कोंच में पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क बनी मुसीबत, मरम्मत न होने से लोगों में आक्रोश, सभासद ने एसडीएम से की शिकायत जालौन के कोंच नगर में नमामि गंगे अमृत योजना 2.0 के तहत सिंहवाहिनी माता मंदिर से मरई माता मंदिर तक पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई किए जाने के बाद भी अब तक पाइपलाइन नहीं डाली गई है। सड़क को लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में छोड़ दिए जाने से स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुदी हुई सड़क के कारण आवागमन बाधित हो गया है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अधूरा कार्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद कोंच के सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने रविवार दोपहर 12 बजे एसडीएम अभिनव कुमार से शिकायत कर समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश देकर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए तथा सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराया जाए। सभासद ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आम जनता की परेशानियां और बढ़ेंगी। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर अधूरे कार्य को पूरा कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। वही एसडीएम कोंच अभिनव कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा, संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा तथा इसके बाद सड़क की मरम्मत भी कराई जाएगी, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
कोंच में पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क बनी मुसीबत, मरम्मत न होने से लोगों में आक्रोश, सभासद ने एसडीएम से की शिकायत जालौन के कोंच नगर में नमामि गंगे अमृत योजना 2.0 के तहत सिंहवाहिनी माता मंदिर से मरई माता मंदिर तक पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई किए जाने के बाद भी अब तक पाइपलाइन नहीं डाली गई है। सड़क को लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में छोड़ दिए जाने से स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुदी हुई सड़क के कारण आवागमन बाधित हो गया है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अधूरा कार्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद कोंच के सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने रविवार दोपहर 12 बजे एसडीएम अभिनव कुमार से शिकायत कर समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश देकर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए तथा सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराया जाए। सभासद ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आम जनता की परेशानियां और बढ़ेंगी। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर अधूरे कार्य को पूरा कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। वही एसडीएम कोंच अभिनव कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा, संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा तथा इसके बाद सड़क की मरम्मत भी कराई जाएगी, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।
- जालौन में विधुत विभाग द्वारा जारी किए गए फ़रमान के विरोध में प्रदर्शन और ज्ञापन आज उरई में पूर्व सैनिक वेलफेयर एसोसिएशन के आवाहन पर जिले के पूर्व सैनिकों ने विद्युत विभाग के प्रति आक्रोश जताया तथा मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन आज जिलाधिकारी महोदय को सोपा। पूर्व सैनिकों का नेतृत्व कर रहे एसोसिएशन के प्रदेश संयोजक कैप्टन अखिलेश नगायच ने बताया कि जिले में डेढ़ सौ से अधिक पूर्व सैनिक दक्षिणांचल विद्युत वितरण विभाग में उत्तर प्रदेश पूर्व सैनिक निगम के द्वारा अपनी सेवाएं दे रहे हैं। विद्युत विभाग ने बिना कोई लिखित आदेश के 55 वर्ष उम्र पार कर चुके सैनिकों को सेवा से निकाल दिया है जबकि भारत सरकार के सैनिक पुनर्वास निदेशालय की गाइडलाइंस के अनुसार इस तरह से सेवा दे रहे पूर्व सैनिकों की आयु सीमा 65 वर्ष तक है जिसकी पुष्टि श्रम एवं रोजगार मंत्रालय ने अपने पत्र में की है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार ने अभी तक इस तरह का नियम किसी विभाग के लिए नहीं बनाया है फिर भी अगर यह आदेश विद्युत विभाग ने निकाला है तो यह विद्युत विभाग के सभी कर्मचारियों पर लागू होना चाहिए । पूर्व सैनिको पर किए जा रहे भेदभाव पर सभी ने एक आवाज में विरोध जताया। इस मौके पर कैप्टन अखिलेश नगायच के साथ, वरिष्ठ उपाध्यक्ष सूबेदार उदय पाल सिंह, संगठन सचिव एवं प्रवक्ता नायब सूबेदार दिनेश कुमार निगम, हवलदार राम अवतार सिंह सेगर, हवलदार सुनील कुमार प्रजापति सहित तकरीबन 200 पूर्व सैनिक उपस्थित रहे।1
