logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

दतिया उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने किया खेला 8 व राउंड बीजेपी 3540-31782 कांग्रेस 6828-38214 Ap 1303-11753 कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 6483 से आगे 8 व राउंड बीजेपी 3540-31782 कांग्रेस 6828-38214 Ap 1303-11753 कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 6483 से आगे

2 hrs ago
user_राम बाबू
राम बाबू
Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
2 hrs ago

दतिया उप चुनाव में कांग्रेस पार्टी ने किया खेला 8 व राउंड बीजेपी 3540-31782 कांग्रेस 6828-38214 Ap 1303-11753 कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 6483 से आगे 8 व राउंड बीजेपी 3540-31782 कांग्रेस 6828-38214 Ap 1303-11753 कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह 6483 से आगे

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण, सामान्य प्रेक्षक श्री विजय भारती एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण, सामान्य प्रेक्षक श्री विजय भारती एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा विधानसभा उप निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 3 अगस्त को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना से एक दिन पूर्व सामान्य प्रेक्षक श्री विजय भारती एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना कक्षों की तैयारियों, मतगणना टेबलों की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए। सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं तथा केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर एवं अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि मतगणना सोमवार, 3 अगस्त को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। सर्वप्रथम डाक मतपत्र (Postal Ballot) की गणना की जाएगी। इसके उपरांत प्रातः 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी। उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए कुल 21 काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें 20 काउंटर ईवीएम मतगणना तथा 1 काउंटर डाक मतपत्रों की गणना के लिए निर्धारित किया गया है। प्रत्येक मतगणना काउंटर पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मतगणना कार्य संपादित करेंगे। जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना के प्रत्येक चरण में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।
    2
    मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण, सामान्य प्रेक्षक श्री विजय भारती एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण, सामान्य प्रेक्षक श्री विजय भारती एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने व्यवस्थाओं का लिया जायजा
विधानसभा उप निर्वाचन-2026 के अंतर्गत 3 अगस्त को होने वाली मतगणना की सभी तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं। मतगणना से एक दिन पूर्व सामान्य प्रेक्षक श्री विजय भारती एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं कलेक्टर श्री स्वप्निल वानखड़े ने पॉलीटेक्निक कॉलेज स्थित मतगणना केंद्र पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं का विस्तृत निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतगणना कक्षों की तैयारियों, मतगणना टेबलों की व्यवस्था, प्रवेश एवं निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, सुरक्षा व्यवस्था, मीडिया सेंटर, पेयजल, विद्युत, स्वच्छता तथा अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं का अवलोकन किया। अधिकारियों ने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि मतगणना प्रक्रिया निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप पूर्ण पारदर्शिता, निष्पक्षता एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराई जाए।
सामान्य प्रेक्षक एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने मतगणना स्थल पर सुरक्षा व्यवस्था का भी जायजा लिया। उन्होंने पुलिस अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि मतगणना केंद्र पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम सुनिश्चित किए जाएं तथा केवल अधिकृत व्यक्तियों को ही प्रवेश दिया जाए। साथ ही मीडिया प्रतिनिधियों के लिए बनाए गए मीडिया सेंटर एवं अन्य सुविधाओं का भी निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिला निर्वाचन अधिकारी श्री स्वप्निल वानखड़े ने बताया कि मतगणना सोमवार, 3 अगस्त को प्रातः 8 बजे से प्रारंभ होगी। सर्वप्रथम डाक मतपत्र (Postal Ballot) की गणना की जाएगी। इसके उपरांत प्रातः 8:30 बजे से ईवीएम के मतों की गणना प्रारंभ होगी।
