Shuru
Apke Nagar Ki App…
बस स्टैंड में यातायात सुधार के प्रयास तेज — ऑटो स्टैंड के लिए अलग से स्थान तय। शहर के प्रमुख बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से बनी भीड़भाड़ और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने सक्रिय पहल शुरू कर दी है। गुरुवार 12 फरवरी को एसडीएम गोपाल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी और यातायात थाना प्रभारी यिना राहंगडाले ने बस स्टैंड परिसर का संयुक्त निरीक्षण कर जमीनी हालात का जायजा लिया।
Samarpit sahu
बस स्टैंड में यातायात सुधार के प्रयास तेज — ऑटो स्टैंड के लिए अलग से स्थान तय। शहर के प्रमुख बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से बनी भीड़भाड़ और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने सक्रिय पहल शुरू कर दी है। गुरुवार 12 फरवरी को एसडीएम गोपाल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी और यातायात थाना प्रभारी यिना राहंगडाले ने बस स्टैंड परिसर का संयुक्त निरीक्षण कर जमीनी हालात का जायजा लिया।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- कटंगी थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम कलगांव में खेतों में कूप में लगी मोटर पंप के कॉपर केबल की चोरी की वारदातों को अज्ञात चोरों ने अंजाम दिया है। चोरी की यह सभी घटनाएं बुधवार गुरुवार के दरमियानी मध्य रात्रि में घटित हुई है। हालांकि दोपहर 1:30 बजे तक केबल चोरी की शिकायत कटंगी थाना में नहीं की गई थी। प्राप्त जानकारी अनुसार अज्ञात चोरों ने सुंदर लाल पटले, शैलेश राहंगडाले, नीलमचंद राहंगडाले,सूरजलाल राहंगडाले, लखीराम राहंगडाले के खेत में कूप में लगी मोटर पंप से कॉपर केबल चोरी की वारदातों को अंजाम दिया है। राहुल पटले ने जानकारी देते हुए बताया कि चोरी की वारदातों से किसानों में काफी आक्रोश है। राहुल ने यह भी बताया कि जिन खेतों के पास से कॉपर केबल की चोरी हुई है उसे कुछ की दूरी पर स्कूल मैदान में डेकोरेशन लगाने का काम चल रहा था। अज्ञात चोरों ने केवल चोरी की वारदात को अंजाम देने के बाद मोटर को यहां वहां फेंक दिया इसके साथ ही पाइप को भी क्षतिग्रस्त किया है।1
- ग्राम पायली में गहराया पेयजल संकट1
- Post by Niranjan Kunjam1
- अपराधमुक्त बालाघाट जोन के लक्ष्य के साथ पुलिस महानिरीक्षक का मंडला दौरा ई-एफआईआर, जीरो एफआईआर और नारकोटिक्स मामलों पर सख्ती के निर्देश - आईजी का मंडला भ्रमण पुलिस महानिरीक्षक बालाघाट जोन श्री ललित शाक्यवार द्वारा मंडला जिले का प्रथम भ्रमण किया गया। सर्वप्रथम पुलिस महानिरीक्षक श्री शाक्यवार द्वारा पुलिस अधीक्षक कार्यालय का भ्रमण कर शासन द्वारा प्रस्तावित नवीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय के लिए स्थल का निरीक्षण किया गया। इस दौरान कार्यालयीन स्टाफ से संवाद स्थापित कर विभिन्न शाखाओं के कार्यों की समीक्षा की गई। इसके उपरांत पुलिस कंट्रोल रूम मंडला में पुलिस अधीक्षक श्री रजत सकलेचा की उपस्थिति में बैठक आयोजित की गई, जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री शिव कुमार वर्मा, सभी एसडीओपी अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी उपस्थित रहे। बैठक में ई-एफआईआर एवं जीरो एफआईआर पर त्वरित कार्रवाई, नारकोटिक्स प्रकरणों में सख्त कार्रवाई, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण, ग्रामीण जनता से सतत संवाद स्थापित करना, नाबालिक बालक-बालिकाओं के लिए जागरूकता कार्यक्रम संचालित करना, जिले के नक्सल मुक्त होने के उपरांत इंटेलीजेंस तंत्र को सुदृढ़ करने, सार्वजनिक स्थलों में सीसीटीवी कैमरा की उपलब्धता बढ़ाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर निर्देश प्रदान किए गए। उक्त बैठक के पश्चात पुलिस कंट्रोल रूम में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्ता में पुलिस महानिरीक्षक श्री शाक्यवार द्वारा अपराधमुक्त बालाघाट जोन के लक्ष्य, जनता एवं पुलिस के मध्य बेहतर संवाद, पुलिस चौपाल की उपयोगिता, हेलमेट के महत्व तथा साइबर अपराधों के प्रति जागरूकता पर विस्तार से चर्चा की गई।1
