logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

➡️ कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने साप्ताहिक जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर दराज के क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधी विभाग के अधिकारियों को दिए। #शहडोल #shahdol

4 hrs ago
user_Angad Tiwari
Angad Tiwari
पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
4 hrs ago

➡️ कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने साप्ताहिक जनसुनवाई में शहडोल जिले के दूर दराज के क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनी तथा निराकरण के निर्देश संबंधी विभाग के अधिकारियों को दिए। #शहडोल #shahdol

More news from मध्य प्रदेश and nearby areas
  • ... 📍कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सोहागपुर की रहने वाली फातिमा बी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण किया और उसे ट्राइसाइकिल प्रदान की। जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में आयोजित शिविर के दौरान फातिमा बी ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि मैं ग्राम चंदनिया विद्यालय में कक्षा 6वीं में अध्यनरत हूं और मेरे पास स्कूल आने-जाने के लिए कोई साधन नहीं है। कलेक्टर ने उसकी समस्या को तुरंत समझा और मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे अब फातिमा बी को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और वह अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रख सकेगी। इसके लिए फातिमा बी ने आभार व्यक्त किया। #शहडोल #shahdol
    1
    ...
📍कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सोहागपुर की रहने वाली  फातिमा बी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण किया और उसे ट्राइसाइकिल प्रदान की।
जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में आयोजित शिविर के दौरान फातिमा बी ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि मैं ग्राम चंदनिया विद्यालय में कक्षा 6वीं में अध्यनरत हूं और मेरे पास स्कूल आने-जाने के लिए कोई साधन नहीं है।
कलेक्टर ने उसकी समस्या को तुरंत समझा और मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे अब फातिमा बी को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और वह अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रख सकेगी। इसके लिए फातिमा बी ने आभार व्यक्त किया।
#शहडोल #shahdol
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    1 hr ago
  • 📍कलेक्टर की संवेदनशीलता - फातिमा बी की पढ़ाई को अब मिलेगी नई उड़ान ... 📍कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सोहागपुर की रहने वाली फातिमा बी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण किया और उसे ट्राइसाइकिल प्रदान की। जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में आयोजित शिविर के दौरान फातिमा बी ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि मैं ग्राम चंदनिया विद्यालय में कक्षा 6वीं में अध्यनरत हूं और मेरे पास स्कूल आने-जाने के लिए कोई साधन नहीं है। कलेक्टर ने उसकी समस्या को तुरंत समझा और मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे अब फातिमा बी को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और वह अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रख सकेगी। इसके लिए फातिमा बी ने आभार व्यक्त किया। #शहडोल #shahdol
    3
    📍कलेक्टर की संवेदनशीलता - फातिमा बी की पढ़ाई को अब मिलेगी नई उड़ान 
...
📍कलेक्टर डॉ. केदार सिंह ने सोहागपुर की रहने वाली  फातिमा बी की समस्या को गंभीरता से लेते हुए त्वरित निराकरण किया और उसे ट्राइसाइकिल प्रदान की।
जनपद पंचायत सोहागपुर के सभागार में आयोजित शिविर के दौरान फातिमा बी ने अपनी समस्या रखते हुए बताया कि मैं ग्राम चंदनिया विद्यालय में कक्षा 6वीं में अध्यनरत हूं और मेरे पास स्कूल आने-जाने के लिए कोई साधन नहीं है।
कलेक्टर ने उसकी समस्या को तुरंत समझा और मौके पर ही दूरभाष के माध्यम से ट्राइसाइकिल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। जिससे अब फातिमा बी को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी और वह अपनी पढ़ाई सुचारु रूप से जारी रख सकेगी। इसके लिए फातिमा बी ने आभार व्यक्त किया।
#शहडोल #shahdol
    user_Durgesh Kumar Gupta
    Durgesh Kumar Gupta
    Electrician Beohari, Shahdol•
    58 min ago
  • Post by Ramraj gupta
    1
    Post by Ramraj gupta
    user_Ramraj gupta
    Ramraj gupta
    ब्योहारी, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • उमरिया -पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी के निर्देशन मे यातायात सुरक्षा अभियान के तहत नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट, बीमा, की जो गाड़ियां रोड मे दौड़ रही है, उनके सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस के द्वारा समझाइस एवं चलानी कार्यवाही की जा रही है! 01.04.2026.से 06.04.2026तक 150गाड़ियों की चलानी कार्यवाही की गई. जिसमे जुर्माना 53400राशि वसूली गई
    1
    उमरिया -पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी के निर्देशन मे यातायात सुरक्षा अभियान के तहत नम्बर प्लेट, बिना हेलमेट, बीमा, की जो गाड़ियां रोड मे दौड़ रही है, उनके सुरक्षा को लेकर यातायात पुलिस के द्वारा समझाइस एवं चलानी कार्यवाही की जा रही है!