उन्होंने बताया कि मतगणना के लिए कुल 21 काउंटर बनाए गए हैं, जिनमें 20 काउंटर ईवीएम मतगणना तथा 1 काउंटर डाक मतपत्रों की गणना के लिए निर्धारित किया गया है। प्रत्येक मतगणना काउंटर पर तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है, जो निर्वाचन आयोग के निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार मतगणना कार्य संपादित करेंगे।
जिला निर्वाचन अधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि मतगणना के प्रत्येक चरण में निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों का अक्षरशः पालन सुनिश्चित किया जाए तथा पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी, निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाए।
    user_Patrkar Rajesh Vyas News hour
    Patrkar Rajesh Vyas News hour
    इंदरगढ़, दतिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • कोंच,सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, 'बोल बम' के जयकारों से गूंजा कोंच जालौन के कोंच में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिवभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। सोमवार सुबह से ही नगर और आसपास के क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब 8 बजे तक मंदिर परिसर "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों से गूंज उठे। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प, धतूरा, आक, भांग, फल और नैवेद्य अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की। भोर होते ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। चंदकुआं स्थित प्राचीन भूतेश्वर मंदिर में महिलाओं की विशेष भीड़ देखने को मिली, जहां सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला लगातार चलता रहा। वहीं नगर के बाहरी क्षेत्र स्थित झलेश्वर और पठेश्वर महादेव मंदिरों में भी बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया। दीर्घायु के प्रतीक भगवान मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना में लीन नजर आए। भक्तों ने बेलपत्र, पुष्प, आक और धतूरा अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा नई बस्ती स्थित सिद्धेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, नायक का मठ, गुप्तेश्वर, बक्सेश्वर, पीपलेश्वर और यादवेश्वर महादेव मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इन मंदिरों में महिलाओं की संख्या विशेष रूप से अधिक रही। श्रावण के प्रथम सोमवार के अवसर पर कई शिवालयों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन भी किया गया। मंदिरों में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष से सुख, शांति, समृद्धि और निरोगी जीवन की प्रार्थना की। पूरे नगर में शिवभक्ति का उत्साह देखने को मिला और हर ओर धार्मिक आस्था का माहौल बना रहा। सावन के पहले सोमवार ने कोंच को पूरी तरह शिवमय बना दिया।
    1
    कोंच,सावन के पहले सोमवार पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, 'बोल बम' के जयकारों से गूंजा कोंच
जालौन के कोंच में श्रावण मास के प्रथम सोमवार को शिवभक्ति का अद्भुत उत्साह देखने को मिला। सोमवार सुबह से ही नगर और आसपास के क्षेत्र के प्रमुख शिवालयों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। सुबह करीब 8 बजे तक मंदिर परिसर "बोल बम", "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयकारों से गूंज उठे। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक कर बेलपत्र, पुष्प, धतूरा, आक, भांग, फल और नैवेद्य अर्पित कर सुख-समृद्धि एवं परिवार की खुशहाली की कामना की।
भोर होते ही शिव मंदिरों में जलाभिषेक के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। चंदकुआं स्थित प्राचीन भूतेश्वर मंदिर में महिलाओं की विशेष भीड़ देखने को मिली, जहां सुबह से ही पूजा-अर्चना का सिलसिला लगातार चलता रहा। वहीं नगर के बाहरी क्षेत्र स्थित झलेश्वर और पठेश्वर महादेव मंदिरों में भी बड़ी संख्या में शिवभक्त पहुंचे और विधि-विधान से भगवान भोलेनाथ का अभिषेक किया।
दीर्घायु के प्रतीक भगवान मारकंडेश्वर महादेव मंदिर में भी श्रद्धालु पूरे श्रद्धाभाव के साथ पूजा-अर्चना में लीन नजर आए। भक्तों ने बेलपत्र, पुष्प, आक और धतूरा अर्पित कर भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। इसके अलावा नई बस्ती स्थित सिद्धेश्वर मंदिर, महाकालेश्वर मंदिर, नायक का मठ, गुप्तेश्वर, बक्सेश्वर, पीपलेश्वर और यादवेश्वर महादेव मंदिरों में भी दिनभर श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। इन मंदिरों में महिलाओं की संख्या विशेष रूप से अधिक रही।