- पाइप लाइन बिछाने में फसल नुकसान का सही मुआवजा न मिलने पर किसानों ने डीएम से की शिकायत उरई। गेल इंडिया लिमिटेड द्वारा पाइप लाइन बिछाने के दौरान फसलों के हुए नुकसान का उचित और सही मुआवजा न मिलने से नाराज दर्जनों किसानों ने जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र सौंपकर न्याय की गुहार लगाई है। किसानों ने आरोप लगाया है कि सर्वेक्षण में दर्ज फसल के स्थान पर दूसरी फसल का कम मुआवजा दिया गया है। माधौगढ़ तहसील व जालौन क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुरा और छिुरिया सलेमपुर निवासी किसानों ने जिलाधिकारी को सौंपे शिकायती पत्र में बताया कि गेल इंडिया लि. (शाखा दिबियापुर) द्वारा उनकी जमीनों (गाटा सं. 1415, 1402, 1404 और मौजा गुलाबपुरा के गाटा सं. 218 व 1618) से होकर नई पाइप लाइन बिछाई जा रही है। किसानों के अनुसार, कंपनी के अधिकारियों ने सर्वे के दौरान ऑनलाइन फोटो खींची थी, जिसमें उनके खेतों में तरोई और लौकी की फसल दर्ज की गई थी। इसके बावजूद गेल इंडिया द्वारा उन्हें तरोई व लौकी की जगह किसी अन्य साधारण फसल की दर से मुआवजा दे दिया गया है, जो कि सरासर गलत है। पीड़ित किसानों ने जिलाधिकारी से मांग की है कि गेल इंडिया लि. शाखा दिबियापुर को निर्देशित कर सर्वे रिपोर्ट में दर्ज असल फसल (तरोई व लौकी) के आधार पर उचित मुआवजा दिलाया जाए। शिकायत करने वालों में शामिल रहे। प्रार्थना पत्र सौंपने वालों में मुख्य रूप से हिम्मतराम कुशवाहा (गुलाबपुरा), सन्तोष कुमार (कुतलूपुर), रामशंकर, संजय सिंह (छिरिया), शेषनारायण, दिनेश कुमार (बदनपुरा सरावन), अर्जुन सिंह, शेर बहादुर सिंह (छिरिया सलेमपुर), मलखान सिंह सहित कई अन्य पीड़ित किसान शामिल रहे।1
- रामगंज में लाखों की सनसनीखेज चोरी, बेटे की शादी के लिए रखे जेवर व ढाई लाख नकद पार घर के सभी लोग सोते रहे, चोर चाबियों से अलमारी-बक्से खोल ले गए नकदी व जेवर; रेजगारी तक नहीं छोड़ी कालपी (जालौन)। नगर के मोहल्ला रामगंज में रविवार देर रात एक सनसनीखेज चोरी की वारदात से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। चोरों ने एक मकान को निशाना बनाते हुए करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, बेटे की शादी के लिए बनवाकर रखे गए लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात तथा एक मोबाइल फोन पर हाथ साफ कर दिया। वारदात की सूचना मिलते ही कोतवाली पुलिस और क्षेत्राधिकारी मौके पर पहुंचे तथा घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से तहरीर नहीं दी गई थी। मोहल्ला रामगंज निवासी सरमान सिंह पुत्र स्वर्गीय निरंजन सिंह, जो मूल रूप से ग्राम बैरई के निवासी हैं, वर्तमान में कालपी स्थित अपने आवास में परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात लगभग 11:15 बजे तक वह जाग रहे थे, जिसके बाद परिवार के सभी सदस्य सो गए। रात करीब 12:55 बजे उनकी पत्नी ममता देवी की आंख खुली तो उन्होंने घर के दरवाजे खुले देखे। इस पर उन्होंने सरमान सिंह को जगाया, जिसके बाद घर में चोरी होने का पता चला। गृहस्वामी के अनुसार घटना के समय उनका पुत्र अनुराग सिंह और भांजा मुनेश सिंह छत पर बने कमरे में सो रहे थे, जबकि पुत्री मानसी देवी नीचे एक कमरे में सो रही थी। सरमान सिंह अपनी पत्नी के साथ बरामदे में सो रहे थे। उनकी आशंका है कि चोर घर की बाउंड्री फांदकर अंदर दाखिल हुए और वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित ने बताया कि चोरों ने घर के दो कमरों को पूरी तरह खंगाल दिया। अलमारी और बक्सों को चाबियों से खोलकर उनमें रखी ढाई लाख रुपये की नकदी तथा लगभग 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के जेवरात चोरी कर लिए। ये जेवर बेटे की आगामी शादी के लिए बनवाकर सुरक्षित रखे गए थे। इसके अलावा पुत्री का मोबाइल फोन भी चोरी कर लिया गया। इतना ही नहीं, चोर डिब्बों में रखी रेजगारी तक समेट ले गए। गृहस्वामी के अनुसार घर में रखा लगभग पूरा नकद चोरी हो गया, केवल खिड़की में रखे 300 रुपये ही बचे। सरमान सिंह ने बताया कि वह कालपी स्थित एक देसी शराब ठेके की कैंटीन का संचालन करते हैं। घटना की सूचना रात में ही कोतवाली पुलिस को दी गई। सूचना पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी पुलिस बल के साथ तथा क्षेत्राधिकारी राजेश कमल मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण कर आवश्यक जानकारी जुटाई। गृहस्वामी ने बताया कि वह शीघ्र ही कोतवाली में लिखित तहरीर देंगे, जिसके आधार पर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई करेगी। घटना के बाद मोहल्ले के लोगों में दहशत का माहौल है और पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।4
