*प्रेस नोट* *दिनांक : 11 अगस्त 2026* *जिला : विदिशा* *विदिशा पुलिस के 360° दृष्टि अभियान को मिला SBI का सहयोग — CCTV कैमरा इंस्टालेशन हेतु पुलिस अधीक्षक विदिशा को दिया ₹9 लाख 94 हजार का चेक* विदिशा पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित “360° दृष्टि अभियान” के अंतर्गत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विदिशा में CSR (Corporate Social Responsibility) गतिविधि के तहत महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में CCTV कैमरों के इंस्टालेशन के लिए लगभग ₹8 लाख 42 हजार + जीएसटी (9 लाख 94 हजार) की राशि का चेक विदिशा पुलिस को प्रदान किया गया। इस अवसर पर भोपाल मंडल जनरल मैनेजर SBI श्री भरत कुमार मिश्रा, रीजनल मैनेजर, क्षेत्रीय कार्यालय विदिशा एवं रायसेन श्री धीरज राय एवं LDM श्री भगवान सिंह बघेल द्वारा उक्त राशि का चेक पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी को सौंपा गया। *CCTV निगरानी से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था:* “360° दृष्टि अभियान” के तहत जिले के प्रमुख चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर CCTV कैमरों का इंस्टालेशन किया जाएगा। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, अपराधों की रोकथाम, घटनाओं के त्वरित खुलासे तथा CCTV फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने में पुलिस को महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों का इस महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के विभिन्न संस्थानों के समन्वित प्रयासों से जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।

- *प्रेस नोट* *दिनांक : 11 अगस्त 2026* *जिला : विदिशा* *विदिशा पुलिस के 360° दृष्टि अभियान को मिला SBI का सहयोग — CCTV कैमरा इंस्टालेशन हेतु पुलिस अधीक्षक विदिशा को दिया ₹9 लाख 94 हजार का चेक* विदिशा पुलिस द्वारा जिले में अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से संचालित “360° दृष्टि अभियान” के अंतर्गत आज पुलिस अधीक्षक कार्यालय, विदिशा में CSR (Corporate Social Responsibility) गतिविधि के तहत महत्वपूर्ण सहयोग प्राप्त हुआ। भारतीय स्टेट बैंक (SBI) द्वारा जिले के प्रमुख चौक-चौराहों, सार्वजनिक स्थलों एवं आसपास के महत्वपूर्ण क्षेत्रों में CCTV कैमरों के इंस्टालेशन के लिए लगभग ₹8 लाख 42 हजार + जीएसटी (9 लाख 94 हजार) की राशि का चेक विदिशा पुलिस को प्रदान किया गया। इस अवसर पर भोपाल मंडल जनरल मैनेजर SBI श्री भरत कुमार मिश्रा, रीजनल मैनेजर, क्षेत्रीय कार्यालय विदिशा एवं रायसेन श्री धीरज राय एवं LDM श्री भगवान सिंह बघेल द्वारा उक्त राशि का चेक पुलिस अधीक्षक विदिशा श्री रोहित काशवानी को सौंपा गया। *CCTV निगरानी से मजबूत होगी सुरक्षा व्यवस्था:* “360° दृष्टि अभियान” के तहत जिले के प्रमुख चौराहों एवं महत्वपूर्ण स्थानों पर CCTV कैमरों का इंस्टालेशन किया जाएगा। इससे संदिग्ध गतिविधियों पर नजर रखने, अपराधों की रोकथाम, घटनाओं के त्वरित खुलासे तथा CCTV फुटेज के माध्यम से आरोपियों की पहचान करने में पुलिस को महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। पुलिस अधीक्षक श्री रोहित काशवानी ने भारतीय स्टेट बैंक के अधिकारियों का इस महत्वपूर्ण जनहितकारी पहल में सहयोग के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पुलिस और समाज के विभिन्न संस्थानों के समन्वित प्रयासों से जिले की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ किया जा सकता है।1
- जिला विदिशा के लटेरी में बारिश का कहर,सिंध नदी उफान पर, काछीखेड़ा में आवागमन बंद। लटेरी क्षेत्र में पिछले 36 घंटे से अधिक समय से रुक-रुककर हो रही बारिश के चलते जनजीवन प्रभावित हो गया है। लगातार बारिश के कारण क्षेत्र की नदी-नाले उफान पर आ गए हैं और कई जगहों पर आवागमन प्रभावित हुआ है। काछीखेड़ा क्षेत्र में सिंधु नदी का जलस्तर बढ़ने से आवागमन पूरी तरह बंद हो गया। सड़कें सुनसान नजर आ रही हैं और लोग घरों में रहने को मजबूर हैं। लगातार बारिश के चलते नदी-नालों का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। प्रशासन द्वारा स्थिति पर नजर रखी जा रही है।1