01.04.2026.से 06.04.2026तक 150गाड़ियों की चलानी कार्यवाही की गई. जिसमे जुर्माना 53400राशि वसूली गई
    user_पत्रकारिता
    पत्रकारिता
    पत्रकार बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
  • *पर्यटन नियमों के सख्त पालन के निर्देश* *वाहन मालिकों, गाइड और ड्राइवरों की बीच अहम बैठक संपन्न* *उमरिया मार्ग से ताला के बीच जंगल में गाड़ी बिल्कुल न रोकें* उमरिया _ बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के ईको सेंटर में पर्यटन व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पर्यटन जोन के एसडीओ सहित सभी रेंजर, वाहन मालिक, गाइड और वाहन चालक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि पर्यटन गतिविधियों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीओ ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह न केवल पर्यटकों की सुरक्षा से जुड़ा है, बल्कि वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी जिप्सी चालकों और गाइडों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और किसी भी परिस्थिति में नियमों की अनदेखी न करें। अधिकारियों ने बताया कि कई बार यह देखा गया है कि कुछ वाहन उमरिया मार्ग से ताला के बीच जंगल में गाड़ी को रोक कर जंगली जानवरों के रहवास में खलल डालने जैसे कृत्य करते हैं।साथ ही पर्यटन जोन के अंदर भी चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं या निर्धारित समय और मार्गों का पालन नहीं करते, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है और वन्यजीवों को भी खतरा उत्पन्न होता है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए अब निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी। बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी गाइडों को पर्यटकों को सही जानकारी देने और उन्हें नियमों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। यदि कोई पर्यटक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देना अनिवार्य होगा। वन विभाग के रेंजरों ने कहा कि नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे और दोषी पाए जाने पर जुर्माना, लाइसेंस निलंबन या अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिप्सी मालिकों से अपील की कि वे अपने ड्राइवरों को नियमों के प्रति पूरी तरह प्रशिक्षित करें और समय-समय पर उनकी निगरानी भी करें। बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यटन नियमों का पालन करने और क्षेत्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से पर्यटन व्यवस्था में सुधार आएगा और पर्यटकों को सुरक्षित एवं बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।
    2
    *पर्यटन नियमों के सख्त पालन के निर्देश*
*वाहन मालिकों, गाइड और ड्राइवरों की बीच अहम बैठक संपन्न*
*उमरिया मार्ग से ताला के बीच जंगल में गाड़ी बिल्कुल न रोकें*
उमरिया _ बांधवगढ़ टाईगर रिजर्व के ईको सेंटर में पर्यटन व्यवस्था को बेहतर बनाने और नियमों के कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में पर्यटन जोन के एसडीओ सहित सभी रेंजर, वाहन मालिक, गाइड और वाहन चालक उपस्थित रहे। अधिकारियों ने स्पष्ट रूप से निर्देश दिए कि पर्यटन गतिविधियों के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
बैठक की अध्यक्षता कर रहे एसडीओ ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र में अनुशासन बनाए रखना अत्यंत आवश्यक है, क्योंकि यह न केवल पर्यटकों की सुरक्षा से जुड़ा है, बल्कि वन्यजीवों और पर्यावरण संरक्षण के लिए भी महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी जिप्सी चालकों और गाइडों को निर्देशित किया कि वे निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें और किसी भी परिस्थिति में नियमों की अनदेखी न करें।
