logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

संभल। बहजोई में पालिका के नोटिस पर कुछ अभिलेख उपलब्ध कराए हैं जिनकी तहसीलदार व पालिका कर रही है जांच : नीतू रानी एसडीएम चंदौसी

2 hrs ago
user_Thakur Sobran singh Journalist
Thakur Sobran singh Journalist
Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
2 hrs ago

संभल। बहजोई में पालिका के नोटिस पर कुछ अभिलेख उपलब्ध कराए हैं जिनकी तहसीलदार व पालिका कर रही है जांच : नीतू रानी एसडीएम चंदौसी

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • Post by JOURNALIST REETESH PRATAP
    1
    Post by JOURNALIST REETESH PRATAP
    user_JOURNALIST REETESH PRATAP
    JOURNALIST REETESH PRATAP
    Local News Reporter बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज" बरेली। जनपद के भमोरा थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। गांव निवासी कल्लू उर्फ कल्याण की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह सुबह खेत की ओर गया था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान आरोपी पक्ष का एक व्यक्ति जुगेंद्र भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। वारदात की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर सीओ नितिन कुमार और प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों से उनकी लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी थी, जो समय-समय पर विवाद का कारण बनती रही। हाल ही में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट भी हुई थी, जिसके चलते मामला थाने तक पहुंचा था और समझौते की प्रक्रिया भी चल रही थी। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते योजनाबद्ध तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया। घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पहले ही सख्त कार्रवाई की जाती तो इस वारदात को रोका जा सकता था। वहीं, एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने मौके का निरीक्षण करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में जमीन विवाद और पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
    2
    "रिपोर्ट : आदित्य भारद्वाज"
बरेली। जनपद के भमोरा थाना क्षेत्र के भीकमपुर गांव में शनिवार सुबह पुरानी रंजिश ने एक बार फिर खूनी रूप ले लिया। गांव निवासी कल्लू उर्फ कल्याण की उस समय गोली मारकर हत्या कर दी गई, जब वह सुबह खेत की ओर गया था। आरोप है कि पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे निशाना बनाते हुए ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना के दौरान आरोपी पक्ष का एक व्यक्ति जुगेंद्र भी गोली लगने से घायल हो गया, जिसे इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है।
वारदात की सूचना मिलते ही क्षेत्र में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सूचना पर सीओ नितिन कुमार और प्रभारी निरीक्षक पवन कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और हालात को नियंत्रित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
मृतक के परिजनों का कहना है कि गांव के कुछ लोगों से उनकी लंबे समय से चली आ रही दुश्मनी थी, जो समय-समय पर विवाद का कारण बनती रही। हाल ही में दोनों पक्षों के बीच कहासुनी और मारपीट भी हुई थी, जिसके चलते मामला थाने तक पहुंचा था और समझौते की प्रक्रिया भी चल रही थी। परिजनों का आरोप है कि इसी रंजिश के चलते योजनाबद्ध तरीके से हत्या को अंजाम दिया गया।
घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है और परिजनों ने पुलिस पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि यदि पहले ही सख्त कार्रवाई की जाती तो इस वारदात को रोका जा सकता था। वहीं, एसपी साउथ अंशिका वर्मा ने मौके का निरीक्षण करते हुए बताया कि शुरुआती जांच में जमीन विवाद और पुरानी रंजिश की बात सामने आई है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है और आरोपियों की तलाश तेज कर दी गई है।