- बेदनखेड़ी में ग्यारस और श्रावण सोमवार को दिन रात्रि में गूंजे गम्मत-कीर्तन, बारिश में निकली भव्य कांवड़ यात्रा। गंजबासौदा। वार्ड क्रमांक 23 के बेदनखेड़ी स्थित प्राचीन श्री जगदीश स्वामी (चतोर) मंदिर में कामिका एकादशी और श्रावण मास के द्वितीय सोमवार के अवसर पर लगातार दो दिनों तक धार्मिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। 9 अगस्त, रविवार को कामिका एकादशी और 10 अगस्त, सोमवार को श्रावण मास के द्वितीय सोमवार पर गांव में भक्ति और उत्साह का माहौल रहा।1
- विदिशा जिले के कुरवाई क्षेत्र के ग्राम करई बेरखेड़ी से समस्त युवा मंडली द्वारा भव्य डाक कांवड़ यात्रा निकाली गई। नमस्कार, मैं गजेन्द्र दांगी। आप देख रहे हैं कुरवाई लाइव न्यूज़। विदिशा जिले के कुरवाई क्षेत्र के ग्राम करई बेरखेड़ी से समस्त युवा मंडली द्वारा भव्य डाक कांवड़ यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और शिवभक्त शामिल हुए। सभी भक्त सबसे पहले देवपुर धाम पहुंचे, जहां बाबा विश्वनाथ को जल अर्पित कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद भक्तों ने देवपुर के पुण्य कुंड से जल भरकर, डाक कांवड़ के रूप में नीलकंठ महादेव के लिए प्रस्थान किया। इस दौरान पूरे यात्रा मार्ग पर हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयकारे गूंजते रहे। शिवभक्तों में यात्रा को लेकर खासा उत्साह देखने को मिला। युवा मंडली द्वारा निकाली गई इस डाक कांवड़ यात्रा का उद्देश्य भगवान शिव को जल अर्पित कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि, खुशहाली और शांति की कामना करना है।3
- मिलावट के खिलाफ प्रशासन का एक्शन, दूध डेयरियों में हड़कंप लटेरी में दूध डेयरियों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन! त्योहारों से पहले मिलावट के खिलाफ छापामार कार्रवाई में दो दूध डेयरियां सील की गईं। खाद्य विभाग ने दूध के सैंपल लेकर जांच के लिए भेजे हैं। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई होगी।1
- न्यूज़ हेडलाइन:* *सिरोंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक उमाकांत शर्मा के साथ स्कूली बच्चे बोले "भारत माता की जय"* *सिरोंज।* *रिपोर्टर: रूपेश यादव* *न्यूज़ हेडलाइन:* *सिरोंज में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, विधायक उमाकांत शर्मा के साथ स्कूली बच्चे बोले "भारत माता की जय"* *सिरोंज।* *रिपोर्टर: रूपेश यादव* स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में मंगलवार को सिरोंज में देशभक्ति के रंग में सराबोर *विशाल तिरंगा यात्रा* का आयोजन किया गया। यात्रा का नेतृत्व स्थानीय विधायक *उमाकांत शर्मा* ने किया। *स्कूली बच्चों का जोश, रिमझिम बारिश में भी बना रहा उत्साह* शाम 4 बजे *संदीपनी विद्यालय* से शुरू हुई यह यात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होती हुई *बस स्टैंड स्थित अमर शहीद तात्या टोपे की प्रतिमा* पर पहुंचकर संपन्न हुई। यात्रा में हाथों में तिरंगा लिए स्कूली बच्चे, नागरिक और भाजपा कार्यकर्ता शामिल हुए। रिमझिम बारिश के बावजूद देशभक्ति गीतों और "भारत माता की जय" के नारों से माहौल गूंजता रहा। मार्ग में जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा कर यात्रा का स्वागत किया। *विधायक ने किया बच्चों का उत्साहवर्धन और माल्यार्पण* यात्रा से पहले संदीपनी विद्यालय में कतार में खड़े विभिन्न स्कूलों के छात्रों से विधायक उमाकांत शर्मा ने मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया। इस दौरान उन्होंने देश की एकता-अखंडता के लिए शहीद हुए स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया और हर नागरिक से अपने घर और दुकान पर तिरंगा लगाने की अपील की। यात्रा के समापन पर बस स्टैंड पर विधायक ने वीर तात्या टोपे की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और यात्रा में शामिल बच्चों को पुरस्कृत भी किया। ग्रामीण क्षेत्रों से भी भाजपा मंडलों के कार्यकर्ता तिरंगा यात्रा लेकर नगर की यात्रा में शामिल हुए। यात्रा के दौरान व्यवस्था बनाए रखने में *एसडीएम ओमप्रकाश बड़कुल* और *एसडीओपी सोनू डाबर* प्रशासनिक दल के साथ मौजूद रहे।3