*श्रीमती अनु डेहरिया को सेवानिवृत्त होने पर शाला परिवार, अभिभावको, ग्रामीणों ने दी भावभीनी विदाई* *चक्की खमरिया में लगातार 26 वर्षों से दे रही थी सेवा* कुरई -शासकीय हाई स्कूल चक्की खमरिया में शनिवार को एक भावुक और गरिमामय वातावरण के बीच वरिष्ठ शिक्षिका श्रीमती अनु डेहरिया को उनके सेवानिवृत्त होने पर भावभीनी विदाई दी गई। विद्यालय परिसर में आयोजित सम्मान समारोह में विद्यालय परिवार, छात्र-छात्राओं, पूर्व विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा बड़ी संख्या में ग्रामीणों की उपस्थिति रही। सभी ने पुष्पगुच्छ, शॉल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर उनके 28 वर्षों के समर्पित शिक्षकीय जीवन को नमन किया तथा उनके स्वस्थ, सुखद और दीर्घायु जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। जानकारी के अनुसार, श्रीमती अनु डेहरिया की नियुक्ति वर्ष 1998 में शासकीय हाई स्कूल चक्की खमरिया में हुई थी। उन्होंने अपने पूरे 28 वर्षों का सेवाकाल इसी विद्यालय में पूर्ण किया। इतने लंबे समय तक एक ही विद्यालय में रहकर उन्होंने न केवल हजारों विद्यार्थियों को शिक्षा प्रदान की, बल्कि उनके व्यक्तित्व निर्माण, नैतिक मूल्यों और अनुशासन की भावना विकसित करने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी कार्यनिष्ठा, समयपालन, सरलता और विद्यार्थियों के प्रति आत्मीय व्यवहार ने उन्हें क्षेत्र की लोकप्रिय शिक्षिकाओं में शामिल किया। समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने कहा कि शिक्षक केवल पाठ्यक्रम तक सीमित नहीं होता, बल्कि वह समाज और राष्ट्र के भविष्य का निर्माता होता है। श्रीमती अनु डेहरिया ने अपने सेवाकाल में इसी भावना के साथ कार्य किया। उन्होंने शिक्षा को मिशन मानकर प्रत्येक विद्यार्थी को आगे बढ़ाने का प्रयास किया। उनकी मेहनत, समर्पण और सकारात्मक सोच का परिणाम रहा कि विद्यालय की अनेक पीढ़ियां आज विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बना रही हैं। विद्यालय के विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों, स्वागत गीत एवं भावपूर्ण उद्बोधनों के माध्यम से अपनी प्रिय शिक्षिका के प्रति सम्मान व्यक्त किया। कई विद्यार्थियों की आंखें उस समय नम हो गईं जब उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए बताया कि अनु मैडम ने हमेशा उन्हें पढ़ाई के साथ-साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। विद्यालय परिवार ने भी उनके साथ बिताए वर्षों की यादों को साझा करते हुए उनके योगदान को अविस्मरणीय बताया। बड़ी संख्या में उपस्थित ग्रामीणों ने भी श्रीमती अनु डेहरिया के सामाजिक व्यवहार और शिक्षा के प्रति समर्पण की सराहना की। ग्रामीणों ने कहा कि उन्होंने केवल विद्यालय तक ही अपनी जिम्मेदारी सीमित नहीं रखी, बल्कि गांव के बच्चों की शिक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए सदैव प्रेरणास्रोत बनी रहीं। उनके मधुर स्वभाव और सहज व्यवहार ने सभी के दिलों में एक विशेष स्थान बनाया। अपने सम्मान से अभिभूत श्रीमती अनु डेहरिया ने विद्यालय परिवार, विद्यार्थियों, अभिभावकों एवं ग्रामीणों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि चक्की खमरिया उनके जीवन की अमूल्य स्मृतियों का हिस्सा रहेगा। उन्होंने कहा कि यहां मिले स्नेह, सहयोग और सम्मान को वे जीवनभर नहीं भूलेंगी। उन्होंने विद्यार्थियों से हमेशा ईमानदारी, अनुशासन और निरंतर मेहनत के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी ने श्रीमती अनु डेहरिया के सुखद, स्वस्थ एवं मंगलमय सेवानिवृत्त जीवन की कामना करते हुए उन्हें भावभीनी विदाई दी। समारोह का वातावरण भावनाओं से ओत-प्रोत रहा और उपस्थित लोगों ने उन्हें तालियों की गड़गड़ाहट के साथ सम्मानपूर्वक विदा किया।

