logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

महराजगंज: गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर, नालियों का गंदा पानी बना मुसीबत | Vishanpur Gabdaua News महराजगंज के घुघली विकासखंड की शहीद ग्रामसभा विशनपुर गबडुआ में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीण परेशान हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। ग्रामीणों ने विशेष सफाई अभियान चलाने और नालियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है।

1 hr ago
user_Aapan Maharajganj
Aapan Maharajganj
Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
1 hr ago

महराजगंज: गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर, नालियों का गंदा पानी बना मुसीबत | Vishanpur Gabdaua News महराजगंज के घुघली विकासखंड की शहीद ग्रामसभा विशनपुर गबडुआ में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीण परेशान हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। ग्रामीणों ने विशेष सफाई अभियान चलाने और नालियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • महराजगंज: गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर, नालियों का गंदा पानी बना मुसीबत | Vishanpur Gabdaua News महराजगंज के घुघली विकासखंड की शहीद ग्रामसभा विशनपुर गबडुआ में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीण परेशान हैं। जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। ग्रामीणों ने विशेष सफाई अभियान चलाने और नालियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है।
    1
    महराजगंज: गांव में जगह-जगह कूड़े के ढेर, नालियों का गंदा पानी बना मुसीबत | Vishanpur Gabdaua News
महराजगंज के घुघली विकासखंड की शहीद ग्रामसभा विशनपुर गबडुआ में सफाई व्यवस्था बदहाल होने से ग्रामीण परेशान हैं। 
जगह-जगह कूड़े के ढेर और नालियों की सफाई नहीं होने से गंदा पानी सड़कों पर बह रहा है। 
ग्रामीणों ने विशेष सफाई अभियान चलाने और नालियों की तत्काल सफाई कराने की मांग की है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    1 hr ago
  • नौतनवा के निजी अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों का हंगामा इंजेक्शन के बाद हालत बिगड़ने का आरोप, अस्पताल ने बताया मरीज की हालत गंभीर थी नौतनवा। खनुआ तिराहा के पास तहसील रोड स्थित अनन्या अस्पताल में मंगलवार रात इलाज के दौरान 36 वर्षीय विनोद की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और रात करीब 10 से 11:30 बजे तक सड़क जाम कर दी। मृतक के पिता ओमप्रकाश का आरोप है कि सांस फूलने पर विनोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इंजेक्शन लगाने के बाद उसके नाक और मुंह से खून आने लगा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की। वहीं, अस्पताल के डॉ. अमित चौधरी ने लापरवाही के आरोप से अलग पक्ष रखते हुए कहा कि विनोद की हालत पहले से ही नाजुक थी। जांच के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर किया गया था। हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    1
    नौतनवा के निजी अस्पताल में युवक की मौत, परिजनों का हंगामा
इंजेक्शन के बाद हालत बिगड़ने का आरोप, अस्पताल ने बताया मरीज की हालत गंभीर थी
नौतनवा। खनुआ तिराहा के पास तहसील रोड स्थित अनन्या अस्पताल में मंगलवार रात इलाज के दौरान 36 वर्षीय विनोद की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया और रात करीब 10 से 11:30 बजे तक सड़क जाम कर दी।
मृतक के पिता ओमप्रकाश का आरोप है कि सांस फूलने पर विनोद को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इंजेक्शन लगाने के बाद उसके नाक और मुंह से खून आने लगा और कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई। परिजनों ने मामले में कार्रवाई की मांग की।
वहीं, अस्पताल के डॉ. अमित चौधरी ने लापरवाही के आरोप से अलग पक्ष रखते हुए कहा कि विनोद की हालत पहले से ही नाजुक थी। जांच के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे रेफर किया गया था।
हंगामे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिजनों को कार्रवाई का आश्वासन देकर शांत कराया। थानाध्यक्ष अभिषेक सिंह ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
    user_VIJAY CHAURASIYA
    VIJAY CHAURASIYA
    News Anchor नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    20 hrs ago
  • महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में जमकर मारपीट, सड़क पर मचा हड़कंप! 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में जमकर मारपीट, सड़क पर मचा हड़कंप! महराजगंज में एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पत्नी दहेज उत्पीड़न की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी, इसी दौरान पति भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। पति-पत्नी के बीच सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। फिलहाल विवाद की पूरी वजह और दोनों पक्षों की शिकायत के संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #महराजगंज #BreakingNews #MaharajganjNews #SPOffice #पति_पत्नी_विवाद #दहेज_उत्पीड़न #मारपीट #ViralVideo #UPNews #PublicMaharajganjNews
    1
    महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़
एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में जमकर मारपीट, सड़क पर मचा हड़कंप!
🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़
एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में जमकर मारपीट, सड़क पर मचा हड़कंप!
महराजगंज में एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पत्नी दहेज उत्पीड़न की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी, इसी दौरान पति भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई।
पति-पत्नी के बीच सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है।
फिलहाल विवाद की पूरी वजह और दोनों पक्षों की शिकायत के संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
#महराजगंज #BreakingNews #MaharajganjNews #SPOffice #पति_पत्नी_विवाद #दहेज_उत्पीड़न #मारपीट #ViralVideo #UPNews #PublicMaharajganjNews
    user_PUBLIC MAHARAJGANJ
    PUBLIC MAHARAJGANJ
    महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में रौनक, झूले और लड्डू गोपाल के वस्त्रों की बढ़ी मांग पनियरा/ महराजगंज।* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पनियरा विकासखंड के पनियरा, गनेशपुर, मौलागंज समेत अन्य बाजारों में दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर लड्डू गोपाल के झूले, आकर्षक वस्त्र, मुकुट और साज-सज्जा के सामानों की बिक्री तेज हो गई है। लोग उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं। कल जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
    1
    जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में रौनक, झूले और लड्डू गोपाल के वस्त्रों की बढ़ी मांग
पनियरा/ महराजगंज।* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पनियरा विकासखंड के पनियरा, गनेशपुर, मौलागंज समेत अन्य बाजारों में दुकानें सज गई हैं।
दुकानों पर लड्डू गोपाल के झूले, आकर्षक वस्त्र, मुकुट और साज-सज्जा के सामानों की बिक्री तेज हो गई है। लोग उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं। कल जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।
    user_Kartikey pandey
    Kartikey pandey
    Advertising agency महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • vidhayak ne CM Yogi ke AI video pr akhilesh yadav pr bola hamala
    1
    vidhayak ne CM Yogi ke AI video pr akhilesh yadav pr bola hamala
    user_Umesh Kumar
    Umesh Kumar
    नौगढ़, सिद्धार्थ नगर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • अतिक्रमण के विरुद्ध वन विभाग का चला अभियान महराजगंज: जिलें के निचलौल में सड़क किनारे फैले अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने अभियान चलाया।सड़क की पटरी पर दुकानें लगाकर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध वन विभाग की टीम द्वारा खाली कराया गया है। वन विभाग के रेंजर अजीत कुमार का कहना है कि अतिक्रमणकारियों को पिछले करीब दों महीने से लगातार जगह खाली करने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद आज वन विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। रेंजर के मुताबिक कट्टा चौराहे से लेकर पूरे निचलौल क्षेत्र में जहां-जहां सड़क किनारे अतिक्रमण किया गया है, वहां कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की इस कार्रवाई से सड़क किनारे दुकान लगाकर कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, अतिक्रमण हटने से राहगीरों को भी सड़क पर आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। #Maharajganj #police #निचलौल #वन #विभाग #रेंजर #संयुक्त #टीम
    1
    अतिक्रमण के विरुद्ध वन विभाग का चला अभियान