श्रावण के प्रथम सोमवार के अवसर पर कई शिवालयों में रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप और विशेष पूजा-अर्चना का आयोजन भी किया गया। मंदिरों में भक्तिमय वातावरण के बीच श्रद्धालुओं ने भगवान आशुतोष से सुख, शांति, समृद्धि और निरोगी जीवन की प्रार्थना की। पूरे नगर में शिवभक्ति का उत्साह देखने को मिला और हर ओर धार्मिक आस्था का माहौल बना रहा। सावन के पहले सोमवार ने कोंच को पूरी तरह शिवमय बना दिया।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    40 min ago
  • 21 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते पेट्रोल डालकर स्वयं को लगाई आग - मौत भांडेर नगर के अकबरपुर मोहल्ला में रहने वाले 21 वर्षीय मनीष ने स्वयं को अज्ञात कारणों के चलते पेट्रोल डालकर आग लगा ली जानकारी अनुसार घटना 31 या 1 अगस्त के आसपास शाम की बताई जा रही है, वही जानकारी अनुसार 21 वर्ष के मनीष कुछ दिन पहले ही कहीं से शादी कर बहू लेकर घर आया था और बहू को ससुराल में छोड़कर घर आकर स्वयं को पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है हालांकि परिजनों को जैसे ही पता चला तुरंत घायल अवस्था में मनीष वर्मा को भांडेर अस्पताल ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रैफर किया गया वही 3 अगस्त दोपहर के समय अस्पताल में मनीष की मौत होना बताई गई जिससे परिवार एवं मोहल्ले में शोक की लहर छा गई वही सारा मामला पारिवारिक ग्रह कलेश का कारण लग रहा, वहीं थाना प्रभारी कोमल परिहार का कहना है कि ऐसा कोई मामला अभी तक संज्ञान में नहीं आया है अगर थाने में कोई संज्ञान में ऐसा मामला आता है तो जांच कर कार्रवाई अवश्य करेंगे।।
    1
    21 वर्षीय युवक ने अज्ञात कारणों के चलते पेट्रोल डालकर स्वयं को लगाई आग - मौत
भांडेर नगर के अकबरपुर मोहल्ला में रहने वाले 21 वर्षीय मनीष ने स्वयं को अज्ञात कारणों के चलते पेट्रोल डालकर आग लगा ली जानकारी अनुसार घटना 31 या 1 अगस्त के आसपास शाम की बताई जा रही है, वही जानकारी अनुसार 21 वर्ष के मनीष कुछ दिन पहले ही कहीं से शादी कर बहू लेकर घर आया था और बहू को ससुराल में छोड़कर घर आकर स्वयं को पेट्रोल डालकर आग लगाने का मामला सामने आया है हालांकि परिजनों को जैसे ही पता चला तुरंत घायल अवस्था में मनीष वर्मा को भांडेर अस्पताल ले जाया गया जहां से जिला अस्पताल रैफर किया गया वही 3 अगस्त दोपहर के समय अस्पताल में मनीष की मौत होना बताई गई जिससे परिवार एवं मोहल्ले में शोक की लहर छा गई वही सारा मामला पारिवारिक ग्रह कलेश का कारण लग रहा,
वहीं थाना प्रभारी कोमल परिहार का कहना है कि ऐसा कोई मामला अभी तक संज्ञान में नहीं आया है अगर थाने में कोई संज्ञान में ऐसा मामला आता है तो जांच कर कार्रवाई अवश्य करेंगे।।
    user_पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    पत्रकार जितेंद्र सिंह कौरव
    Voice of people भांडेर, दतिया, मध्य प्रदेश•
    52 min ago
  • 326 दिन की शराब दुकान का टेंडर पूरा होने के बाद भी नहीं मिला आवंटन। भिंड में आबकारी विभाग सवालों के घरे में। अब ठेकेदार ने मांगी 5 लाख की धरोहर राशि वापस। भिंड में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शराब दुकान के टेंडर में सबसे ऊंची बोली लगाने वाले आवेदक को करीब तीन महीने बाद भी दुकान का आवंटन आदेश जारी नहीं किया गया। इससे नाराज आवेदक ने अब जिला आबकारी अधिकारी को आवेदन देकर 5 लाख रुपये की धरोहर राशि ब्याज सहित वापस करने और नई निविदा में शामिल नहीं करने की मांग की है। आवेदक का कहना है कि विभागीय देरी के कारण उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है,साथ ही शासन को करोड़ो रुपये के राजस्व की चपत लगी है। मामला भिंड जिले की लश्कर रोड क्रमांक-1 स्थित देशी शराब दुकान का है। आवेदक कुलदीप सिंह के अनुसार, आबकारी विभाग ने 7 मई 2026 को 326 दिनों की अवधि के लिए शराब दुकान की निविदा प्रक्रिया आयोजित की थी। उन्होंने इसमें भाग लिया और उनकी बोली सबसे अधिक होने के कारण नियमानुसार दुकान का आवंटन उन्हें मिलना चाहिए था। आवेदन में आरोप लगाया गया है कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद आज तक विभाग द्वारा स्वीकृति और आवंटन आदेश जारी नहीं किया गया। विभागीय विलंब के कारण दुकान संचालन की अवधि लगातार कम होती जा रही है, जिससे व्यवसायिक रूप से भारी नुकसान होने की आशंका है। आवेदक का कहना है कि उसने निविदा की सभी शर्तों का पालन किया और 5 लाख रुपये की ईएमडी (सिक्क्युरिटी डिपॉजिट)भी जमा की थी। आवेदक ने जिला आबकारी अधिकारी से मांग की है कि यदि विभाग समय पर दुकान का आवंटन नहीं कर सकता, तो उसका नाम इस निविदा प्रक्रिया से अलग किया जाए और जमा की गई 5 लाख रुपये की धरोहर राशि ब्याज सहित उसके बैंक खाते में तत्काल वापस की जाए। आवेदन के साथ निविदा रसीद, ईएमडी भुगतान का प्रमाण और कैंसिल चेक भी संलग्न किया गया है।साथ ही पीड़ित ठेकेदार ने हाईकोर्ट की भी शरण ली है। अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इस आवेदन पर क्या फैसला लेता है। यदि आवेदक के आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला विभागीय कार्यप्रणाली और टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।
