Shuru
Apke Nagar Ki App…
मिलावट के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, दूध डेयरियों में हड़कंप लटेरी में दूध डेयरियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! त्योहारों से पहले मिलावट के खिलाफ छापामार कार्रवाई में दो दूध डेयरियां सील की गईं। खाद्य विभाग ने दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
सौरभ जैन
मिलावट के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, दूध डेयरियों में हड़कंप लटेरी में दूध डेयरियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! त्योहारों से पहले मिलावट के खिलाफ छापामार कार्रवाई में दो दूध डेयरियां सील की गईं। खाद्य विभाग ने दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।
More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
- मिलावट के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, दूध डेयरियों में हड़कंप लटेरी में दूध डेयरियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! त्योहारों से पहले मिलावट के खिलाफ छापामार कार्रवाई में दो दूध डेयरियां सील की गईं। खाद्य विभाग ने दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।1
- जिला विदिशा के लटेरी में बारिश का कहर,सिंध नदी उफान पर, काछीखेड़ा में आवागमन बंद। लटेरी क्षेत्र में पिछले 36 घंटे से अधिक समय से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और कई जगहों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। काछीखेड़ा क्षेत्र में सिंधु नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।1
- *प्रेस नोट* *दिनांक : 11 अगस्त 2026* *जिला : विदिशा* *विदिशा पुलिस के 360° दृष्टि अभियान को मिला SBI का सहयोग — CCTV कैमरा इंस्टालेशन हेतु पुलिस अधीक्षक विदिशा को दिया ₹9 लाख 94 हजार का चेक* विदिशा पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित “360° दृष्टि अभियान” के अंतर्गत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विदिशा में CSR (Corporate Social Responsibility) गतिविधि के तहत महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में CCTV कैमरों के इंस्टालेशन के लिए लगभग ₹8 लाख 42 हजार + जीएसटी (9 लाख 94 हजार) की राशि का चेक विदिशा पुलिस को प्रदान किया गया। इस अवसर पर भोपाल मंडल जनरल मैनेजर SBI श्री भरत कुमार मिश्रा, रीजनल मैनेजर, क्षेत्रीय कार्यालय विदिशा एवं रायसेन श्री धीरज राय एवं LDM श्री भगवान सिंह बघेल द्वारा उक्त राशि का चेक पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी को सौंपा गया। *CCTV निगरानी से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था:* “360° दृष्टि अभियान” के तहत जिले के प्रमुख चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर CCTV कैमरों का इंस्टालेशन किया जाएगा। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, अपराधों की रोकथाम, घटनाओं के त्वरित खुलासे तथा CCTV फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने में पुलिस को महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों का इस महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के विभिन्न संस्थानों के समन्वित प्रयासों से जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।1
- *ब्रेकिंग न्यूज़ VIP रोड पर फिर हादसे का खतरा* *दो दिन पहले ही VIP रोड पर हुआ था हादसा, फिर भी नहीं जागा जिम्मेदार विभाग* VIP रोड पर स्ट्रीट लाइटें *बुरी तरह बंद पड़ी हैं और सड़क का बड़ा हिस्सा अंधेरे में डूबा नजर आ रहा है।* खास बात यह है कि *सिर्फ दो दिन पहले इसी VIP रोड पर वाहन हादसे का शिकार हुआ था* इसके बावजूद रात में सड़क की यह हालत जिम्मेदारों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है। *तेज रफ्तार + घना अंधेरा = बड़े हादसे का खतरा।* *आखिर जिम्मेदार विभाग कब जागेगा—हादसे के बाद या उससे पहले*1