ब्रैकिग कैलारस - *अतिवृष्टि से किसानों की फसल हुई बर्बाद*। नाही सर्वे हुआ और नाही मुआवजा मिला*। *किसान सभा करेगी आंदोलन*। =============== मुरैना/ सबलगढ़ - गत दिनों हुई अतिवृष्टि से किसानों के खेतों में भारी जल भराव हुआ है। जिसके चलते किसानों की तिली, बाजारा और अन्य खरीफ की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई है। सरकार और प्रशासन के स्तर पर किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं है। न सर्वे किया जा रहा है न मुआवजा देने की कार्यवाही। सबलगढ़ तहसील में पिपरघान राजा के तौर से लेकर नहर के किनारे और झुण्डपुरा के आसपास के इलाकों में सिंहपुर तक फसल पूरी तरह जल भराव से नष्ट हो गई है। इसी तरह कैलारस के आसपास निरारा, बीरम्पुर ,खुमान का पूरा,लीलैर का पूरा, रिझोंनी, डोंगरपुर सहित बड़ी संख्या में गांवों की फसल नष्ट हो गई है।किसान लगातार सर्वे और राहत की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी, गया राम सिंह धाकड़ ,जिला समिति सदस्य आदिराम आर्य जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास, नरेश गोस्वामी आदि ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति को देखा और प्रशासन को ज्ञापन देकर राहत देने की मांग की है। मध्य प्रदेश किसान सभा जिला समिति ने सरकार और प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर, मुआवजे की कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि कार्यवाही नहीं होने पर किसान आंदोलन करेंगे। जिसमें अनिश्चितकालीन आंदोलन भी होगा।
ब्रैकिग कैलारस - *अतिवृष्टि से किसानों की फसल हुई बर्बाद*। नाही सर्वे हुआ और नाही मुआवजा मिला*। *किसान सभा करेगी आंदोलन*। =============== मुरैना/ सबलगढ़ - गत दिनों हुई अतिवृष्टि से किसानों के खेतों में भारी जल भराव हुआ है। जिसके चलते किसानों की तिली, बाजारा और अन्य खरीफ की फसलें पूरी तरह बर्बाद हो गई है। सरकार और प्रशासन के स्तर पर किसी तरह की कोई सुनवाई नहीं है। न सर्वे किया जा रहा है न मुआवजा देने की कार्यवाही। सबलगढ़ तहसील में पिपरघान राजा के तौर से लेकर नहर के किनारे और झुण्डपुरा के आसपास के इलाकों में सिंहपुर तक फसल पूरी तरह जल भराव से नष्ट हो गई है। इसी तरह कैलारस के आसपास निरारा, बीरम्पुर ,खुमान का पूरा,लीलैर का पूरा, रिझोंनी, डोंगरपुर सहित बड़ी संख्या में गांवों की फसल नष्ट हो गई है।किसान लगातार सर्वे और राहत की मांग कर रहे हैं, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। मध्य प्रदेश किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष अशोक तिवारी, गया राम सिंह धाकड़ ,जिला समिति सदस्य आदिराम आर्य जिला उपाध्यक्ष ओमप्रकाश श्रीवास, नरेश गोस्वामी आदि ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा कर स्थिति को देखा और प्रशासन को ज्ञापन देकर राहत देने की मांग की है। मध्य प्रदेश किसान सभा जिला समिति ने सरकार और प्रशासन से तत्काल सर्वे कराकर, मुआवजे की कार्रवाई करने की मांग की है। साथ ही यह भी कहा है कि कार्यवाही नहीं होने पर किसान आंदोलन करेंगे। जिसमें अनिश्चितकालीन आंदोलन भी होगा।
- नए भारत की नई उड़ानभारतीय इंजीनियरों की प्रतिमामेहनत और नवाचार *नए भारत की नई उड़ान, भारतीय इंजीनियरों की प्रतिभा, मेहनत और नवाचार से गढ़े जा रहे विकास के नए कीर्तिमान!* 🇮🇳 तकनीक से तरक्की तक, इंफ्रास्ट्रक्चर से आत्मनिर्भरता तक… भारतीय इंजीनियर देश के विकास को दे रहे हैं नई गति और नई दिशा। #EngineersDay1