    1
    326 दिन की शराब दुकान का टेंडर पूरा होने के बाद भी नहीं मिला आवंटन।
भिंड में आबकारी विभाग सवालों के घरे में।
अब ठेकेदार ने मांगी 5 लाख की धरोहर राशि वापस।
भिंड में आबकारी विभाग की कार्यप्रणाली एक बार फिर सवालों के घेरे में है। शराब दुकान के टेंडर में सबसे ऊंची बोली लगाने वाले आवेदक को करीब तीन महीने बाद भी दुकान का आवंटन आदेश जारी नहीं किया गया। इससे नाराज आवेदक ने अब जिला आबकारी अधिकारी को आवेदन देकर 5 लाख रुपये की धरोहर राशि ब्याज सहित वापस करने और नई निविदा में शामिल नहीं करने की मांग की है। आवेदक का कहना है कि विभागीय देरी के कारण उसे आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है,साथ ही शासन को करोड़ो रुपये के राजस्व की चपत लगी है।
मामला भिंड जिले की लश्कर रोड क्रमांक-1 स्थित देशी शराब दुकान का है। आवेदक कुलदीप सिंह के अनुसार, आबकारी विभाग ने 7 मई 2026 को 326 दिनों की अवधि के लिए शराब दुकान की निविदा प्रक्रिया आयोजित की थी। उन्होंने इसमें भाग लिया और उनकी बोली सबसे अधिक होने के कारण नियमानुसार दुकान का आवंटन उन्हें मिलना चाहिए था।
आवेदन में आरोप लगाया गया है कि निविदा प्रक्रिया पूरी होने के बावजूद आज तक विभाग द्वारा स्वीकृति और आवंटन आदेश जारी नहीं किया गया। विभागीय विलंब के कारण दुकान संचालन की अवधि लगातार कम होती जा रही है, जिससे व्यवसायिक रूप से भारी नुकसान होने की आशंका है। आवेदक का कहना है कि उसने निविदा की सभी शर्तों का पालन किया और 5 लाख रुपये की ईएमडी (सिक्क्युरिटी डिपॉजिट)भी जमा की थी।
आवेदक ने जिला आबकारी अधिकारी से मांग की है कि यदि विभाग समय पर दुकान का आवंटन नहीं कर सकता, तो उसका नाम इस निविदा प्रक्रिया से अलग किया जाए और जमा की गई 5 लाख रुपये की धरोहर राशि ब्याज सहित उसके बैंक खाते में तत्काल वापस की जाए। आवेदन के साथ निविदा रसीद, ईएमडी भुगतान का प्रमाण और कैंसिल चेक भी संलग्न किया गया है।साथ ही पीड़ित ठेकेदार ने हाईकोर्ट की भी शरण ली है।
अब देखना होगा कि आबकारी विभाग इस आवेदन पर क्या फैसला लेता है। यदि आवेदक के आरोप सही साबित होते हैं, तो यह मामला विभागीय कार्यप्रणाली और टेंडर प्रक्रिया की पारदर्शिता पर गंभीर सवाल खड़े कर सकता है।
    user_कृष्ण कांत शर्मा
    कृष्ण कांत शर्मा
    Media company भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    2 hrs ago
  • श्रावण के पहले सोमवार शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयघोष से गूंजे मंदिर भिंड। श्रावण मास के पहले सोमवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बेलपत्र,धतूरा,भांग,पुष्प और फल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंजते रहे। शहर के वंनखाडेश्वर महादेव मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर और कुंडेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप और विशेष आरती का आयोजन किया गया। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था। श्रावण के पहले सोमवार पर महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और देश-प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिरों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक और पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
    1
    श्रावण के पहले सोमवार शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, जयघोष से गूंजे मंदिर
भिंड। श्रावण मास के पहले सोमवार को शहर के प्रमुख शिवालयों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। भक्तों ने भगवान शिव का जलाभिषेक, दुग्धाभिषेक एवं बेलपत्र,धतूरा,भांग,पुष्प और फल अर्पित कर सुख-समृद्धि की कामना की। मंदिर परिसर दिनभर "हर-हर महादेव" और "बम-बम भोले" के जयघोष से गूंजते रहे।
शहर के वंनखाडेश्वर महादेव मंदिर, कालेश्वर महादेव मंदिर और कुंडेश्वर महादेव मंदिर में दर्शन के लिए लंबी कतारें लगी रहीं। सुबह ब्रह्म मुहूर्त से ही श्रद्धालु पूजा-अर्चना के लिए पहुंचने लगे। कई स्थानों पर रुद्राभिषेक, महामृत्युंजय मंत्र जाप और विशेष आरती का आयोजन किया गया। मंदिरों को आकर्षक फूलों और रंग-बिरंगी रोशनी से सजाया गया था।
श्रावण के पहले सोमवार पर महिलाओं, युवाओं और बच्चों सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ के दर्शन कर परिवार की सुख-समृद्धि और देश-प्रदेश की खुशहाली की प्रार्थना की। मंदिरों में व्यवस्था बनाए रखने के लिए स्वयंसेवक और पुलिसकर्मी भी तैनात रहे।