- मंडला जिले के बिछिया जनपद की ग्राम पंचायत कन्हारीकला के पोषक ग्राम चौकी टोला में स्थित प्राथमिक विद्यालय बदहाली का शिकार है। स्कूल भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। छत से प्लास्टर झड़ रहा है, दीवारों में दरारें हैं और कक्षाओं में बच्चों को बैठाना खतरे से खाली नहीं है। हादसे के डर से शिक्षिका बच्चों को पास के रंगमंच पर बैठाकर पढ़ा रही हैं, लेकिन बारिश में वह भी टपकने लगता है। शौचालय भी उपयोग के लायक नहीं है, जिससे बच्चों, खासकर बच्चियों को परेशानी हो रही है। जब इस मामले में डीपीसी कुलदीप कटल से सवाल करने की कोशिश की गई तो वे कैमरे से बचते नजर आए। अब सवाल यह है कि जिम्मेदार अधिकारी कब जागेंगे और नौनिहालों को सुरक्षित माहौल कब मिलेगा?1
- मंडला - जनपद बीजादांडी अंतर्गत ग्राम पंचायत उदयपुर में मुस्लिम कब्रिस्तान की भूमि पर अवैध कब्जा... मुस्लिम समाज एवं ग्रामीण पहुंचे जनसुनवाई1
- शहर के प्रमुख बस स्टैंड क्षेत्र में लंबे समय से बनी भीड़भाड़ और अव्यवस्थित यातायात व्यवस्था को सुधारने के लिए प्रशासन ने सक्रिय पहल शुरू कर दी है। गुरुवार 12 फरवरी को एसडीएम गोपाल सोनी, नगर पुलिस अधीक्षक मयंक तिवारी और यातायात थाना प्रभारी यिना राहंगडाले ने बस स्टैंड परिसर का संयुक्त निरीक्षण कर जमीनी हालात का जायजा लिया।1
- बालाघाट जिले के तिरोड़ी थाना क्षेत्र में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट के बाद 58 वर्षीय प्रौढ़ की मौत होने का मामला सामने आया है। यह पूरी घटना ग्राम जोगा टोला की है। जहां बुधवार की रात्रि 9 बजे आमने-सामने किन्तु अलग-अलग गांव में रहने वाले पड़ोसियों के बीच पुरानी रंजिश के चलते गाली गलौज हुई और मामले ने इस कदर तूल पकड़ लिया कि एक पक्ष में जमकर मारपीट कर दी जिससे दूसरे पक्ष में घायल प्रौढ़ की रात्रि करीब 3 बजे के बाद मौत हो गई। प्राप्त जानकारी अनुसार ग्राम जोगा टोला निवासी रामकिशन पिता जीवनलाल ठाकरे उम्र 58 वर्ष की मारपीट के बाद मौत हुई है। मृतक के पुत्र हर्षद ठाकरे उम्र 22 वर्ष में बताया कि बुधवार की रात्रि करीब 9 बजे घर के सामने के पड़ोस में रहने वाले ग्राम चीचलडोह (रैयत) तहसील कुरई निवासी धनेश उईके उम्र 56 वर्ष और गणेश उईके उम्र 38 वर्ष ने दोनों पिता पुत्र के साथ मारपीट की। हर्षद बताते हैं कि वर्ष 2019 में उनकी मां का मानसिक संतुलन बिगड़ गया। जिसका उपचार परिवार के द्वारा करवाया जा रहा था वहीं कुछ लोग इसे बाहरी यानी जादू टोना किए जाने की बात भी कह रहे थे इसी बात को लेकर उनके पिता अक्सर गाली गलौज करते थे। अगर पिता घर पर भी गाली देते तो सामने पड़ोस में रहने वाले धनेश उईके विवाद करना शुरू कर देते। बुधवार की रात भी ऐसा ही हुआ पिता घर पर गाली गलौज कर रहे थे जिसे सुनकर सामने रहने वाला धनेश उईके अपने बेटे गणेश के साथ आया और पिता से मारपीट करने लगा। जिसका उन्होंने बीच बचाव किया हर्षद ने यह भी बताया कि इस पूरी घटना के बाद उन्होंने अपने पिता को घर ला लिया और रात्रि में उनकी मौत हो गई। पिता की मौत के बाद सुबह 6:00 बजे डायल 112 को सूचना दी गई इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है फॉरेंसिक टीम आने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया जाएगा। सुबह 10 बजे तक टीम घटना स्तर पर नहीं पहुंची थी। पुलिस ने इस पूरे मामले में धनेश और उनके पुत्र गणेश को हिरासत में ले लिया है।1
- NH-44 पर भीषण हादसा | मड़ई घाटी में दो ट्रकों की आमने-सामने भिड़ंत सिवनी जिले के लखनादौन थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे 44 पर आज रफ्तार का कहर देखने को मिला। मड़ाई घाटी के खतरनाक मोड़ पर दो ट्रकों की जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। सूचना मिलते ही लखनादौन पुलिस मौके पर पहुंची और घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद कटर की मदद से केबिन काटकर घायल चालक को बाहर निकाला। गंभीर हालत में चालक को छपारा अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के बाद हाईवे पर लंबा जाम भी लग गया।1