महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में जमकर मारपीट, सड़क पर मचा हड़कंप! 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में जमकर मारपीट, सड़क पर मचा हड़कंप! महराजगंज में एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पत्नी दहेज उत्पीड़न की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी, इसी दौरान पति भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। पति-पत्नी के बीच सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। फिलहाल विवाद की पूरी वजह और दोनों पक्षों की शिकायत के संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #महराजगंज #BreakingNews #MaharajganjNews #SPOffice #पति_पत्नी_विवाद #दहेज_उत्पीड़न #मारपीट #ViralVideo #UPNews #PublicMaharajganjNews
महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में जमकर मारपीट, सड़क पर मचा हड़कंप! 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में जमकर मारपीट, सड़क पर मचा हड़कंप! महराजगंज में एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पत्नी दहेज उत्पीड़न की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी, इसी दौरान पति भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। पति-पत्नी के बीच सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। फिलहाल विवाद की पूरी वजह और दोनों पक्षों की शिकायत के संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #महराजगंज #BreakingNews #MaharajganjNews #SPOffice #पति_पत्नी_विवाद #दहेज_उत्पीड़न #मारपीट #ViralVideo #UPNews #PublicMaharajganjNews
- महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में जमकर मारपीट, सड़क पर मचा हड़कंप! 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में जमकर मारपीट, सड़क पर मचा हड़कंप! महराजगंज में एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पत्नी दहेज उत्पीड़न की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी, इसी दौरान पति भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। पति-पत्नी के बीच सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। फिलहाल विवाद की पूरी वजह और दोनों पक्षों की शिकायत के संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #महराजगंज #BreakingNews #MaharajganjNews #SPOffice #पति_पत्नी_विवाद #दहेज_उत्पीड़न #मारपीट #ViralVideo #UPNews #PublicMaharajganjNews1
- जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में रौनक, झूले और लड्डू गोपाल के वस्त्रों की बढ़ी मांग पनियरा/ महराजगंज।* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पनियरा विकासखंड के पनियरा, गनेशपुर, मौलागंज समेत अन्य बाजारों में दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर लड्डू गोपाल के झूले, आकर्षक वस्त्र, मुकुट और साज-सज्जा के सामानों की बिक्री तेज हो गई है। लोग उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं। कल जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।1
- 🚨 महाराजगंज से बड़ी खबर रिजर्व पुलिस लाइन महाराजगंज में बुधवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जहां 🚨 महाराजगंज से बड़ी खबर रिजर्व पुलिस लाइन महाराजगंज में बुधवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जहां क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के अनुशासन और शारीरिक दक्षता की परीक्षा ली। परेड के दौरान जवानों ने ड्रिल का अभ्यास किया, जबकि सीओ ने वर्दी, टर्नआउट और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करना बेहद जरूरी है। ऐसी ही महाराजगंज की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए।1
