Shuru
Apke Nagar Ki App…
*बेटी के शादी के लिए रखे गहने और नगदी चोरी, फरेंदा में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर दी चोरी की वारदात, जांच में जुटी पुलिस* *संवाददाता. कृष्ण मोहन गुप्ता* *महराजगंज* फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम निरनामपूर्वी (टोला लेदवा) में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक ऐसे घर को निशाना बनाया जहां कुछ ही दिनों बाद बेटी की शादी थी। लेकिन इन चोरों ने परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल दी। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों का कहना है कि हम दवा खाकर सोए थे इसी बीच चोरों ने चोरी का अंजाम दिया। जिसमें चार अंगूठी, एक गले का सीकड़, दो मंगलसूत्र, चार कान की वाली, दो झुमकी,दो नाक का नथिया, तीन पायल, एक पौजेब और ₹40000 नगद चोरी हुआ है।
Sheetla Prasad
*बेटी के शादी के लिए रखे गहने और नगदी चोरी, फरेंदा में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर दी चोरी की वारदात, जांच में जुटी पुलिस* *संवाददाता. कृष्ण मोहन गुप्ता* *महराजगंज* फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम निरनामपूर्वी (टोला लेदवा) में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक ऐसे घर को निशाना बनाया जहां कुछ ही दिनों बाद बेटी की शादी थी। लेकिन इन चोरों ने परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल दी। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों का कहना है कि हम दवा खाकर सोए थे इसी बीच चोरों ने चोरी का अंजाम दिया। जिसमें चार अंगूठी, एक गले का सीकड़, दो मंगलसूत्र, चार कान की वाली, दो झुमकी,दो नाक का नथिया, तीन पायल, एक पौजेब और ₹40000 नगद चोरी हुआ है।
More news from Pratapgarh and nearby areas
- *सीतापुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: कार-बैटरी चोरी गैंग का भंडाफोड़, 4 शातिर गिरफ्तार* सीतापुर में पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है, जहां कार और बैटरी चोरी करने वाले अंतरजनपदीय गैंग का पर्दाफाश करते हुए 4 शातिर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की एक कार, दर्जनों बैटरियां, नगदी और अवैध असलहा भी बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली नगर पुलिस और क्राइम ब्रांच की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए कनवा खेड़ा सर्विस लेन के पास से चारों आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार अभियुक्तों में मुस्तकीम, शहजाद, फैजल अब्बास और मोहम्मद शबी उर्फ हैदर शामिल हैं, जो अलग-अलग जनपदों के रहने वाले हैं और लंबे समय से चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। पुलिस पूछताछ में खुलासा हुआ कि यह गिरोह सुनसान जगहों पर खड़ी गाड़ियों और ई-रिक्शा की रेकी कर उनकी बैटरियां चोरी करता था। चोरी की बैटरियों को तोड़कर उनका रांगा निकालकर बेच देते थे और गाड़ियों पर फर्जी नंबर प्लेट लगाकर वारदात को अंजाम देते थे। पुलिस ने आरोपियों के पास से एक एस्टीम कार, 12 बैटरियां, बैटरी का बुरादा, 20 हजार रुपये नगद, तमंचा और कारतूस समेत चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार बरामद किए हैं। गिरफ्तारी के आधार पर संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपियों को न्यायालय भेजा जा रहा है। पुलिस के अनुसार, गिरोह के सदस्यों का आपराधिक इतिहास भी काफी लंबा है और कई जिलों में इनके खिलाफ दर्जनों मुकदमे दर्ज हैं। 👉 ब्रेकिंग: सीतापुर पुलिस का बड़ा खुलासा, बैटरी चोरी करने वाला शातिर गैंग चढ़ा1
- Post by अपना प्रतापगढ़ न्यूज1
- Post by Sunil gaotam1
- Post by नीरज पांडेय पत्रकार प्रतापगढ़1
- डीएम एवं एसपी ने थाना देल्हूपुर का निरीक्षण कर साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर करने का दिया निर्देश --------------------- दिनांक 28 मार्च 2026 प्रतापगढ़। थाना देल्हूपुर में आयोजित थाना समाधान दिवस में जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर ने जनसमस्याएं सुनीं। थाना परिसर में आयोजित समाधान दिवस में शिकायकर्ता पहुंचे और भूमि विवाद, अवैध कब्जा सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं से संबंधित प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किए। जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत को ध्यानपूर्वक सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि प्राप्त सभी शिकायतों को गंभीरता से लिया जाए और उनके निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरती जाए। उन्होंने कहा कि राजस्व-पुलिस विभाग की संयुक्त टीम मौके पर जाकर स्थलीय निरीक्षण करे और समय-सीमा और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करे। उन्होंने अधिकारियों को यह भी निर्देशित किया कि शिकायतकर्ता-विपक्षी पक्ष दोनों को बुलाकर पारदर्शी तरीके से प्रकरण का समाधान कराया जाए, जिससे भविष्य में विवाद की पुनरावृत्ति न हो। डीएम ने कहा कि शासन की प्राथमिकता है कि आमजन को न्याय पाने के लिए अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। थाना समाधान दिवस के उपरांत जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने थाना देल्हूपुर कार्यालय व परिसर का संयुक्त निरीक्षण भी किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने जनसुनवाई रजिस्टर सहित अन्य महत्वपूर्ण अभिलेखों का अवलोकन करते हुये सम्बन्धित को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान डीएम ने थाना परिसर के सामने खड़ी जब्त/निष्प्रयोज्य वाहनों को अन्य स्थान पर सुव्यवस्थित ढंग से रखने के निर्देश दिए, ताकि आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। इसके साथ ही परिसर की साफ-सफाई व्यवस्था को और बेहतर बनाने तथा नियमित रूप से जनसुनवाई सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए। इस अवसर पर सीओ रानीगंज विनय प्रभाकर साहनी उपस्थित रहे। -------------------- जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित2
- Post by Krishnaabhan singh1
- Post by अरुण कुमार दुबे ब्यूरो चीफ1
- *बेटी के शादी के लिए रखे गहने और नगदी चोरी, फरेंदा में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर दी चोरी की वारदात, जांच में जुटी पुलिस* *संवाददाता. कृष्ण मोहन गुप्ता* *महराजगंज* फरेंदा थाना क्षेत्र के ग्राम निरनामपूर्वी (टोला लेदवा) में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने एक ऐसे घर को निशाना बनाया जहां कुछ ही दिनों बाद बेटी की शादी थी। लेकिन इन चोरों ने परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल दी। परिवार वालों का रो-रो कर बुरा हाल है। परिवार वालों का कहना है कि हम दवा खाकर सोए थे इसी बीच चोरों ने चोरी का अंजाम दिया। जिसमें चार अंगूठी, एक गले का सीकड़, दो मंगलसूत्र, चार कान की वाली, दो झुमकी,दो नाक का नथिया, तीन पायल, एक पौजेब और ₹40000 नगद चोरी हुआ है।1