Shuru
Apke Nagar Ki App…
Abhay TV News
More news from Chitrakoot and nearby areas
- Post by Abhay TV News1
- चित्रकूट धाम कर्वी जनसेवा इंटर कॉलेज ग्राउंड में चित्रकूट हॉकी अकादमी के छात्र विपिन के भारतीय खेल प्राधिकरण में चयन होने पर संस्था के प्रमुख पूर्व राष्ट्रीय हॉकी कोच प्रेम शंकर शुक्ल ,ऐकेडमी के कोच राजन मिश्रा द्वारा स्वागत अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख पूर्व राष्ट्रीय हॉकी कोच प्रेम शंकर शुक्ल सहित हॉकी, एकेडमी के पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- वन विभाग में करोड़ों का खेल! कागजों में हरियाली, जमीन पर सूखा सच शिकायतों के बावजूद जांच ठंडी, दबाव में बचते नजर आ रहे जिम्मेदार चित्रकूट जनपद के मानिकपुर क्षेत्र से वन विभाग में करोड़ों रुपये के कथित घोटाले का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बहिलपुरवा, सेमरदहा, रकवा खुर्द और मटदर बीट में पौधरोपण के नाम पर बड़े पैमाने पर गड़बड़ी के आरोप लगे हैं। स्थानीय लोगों ने सीधे तौर पर विभागीय अधिकारियों पर फर्जीवाड़े का आरोप लगाते हुए मुख्यमंत्री सहित उच्च अधिकारियों को शिकायत भेजी है। *कागजों में हरा-भरा जंगल, जमीन पर सन्नाटा* आरोप है कि जिन स्थानों पर सैकड़ों हेक्टेयर में पौधरोपण दिखाया गया, वहां हकीकत में या तो काम हुआ ही नहीं या बेहद सीमित स्तर पर हुआ। वर्ष 2023-24 में 85 हेक्टेयर में पौधरोपण दिखाकर मात्र 15 हेक्टेयर में काम किया गया, जबकि शेष भुगतान निकाल लिया गया। *करोड़ों का बजट, लेकिन पौधे नदारद* सेमरदहा वन ब्लॉक में कैंपा योजना के तहत 10 हेक्टेयर में कार्य प्रस्तावित था, लेकिन मौके पर काम का कोई ठोस प्रमाण नहीं मिला। वहीं 2024 में 20 हेक्टेयर के बजट के बावजूद पौधे तक नहीं लगाए गए। *पुराने सालों का भी खेल उजागर* वर्ष 2022-23 में 100 हेक्टेयर की स्वीकृति के बावजूद केवल 20 हेक्टेयर में काम हुआ, जबकि 80 हेक्टेयर का भुगतान निकाल लिया गया। इसी तरह 2021-22 में 140 हेक्टेयर के सापेक्ष सिर्फ 60 हेक्टेयर में कार्य होने की बात सामने आई है। *फर्जी बिल-बाउचर से सरकारी धन की बंदरबांट!* शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि पौधरोपण, गड्ढा खुदाई और मजदूरी के नाम पर फर्जी बिल-बाउचर लगाकर सरकारी धन का दुरुपयोग किया गया। मजदूरों के नाम पर भुगतान दिखाकर असली लाभार्थियों को दरकिनार किया गया। *जांच से बचते अधिकारी, सवालों से दूरी* आरोप है कि कई बार शिकायत के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी जांच से बचते रहे। यहां तक कि मौके के निरीक्षण में भी लीपापोती कर मामले को ठंडे बस्ते में डालने की कोशिश की गई। *जनता की मांग: निष्पक्ष जांच और सख्त कार्रवाई* स्थानीय लोगों ने मांग की है कि पूरे मामले की उच्च स्तरीय निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी अधिकारियों-कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हो। आपको बता दें कि जब जंगल बचाने वाले ही जंगल खा जाएं, तो हरियाली की उम्मीद बेमानी हो जाती है। चित्रकूट में “पौधरोपण” अब विकास नहीं, बल्कि भ्रष्टाचार का नया पर्याय बनता जा रहा है। अब देखना यह है कि सरकार इस “हरित घोटाले” पर कब तक मौन रहती है या फिर कोई कड़ा एक्शन होता है।1