- Jalaun News : School का नल महीनों से खराब, बच्चे सड़क पर धो रहे बर्तन!! Kashipura School....वीडियो वायरल! जालौन: प्राथमिक विद्यालय काशीपुरा में महीनों से खराब पड़ा नल, बच्चे स्कूल से बाहर जाकर धो रहे बर्तन जालौन। जालौन ब्लॉक के प्राथमिक विद्यालय काशीपुरा में पेयजल व्यवस्था बदहाल होने का मामला सामने आया है। आरोप है कि विद्यालय का नल कई महीनों से खराब पड़ा है, जिसके कारण मिड-डे मील के बाद बच्चों को बर्तन धोने के लिए स्कूल परिसर से बाहर जाना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि विद्यालय के बाहर सड़क भी है, जिससे बच्चों की सुरक्षा को लेकर चिंता बनी रहती है। यदि इस दौरान कोई दुर्घटना होती है तो उसकी जिम्मेदारी किसकी होगी, यह सवाल उठ रहा है। ग्रामीणों ने शिक्षा विभाग और संबंधित अधिकारियों से विद्यालय के खराब नल को शीघ्र ठीक कराने तथा बच्चों के लिए सुरक्षित पेयजल और बर्तन धोने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है। यदि यह स्थिति वास्तव में लंबे समय से बनी हुई है, तो संबंधित विभाग द्वारा मौके पर जांच कर आवश्यक कार्रवाई किए जाने की आवश्यकता है।1
- कोंच में पाइपलाइन के लिए खोदी गई सड़क बनी मुसीबत, मरम्मत न होने से लोगों में आक्रोश, सभासद ने एसडीएम से की शिकायत जालौन के कोंच नगर में नमामि गंगे अमृत योजना 2.0 के तहत सिंहवाहिनी माता मंदिर से मरई माता मंदिर तक पेयजल पाइपलाइन बिछाने के लिए सड़क की खुदाई किए जाने के बाद भी अब तक पाइपलाइन नहीं डाली गई है। सड़क को लंबे समय से क्षतिग्रस्त अवस्था में छोड़ दिए जाने से स्थानीय नागरिकों और राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। खुदी हुई सड़क के कारण आवागमन बाधित हो गया है और हर समय दुर्घटना की आशंका बनी रहती है। क्षेत्रवासियों का कहना है कि अधूरा कार्य लोगों के लिए परेशानी का कारण बन गया है, लेकिन संबंधित विभाग इस ओर कोई ध्यान नहीं दे रहा है। इस संबंध में नगर पालिका परिषद कोंच के सभासद महेंद्र सिंह कुशवाहा ने रविवार दोपहर 12 बजे एसडीएम अभिनव कुमार से शिकायत कर समस्या से अवगत कराया है। उन्होंने मांग की है कि संबंधित विभाग को तत्काल निर्देश देकर पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाए तथा सड़क की मरम्मत कराकर आवागमन सुचारु कराया जाए। सभासद ने कहा कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो आम जनता की परेशानियां और बढ़ेंगी। स्थानीय लोगों ने भी प्रशासन से शीघ्र हस्तक्षेप कर अधूरे कार्य को पूरा कराने की मांग की है, ताकि लोगों को राहत मिल सके और संभावित दुर्घटनाओं से बचाव हो सके। वही एसडीएम कोंच अभिनव कुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा, संबंधित विभाग को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं। पाइपलाइन बिछाने का कार्य शीघ्र पूरा कराया जाएगा तथा इसके बाद सड़क की मरम्मत भी कराई जाएगी, ताकि आम नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े। प्रशासन ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि समस्या का जल्द समाधान कराया जाएगा।1
- बेटे की शादी के लिए रखे जेवर व ढाई लाख की नकदी चोरी - रामगंज में घर के सभी लोग सोते रहे, चोर अलमारी-बक्से खंगालकर ले गए लाखों का माल कालपी। नगर के मोहल्ला रामगंज में रविवार रात चोरों ने एक मकान में धावा बोलकर लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य घर में सो रहे थे। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मोहल्ला निवासी सरमान सिंह ने बताया कि रात करीब 11:15 बजे तक परिवार के लोग जाग रहे थे। देर रात पत्नी की नींद खुली तो घर के दरवाजे खुले मिले। इसके बाद कमरों की जांच करने पर चोरी का पता चला। आशंका है कि चोर बाउंड्री फांदकर घर में दाखिल हुए और चाबियों से अलमारी व बक्से खोलकर वारदात को अंजाम दिया। पीड़ित के अनुसार चोर करीब ढाई लाख रुपये की नकदी, बेटे की शादी के लिए बनवाए गए 10 से 12 लाख रुपये मूल्य के सोने-चांदी के जेवरात, एक मोबाइल फोन और घर में रखी रेजगारी तक ले गए। घर में केवल 300 रुपये ही बचे। सूचना पर कोतवाल अजय ब्रह्म तिवारी और क्षेत्राधिकारी राजेश कमल ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। समाचार लिखे जाने तक पीड़ित की ओर से लिखित तहरीर नहीं दी गई थी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।1