अधिकारियों ने बताया कि कई बार यह देखा गया है कि कुछ वाहन उमरिया मार्ग से ताला के बीच जंगल में गाड़ी को रोक कर जंगली जानवरों के रहवास में खलल डालने जैसे कृत्य करते हैं।साथ ही पर्यटन जोन के अंदर भी चालक तेज गति से वाहन चलाते हैं या निर्धारित समय और मार्गों का पालन नहीं करते, जिससे दुर्घटना की संभावना बढ़ जाती है और वन्यजीवों को भी खतरा उत्पन्न होता है। ऐसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए अब निगरानी और सख्ती बढ़ाई जाएगी।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि सभी गाइडों को पर्यटकों को सही जानकारी देने और उन्हें नियमों के प्रति जागरूक करने की जिम्मेदारी निभानी होगी। यदि कोई पर्यटक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उसकी सूचना तुरंत संबंधित अधिकारियों को देना अनिवार्य होगा।
वन विभाग के रेंजरों ने कहा कि नियमित रूप से चेकिंग अभियान चलाए जाएंगे और दोषी पाए जाने पर जुर्माना, लाइसेंस निलंबन या अन्य दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने जिप्सी मालिकों से अपील की कि वे अपने ड्राइवरों को नियमों के प्रति पूरी तरह प्रशिक्षित करें और समय-समय पर उनकी निगरानी भी करें।
बैठक के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने पर्यटन नियमों का पालन करने और क्षेत्र की गरिमा बनाए रखने का संकल्प लिया। अधिकारियों ने उम्मीद जताई कि इस पहल से पर्यटन व्यवस्था में सुधार आएगा और पर्यटकों को सुरक्षित एवं बेहतर अनुभव प्राप्त होगा।
    user_Neeraj Singh Raghuvanshi
    Neeraj Singh Raghuvanshi
    बांधवगढ़, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    22 hrs ago
  • महुआ नहीं मिला… तो थैला ही उठा ले गया जंगल का महाराज बांधवगढ़ के जंगल में बाघ की अजीब हरकत, ग्रामीण बना मूक दर्शक उमरिया तपस गुप्ता जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र के बंदर चुई इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं। यहां एक बाघ ने शिकार नहीं, बल्कि महुआ से भरा थैला ही अपना टारगेट बना लिया। दरअसल, एक ग्रामीण आराम से पेड़ के नीचे बैठकर महुआ बीन रहा था। मेहनत से इकट्ठा किया गया महुआ उसने एक थैले में भरकर पास में रख दिया। तभी अचानक जंगल का असली मालिक एंट्री मारता है। बाघ साहब चुपचाप आए, पहले थोड़ी देर पेड़ के नीचे बैठकर माहौल को समझा… मानो सोच रहे हों, क्या सीन चल रहा है? ग्रामीण ने जैसे ही बाघ को देखा, उसकी हालत ना भाग सकते, ना बोल सकते वाली हो गई। वह कुछ दूरी पर खड़ा होकर बस तमाशा देखने लगा। उधर बाघ ने भी कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई। पहले आराम से बैठा, फिर नजरें घुमाईं और आखिर में फैसला लिया शिकार नहीं मिला तो थैला ही सही इसके बाद बाघ ने महुआ से भरा थैला अपने मुंह में दबाया और ऐसे चलता बना जैसे जंगल की दुकान से शॉपिंग करके निकला हो। पूरा नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था। इस अनोखी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग मजाक में कह रहे हैं कि बाघ अब ‘डायट चेंज’ कर चुका है और शिकार की जगह महुआ पसंद करने लगा है। हालांकि, वन विभाग इस घटना को हल्के में नहीं ले रहा। पनपथा बफर क्षेत्र के अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो मिलने के बाद इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अकेले जंगल में महुआ बीनने न जाएं, बल्कि समूह में जाएं और सतर्क रहें। कुल मिलाकर, यह घटना जहां एक तरफ जंगल के खतरे की याद दिलाती है, वहीं दूसरी तरफ यह भी दिखाती है कि जंगल का राजा कब क्या कर जाए, इसका कोई भरोसा नहीं। आज महुआ का थैला गया है… कल को बाघ को कुछ और पसंद आ गया तो?
