Shuru
Apke Nagar Ki App…
यह जवाहरगढ़ है सबलगढ़ के पास
Rahul rajput
यह जवाहरगढ़ है सबलगढ़ के पास
More news from राजस्थान and nearby areas
- Post by Rahul rajput1
- दो आरोपी धनराज उर्फ राजू एवं दिलीप गिरफ्तार । 10 मोबाईल फोन, एक लेपटॉप, एक टेबलेट, 9 एटीएम कार्ड, 5 चार्जर जब्त । आरोपियों को सरहद खाटूबड़ी से किया दस्तयाब । आरोपीगण द्वारा एक एप्प के माध्यम से ऑनलाईन गेमिंग प्लेटफॉर्म एवं क्रिकेट मैच पर रूपयों का दांव लगवाकर आमजन को प्रलोभन देकर पैसा हड़पते हैं। नागौर/खाटू बड़ी,,रोशन मीना जिला पुलिस अधीक्षक जिला नागौर के द्वारा ऑनलाईन जुआ-सट्टे की रोकथाम हेतु दिये निर्देशों की पालना में आशाराम चौधरी अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नागौर एवं खेमाराम बिजारणियां वृत्ताधिकारी वृत्त जायल के निकटतम सुपरविजन में दिलीप सहल थानाधिकारी पुलिस थाना खाटूबड़ी द्वारा प्रभावी कार्यवाही करते हुए इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के माध्यम से विभिन्न लोगों को ओनलाईन गेम खिलाकर रुपयों की हार-जीत का दांव लगाने, क्रिकेट मैच के भाव देकर खाईवाली व लगाईवाली करने, सूचना एवं संचार माध्यमों का दुरुपयोग करके अनुचित लाभ व दूसरे व्यक्तियों को सदोष हानि पहुंचाने तथा छल / संगठित अपराध करने वाले दो आरोपियों धनराज उर्फ राजू एवं दिलीप को गिरफ्तार कर, उनके कब्जे से एक लेपटॉप, 10 मोबाईल फोन, 9 एटीएम कार्ड, 5 चार्जर आदि जब्त किया गया ।1
- Post by Durga kab bani repairing Rani Gate1
- अजमेर में दरगाह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जायरीनों को निशाना बनाने वाली शातिर मोबाइल गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर दरगाह सीओ लक्ष्मणराम के निर्देशन में थाना प्रभारी दिनेश कुमार जीवनानी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने दरगाह परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर तथा मुखबिर की सूचना आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। दरगाह बाजार में आरोपी मोबाइल फ़ोन का बटवारा कर रहे थे। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पचों आरोपीयो को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में शेख अजुबा, सुल्तान, जावेद, अली और मोहम्मद शाहिद शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है तथा अन्य साथियों की तलाश जारी है।1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर में आज अखिल भारतीय प्रगतिशील महिलाएं द्वारा एलपीजी गैस के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ आवाज उठाई गई। महिलाओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच घरेलू बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है और रसोई गैस के दाम आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं। इस दौरान महिलाओं ने सरकार से जल्द राहत देने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर दाम कम नहीं किए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।1
- अजमेर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा साइबर सेफ्टी अभियान के तहत रामगंज क्षेत्र के निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए विशेष क्लास दी गई, जिसमें इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और संदिग्ध कॉल या मैसेज से सतर्क रहें। साथ ही, डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में भी समझाया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को समय रहते जागरूक कर उन्हें ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना है।1
- यह जवाहरगढ़ है सबलगढ़ के पास1