लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त स्कूल भवन बनाए जा रहे हैं। सांसद जोशी ने यह भी बताया कि डीएमएफटी फंड से विधानसभा क्षेत्र में करीब 60 करोड़ रुपये खर्च किए जाएंगे, जिसका बड़ा हिस्सा विद्यालयों के मरम्मत और नवनिर्माण कार्यों पर लगेगा। विधायक अर्जुन लाल जीनगर ने कहा कि भजनलाल सरकार में विकास कार्यों के लिए पैसों की कोई कमी नहीं है। पहले बजट के लिए लंबा इंतजार करना पड़ता था, लेकिन अब मांग के साथ ही बजट को तुरंत
मंजूरी दी जा रही है। जिसके चलते क्षेत्र में विकास तेजी से हो रहा है, इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष रतनलाल गाडरी, पूर्व प्रदेश मंत्री अशोक चंडालिया, नगर मंडल अध्यक्ष राज विजयवर्गीय, पूर्व भाजयुमो जिलाध्यक्ष प्रमोद बारेगामा, नगर पालिका अध्यक्ष मंजू देवी सोनी, उपखंड अधिकारी राजेश सुवालका सहित शिक्षा विभाग के अधिकारी, भाजपा कार्यकर्ता और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। बाइट = चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी 2= कपासन विधायक अर्जुन लाल जीनगर
- Post by RAJ.JANTA .971
- अंकित सामरिया ने संभाला पदभार,बहरोड़ कोतवाली पुलिस थाने के नए थानाधिकारी होंगे#Janta Seva-84#Janta Seva 84# @tejmedia-32 #1
- गांव खेड़ी देवी सिंह, तहसील नदबई। गांव खेड़ी देवी सिंह के मुख्य मार्ग पर जल भराव की स्थिति के कारण ग्राम वासियों को हो रही है काफी परेशानी। इसलिए उच्चाधिकारियों और प्रशासन से नम्र निवेदन है कि इस समस्या का यथाशीघ्र समाधान हो।1
- पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर शोक व्यक्त करने बघेरा कला पहुंचेंगे मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, गांव में हेलीपैड निर्माण शुरू किशनगढ़बास क्षेत्र के बघेरी कला गांव में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के प्रस्तावित दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री यहां पूर्व मंत्री हेमसिंह भड़ाना के निधन पर शोक संवेदना व्यक्त करने पहुंचेंगे। मुख्यमंत्री के आगमन को देखते हुए गांव में हेलीपैड निर्माण का कार्य शुरू कर दिया गया है। दौरे की तैयारियों का जायजा लेने के लिए प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे। सुरक्षा व्यवस्था और अन्य आवश्यक इंतजामों को लेकर अधिकारियों ने स्थल का निरीक्षण किया और संबंधित विभागों को दिशा-निर्देश दिए। मौके पर एडीएम शिवपाल जाट, एएसपी जया सिंह, एसडीएम मनीष कुमार जाटव, डीएसपी लाल सिंह यादव सहित अन्य प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी मौजूद रहे1
- खैरथल-तिजारा। उलाहेड़ी: 250 वर्ष पुरानी ऐतिहासिक धरोहर उमराव धर्मशाला ने आज विकास की नई राह पकड़ ली। नवनिर्मित परिसर का भव्य उद्घाटन श्री अमित यादव IAS (पूर्व सचिव, भारत सरकार) के कर-कमलों से संपन्न हुआ। इस अवसर पर पूर्व IAS अधिकारी श्री गणपत राम यादव ने धर्मशाला परिसर को समाजसेवा के उद्देश्य से टैलेंट इंडिया फाउंडेशन को समर्पित किया। अब इस परिसर में ग्रामीण युवाओं व महिलाओं के लिए कौशल विकास और रोज़गार उन्मुख प्रशिक्षण केंद्र संचालित किए जाएंगे, जिससे स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।1
- Post by Manish Shayar1
- भीनमाल पुलिस की नशे पर बड़ी कार्रवाई, 10 दिनों में पांचवीं सफलता रोडवेज बस डिपो से 2 किलो अफीम के दूध के साथ युवती गिरफ्तार भीनमाल (जालोर) अवैध मादक पदार्थों के विरुद्ध भीनमाल पुलिस की सख्त मुहिम लगातार जारी है। बीते 10 दिनों में यह पुलिस की *पांचवीं बड़ी कार्रवाई* मानी जा रही है, जिससे नशा तस्करों में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर रोडवेज बस डिपो क्षेत्र में एक कॉम्पलेक्स के बाहर दबिश देते हुए एक संदिग्ध युवती को रोका। तलाशी के दौरान युवती के कब्जे से *करीब 2 किलो अफीम का दूध* बरामद किया गया। इसके बाद मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई *जिला पुलिस अधीक्षक शैलेन्द्र सिंह इंदौलिया* के निर्देशन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई। *सीओ शंकरलाल मंसूरिया* के सुपरविजन में एवं *थाना अधिकारी राजेंद्र सिंह राजपुरोहित के नेतृत्व* में गठित टीम ने पूरी कार्रवाई को अंजाम दिया। गिरफ्तार युवती की पहचान *23 वर्षीय विमला पुत्री राजूराम चौधरी निवासी भादरूणा, थाना झाब* , जिला जालोर के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी में सामने आया है कि युवती किसी उदयपुर के एक नर्सिंग कॉलेज की छात्रा बताई जा रही है, जिससे मामला और भी चौंकाने वाला बन गया है। पुलिस युवती से पूछताछ कर रही है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि अफीम कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। भीनमाल पुलिस की लगातार कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थ तस्करी से जुड़े लोगों में भय का माहौल बना हुआ है।1
- Post by RAJ.JANTA .971
- CM भजन लाल शर्मा पहुंचे अलवर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पहुंचे अलवर, सर्किट हाउस में भाजपा नेताओं ने मुख्यमंत्री का किया स्वागत, सर्किट हाउस में भजनलाल शर्मा करेंगे रात्रि विश्राम, कल इंटरनेशनल हाफ मैराथन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत1