logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

पुलिस थाना कृष्णगंज ने अवैध हथियार पिस्टल के साथ एक आरोपी को किया गिफ्तार

3 hrs ago
user_Shahid hussain
Shahid hussain
Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
3 hrs ago

पुलिस थाना कृष्णगंज ने अवैध हथियार पिस्टल के साथ एक आरोपी को किया गिफ्तार

More news from राजस्थान and nearby areas
  • कृष्णगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियार पिस्टल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक आरोपी को किया गिरफ्तार, शोहेब कुरैशी को किया गिरफ्तार, एक नाबालिक को किया डिटेन,मामले में अनुसंधान जारी।।
    1
    कृष्णगंज थाना पुलिस ने अवैध हथियार पिस्टल के साथ एक आरोपी को किया गिरफ्तार, एक आरोपी को किया गिरफ्तार, शोहेब कुरैशी को किया गिरफ्तार, एक नाबालिक को किया डिटेन,मामले में अनुसंधान जारी।।
    user_Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Dinesh Ghelot नवभारत टाइम्स ऑन
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Shahid hussain
    1
    Post by Shahid hussain
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • नसीराबाद नवोदय विद्यालय में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित
    1
    नसीराबाद नवोदय विद्यालय में साइबर सुरक्षा पर जागरूकता व्याख्यान आयोजित
    user_Dilip sen
    Dilip sen
    नसीराबाद, अजमेर, राजस्थान•
    14 hrs ago
  • ब्यावर में 726वें सेन जयंती महोत्सव की धूम! ​आज सेन समाज द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी सेन जयंती महोत्सव 2026 के कार्यक्रमों की घोषणा की गई। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव में भव्य शोभायात्रा, विशाल भजन संध्या और महाप्रसादी जैसे विशेष आयोजन होंगे। ​पूरी जानकारी और कार्यक्रम की रूपरेखा जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें। ​मुख्य आकर्षण: ​11 अप्रैल: ध्वजा रोहण ​13 अप्रैल: विशाल भजन संध्या ​14 अप्रैल: भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी
    2
    ब्यावर में 726वें सेन जयंती महोत्सव की धूम!
​आज सेन समाज द्वारा आयोजित प्रेस वार्ता में आगामी सेन जयंती महोत्सव 2026 के कार्यक्रमों की घोषणा की गई। 11 अप्रैल से 14 अप्रैल तक चलने वाले इस महोत्सव में भव्य शोभायात्रा, विशाल भजन संध्या और महाप्रसादी जैसे विशेष आयोजन होंगे।
​पूरी जानकारी और कार्यक्रम की रूपरेखा जानने के लिए वीडियो को अंत तक देखें।
​मुख्य आकर्षण:
​11 अप्रैल: ध्वजा रोहण
​13 अप्रैल: विशाल भजन संध्या
​14 अप्रैल: भव्य शोभायात्रा एवं महाप्रसादी
    user_Vijay mehraniya
    Vijay mehraniya
    Media Consultant ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    12 hrs ago
  • Post by Sheetal prajapat
    1
    Post by Sheetal prajapat
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
  • रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी गूँजा 'णमोकार', जवाहर भवन सहित 20 केंद्रों पर 3000 से अधिक श्रद्धालुओं ने रचा इतिहास ब्यावर में जीतो (JITO) द्वारा आयोजित 'विश्व नवकार महामंत्र दिवस' का सफल समापन; विधायक शंकर सिंह रावत सहित गणमान्य लोग रहे मौजूद ब्यावर। 'जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन' (JITO) द्वारा आयोजित 'विश्व नवकार महामंत्र दिवस' ने ब्यावर में आध्यात्मिक इतिहास रच दिया। शहर के विनोद नगर स्थित जवाहर भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा परिसर छोटा पड़ गया। यहाँ 3000 से अधिक लोगों ने एक साथ एक स्वर में नवकार महामंत्र का जाप कर वातावरण को दिव्यता से भर दिया। इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री शंकर सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था के पदाधिकारी, विभिन्न कॉरपोरेट ऑफिसेज के प्रतिनिधि और शहर के प्रमुख स्कूलों के छात्र व शिक्षकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। *कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण विज्ञान भवन से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लाइव दिग्दर्शन रहा*, जिसे सभी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक देखा। एक समय, एक मंत्र और 20 केंद्र ब्यावर में 20 अलग-अलग स्थानों पर एक ही समय में सामूहिक जाप किया गया। प्रातः 08:01 से 09:36 बजे तक चली इस आध्यात्मिक लहर ने पूरे शहर को सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। विशेष रूप से Pegma Resources Pvt Ltd से लगभग 862 पंजीकरण हुए, जिसे कार्यक्रम स्थल पर LED स्क्रीन के माध्यम से लाइव दिखाया गया। जाप से पूर्व भक्तिमय संगीत की विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें समाज की सुपुत्री विदिशा जैन ने मधुर भजनों और रिया डोसी ने अपनी बांसुरी (Flute) वादन की कला से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साथ ही, कार्यक्रम में समयबद्धता और उत्साह बढ़ाने के लिए एक विशेष लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया। जीतो यूथ विंग के सौजन्य से आयोजित इस में प्रातः 8:30 बजे से पूर्व पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को शामिल किया गया। आयोजन के दौरान लकी ड्रा निकाला गया जिसमें 10 भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समय का पालन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक विशेष उत्साहवर्धक सरप्राइज रहा। सफल प्रबंधन और टीम भावना आयोजन की अभूतपूर्व सफलता का श्रेय जीतो की तीनों विंग्स के तालमेल को जाता है। जीतो मेन चैप्टर चेयरमैन रतन प्रकाश कोठारी और चीफ सेक्रेटरी सुभाष चंद ओस्तवाल ट्रेजरर निर्मल जी खींवसरा के मार्गदर्शन में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। लेडीज विंग चेयरपर्सन रेनू छाजेड़ व चीफ सेक्रेटरी जूली नाहटा और यूथ विंग प्रेसिडेंट सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल व सेक्रेटरी मोहित कुमट ने अपनी-अपनी टीम के साथ कमान संभाली। इवेंट को-ऑर्डिनेटर वीना नाहर, को-कन्वीनर पीयूष रांका और मनीष मेहता ने प्रत्येक केंद्र की व्यवस्थाओं की कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर अंतिम रूप दिया। रजिस्ट्रेशन टीम में अजय चौधरी, तरुण बोहरा, पार्थ तातेड, सीमा मुनोत और रुचि कोठारी ने बेहतरीन कार्य किया। उज्ज्वल काला ने बताया कि जवाहर भवन में 3000 श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सामूहिक जाप के दौरान जब हजारों कंठों से 'णमोकार' की स्वर लहरियां निकलीं, तो माहौल पूरी तरह आत्मिक शांति और भक्ति में लीन हो गया। जीतो परिवार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्यावर के समस्त नागरिकों का आभार व्यक्त किया है। जीतो परिवार, ब्यावर के सामूहिक प्रयासों से सिर्फ़ जैन ही नहीं अपितु जैनेतर समाज तथा कई वर्ग के लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज़ कराई और यही इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती तथा उपलब्धि रही।
    2
    रायपुर (ब्यावर) पत्रकार श्याम सैनी 
गूँजा 'णमोकार', जवाहर भवन सहित 20 केंद्रों पर 3000 से अधिक श्रद्धालुओं ने रचा इतिहास
ब्यावर में जीतो (JITO) द्वारा आयोजित 'विश्व नवकार महामंत्र दिवस' का सफल समापन; विधायक शंकर सिंह रावत सहित गणमान्य लोग रहे मौजूद