- पुलिस लाइन में परेड का निरीक्षण, जवानों को अनुशासन का पाठ महराजगंज। रिजर्व पुलिस लाइन में बुधवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। क्षेत्राधिकारी निचलौल रविन्द्र सिंह ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। परेड के दौरान जवानों ने ड्रिल का अभ्यास किया। सीओ ने उनकी शारीरिक दक्षता और अनुशासन का भी जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान वर्दी, टर्नआउट और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दिया गया। क्षेत्राधिकारी ने पुलिसकर्मियों को निर्धारित वर्दी में साफ-सुथरे एवं अनुशासित ढंग से ड्यूटी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए अनुशासन और कर्तव्य के प्रति सजगता बेहद जरूरी है। सीओ ने जवानों को अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ करने के लिए प्रेरित किया। परेड का उद्देश्य पुलिसकर्मियों में शारीरिक दक्षता, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति सजगता बनाए रखना रहा।1
- महराजगंज: निचलौल में अतिक्रमण पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, सड़क किनारे दुकानें हटाईं | Breaking News महराजगंज: निचलौल में अतिक्रमण पर वन विभाग का बड़ा एक्शन, सड़क किनारे दुकानें हटाईं | Breaking News1
- अतिक्रमण के विरुद्ध वन विभाग का चला अभियान महराजगंज: जिलें के निचलौल में सड़क किनारे फैले अतिक्रमण के खिलाफ वन विभाग ने अभियान चलाया।सड़क की पटरी पर दुकानें लगाकर अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध वन विभाग की टीम द्वारा खाली कराया गया है। वन विभाग के रेंजर अजीत कुमार का कहना है कि अतिक्रमणकारियों को पिछले करीब दों महीने से लगातार जगह खाली करने के लिए कहा जा रहा था, लेकिन इसके बावजूद लोगों ने अतिक्रमण नहीं हटाया। इसके बाद आज वन विभाग की पूरी टीम मौके पर पहुंची और अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू कर दी। रेंजर के मुताबिक कट्टा चौराहे से लेकर पूरे निचलौल क्षेत्र में जहां-जहां सड़क किनारे अतिक्रमण किया गया है, वहां कार्रवाई की जा रही है। वन विभाग की इस कार्रवाई से सड़क किनारे दुकान लगाकर कारोबार करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। वहीं, अतिक्रमण हटने से राहगीरों को भी सड़क पर आवागमन में राहत मिलने की उम्मीद है। #Maharajganj #police #निचलौल #वन #विभाग #रेंजर #संयुक्त #टीम1
- आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में सात हजार रुपये तक बढ़ोतरी रामकोला, कुशीनगर। नगर पंचायत रामकोला के मीटिंग हॉल में बुधवार को आउटसोर्स कर्मचारियों ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम की वेबसाइट के लोकार्पण कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने निगम के लोगो का अनावरण किया और कुछ आउटसोर्स कर्मचारियों को चेक वितरित किए। बताया गया कि उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम के गठन के साथ प्रदेश के करीब 3.5 लाख आउटसोर्स कर्मचारियों के मानदेय में सात हजार रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। पहले 13 हजार रुपये तक मानदेय पाने वाले कर्मचारियों को अब 20 हजार रुपये तक मानदेय मिलेगा। इसके साथ ही आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए 50 लाख रुपये तक का बीमा कवर, आकस्मिक चिकित्सा के लिए पांच लाख रुपये तक तथा एयर एंबुलेंस के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान किए जाने की जानकारी दी गई। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रत्येक आउटसोर्स कर्मचारी को उसकी मेहनत के अनुरूप मानदेय मिलना चाहिए। पहले कागजों में अधिक वेतन दर्शाकर कर्मचारियों को कम भुगतान किए जाने की शिकायतें आती थीं। अब ऐसी व्यवस्था को समाप्त कर पारदर्शी तरीके से भुगतान सुनिश्चित किया गया है। इस दौरान अधिशासी अधिकारी संजय तिवारी, नगर अध्यक्ष सुनीता चौधरी, हरेराम शर्मा, सभासद रामेश्वर गोविंद राव, सभासद दिलीप बैश, सभासद मैनुद्दीन, सभासद प्रतिनिधि विनोद खरवार सहित नगर पंचायत के कर्मचारी और बड़ी संख्या में आउटसोर्स कर्मचारी मौजूद रहे।1
- जंगल बड़हरा के टोला खुथवा में रोस्टर के तहत चली सफाई जाम नालियां हुईं साफ महराजगंज विकासखंड पनियरा के ग्राम सभा जंगल बरहरा के टोला खुथवा में गुरुवार सुबह को रोस्टर के तहत सफाई कर्मियों की टीम ने सफाई अभियान चलाया।टीम ने गांव की जाम नालियों से मिट्टी निकालकर उन्हें साफ किया। बरसात के मौसम में नालियां जाम होने से ग्रामीणों को दिक्कत हो रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी को दी थी। बीडीओ के आदेश पर रोस्टर लगाकर सफाई कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि नियमित सफाई से जलजमाव की समस्या खत्म होगी और गांव में स्वच्छता बनी रहेगी1