महराजगंज: जिलें के निचलौल में सड़क किनारे फैले अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने अभियान चलाया।सड़क की पटरी पर दुकानें लगाकर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध वन विभाग की टीम द्वारा खाली कराया गया है।



वन विभाग के रेंजर अजीत कुमार का कहना है कि अतिक्रमणकारियों को पिछले करीब दों महीने से लगातार जगह खाली करने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया।



इसके बाद आज वन विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी।


 रेंजर के मुताबिक कट्टा चौराहे से लेकर पूरे निचलौल क्षेत्र में जहां-जहां सड़क किनारे अतिक्रमण किया गया है, वहां कार्रवाई की जा रही है।


वन विभाग की इस कार्रवाई से सड़क किनारे दुकान लगाकर कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, अतिक्रमण हटने से राहगीरों को भी सड़क पर आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है।


#Maharajganj 
#police 
#निचलौल
#वन
#विभाग 
#रेंजर
#संयुक्त 
#टीम
    user_R K SINGH Y
    R K SINGH Y
    News Anchor फरेन्दा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    10 hrs ago
  • 🚨 महाराजगंज से बड़ी खबर रिजर्व पुलिस लाइन महाराजगंज में बुधवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जहां 🚨 महाराजगंज से बड़ी खबर रिजर्व पुलिस लाइन महाराजगंज में बुधवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जहां क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के अनुशासन और शारीरिक दक्षता की परीक्षा ली। परेड के दौरान जवानों ने ड्रिल का अभ्यास किया, जबकि सीओ ने वर्दी, टर्नआउट और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करना बेहद जरूरी है। ऐसी ही महाराजगंज की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए।
    1
    🚨 महाराजगंज से बड़ी खबर

रिजर्व पुलिस लाइन महाराजगंज में बुधवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जहां
🚨 महाराजगंज से बड़ी खबर
रिजर्व पुलिस लाइन महाराजगंज में बुधवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जहां क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के अनुशासन और शारीरिक दक्षता की परीक्षा ली।
परेड के दौरान जवानों ने ड्रिल का अभ्यास किया, जबकि सीओ ने वर्दी, टर्नआउट और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करना बेहद जरूरी है।
ऐसी ही महाराजगंज की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए।
    user_Chandan Kumar
    Chandan Kumar
    Local Politician महाराजगंज, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • महराजगंज में नहर पुल की टूटी रेलिंग बनी हादसे का खतरा | ग्रामीणों ने प्रशासन से की मरम्मत की मांग महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के सवरेजी गांव जाने वाले नहर पुल की टूटी रेलिंग से हादसे का खतरा बढ़ गया है। ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं हुई। लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
    1
    महराजगंज में नहर पुल की टूटी रेलिंग बनी हादसे का खतरा | ग्रामीणों ने प्रशासन से की मरम्मत की मांग
महराजगंज के सदर कोतवाली क्षेत्र के सवरेजी गांव जाने वाले नहर पुल की टूटी रेलिंग से हादसे का खतरा बढ़ गया है। 
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार सूचना देने के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं हुई। 
लोगों ने प्रशासन से जल्द कार्रवाई की मांग की है।
    user_Aapan Maharajganj
    Aapan Maharajganj
    Newspaper publisher नौतनवा, महाराजगंज, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.