Shuru
Apke Nagar Ki App…
vidhayak ne CM Yogi ke AI video pr akhilesh yadav pr bola hamala
Umesh Kumar
vidhayak ne CM Yogi ke AI video pr akhilesh yadav pr bola hamala
More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
- महराजगंज में मोबाइल चार्ज करते समय कोबरा ने युवक को डसा, हालत नाजुक | Snake Bite News महराजगंज के बजाही गांव में मोबाइल चार्ज करते समय दिनेश को घर में छिपे कोबरा सांप ने डस लिया। परिजन उसे तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों की निगरानी में इलाज जारी है। बारिश के मौसम में घर में सामान रखते और मोबाइल चार्जर लगाते समय विशेष सावधानी बरतें। सांप के काटने पर झाड़-फूंक के बजाय तुरंत अस्पताल पहुंचें।1
- मेलानखुर्द, भेलाखर्ग कला, भगौसा व बेलवा ठकुराई में हुई सोशल आडिट की बैठक वित्तीय वर्ष 2025 -26 में हुए कार्यों का हुआ सत्यापन मेंहदावल, संतकबीरनगर जनपद के बेलहरकला ब्लॉक में सोशल ऑडिट टीम की कार्यवाही शासन के निर्देशन में किया जा रहा है। जहां पर गांव में मनरेगा से हुए विकास कार्यो की जमीनी हकीकत परखने के साथ ही ग्रामीणों संग बैठक कर टीम द्वारा जानकारी ली जा रही है। बुधवार को बेलहरकला ब्लॉक के ग्राम पंचायत मेलान खुर्द, भेलाखर्ग कला, भगौसा व बेलवा ठकुराई में सोशल आडिट टीम द्वारा मनरेगा योजना से हुए विकास कार्यों का सत्यापन खुली बैठक द्वारा किया गया। टीम द्वारा स्थलीय निरीक्षण कर विकास कार्यो का ग्रामीणों संग बैठक कर सत्यापन भी किया गया। आपको बताते चलें कि बेलहरकला ब्लॉक के पंचायतों में सोशल ऑडिट टीम द्वारा सत्यापन कर बैठक किया जा रहा है। जहां पर ऑडिट के दौरान ग्राम पंचायतों में मनरेगा के तहत 2025-26 में कराए गए विकास कार्यों का स्थलीय व भौतिक सत्यापन टीम द्वारा किया गया। ग्राम पंचायत भेलाखर्ग कला में कोऑर्डिनेटर संग टीम व ग्राम प्रधान की उपस्थिती में ग्रामीण छांगुर, उर्मिला, राम उजागिर, किशोर, गुजराती, सोनमती, मिश्रीलाल आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान राजमती के द्वारा गांव में हुए विकास कार्यों पर सहमति जताई। इस दौरान प्रधान प्रतिनिधि विजय शंकर गुप्ता, पंच0सहायक निशा आदि लोग उपस्थित रहे। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत मेलान खुर्द की बैठक में आये जवाहिर लाल, उमेश, अनूप कुमार, सुरेंद्र, संगीता देवी, लक्ष्मी, गुड़िया, अंजलि आदि ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के विकास कार्यो से सहमति जताई। इसी तरह से ग्राम पंचायत बेलवा ठकुराई एवं भगौसा में भी सोशल आडिट की बैठक ग्राम के पंचायत भवन पर सम्पन्न हुई। जहां पर ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान के कार्यो से सहमति जताई।3
- महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में जमकर मारपीट, सड़क पर मचा हड़कंप! 🚨 महराजगंज ब्रेकिंग न्यूज़ एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी में जमकर मारपीट, सड़क पर मचा हड़कंप! महराजगंज में एसपी कार्यालय के बाहर पति-पत्नी के बीच जमकर मारपीट का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि पत्नी दहेज उत्पीड़न की शिकायत लेकर एसपी कार्यालय पहुंची थी, इसी दौरान पति भी वहां पहुंच गया। दोनों के बीच कहासुनी के बाद विवाद इतना बढ़ गया कि सड़क पर ही मारपीट शुरू हो गई। पति-पत्नी के बीच सड़क पर हो रही मारपीट को देखकर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई और कुछ देर के लिए हड़कंप की स्थिति बन गई। घटना का वीडियो भी सामने आने की बात कही जा रही है। फिलहाल विवाद की पूरी वजह और दोनों पक्षों की शिकायत के संबंध में पुलिस जांच के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो सकेगी। #महराजगंज #BreakingNews #MaharajganjNews #SPOffice #पति_पत्नी_विवाद #दहेज_उत्पीड़न #मारपीट #ViralVideo #UPNews #PublicMaharajganjNews1