ब्यावर। 'जैन इंटरनेशनल ट्रेड ऑर्गेनाइजेशन' (JITO) द्वारा आयोजित 'विश्व नवकार महामंत्र दिवस' ने ब्यावर में आध्यात्मिक इतिहास रच दिया। शहर के विनोद नगर स्थित जवाहर भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम में आस्था का ऐसा सैलाब उमड़ा कि पूरा परिसर छोटा पड़ गया। यहाँ 3000 से अधिक लोगों ने एक साथ एक स्वर में नवकार महामंत्र का जाप कर वातावरण को दिव्यता से भर दिया।
इस ऐतिहासिक अवसर पर क्षेत्रीय विधायक श्री शंकर सिंह रावत विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ब्रह्माकुमारी संस्था के पदाधिकारी, विभिन्न कॉरपोरेट ऑफिसेज के प्रतिनिधि और शहर के प्रमुख स्कूलों के छात्र व शिक्षकों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। *कार्यक्रम का एक मुख्य आकर्षण विज्ञान भवन से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का लाइव दिग्दर्शन रहा*, जिसे सभी श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक देखा।
एक समय, एक मंत्र और 20 केंद्र
ब्यावर में 20 अलग-अलग स्थानों पर एक ही समय में सामूहिक जाप किया गया। प्रातः 08:01 से 09:36 बजे तक चली इस आध्यात्मिक लहर ने पूरे शहर को सकारात्मक ऊर्जा से सराबोर कर दिया। विशेष रूप से Pegma Resources Pvt Ltd से लगभग 862 पंजीकरण हुए, जिसे कार्यक्रम स्थल पर LED स्क्रीन के माध्यम से लाइव दिखाया गया।
जाप से पूर्व भक्तिमय संगीत की विशेष प्रस्तुति दी गई, जिसमें समाज की सुपुत्री विदिशा जैन ने मधुर भजनों और रिया डोसी ने अपनी बांसुरी (Flute) वादन की कला से वातावरण को भक्तिमय बना दिया। साथ ही, कार्यक्रम में समयबद्धता और उत्साह बढ़ाने के लिए एक विशेष लकी ड्रा का आयोजन भी किया गया। जीतो यूथ विंग के सौजन्य से आयोजित इस में प्रातः 8:30 बजे से पूर्व पहुंचने वाले श्रद्धालुओं को शामिल किया गया। आयोजन के दौरान लकी ड्रा निकाला गया जिसमें 10 भाग्यशाली विजेताओं को पुरस्कृत किया गया। समय का पालन करने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक विशेष उत्साहवर्धक सरप्राइज रहा।
सफल प्रबंधन और टीम भावना
आयोजन की अभूतपूर्व सफलता का श्रेय जीतो की तीनों विंग्स के तालमेल को जाता है। जीतो मेन चैप्टर चेयरमैन रतन प्रकाश कोठारी और चीफ सेक्रेटरी सुभाष चंद ओस्तवाल ट्रेजरर निर्मल जी खींवसरा के मार्गदर्शन में व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रहीं। लेडीज विंग चेयरपर्सन रेनू छाजेड़ व चीफ सेक्रेटरी जूली नाहटा और यूथ विंग प्रेसिडेंट सिद्धार्थ श्रीश्रीमाल व सेक्रेटरी मोहित कुमट ने अपनी-अपनी टीम के साथ कमान संभाली।
इवेंट को-ऑर्डिनेटर वीना नाहर, को-कन्वीनर पीयूष रांका और मनीष मेहता ने प्रत्येक केंद्र की व्यवस्थाओं की कार्यक्रम की रूपरेखा तय कर अंतिम रूप दिया। रजिस्ट्रेशन टीम में अजय चौधरी, तरुण बोहरा, पार्थ तातेड, सीमा मुनोत और रुचि कोठारी ने बेहतरीन कार्य किया।
उज्ज्वल काला ने बताया कि जवाहर भवन में 3000 श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने पिछले सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। सामूहिक जाप के दौरान जब हजारों कंठों से 'णमोकार' की स्वर लहरियां निकलीं, तो माहौल पूरी तरह आत्मिक शांति और भक्ति में लीन हो गया। जीतो परिवार ने इस कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए ब्यावर के समस्त नागरिकों का आभार व्यक्त किया है। जीतो परिवार, ब्यावर के सामूहिक प्रयासों से सिर्फ़ जैन ही नहीं अपितु जैनेतर समाज तथा कई वर्ग के लोगों ने अपनी सहभागिता दर्ज़ कराई और यही इसकी सबसे  बड़ी खूबसूरती तथा उपलब्धि रही।
    user_Shyam Saini
    Shyam Saini
    Eloctronics and Print Media Reporter रायपुर, पाली, राजस्थान•
    1 hr ago
  • Post by Kailash Fulwari
    1
    Post by Kailash Fulwari
    user_Kailash Fulwari
    Kailash Fulwari
    अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    57 min ago