- Seoni News: 'जुगनी' बाघिन की शाही सैर, तीन शावकों संग सड़क पार करती आई नजर1
- सावन शुरू होते ही अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ पांढुर्णा:-दूर-दराज़ से पहुंच रहे श्रद्धालु, दर्शन-पूजन के साथ आध्यात्मिक माहौल का ले रहे आनंद। हिंदी सावन मास के शुभारंभ के साथ ही पुण्य एवं पवित्र धर्मनगरी स्थित अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग संस्थान में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने लगी है। मंदिर में प्रतिदिन दर्शन-पूजन, भजन-कीर्तन और धार्मिक आयोजनों का माहौल बना हुआ है, जिससे पूरा परिसर भक्तिमय वातावरण में सराबोर है। गोंदिया से दर्शन के लिए पहुंचे हिरामन डोंगरवार ने बताया कि वे ॐ त्रिमूर्ति भजन मंडल, संत गजानन महाराज देवस्थान, गोंदिया के लगभग 40 से 50 श्रद्धालुओं के साथ गुरु पूर्णिमा एवं देवशयनी एकादशी के उपलक्ष्य में धार्मिक यात्रा पर निकले हैं। यात्रा के दौरान उन्होंने विदर्भ का पंढरपुर कहे जाने वाले धापेवाड़ा देवस्थान, अदासा, जामसंवली के चमत्कारी हनुमान मंदिर के दर्शन किए। इसके बाद सभी श्रद्धालु विश्व प्रसिद्ध अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर, मोहगांव पहुंचे, जहां उन्होंने दर्शन-पूजन कर धर्म, संस्कृति और आध्यात्म का विशेष अनुभव प्राप्त किया। मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं ने भजन-गायन एवं पारंपरिक फुगड़ी नृत्य की प्रस्तुति देकर भक्तिमय वातावरण को और भी उल्लासपूर्ण बना दिया। सावन माह के आरंभ के साथ मंदिर में प्रतिदिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला जारी है।3
- एचपी पेट्रोल पम्प पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका, किसानों को बोतल में पेट्रोल देने से इंकार पांढुर्णा / नागपुर रोड स्थित एचपी पेट्रोल पंप के संचालक धनजी भाई के पेट्रोल पंप पर मिलावटी पेट्रोल मिलने की आशंका जताई जा रही है। इस मामले को लेकर क्षेत्र के किसानों और पत्रकारों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है और वे खासे परेशान हैं। बताया जा रहा है कि पेट्रोल पंप पर बोतल में पेट्रोल देने से साफ इंकार किया जा रहा है, जिससे यह अंदेशा लगाया जा रहा है कि शायद बोतल में पेट्रोल देने से पेट्रोल पंप का कोई बड़ा राज खुल सकता है। इस संबंध में जब खाद्य विभाग छिंदवाड़ा के अधिकारी जितेंद्र शिल्पी से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि किसान हो या कोई अन्य व्यक्ति, किसी को भी बोतल में पेट्रोल नहीं दिया जाएगा। अधिकारी के अनुसार यदि किसी को पेट्रोल चाहिए तो उसे अपने कृषि कार्य में इस्तेमाल होने वाले सभी यंत्रों और मशीनों को पेट्रोल पंप पर लाना होगा। अब बड़ा सवाल यह उठता है कि यदि किसी किसान के पास मोटर साइकिल या अन्य कोई वाहन न हो और वह पैदल ही पेट्रोल पंप पर पेट्रोल लेने पहुंचे, तो बिना कृषि यंत्र लाए उसे पेट्रोल कैसे मिलेगा? ऐसा प्रतीत होता है कि किसानों को जानबूझकर नियमों की आड़ में परेशान किया जा रहा है या फिर इसके पीछे पेट्रोल पंप संचालक का कोई काला कारनामा छिपाने का प्रयास किया जा रहा है। क्षेत्रवासियों और किसानों ने प्रशासन से इस मामले की निष्पक्ष जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है। संवाददाता निलेश कलसकर की रिपोर्ट1