- अंचल का सबसे बड़ा ब्लड बैंक खून की कमी से जूझ रहा, ब्लडबैंक इंचार्ज ने की रक्तदान करने की अपील अंचल का सबसे बड़ा ब्लड बैंक खून की कमी से जूझ रहा, ब्लडबैंक इंचार्ज ने की रक्तदान करने की अपील1
- गलत इलाज से अधेड़ की मौत, झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश। मनियां (धौलपुर)। उपखण्ड क्षेत्र के झाड़े का पुरा गांव में एक निजी डॉक्टर द्वारा गलत इलाज किए जाने के कारण 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मनियां सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान रामवीर सिंह (55) पुत्र बंगालीराम जाति कुशवाह, निवासी झाड़े का पुरा के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र कमलसिंह तथा भाई बनवारीलाल और अशोक ने बताया कि शनिवार को रामवीर की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इस पर परिजन उन्हें इलाज के लिए पास के जासूपुरा गांव स्थित एक निजी क्लीनिक पर ले गए, जिसे लादूखेड़ा निवासी हरीश नामक व्यक्ति चलाता है। परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक पर डॉक्टर द्वारा दी गई गलत दवाइयों और इलाज के दौरान रामवीर की स्थिति अचानक और ज्यादा बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने निजी डॉक्टर पर घोर लापरवाही और अवैध रूप से इलाज करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। गलत इलाज से अधेड़ की मौत, झोलाछाप डॉक्टर के खिलाफ ग्रामीणों में भारी आक्रोश। मनियां (धौलपुर)। उपखण्ड क्षेत्र के झाड़े का पुरा गांव में एक निजी डॉक्टर द्वारा गलत इलाज किए जाने के कारण 55 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों और ग्रामीणों में भारी आक्रोश व्याप्त है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मनियां सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक की पहचान रामवीर सिंह (55) पुत्र बंगालीराम जाति कुशवाह, निवासी झाड़े का पुरा के रूप में हुई है। मृतक के पुत्र कमलसिंह तथा भाई बनवारीलाल और अशोक ने बताया कि शनिवार को रामवीर की अचानक तबीयत खराब हो गई थी। इस पर परिजन उन्हें इलाज के लिए पास के जासूपुरा गांव स्थित एक निजी क्लीनिक पर ले गए, जिसे लादूखेड़ा निवासी हरीश नामक व्यक्ति चलाता है। परिजनों का आरोप है कि क्लीनिक पर डॉक्टर द्वारा दी गई गलत दवाइयों और इलाज के दौरान रामवीर की स्थिति अचानक और ज्यादा बिगड़ गई। गंभीर हालत में परिजन उन्हें तत्काल जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी मिलते ही अस्पताल में ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई। आक्रोशित परिजनों और ग्रामीणों ने निजी डॉक्टर पर घोर लापरवाही और अवैध रूप से इलाज करने का आरोप लगाते हुए सख्त कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने परिजनों की रिपोर्ट के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।3
- अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा धौलपुर अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस एवं गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती का हुआ आयोजन धौलपुर: अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा धौलपुर के द्वारा गुर्जर कालौनी धौलपुर में अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस एवं चक्रवर्ती गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान की प्रतिमा पर माल्यार्पण व पुष्प चढ़ाकर अंतर्राष्ट्रीय गुर्जर दिवस एवं गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज महान की जयंती को बड़े ही धूमधाम से मनाया गया, जिसमें सर्वसमाज से बडी संख्या में लोग उपस्थित हुए। यहां संगठन