- चित्रकूट:- जिलाधिकारी के निर्देशानुसार 'मिशन शक्ति 5.0' के दूसरे चरण का भव्य आगाज़ हुआ। 'रन फॉर एंपावरमेंट ऑफ वीमेन' थीम के अंतर्गत आयोजित इस दौड़ के माध्यम से महिला सशक्तिकरण का संदेश जन-जन तक पहुँचाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुबह 7:00 बजे, जनपद के निरीक्षण भवन से मुख्य विकास अधिकारी (CDO) श्री डी. पी. पाल एवं सीओ City श्री अरविंद जी के द्वारा हरी झंडी दिखाकर दौड़ को रवाना किया गया। दौड़ निरीक्षण भवन से प्रारंभ होकर धनुष चौराहा तक गई और पुनः वापस निरीक्षण भवन पर समाप्त हुई। महिला आरक्षियों, विभिन्न विद्यालयों की बालिकाओं, स्थानीय महिलाओं और जिला प्रोबेशन कार्यालय के समस्त कर्मचारियों ने पूरे उत्साह के साथ दौड़ में हिस्सा लिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला प्रोबेशन अधिकारी श्रीमती प्रगति गुप्ता, थाना प्रभारी (कर्वी कोतवाली) सहित भारी संख्या में पुलिस बल और शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि मौजूद रहे। "यह दौड़ केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए नहीं, बल्कि समाज में महिलाओं के प्रति सम्मान और उनकी शक्ति को प्रदर्शित करने का एक माध्यम है।" — मुख्य विकास अधिकारी, चित्रकूट दौड़ के समापन के पश्चात सभी प्रतिभागियों के लिए जलपान (लस्सी, केला और पानी) की व्यवस्था की गई, जिससे बालिकाओं और महिलाओं का उत्साहवर्धन हुआ।4
- Post by जितेंद्र राय1
- चित्रकूट धाम कर्वी जनसेवा इंटर कॉलेज ग्राउंड में चित्रकूट हॉकी अकादमी के छात्र विपिन के भारतीय खेल प्राधिकरण में चयन होने पर संस्था के प्रमुख पूर्व राष्ट्रीय हॉकी कोच प्रेम शंकर शुक्ल ,ऐकेडमी के कोच राजन मिश्रा द्वारा स्वागत अभिनंदन किया और शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर संस्था के प्रमुख पूर्व राष्ट्रीय हॉकी कोच प्रेम शंकर शुक्ल सहित हॉकी, एकेडमी के पदाधिकारी व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।1
- बबेरू कस्बे के मुख्य चौराहा ,जहाँ मुख्य चौराहा के सुंदरी करण के रोड सेफ्टी का कार्य पांचो मार्गो मे चल रहा है. वही चौराहा के सर्किल के दायरे मे आ रहे कांजी हॉउस की दुकानों को जिलाधिकारी के द्वारा आदेश पत्र जारी किया है। वही पीडब्लूड़ी विभाग के एई व राजस्व विभाग के लेखपाल के द्वारा कांजी हॉउस के दुकानदारों को आदेश पत्र रिसीब कराया गया है, जिसमे तीन दिन मे दुकानों को खाली करने का आदेश दिया गया है। इतना सुनते ही एक बार कांजी हॉउस के दुकानदारों एक बार फिर से हड़कंप मच गया. जिससे वही आदेश पत्र मे लिखा है की अवैध अतिक्रमण निर्मित काजी हॉउस की दुकानों को हटाने का आदेश दिया जाता है. यह आदेश का अनुपालन दुकानदार तीन दिवसीय के अंदर हटा ले,अन्यथा की स्थिति मे लोक निर्माण विभाग एवं राजस्व विभाग के द्वारा हटवाया गया तो तो दुकानदारों से धनराशि वसूली जाएगा वही नगर पंचायत बबेरू से कथित अनुबंध के अनुसार प्राप्त करने को स्वतंत्र है, ई आदेश की प्रतिलिपि अधिशासी अभियंता प्रांतीय खंड लोक निर्माण विभाग बाँदा उपजिलाधिकारी बबेरू अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत बबेरू एवं सभी दुकानदारों को रिसीब कराई गयी है. वही मुख्य चौराहा के औगासी रोड कमासिन रोड अतर्रा रोड बाँदा रोड तिंदवारी रोड के लोगो का कहना है की मकानों के आगे का हिस्सा नालिया ध्वस्त कर दी गयी है, अब जल निकासी की समस्या ख़डी हो गयी है। वही मुख्य चौराहा के सर्किल के दायरे मे आ रही कांजी हॉउस की दुकाने खाली करने के आदेश मिलने पर फिर से चर्चाये गर्म होने लगी है।1
- Post by Abhay TV News1