    user_Praveen parihar
    Praveen parihar
    भिंड, भिंड, मध्य प्रदेश•
    6 hrs ago
  • दतिया में उपचुनाव की गणना अंतिम छोर में 10913 से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह आगे 10 व राउंड बीजेपी 3957 कांग्रेस 5351 Asp 1104 10913 से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह आगे
    1
    दतिया में उपचुनाव की गणना अंतिम छोर में 10913 से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह आगे
10 व राउंड
बीजेपी 3957
कांग्रेस 5351
Asp 1104
10913 से कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह आगे
    user_राम बाबू
    राम बाबू
    Abundant Life church सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • कोंच में पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क बनी मुसीबत, मरम्मत न होने से लोगों में आक्रोश, सभासद ने एसडीएम से की शिकायत जालौन के कोंच नगर में नमामि गंगे अमृत योजना 2.0 के तहत सिंहवाहिनी माता मंदिर से मरई माता मंदिर तक पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई किए जाने के बाद भी अब तक पाइपलाइन नहीं डाली गई है। सड़क को लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में छोड़ दिए जाने से स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुदी हुई सड़क के कारण आवागमन बाधित हो गया है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अधूरा कार्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद कोंच के सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने रविवार दोपहर 12 बजे एसडीएम अभिनव कुमार से शिकायत कर समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश देकर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए तथा सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराया जाए। सभासद ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आम जनता की परेशानियां और बढ़ेंगी। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर अधूरे कार्य को पूरा कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। वही एसडीएम कोंच अभिनव कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा, संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा तथा इसके बाद सड़क की मरम्मत भी कराई जाएगी, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
    1
    कोंच में पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क बनी मुसीबत, मरम्मत न होने से लोगों में आक्रोश, सभासद ने एसडीएम से की शिकायत
जालौन के कोंच नगर में नमामि गंगे अमृत योजना 2.0 के तहत सिंहवाहिनी माता मंदिर से मरई माता मंदिर तक पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई किए जाने के बाद भी अब तक पाइपलाइन नहीं डाली गई है। सड़क को लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में छोड़ दिए जाने से स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुदी हुई सड़क के कारण आवागमन बाधित हो गया है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।
क्षेत्रवासियों का कहना है कि अधूरा कार्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद कोंच के सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने रविवार दोपहर 12 बजे एसडीएम अभिनव कुमार से शिकायत कर समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश देकर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए तथा सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराया जाए।
सभासद ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आम जनता की परेशानियां और बढ़ेंगी। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर अधूरे कार्य को पूरा कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके।
वही एसडीएम कोंच अभिनव कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा, संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा तथा इसके बाद सड़क की मरम्मत भी कराई जाएगी, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
    user_Vivek Dwivedi public news
    Vivek Dwivedi public news
    पत्रकार Konch, Jalaun•
    42 min ago
  • दतिया दामोदर यादव पहुंचे मत गिरना स्थल पर किया जीत का दवा
    1
    दतिया दामोदर यादव पहुंचे मत गिरना स्थल पर किया जीत का दवा
    user_हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    हरिशंकर जयंत पत्रकार सेवड़ा
    Librarian सेंवढ़ा, दतिया, मध्य प्रदेश•
    3 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.