    user_Journalist Aditya Bhardwaj
    Journalist Aditya Bhardwaj
    पत्रकार आँवला, बरेली, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • बदायूं :- जिले के उसहैत थाना पुलिस द्वारा शांन्ति व्यवस्था भंग करने पर 09 नफर अभियुक्तगण वीरपाल पुत्र रामलाल उम्र 58 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, संजीव पुत्र वीरपाल उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, नानुक पुत्र राजबहादुर उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, शिवम पुत्र राजबहादुर उम्र 20 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, अनूप पुत्र घनेन्द्र उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम दलेलनगर थाना उसहैत बदायूँ, जगवीर पुत्र लंकुश उम्र 24 वर्ष नि0 ग्राम पदमपुर थाना उसहैत बदायूँ, देवेन्द्र पुत्र फौजदार उम्र 28 वर्ष नि0 ग्राम खजूरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ, फौजदार पुत्र फूल सिंह उम्र 58 वर्ष नि0 ग्राम खजूरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ, रामसिंह पुत्र फूल सिंह उम्र 57 वर्ष नि0 ग्राम खजूरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
    1
    बदायूं :- जिले के उसहैत थाना पुलिस द्वारा शांन्ति व्यवस्था भंग करने पर 09 नफर अभियुक्तगण वीरपाल पुत्र रामलाल उम्र 58 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ,  संजीव पुत्र वीरपाल उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, नानुक पुत्र राजबहादुर उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, शिवम पुत्र राजबहादुर उम्र 20 वर्ष नि0 ग्राम डभौरा थाना उसहैत बदायूँ, अनूप पुत्र घनेन्द्र उम्र 25 वर्ष नि0 ग्राम दलेलनगर थाना उसहैत बदायूँ, जगवीर पुत्र लंकुश उम्र 24 वर्ष नि0 ग्राम पदमपुर थाना उसहैत बदायूँ, देवेन्द्र पुत्र फौजदार उम्र 28 वर्ष नि0 ग्राम खजूरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ, फौजदार पुत्र फूल सिंह उम्र 58 वर्ष नि0 ग्राम खजूरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ, रामसिंह पुत्र फूल सिंह उम्र 57 वर्ष नि0 ग्राम खजूरा पुख्ता थाना उसहैत जनपद बदायूँ को अन्तर्गत धारा 170/126/135 बीएनएसएस में गिरफ्तार किया गया।
    user_Journalist
    Journalist
    Journalist बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अलापुर के एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत पांच के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। अलापुर थाना क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी आतिफ पुत्र विदरीश अपने पिता के साथ शुक्रवार की शाम बदायूं में कचहरी का काम निपटा कर बाइक से अपने पिता के साथ वापस अपने घर जा रहा था इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव पड़ौआ के समीप कुछ युवकों ने उसकी बाइक रूकवा कर उसे गोली मार दी। पिता ने जब शोर मचाया तब हमलावर मौके से भाग निकले। घायल युवक को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे हायर सेंटर रैफर किया गया और जब परिजन उसे इलाज को बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में आतिफ ने दम तोड़ दिया। आतिफ की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गई। परिजन आतिफ के शव को बदायूं वापस ले आए और पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस शनिवार को शव अपने कब्जें मंे लेकर पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाईयों समेत पांच पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हत्या पुरानी रंजिश के तहत होनी बताई जा रही है।
    1
    बदायूं। थाना सिविल लाइन क्षेत्र में अलापुर के एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। पिता की तहरीर पर पुलिस ने दो सगे भाईयों समेत पांच के खिलाफ अभियोग पंजीकृत कर हत्यारोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। 