    1
    महुआ नहीं मिला… तो थैला ही उठा ले गया जंगल का महाराज
बांधवगढ़ के जंगल में बाघ की अजीब हरकत, ग्रामीण बना मूक दर्शक
उमरिया तपस गुप्ता 
जिले के बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व के पनपथा बफर क्षेत्र के बंदर चुई इलाके से एक ऐसी घटना सामने आई है, जिसे सुनकर लोग हैरान भी हैं और मुस्कुरा भी रहे हैं। यहां एक बाघ ने शिकार नहीं, बल्कि महुआ से भरा थैला ही अपना टारगेट बना लिया।
दरअसल, एक ग्रामीण आराम से पेड़ के नीचे बैठकर महुआ बीन रहा था। मेहनत से इकट्ठा किया गया महुआ उसने एक थैले में भरकर पास में रख दिया। तभी अचानक जंगल का असली मालिक एंट्री मारता है। बाघ साहब चुपचाप आए, पहले थोड़ी देर पेड़ के नीचे बैठकर माहौल को समझा… मानो सोच रहे हों, क्या सीन चल रहा है?
ग्रामीण ने जैसे ही बाघ को देखा, उसकी हालत ना भाग सकते, ना बोल सकते वाली हो गई। वह कुछ दूरी पर खड़ा होकर बस तमाशा देखने लगा। उधर बाघ ने भी कोई जल्दबाजी नहीं दिखाई। पहले आराम से बैठा, फिर नजरें घुमाईं और आखिर में फैसला लिया शिकार नहीं मिला तो थैला ही सही
इसके बाद बाघ ने महुआ से भरा थैला अपने मुंह में दबाया और ऐसे चलता बना जैसे जंगल की दुकान से शॉपिंग करके निकला हो। पूरा नजारा किसी फिल्मी सीन से कम नहीं था।
इस अनोखी घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो सोमवार को सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। लोग मजाक में कह रहे हैं कि बाघ अब ‘डायट चेंज’ कर चुका है और शिकार की जगह महुआ पसंद करने लगा है।
हालांकि, वन विभाग इस घटना को हल्के में नहीं ले रहा। पनपथा बफर क्षेत्र के अधिकारी प्रतीक श्रीवास्तव ने बताया कि वीडियो मिलने के बाद इलाके में निगरानी बढ़ा दी गई है। साथ ही ग्रामीणों को सख्त हिदायत दी गई है कि वे अकेले जंगल में महुआ बीनने न जाएं, बल्कि समूह में जाएं और सतर्क रहें।
कुल मिलाकर, यह घटना जहां एक तरफ जंगल के खतरे की याद दिलाती है, वहीं दूसरी तरफ यह भी दिखाती है कि जंगल का राजा कब क्या कर जाए, इसका कोई भरोसा नहीं। आज महुआ का थैला गया है… कल को बाघ को कुछ और पसंद आ गया तो?
    user_Tapas Gupta
    Tapas Gupta
    पाली, उमरिया, मध्य प्रदेश•
    21 hrs ago
  • Post by Ashok Sondhiya
    1
    Post by Ashok Sondhiya
    user_Ashok Sondhiya
    Ashok Sondhiya
    Paan shop Sohagpur, Shahdol•
    22 hrs ago
  • Post by Angad Tiwari
    1
    Post by Angad Tiwari
    user_Angad Tiwari
    Angad Tiwari
    पत्रकार जयसिंहनगर, शहडोल, मध्य प्रदेश•
    4 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.