  • अजमेर में दरगाह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जायरीनों को निशाना बनाने वाली शातिर मोबाइल गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर दरगाह सीओ लक्ष्मणराम के निर्देशन में थाना प्रभारी दिनेश कुमार जीवनानी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने दरगाह परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर तथा मुखबिर की सूचना आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। दरगाह बाजार में आरोपी मोबाइल फ़ोन का बटवारा कर रहे थे। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पचों आरोपीयो को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में शेख अजुबा, सुल्तान, जावेद, अली और मोहम्मद शाहिद शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है तथा अन्य साथियों की तलाश जारी है।
    1
    अजमेर में दरगाह थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जायरीनों को निशाना बनाने वाली शातिर मोबाइल गैंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने गैंग के 5 आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 25 कीमती मोबाइल फोन बरामद किए हैं, जिनकी कीमत करीब 5 लाख रुपये बताई जा रही है।यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक हर्षवर्धन अग्रवाला के निर्देश पर दरगाह सीओ लक्ष्मणराम के निर्देशन में थाना प्रभारी दिनेश कुमार जीवनानी के नेतृत्व में की गई। पुलिस टीम ने दरगाह परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालकर तथा मुखबिर की सूचना आधार पर आरोपियों तक पहुंच बनाई। दरगाह बाजार में आरोपी मोबाइल फ़ोन का बटवारा कर रहे थे। पुलिस ने कार्यवाही करते हुए पचों आरोपीयो को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों में शेख अजुबा, सुल्तान, जावेद, अली और मोहम्मद शाहिद शामिल हैं। पुलिस पूछताछ में और खुलासे होने की संभावना है तथा अन्य साथियों की तलाश जारी है।
    user_Shahid hussain
    Shahid hussain
    Local News Reporter अजमेर, अजमेर, राजस्थान•
    3 hrs ago
  • *मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित* सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत ब्यावर, 10 अप्रैल। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और अभियान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई। जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत निर्धारित सभी गतिविधियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि गांवों और शहरी वार्डों के समग्र विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सके। गौरतलब है कि राजस्थान सरकार की यह महत्वाकांक्षी पहल 19 मार्च 2026 से 15 मई 2026 तक संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक गांवों और शहरी वार्डों का सुनियोजित एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत स्थानीय आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप डिजिटल मैपिंग के माध्यम से विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है। अभियान की प्रमुख विशेषताएं— इस अभियान के अंतर्गत ‘विकसित राजस्थान @2047’ के विजन को साकार करने हेतु पेयजल, सड़क, स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों के लिए वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 को ध्यान में रखते हुए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा। जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभाओं एवं वार्ड सभाओं के माध्यम से आमजन के सुझाव लिए जा रहे हैं, वहीं पीएम गतिशक्ति एवं डिजिटल मैपिंग के जरिए परियोजनाओं की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी। टूलकिट के माध्यम से व्यापक डाटा संकलन— एसीईओ श्री गोपाल लाल ने बताया कि ग्राम पंचायतों के लिए 11 तथा शहरी वार्डों के लिए 10 प्रमुख सेक्शनों में टूलकिट तैयार की गई है। इसमें प्रशासनिक एवं जनसांख्यिकीय विवरण, कृषि एवं आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, जल सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता, पर्यटन एवं प्रभावी शासन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश किया गया है। चरणबद्ध क्रियान्वयन— अभियान के तहत ग्राम/वार्ड सभाओं के आयोजन, सुझाव संग्रह, टीम गठन, डाटा संकलन, फोकस ग्रुप डिस्कशन, ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार करने एवं पोर्टल पर अपलोड करने सहित विभिन्न चरणबद्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं। बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    4
    *मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित*
सेन्दडा ब्यावर शीतल कुमारी प्रजापत
ब्यावर, 10 अप्रैल। जिला कलेक्टर श्री कमल राम मीना की अध्यक्षता में आज मुख्यमंत्री विकसित ग्राम-शहरी वार्ड अभियान की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में उपखंड अधिकारी एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारी वर्चुअल माध्यम से जुड़े और अभियान की प्रगति पर विस्तृत चर्चा की गई।
जिला कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अभियान के तहत निर्धारित सभी गतिविधियों को समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण किया जाए, ताकि गांवों और शहरी वार्डों के समग्र विकास का लक्ष्य हासिल किया जा सके।
गौरतलब है कि राजस्थान सरकार की यह महत्वाकांक्षी पहल 19 मार्च 2026 से 15 मई 2026 तक संचालित की जा रही है, जिसका उद्देश्य वर्ष 2047 तक गांवों और शहरी वार्डों का सुनियोजित एवं समावेशी विकास सुनिश्चित करना है। अभियान के तहत स्थानीय आवश्यकताओं और आकांक्षाओं के अनुरूप डिजिटल मैपिंग के माध्यम से विकास का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है।
अभियान की प्रमुख विशेषताएं—
इस अभियान के अंतर्गत ‘विकसित राजस्थान @2047’ के विजन को साकार करने हेतु पेयजल, सड़क, स्वच्छता सहित मूलभूत सुविधाओं पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। ग्राम पंचायतों एवं शहरी वार्डों के लिए वर्ष 2030, 2035 एवं 2047 को ध्यान में रखते हुए डायनामिक मास्टर प्लान तैयार किया जाएगा।
जनभागीदारी सुनिश्चित करने के लिए ग्राम सभाओं एवं वार्ड सभाओं के माध्यम से आमजन के सुझाव लिए जा रहे हैं, वहीं पीएम गतिशक्ति एवं डिजिटल मैपिंग के जरिए परियोजनाओं की रीयल-टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी।
टूलकिट के माध्यम से व्यापक डाटा संकलन—
एसीईओ श्री गोपाल लाल ने बताया कि ग्राम पंचायतों के लिए 11 तथा शहरी वार्डों के लिए 10 प्रमुख सेक्शनों में टूलकिट तैयार की गई है। इसमें प्रशासनिक एवं जनसांख्यिकीय विवरण, कृषि एवं आजीविका, स्वास्थ्य, शिक्षा, सामाजिक सशक्तिकरण, औद्योगिक विकास, आधारभूत संरचना, जल सुरक्षा, पर्यावरणीय स्थिरता, पर्यटन एवं प्रभावी शासन जैसी महत्वपूर्ण जानकारियों का समावेश किया गया है।
चरणबद्ध क्रियान्वयन—
अभियान के तहत ग्राम/वार्ड सभाओं के आयोजन, सुझाव संग्रह, टीम गठन, डाटा संकलन, फोकस ग्रुप डिस्कशन, ड्राफ्ट मास्टर प्लान तैयार करने एवं पोर्टल पर अपलोड करने सहित विभिन्न चरणबद्ध गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।
बैठक में अतिरिक्त जिला कलेक्टर श्री ब्रह्म लाल जाट, उपखंड अधिकारी दिव्यांश सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।
    user_Sheetal prajapat
    Sheetal prajapat
    Local News Reporter ब्यावर, अजमेर, राजस्थान•
    13 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.