अलापुर थाना क्षेत्र के गांव आसपुर निवासी आतिफ पुत्र विदरीश अपने पिता के साथ शुक्रवार की शाम बदायूं में कचहरी का काम निपटा कर बाइक से अपने पिता के साथ वापस अपने घर जा रहा था इसी दौरान सिविल लाइन थाना क्षेत्र के गांव पड़ौआ के समीप कुछ युवकों ने उसकी बाइक रूकवा कर उसे गोली मार दी। पिता ने जब शोर मचाया तब हमलावर मौके से भाग निकले। घायल युवक को पुलिस की मदद से जिला अस्पताल भेजा गया जहां से उसे हायर सेंटर रैफर किया गया और जब परिजन उसे इलाज को बरेली ले जा रहे थे कि रास्ते में आतिफ ने दम तोड़ दिया। आतिफ की मौत से परिजनों में चीत्कार मच गई। 
परिजन आतिफ के शव को बदायूं वापस ले आए और पुलिस को सूचना दी जिस पर पुलिस शनिवार को शव अपने कब्जें मंे लेकर पीएम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। सिविल लाइन पुलिस ने इस मामले में दो सगे भाईयों समेत पांच पर हत्या का अभियोग पंजीकृत कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। हत्या पुरानी रंजिश के तहत होनी बताई जा रही है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • इमलिया। भीषण गर्मी के बीच चार दिन से ठप पड़ी विद्युत सप्लाई ने ग्रामीणों का सब्र तोड़ दिया। शनिवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की विद्युत लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिसके चलते आए दिन फाल्ट होता रहता है। बीते चार दिनों से सप्लाई पूरी तरह बाधित है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ग्राम प्रधान नरेश पाल ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली सप्लाई बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में शामिल सोनपाल, विजेंद्र, योगेंद्र पाल सिंह, अजयंत समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है और गर्मी में हालात बेहद खराब हो गए हैं।उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लाइन में आए फाल्ट को ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है और जल्द ही सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। हालांकि, लगातार मिल रहे आश्वासन से नाराज ग्रामीण अब ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    1
    इमलिया। भीषण गर्मी के बीच चार दिन से ठप पड़ी विद्युत सप्लाई ने ग्रामीणों का सब्र तोड़ दिया। शनिवार को ग्राम प्रधान के नेतृत्व में ग्रामीणों ने गांव में जोरदार विरोध प्रदर्शन कर बिजली विभाग के खिलाफ नाराजगी जताई।
ग्रामीणों का आरोप है कि गांव की विद्युत लाइन पूरी तरह जर्जर हो चुकी है, जिसके चलते आए दिन फाल्ट होता रहता है। बीते चार दिनों से सप्लाई पूरी तरह बाधित है, लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या के समाधान को लेकर गंभीर नजर नहीं आ रहे हैं। ग्राम प्रधान नरेश पाल ने कहा कि कई बार शिकायत के बावजूद हालात जस के तस बने हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द बिजली सप्लाई बहाल नहीं की गई तो ग्रामीण उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे। प्रदर्शन में शामिल सोनपाल, विजेंद्र, योगेंद्र पाल सिंह, अजयंत समेत अन्य ग्रामीणों ने बताया कि बिजली न होने से पेयजल संकट गहरा गया है और गर्मी में हालात बेहद खराब हो गए हैं।उधर, विभागीय अधिकारियों का कहना है कि लाइन में आए फाल्ट को ठीक कराने के लिए कर्मचारियों को लगाया गया है और जल्द ही सप्लाई सुचारु कर दी जाएगी। हालांकि, लगातार मिल रहे आश्वासन से नाराज ग्रामीण अब ठोस कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • मेरठ में बीजेपी समर्थक ने जताई नाराजगी, खुद को बताया “अंधभक्त”, पुलिस थाने के सामने उठाए सवाल खबर: मेरठ जनपद के थाना नौवांडी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने खुद को भारतीय जनता पार्टी का कट्टर समर्थक बताते हुए खुले तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर की। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति थाने के सामने खड़ा होकर ही अपनी बात रख रहा था और उसने कहा कि अब उसकी “आंखें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं।” व्यक्ति का कहना है कि वह लंबे समय से भाजपा का समर्थक रहा है और पहले जब अन्य लोग उसे “अंधभक्त” कहते थे, तब वह इसे स्वीकार नहीं करता था। लेकिन अब उसने खुद स्वीकार किया कि वह अंधभक्त था और हमेशा पार्टी का समर्थन करता रहा। हालांकि, अब उसने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय हो रहा है, जिससे वह आहत है। इस दौरान उसने प्रशासन और व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। यह पूरा घटनाक्रम थाना नौवांडी के सामने ही हुआ, जिससे वहां कुछ समय के लिए चर्चा का माहौल बन गया। फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं। निष्कर्ष: यह मामला न केवल एक व्यक्ति की नाराजगी को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि स्थानीय स्तर पर लोग अपनी समस्याओं को लेकर खुलकर सामने आ रहे हैं।
    1
    मेरठ में बीजेपी समर्थक ने जताई नाराजगी, खुद को बताया “अंधभक्त”, पुलिस थाने के सामने उठाए सवाल
खबर:
मेरठ जनपद के थाना नौवांडी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने खुद को भारतीय जनता पार्टी का कट्टर समर्थक बताते हुए खुले तौर पर अपनी नाराजगी जाहिर की। बताया जा रहा है कि उक्त व्यक्ति थाने के सामने खड़ा होकर ही अपनी बात रख रहा था और उसने कहा कि अब उसकी “आंखें धीरे-धीरे खुलने लगी हैं।”
व्यक्ति का कहना है कि वह लंबे समय से भाजपा का समर्थक रहा है और पहले जब अन्य लोग उसे “अंधभक्त” कहते थे, तब वह इसे स्वीकार नहीं करता था। लेकिन अब उसने खुद स्वीकार किया कि वह अंधभक्त था और हमेशा पार्टी का समर्थन करता रहा।
हालांकि, अब उसने आरोप लगाया कि उसके साथ अन्याय हो रहा है, जिससे वह आहत है। इस दौरान उसने प्रशासन और व्यवस्था पर भी सवाल उठाए। यह पूरा घटनाक्रम थाना नौवांडी के सामने ही हुआ, जिससे वहां कुछ समय के लिए चर्चा का माहौल बन गया।
फिलहाल इस मामले में पुलिस या प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वहीं, स्थानीय लोगों के बीच इस घटना को लेकर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं देखने को मिल रही हैं।
निष्कर्ष:
यह मामला न केवल एक व्यक्ति की नाराजगी को दर्शाता है, बल्कि यह भी दिखाता है कि स्थानीय स्तर पर लोग अपनी समस्याओं को लेकर खुलकर सामने आ रहे हैं।
    user_Bhoodev Parsad
    Bhoodev Parsad
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    8 hrs ago
  • थाना भमोरा, बरेली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भीकमपुर में एक व्यक्ति को गोली लगने से मृत्यु होने की सूचना पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, बरेली की बाइट।
    1
    थाना भमोरा, बरेली क्षेत्रान्तर्गत ग्राम भीकमपुर में एक व्यक्ति को गोली लगने से मृत्यु होने की सूचना पर की जा रही पुलिस कार्यवाही के संबंध में श्रीमती अंशिका वर्मा, अपर पुलिस अधीक्षक, बरेली की बाइट।
    user_Thakur Sobran singh Journalist
    Thakur Sobran singh Journalist
    Media house बिल्सी, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • बदायूं। जिले के उपगनर सहसवान में एक अधेड़ का शव खजूर के पेड़ से लटकता देख नागरिकों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या जैसे पहलूओं पर जांच पड़ताल कर रही है। सहसवान के मौहल्ला सैफुल्लागंज निवासी 55 वर्षीय गंगासहाय पुत्र होती का शव शनिवार को घर से कुछ ही दूरी पर संदिग्धावस्था में खजूर के पेड़ से लटकता देख नागरिकों में हड़कम्प मच गया। नागरिकों ने इसकी सूचना पलिस को दी जिस पर पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। गंगा सहाय की मौत पर पुलिस ने जानकारी की लेकिन ठोस परिणाम पुलिस को न मिला जिस पर पुलिस ने विभिन्न पहलूओं पर जांच शुरू कर दी है।