- सालों बाद लौटी जंगलों की रौनक: खैरी में दिखे हिरणों के झुंड, ग्रामीणों के चेहरे खिले सालों बाद लौटी जंगलों की रौनक: खैरी में दिखे हिरणों के झुंड, ग्रामीणों के चेहरे खिले घंसौर, 1 अगस्त 2026 (शनिवार)। घंसौर तहसील के खैरी गांव में लंबे समय बाद वन्य जीवों की वापसी ने ग्रामीणों के बीच खुशी का माहौल बना दिया है। एक समय ऐसा था जब झाबुआ पावर प्लांट की स्थापना के बाद इस क्षेत्र में वन्य जीवों का आवागमन लगभग समाप्त हो गया था और जंगलों की रौनक फीकी पड़ गई थी। लेकिन इस वर्ष प्रकृति ने फिर से अपनी मौजूदगी का अहसास कराया है। ग्रामीणों के अनुसार पिछले कुछ महीनों से 4 से 5 हिरणों के झुंड खेतों और जंगलों के आसपास लगातार नजर आ रहे हैं। इससे क्षेत्र में वन्य जीवन के लौटने की उम्मीदें मजबूत हुई हैं। शनिवार दोपहर करीब 12 बजे खैरी गांव में एक खूबसूरत हिरण दिखाई दिया, जिसे देखकर ग्रामीणों में उत्साह और खुशी की लहर दौड़ गई। लोगों ने इसे शुभ संकेत बताते हुए कहा कि वर्षों बाद जंगल फिर से जीवंत नजर आने लगे हैं। वन्य जीवों की बढ़ती मौजूदगी न केवल पर्यावरण संरक्षण का सकारात्मक संकेत है, बल्कि यह क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता और जैव विविधता के लिए भी सुखद खबर मानी जा रही है। ग्रामीणों ने वन विभाग से इन वन्य जीवों के संरक्षण के लिए आवश्यक कदम उठाने की मांग की है, ताकि जंगलों की यह खोई हुई रौनक हमेशा बनी रहे।1
- खबर का असर... सरकारी कागजों में मृत मासूम आखिरकार जिंदा हुआ खबर का असर... सरकारी कागजों में मृत मासूम आखिरकार जिंदा हुआ1
- कलेक्टर ने ली राजस्व समीक्षा बैठक लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, फार्मर रजिस्ट्री व ई-केवाईसी और 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा सिवनी। कलेक्टर श्रीमती नेहा मीना की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित हुई। इसमें लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, फार्मर रजिस्ट्री व ई-केवाईसी और 'मुख्यमंत्री जन-विश्वास अभियान-2026' की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर ने दो वर्ष से अधिक पुराने मामलों को प्राथमिकता से निपटाने और कार्य में लापरवाही पर घंसौर लोक सेवा केंद्र प्रभारी को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। साथ ही सावन माह के आयोजनों और मानसून व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।1
- पांढुर्णा में कलेक्टर की अध्यक्षता में आयोजित हुईं दो महत्वपूर्ण बैठकें पांढुर्णा में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में दो महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठकें आयोजित की गईं। कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में हुई इन बैठकों में राजस्व अधिकारियों के कार्यों की समीक्षा के साथ-साथ आगामी स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित राजस्व विभाग की समीक्षा बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने लंबित प्रकरणों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण पर विशेष जोर दिया। बैठक के दौरान आरसीएमएस, नामांतरण, बंटवारा, सीमांकन, पीएम किसान और सीएम हेल्पलाइन की प्रगति की बिंदुवार समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि आमजन से जुड़े मामलों को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए ताकि नागरिकों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। इसके