के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष गंगाराम गुर्जर एवं जिलाध्यक्ष भारत गुर्जर ने कहा कि चक्रवर्ती गुर्जर प्रतिहार सम्राट मिहिर भोज का जन्म विक्रम संवत 873 (ईसवी 816) भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया वराह जयंती के दिन हुआ, इसी उपलक्ष्य में यह दिवस 18 स्टेट में बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है, जहां लोग घी का दीपक जलाकर अपने अपने घरों में खीर पूरी, पकवान बनाते हैं और जगह जगह भंडारे, सभायें, रैली आयोजन, ब्लड डोनेशन, फल वितरण आदि कार्यक्रमों का आयोजन किया जाता है ये महान प्रतापी चक्रवर्ती सम्राट के रूप में रहा, ये प्रभावशाली, मनमोहन, दानी, कला प्रेमी, धर्म रक्षक , राष्ट्रप्रेमी व राष्ट्र रक्षक रहे, इन्होंने सनातन धर्म ,आर्य धर्म तथा संस्कृति की रक्षा की यह भगवान विष्णु (वराह) के उपासक थे इसी कारण इनको आदिवराह की उपाधि धारण की। यहां गिरीश कुमार शर्मा ने कहा कि गुर्जर प्रतिहार वंश 650 ईसवी से 1027 ईसवी तक रहा गुर्जर प्रतिहारों ने सातवीं शताब्दी से दसवीं शताब्दी तक अरब आकरमण कारीयों को भारत में घुसने नहीं दिया, इनके इतिहास को हमारी युवा पीढ़ी और जन-जन तक पहुंचाना है, इनका इतिहास बहुत ही मजबूत और सशक्त रहा है, इनका स्वर्गवास विक्रम संवत 945 (ईसवी 888) को हुआ, इनके पिता का नाम रामभद्र और उनकी माता का नाम अप्पा देवी था, इन्होंने विभिन्न स्टेटों में मंदिर, बाबडी, किलों का निर्माण कराया जिसमें ग्वालियर में किला, तेली मंदिर, मुरैना में बटेश्वर मंदिर, पंचकुला भीमा देवी मंदिर दौसा राजस्थान हर्षत माता मंदिर आदि बहुत सारे स्थानों पर निर्माण कराया। गंगाराम गुर्जर, भारत गुर्जर, गिरीश कुमार शर्मा ,पवन पंडित, अनिल शर्मा, सौरभ जैन, नरेश गुर्जर, केशव, रामनरेश,गट्टी पहलवान, अभिशेख , सचिन, आदित्य शर्मा, भूरा पंडित, प्रिंस आदि लोग उपस्थित रहे।4
- ग्वालियर के डीडवाना ओली में मित्तल गोल्ड शॉप का हुआ शुभारंभ ग्वालियर के डीडवाना ओली में मित्तल गोल्ड शॉप का हुआ शुभारंभ1
- कांग्रेस के बागी एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने दर्ज की धमाकेदार जीत, वार्ड 19 से निर्दलीय लड़े थे चुनाव समर्थकों में जश्न का माहौल हिंडौन नगर निकाय चुनाव के सोमवार को आए नतीजों ने स्थानीय राजनीतिक समीकरणों को पूरी तरह हिलाकर रख दिया है। वार्ड संख्या 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनावी मैदान में उतरे कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिलाध्यक्ष एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान ने शानदार जीत दर्ज की है। उन्होंने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी को 274 वोटों के बड़े अंतर से शिकस्त दी। गौरतलब है कि नगर निकाय चुनाव के दौरान स्थानीय कांग्रेस विधायक अनिता जाटव ने अब्दुल मुगनी खान का टिकट काट दिया था। पार्टी के इस फैसले से असंतुष्ट उनके समर्थकों और वार्ड वासियों के कहने पर उन्होंने पार्टी से बगावत करते हुए वार्ड 19 से निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़ने का ऐलान किया था। जनता ने पार्टी के फैसले के विपरीत जाकर अब्दुल मुगनी खान के पक्ष में एकतरफा मतदान किया और उन्हें विजयी बनाया।जीत की खबर मिलते ही समर्थकों में भारी उत्साह देखा गया। समर्थकों ने आतिशबाजी कर और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर जीत का जश्न मनाया।मुगनी के भतीजे अब्दुल हादी खान उर्फ निक्की ने मंगलवार सुबह 10:00 बजे बताया कि वार्ड 19 की जनता का दिल से आभार है जिन्हौने फिर भरोसा जताया.उन्होंने कहा कि यह जीत वार्ड के प्रत्येक नागरिक के अटूट विश्वास और सहयोग की जीत है। इस शानदार जीत के बाद एडवोकेट अब्दुल मुगनी खान के निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।1
- ग्वालियर की भितरवार थाना पुलिस ने राज्य स्तरीय बाइक चोर गैंग गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की जयराज कुबेर, एडिशनल एसपी ग्वालियर देहात ने दी जानकारी ग्वालियर की भितरवार थाना पुलिस ने राज्य स्तरीय बाइक चोर गैंग गिरोह को पकड़ने में सफलता हासिल की जयराज कुबेर, एडिशनल एसपी ग्वालियर देहात ने दी जानकारी1
- सांप ने काटा तो हिम्मत नहीं हारी: उसी सांप को डिब्बे में बंद कर अस्पताल पहुंचा शख्स , बाइक के वाइजर में छिपा था सर्प हिण्डौन बाईपास पर उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक युवक को सांप ने डस लिया। हालांकि, युवक ने घबराने के बजाय गजब की हिम्मत दिखाई और जिस सांप ने उसे काटा, उसे पकड़कर एक डिब्बे में बंद किया और सीधे जिला अस्पताल पहुंच गया। अस्पताल में डिब्बे में बंद सांप को देखकर वहां मौजूद मरीज और स्वास्थ्यकर्मी भी हैरान रह गए।मंगलवार सुबह 9:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार, मूंडरी निवासी लक्ष्मीनारायण मीना हिण्डौन बाईपास स्थित एक दुकान पर काम करते हैं। काम के दौरान उनकी मोटरसाइकिल के वाइजर में एक जहरीला सांप आकर छिप गया।लक्ष्मीनारायण मीना घर जाने के लिए जब बाइक को स्टार्ट कर रहे थे तभी वाइजर में छिपे सर्प ने अचानक उन पर हमला कर डस लिया। सांप के काटने के बाद लक्ष्मीनारायण ने आपा नहीं खोया। डॉक्टरों को इलाज और सही एंटी-वेनम देने में आसानी रहे, इसलिए उन्होंने सूझबूझ दिखाते हुए सांप को सुरक्षित तरीके से पकड़कर एक डिब्बे में बंद कर लिया। इसके बाद वे तुरंत डिब्बे सहित जिला अस्पताल पहुंचे। अस्पताल में चिकित्सकों ने युवक को तुरंत भर्ती कर उपचार शुरू किया। समय पर अस्पताल पहुंचने और सांप की पहचान स्पष्ट होने से चिकित्सकों को इलाज में काफी मदद मिली। फिलहाल उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।1
- रुपवास: अवैध_शराब_बिक्री_से_परेशान नट बस्ती के लोगों ने SDM को सौंपा ज्ञापन, कार्रवाई की मांग,,, रूपवास कस्बे के सिरसोंदा मार्ग स्थित नट बस्ती में लंबे समय से हो रही अवैध शराब की बिक्री को बंद करवाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने मंगलवार को उपखण्ड अधिकारी दिनेश कुमार को ज्ञापन सौंपा। लोगों ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई कर इस अवैध कारोबार पर रोक लगाने की मांग की है। नट बस्ती के लोगों ने आरोप लगाया कि बस्ती में काफी समय से अवैध रूप से शराब बेची जा रही है। इससे क्षेत्र का माहौल खराब हो रहा है और सामाजिक वातावरण पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ रहा है। ज्ञापन में कहा गया कि नट बस्ती में खुलेआम शराब बिकने से युवाओं और अन्य लोगों में नशे की प्रवृत्ति बढ़ रही है। इसके चलते आए दिन विवाद और अन्य सामाजिक समस्याएं उत्पन्न हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि अवैध शराब बिक्री के कारण महिलाओं और परिवारों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में नियमित निगरानी और छापामार कार्रवाई करने की भी मांग की, ताकि अवैध गतिविधियों पर अंकुश लग सके और लोगों को सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण मिल सके। इस अवसर पर _मानसिंह, धीरज, शंकर, निम्बू, सोमेश, शिवा, लता_ सहित नट बस्ती के बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।1