    1
    बदायूं। जिले के उपगनर सहसवान में एक अधेड़ का शव खजूर के पेड़ से लटकता देख नागरिकों में सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जें में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस हत्या या आत्महत्या जैसे पहलूओं पर जांच पड़ताल कर रही है। 
सहसवान के मौहल्ला सैफुल्लागंज निवासी 55 वर्षीय गंगासहाय पुत्र होती का शव शनिवार को घर से कुछ ही दूरी पर संदिग्धावस्था में खजूर के पेड़ से लटकता देख नागरिकों में हड़कम्प मच गया। नागरिकों ने इसकी सूचना पलिस को दी जिस पर पुलिस ने शव को नीचे उतार कर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेजा। गंगा सहाय की मौत पर पुलिस ने जानकारी की लेकिन ठोस परिणाम पुलिस को न मिला जिस पर पुलिस ने विभिन्न पहलूओं पर जांच शुरू कर दी है।
    user_Pawan Verma Press Reporter
    Pawan Verma Press Reporter
    पत्रकार बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • उझानी,(बदायूं)। घर से मजदूरी करने निकला एक मजदूर आवारा गौवंश का शिकार बन गया। मजदूरी करते वक्त अचानक पहुंचे सांड ने मजदूर के दोनों पैरों में सींग घुसेड़ कर उठा कर पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को उसके साथी इलाज को अस्पताल लाए जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने इलाज को राजकीय मेडीकल कालेज रैफर कर दिया है। उझानी में मुख्य मार्गो से लेकर मौहल्लों की गलियों तक आवारा गौवंश विशेषकर सांडों का आंतक नागरिकों की जान पर भारी पड़ रहा है। इसके बाबजूद जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी आवारा गौवंशों को सड़कों से हटा कर गौशाला तक नही पहुंचा पा रहे है। शनिवार की सुबह नगर के बालाजी पुरम निवासी सचिन पुत्र ऋषिपाल श्री नारायणगंज मौहल्लें में रहने वाले एक व्यक्ति के घर मजदूरी करने गया था। सचिन ने बताया कि वह बाहर सड़क पर काम कर रहा था इसी दौरान अचानक एक आवारा सांड वहां पहुंचा और उसने हमला बोल दिया। सचिन ने बताया कि आवारा सांड ने अपने सींग उसके दोनों पैरों में घुसेड़ने के बाद उसे उठा कर पटक दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर की चीख पुकार पर उसके साथियों ने उसे सांड से बचा कर अस्पताल लाए। अस्पताल में डाक्टर ने सचिन का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मेडीकल कालेज भेज दिया है।
    1
    उझानी,(बदायूं)। घर से मजदूरी करने निकला एक मजदूर आवारा गौवंश का शिकार बन गया। मजदूरी करते वक्त अचानक पहुंचे सांड ने मजदूर के दोनों पैरों में सींग घुसेड़ कर उठा कर पटक दिया जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल मजदूर को उसके साथी इलाज को अस्पताल लाए जहां से उसकी गंभीर हालत को देखते हुए डाक्टर ने इलाज को राजकीय मेडीकल कालेज रैफर कर दिया है। उझानी में मुख्य मार्गो से लेकर मौहल्लों की गलियों तक आवारा गौवंश विशेषकर सांडों का आंतक नागरिकों की जान पर भारी पड़ रहा है। इसके बाबजूद जिम्मेदार प्रशासनिक अधिकारी आवारा गौवंशों को सड़कों से हटा कर गौशाला तक नही पहुंचा पा रहे है। 
शनिवार की सुबह नगर के बालाजी पुरम निवासी सचिन पुत्र ऋषिपाल श्री नारायणगंज मौहल्लें में रहने वाले एक व्यक्ति के घर मजदूरी करने गया था। सचिन ने बताया कि वह बाहर सड़क पर काम कर रहा था इसी दौरान अचानक एक आवारा सांड वहां पहुंचा और उसने हमला बोल दिया। सचिन ने बताया कि आवारा सांड ने अपने सींग उसके दोनों पैरों में घुसेड़ने के बाद उसे उठा कर पटक दिया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। मजदूर की चीख पुकार पर उसके साथियों ने उसे सांड से बचा कर अस्पताल लाए। अस्पताल में डाक्टर ने सचिन का प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए मेडीकल कालेज भेज दिया है।
    user_राजेश कुमार वर्मा
    राजेश कुमार वर्मा
    बदायूँ, बदायूँ, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.