साथ ही स्वामित्व योजना, भूमि आवंटन, धारा 6(4) के प्रकरण, राजस्व वसूली, फार्मर रजिस्ट्री, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, मुख्यमंत्री किसान कल्याण योजना और जनसुनवाई से प्राप्त शिकायतों के निराकरण की स्थिति का भी अवलोकन किया गया। लोक सेवा गारंटी अधिनियम के तहत लंबित सेवाओं, भू-अर्जन भुगतानों और पट्टा संबंधी मामलों का शीघ्र निपटारा करने को कहा गया। बैठक में नवीन पट्टों की प्रगति, हितग्राहियों की ई-केवाईसी, शासकीय परिसंपत्तियों की फीडिंग, सामुदायिक व आबादी भूमि और अतिक्रमण के मामलों की भी नियमित मॉनिटरिंग करने के निर्देश दिए गए। स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारी बैठक राजस्व समीक्षा के उपरांत स्वतंत्रता दिवस समारोह-2026 की तैयारियों को लेकर जिला स्तरीय बैठक संपन्न हुई। बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 15 अगस्त को नगर पालिका ग्राउंड, पांढुर्णा में मुख्य समारोह भव्य रूप से आयोजित किया जाएगा। सभी शासकीय कार्यालयों में प्रातः 7:30 बजे और जिला कार्यालय में प्रातः 8:00 बजे ध्वजारोहण किया जाएगा। समारोह को गरिमामय, अनुशासित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए विभिन्न विभागों को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। शैक्षणिक संस्थाओं के स्काउट-गाइड व एनसीसी कैडेट्स की सहभागिता, प्रभात मार्च, तथा विद्यालयों में देशभक्ति पर आधारित सांस्कृतिक व खेल गतिविधियों के आयोजन के निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता का अक्षरशः पालन करने और केवल कागज से निर्मित राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग करने पर जोर दिया। परेड मैदान की तैयारी, साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण, चिकित्सा सुविधा और आकर्षक झांकियों के प्रदर्शन के संबंध में संबंधित विभागों को समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। समारोह के दौरान स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों, शहीद सैनिकों के परिजनों और लोकतंत्र सेनानियों को सम्मानित करने का भी निर्णय लिया गया। इन दोनों बैठकों में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, एसडीएम सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल, प्रभारी तहसीलदार सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित अन्य संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।1
- शराबी बुलेरो चालक की लापरवाही से 1 की मौत 1 घायल: 5 दुपहिया गाड़िया हुई क्षतिग्रस शराबी बुलेरो चालक की लापरवाही से 1 की मौत 1 घायल: 5 दुपहिया गाड़िया हुई क्षतिग्रस्त लंजी पुलिस थाना अंतर्गत आने वाले ग्राम दुलापुर में शराबी बुलेरो चालक की लापरवाही के चलते बड़ी दुर्घटना हो गई, जानकारी के अनुसार बुलेरो वाहन क्रमांक एमपी 50/जेडजी 2892 का चालक नशे में धुत होकर गाड़ी चला रहा था, तभी बड़गांव से लांजी की तरफ आ रही मोटर सायकल को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उक्त मोटर सायकल पर सवार फुलदास पांचे 50 वर्ष और संतोष जामरे 45 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गये, जिन्हे 108 एंबुलेंस की सहायता से सिविल अस्पताल लांजी पंहुचाया गया, जहां फुलदास पांचे ने अस्पताल पंहुचते ही दम तोड़ दिया, जबकि संतोष जामरे का उपचार प्रारंभ कर दिया गया, जानकारी अनुसार बुलेरो की टक्कर से सड़क किनारे खड़े 5 दुपहिया वाहन भी क्षतिग्रस्त हो गये।1