- जन्माष्टमी को लेकर बाजारों में रौनक, झूले और लड्डू गोपाल के वस्त्रों की बढ़ी मांग पनियरा/ महराजगंज।* श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ गई है। पनियरा विकासखंड के पनियरा, गनेशपुर, मौलागंज समेत अन्य बाजारों में दुकानें सज गई हैं। दुकानों पर लड्डू गोपाल के झूले, आकर्षक वस्त्र, मुकुट और साज-सज्जा के सामानों की बिक्री तेज हो गई है। लोग उत्साह के साथ खरीदारी कर रहे हैं। कल जन्माष्टमी का पर्व धूमधाम से मनाया जाएगा। इसे लेकर मंदिरों में तैयारियां पूरी हैं। वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस प्रशासन मुस्तैद है, ताकि पर्व शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हो सके।1
- 🚨 महाराजगंज से बड़ी खबर रिजर्व पुलिस लाइन महाराजगंज में बुधवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जहां 🚨 महाराजगंज से बड़ी खबर रिजर्व पुलिस लाइन महाराजगंज में बुधवार को साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया, जहां क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने परेड का निरीक्षण कर पुलिसकर्मियों के अनुशासन और शारीरिक दक्षता की परीक्षा ली। परेड के दौरान जवानों ने ड्रिल का अभ्यास किया, जबकि सीओ ने वर्दी, टर्नआउट और साफ-सफाई पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग की गरिमा बनाए रखने के लिए अनुशासन, सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ ड्यूटी करना बेहद जरूरी है। ऐसी ही महाराजगंज की हर बड़ी खबर के लिए जुड़े रहिए।1
- नौतनवा में निजी अस्पताल में 36 वर्षीय युवक की मौत, परिजनों ने लगाया लापरवाही का आरोप | सड़क जाम महराजगंज के नौतनवा में निजी अस्पताल में इलाज के दौरान 36 वर्षीय विनोद की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टरों पर उपचार में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल के बाहर हंगामा किया और सड़क जाम कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर मामला शांत कराया। मामले में फिलहाल परिजनों के आरोपों की जांच की जा रही है।1
- जंगल बड़हरा के टोला खुथवा में रोस्टर के तहत चली सफाई जाम नालियां हुईं साफ महराजगंज विकासखंड पनियरा के ग्राम सभा जंगल बरहरा के टोला खुथवा में गुरुवार सुबह को रोस्टर के तहत सफाई कर्मियों की टीम ने सफाई अभियान चलाया।टीम ने गांव की जाम नालियों से मिट्टी निकालकर उन्हें साफ किया। बरसात के मौसम में नालियां जाम होने से ग्रामीणों को दिक्कत हो रही थी। ग्रामीणों ने इसकी सूचना खंड विकास अधिकारी को दी थी। बीडीओ के आदेश पर रोस्टर लगाकर सफाई कार्य कराया जा रहा है। ग्रामीणों ने कहा कि नियमित सफाई से जलजमाव की समस्या खत्म होगी और गांव में स्वच्छता बनी रहेगी1
- संत कबीर नगर-नाबालिक महिला से दुष्कर्म के मामले में अपर पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार द्वारा दी गई बाइट।1
- ### ठूठीबारी में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत ### ठूठीबारी में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बुजुर्ग की मौत महराजगंज के ठूठीबारी कस्बे से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। निचलौल तहसील क्षेत्र के ठूठीबारी कस्बे में पेट्रोल पंप के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुजुर्ग की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान ठूठीबारी थाना क्षेत्र के भरवलिया गांव निवासी बुद्धिराम के रूप में हुई है। हादसे की सूचना मिलते ही परिजन मौके पर पहुंच गए और परिवार में कोहराम मच गया। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, बुद्धिराम सड़क के पास मौजूद थे, तभी एक अज्ञात वाहन ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के बाद चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया। सूचना पर पहुंची ठूठीबारी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। थानाध्यक्ष अमित सिंह के अनुसार, अज्ञात वाहन और उसके चालक की पहचान के लिए पुलिस जांच में जुटी हुई है। ऐसी ही स्थानीय और ताज़ा खबरों के लिए हमारे चैनल को फॉलो करें।1