दरगाह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जायरीनों को निशाना बनाने वाली शातिर मोबाइल गैंग का भंडाफोड़ किया अजमेर में दरगाह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जायरीनों को निशाना बनाने वाली शातिर मोबाइल गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर दरगाह सीओ लक्ष्मणराम के निर्देशन में थाना प्रभारी दिनेश कुमार जीवनानी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने दरगाह परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर तथा मुखबिर की सूचना आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। दरगाह बाजार में आरोपी मोबाइल फ़ोन का बटवारा कर रहे थे। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पचों आरोपीयो को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में शेख अजुबा, सुल्तान, जावेद, अली और मोहम्मद शाहिद शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है तथा अन्य साथियों की तलाश जारी है।

- Post by Shahid hussain1
- Post by Kailash Fulwari1
- अजमेर में आज अखिल भारतीय प्रगतिशील महिलाएं द्वारा एलपीजी गैस के लगातार बढ़ते दामों के खिलाफ आवाज उठाई गई। महिलाओं ने जिला कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और गैस सिलेंडर के दाम कम करने की मांग की। महिलाओं का कहना है कि बढ़ती महंगाई के बीच घरेलू बजट पूरी तरह से बिगड़ चुका है और रसोई गैस के दाम आम जनता के लिए बड़ी परेशानी बनते जा रहे हैं। इस दौरान महिलाओं ने सरकार से जल्द राहत देने की मांग की और चेतावनी दी कि अगर दाम कम नहीं किए गए तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। इस पूरे घटनाक्रम के दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रहीं और अपनी मांगों को लेकर प्रशासन के सामने जोरदार प्रदर्शन किया।1
- अजमेर में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा साइबर सेफ्टी अभियान के तहत रामगंज क्षेत्र के निजी स्कूलों में विद्यार्थियों को जागरूक किया गया। इस दौरान बच्चों को साइबर फ्रॉड से बचने के लिए विशेष क्लास दी गई, जिसमें इंटरनेट और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। अधिकारियों ने विद्यार्थियों को बताया कि किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी या निजी जानकारी किसी के साथ साझा न करें और संदिग्ध कॉल या मैसेज से सतर्क रहें। साथ ही, डिजिटल दुनिया में सुरक्षित रहने के लिए जरूरी सावधानियों के बारे में भी समझाया गया। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को समय रहते जागरूक कर उन्हें ऑनलाइन ठगी और साइबर अपराधों से सुरक्षित रखना है।1
- नसीराबाद नवोदय विद्यालय में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित1
- झूंठा / जैतारण। ग्राम पंचायत सेवरिया में 181 हेल्पलाइन के माध्यम से जॉब कार्ड जारी करने के प्रकरण में एसीओ जिला परिषद ब्यावर द्वारा उच्चाधिकारियों को कथित रूप से गलत व भ्रामक जानकारी देने का मामला गरमा गया है। इस सूचना के आधार पर उच्चाधिकारियों ने ग्राम विकास अधिकारी जितेन्द्र छाबा एवं कनिष्ठ सहायक रामदेव जाट को निलंबित करने के निर्देश दिए हैं, जिसका कर्मचारी संगठनों ने कड़ा विरोध किया है। इस कार्रवाई को अन्यायपूर्ण बताते हुए ग्राम विकास अधिकारी संघ और कनिष्ठ सहायक संघ उप शाखा जैतारण के सदस्यों में भारी रोष व्याप्त है। संगठन का आरोप है कि धरातल की सत्यता जाने बिना एकतरफा रिपोर्ट पेश की गई है। 14 तक का अल्टीमेटम, फिर होगा आंदोलन** मामले को लेकर जिला कलेक्टर ब्यावर को ज्ञापन सौंपकर 14 अप्रैल तक का समय दिया गया है। विजय प्रकाश शर्मा, जिलाध्यक्ष RVDO ब्यावर ने बताया कि यदि निर्धारित तिथि तक निलंबन वापस लेने या वार्ता के माध्यम से कोई सकारात्मक निर्णय नहीं लिया गया, तो जिला कार्यकारिणी के निर्देशानुसार 15 अप्रैल से आर-पार की लड़ाई शुरू की जाएगी। संघ ने सभी साथियों से इस संघर्ष में एकजुट होकर सहयोग करने की अपील की है।1
- ब्यावर में 726वें सेन जयंती महोत्सव की धूम! आज सेन समाज द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी सेन जयंती महोत्सव 2026 के कार्यक्रमों की घोषणा की गई। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव में भव्य शोभायात्रा, विशाल भजन संध्या और महाप्रसादी जैसे विशेष आयोजन होंगे। पूरी जानकारी और कार्यक्रम की रूपरेखा जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। मुख्य आकर्षण: 11 अप्रैल: ध्वजा रोहण 13 अप्रैल: विशाल भजन संध्या 14 अप्रैल: भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी2
- अजमेर में दरगाह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जायरीनों को निशाना बनाने वाली शातिर मोबाइल गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर दरगाह सीओ लक्ष्मणराम के निर्देशन में थाना प्रभारी दिनेश कुमार जीवनानी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने दरगाह परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर तथा मुखबिर की सूचना आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। दरगाह बाजार में आरोपी मोबाइल फ़ोन का बटवारा कर रहे थे। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पचों आरोपीयो को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में शेख अजुबा, सुल्तान, जावेद, अली और मोहम्मद शाहिद शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है तथा अन्य साथियों की तलाश जारी है।1