Shuru
Apke Nagar Ki App…
9 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में सरकार के सामने एक ऐतिहासिक अवसर खड़ा है। अगर सच में पहाड़ के विकास की बात होती है, तो गैरसैंण को जिला घोषित किया जाए, भराड़ीसैंण परिसर को जिला मुख्यालय बनाया जाए और विशाल विधानसभा भवन को AIIMS आधुनिक अस्पताल में बदल दिया जाए। आज पहाड़ के लोग इलाज के लिए सैकड़ों किलोमीटर भटकते हैं। जिस भवन में साल में कुछ दिन राजनीति होती है, वही भवन अगर अस्पताल बन जाए तो हजारों लोगों की जिंदगी बच सकती है। यह सिर्फ एक मांग नहीं, पहाड़ के भविष्य का रास्ता है। सरकार के पास मौका है — राजनीति नहीं, इतिहास लिखने का। “जिला गैरसैंण बनाओ, विधानसभा को AIIMS बनाओ — पहाड़ को जीवन का अधिकार दिलाओ।” 💯 #जिला_गैरसैंण_बनाओ #गैरसैंण_aiims_हॉस्पिटल_बनाओ #गैरसैंण_जाग_रहा_है #स्वास्थ्य_के_लिए_एकजुट #viralreelschallenge
पवन नेगी
9 मार्च से शुरू हो रहे विधानसभा सत्र में सरकार के सामने एक ऐतिहासिक अवसर खड़ा है। अगर सच में पहाड़ के विकास की बात होती है, तो गैरसैंण को जिला घोषित किया जाए, भराड़ीसैंण परिसर को जिला मुख्यालय बनाया जाए और विशाल विधानसभा भवन को AIIMS आधुनिक अस्पताल में बदल दिया जाए। आज पहाड़ के लोग इलाज के लिए सैकड़ों किलोमीटर भटकते हैं। जिस भवन में साल में कुछ दिन राजनीति होती है, वही भवन अगर अस्पताल बन जाए तो हजारों लोगों की जिंदगी बच सकती है। यह सिर्फ एक मांग नहीं, पहाड़ के भविष्य का रास्ता है। सरकार के पास मौका है — राजनीति नहीं, इतिहास लिखने का। “जिला गैरसैंण बनाओ, विधानसभा को AIIMS बनाओ — पहाड़ को जीवन का अधिकार दिलाओ।” 💯 #जिला_गैरसैंण_बनाओ #गैरसैंण_aiims_हॉस्पिटल_बनाओ #गैरसैंण_जाग_रहा_है #स्वास्थ्य_के_लिए_एकजुट #viralreelschallenge
More news from उत्तराखंड and nearby areas
- Post by पवन नेगी1
- हाथरस राष्ट्रीय सवर्ण परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज धबरैय्या धरना स्थल से लापता, प्रशासन में हड़कंप । UGC और एससी/एसटी एक्ट व 8 जनवरी को निकलने वाली सनातन पदयात्रा को रोके जाने के विरोध में पिछले 28 दिन से बैठे थे धरने पर कंचन नगर स्थित अपने घर के बाहर ही बैठे थे धरने पर परिजनों ने बताया बीती रात आए थे कुछ साधु संत व अन्य लोग तभी चले गए धरना स्थल से पंकज धबरैय्या, ख़ाली धरना स्थल पर पुलिस फोर्स की बढ़ी गहमागहमी।1
- गैस सिलेंडर की कीमत में वृद्धि को लेकर आज कांग्रेस ने केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने से कांग्रेसी आक्रोशित नजर आए। कांग्रेस जिलाध्यक्ष भूपेंद्र भोज ने कहा कि इस प्रकार से गैस सिलेंडरों की कीमत बढ़ाना किसी भी प्रकार से बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करेगी।1
- Post by नवीन चन्द्र आर्य1
- शनिवार को विकास भवन भीमताल सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार पाण्डे ने वित्तीय वर्ष 2025-26 में विभिन्न विभागों को जिला, राज्य, केन्द्र व बाह्य सहायतित योजनाओं में प्राप्त धनराशि से किए गए कार्यों के साथ ही बीस सूत्रीय कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा की। जिले में विभागों द्वारा संचालित विकास कार्यों की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि वित्तीय वर्ष समाप्ति के करीब है, ऐसे में सभी विभाग यह सुनिश्चित कर लें कि सभी मदों में प्राप्त धनराशि 15 मार्च तक शत-प्रतिशत खर्च हो जाए। उन्होंने कहा कि सभी कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा कार्य पूर्ण होने के बाद समय पर भुगतान के साथ उपभोग प्रमाण पत्र भी उपलब्ध कराया जाए। सीडीओ ने कहा कि नैनीताल जनपद प्रदेश में प्रथम स्थान पर रहे, इसके लिए सभी योजनाओं में शत-प्रतिशत धनराशि व्यय करने के साथ बीस सूत्रीय कार्यक्रम के सभी मदों में ‘ए’ श्रेणी प्राप्त की जाए। जिन विभागों में अभी भी धनराशि अवशेष है, वे हर हाल में 15 मार्च से पूर्व धनराशि व्यय करना सुनिश्चित करें। बीस सूत्रीय कार्यक्रम की समीक्षा के दौरान उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभागों ने अब तक बेहतर कार्य करते हुए अच्छी प्रगति हासिल की है, उसी तरह इस माह भी जनपद सभी मदों में ‘ए’ श्रेणी प्राप्त करे। बैठक में उन्होंने पीएमजीएसवाई के अधिकारियों को निर्देश दिए कि 15 मार्च से मोटर मार्गों पर हॉटमिक्स और डामरीकरण कार्य हर हाल में प्रारंभ कर दिया जाए। बैठक के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने जिला समाज कल्याण अधिकारी को निर्देश दिए कि सभी पात्र लाभार्थियों को योजनाओं का लाभ दिलाया जाए और वित्तीय वर्ष समाप्ति से पहले लाभार्थियों के खातों में ऑनलाइन धनराशि का भुगतान सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को लक्ष्य के सापेक्ष शत-प्रतिशत टीकाकरण पूरा करने तथा बाल विकास विभाग को महिला एवं बाल कल्याण से जुड़े लक्ष्यों की शीघ्र पूर्ति करने के निर्देश दिए। सीडीओ ने स्पष्ट कहा कि जिन विभागों के पास लंबे समय से धनराशि पड़ी है और मार्च में भी खर्च नहीं हो पाती है, तो ऐसे विभागीय अधिकारियों से ब्याज सहित धनराशि वसूल की जाएगी। उन्होंने कहा कि सरकारी धन का पूर्ण सदुपयोग होना अधिकारियों की जिम्मेदारी है। उन्होंने कार्यदायी संस्थाओं को निर्देश दिए कि सभी निर्माण कार्य समय पर पूरे किए जाएं। जिन विभागों के निर्माण कार्य चल रहे हैं, उनके अधिकारी समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण भी करें। यदि कार्य अधूरे पाए जाते हैं तो कार्यदायी संस्था के साथ संबंधित विभागीय अधिकारी की भी जिम्मेदारी तय करते हुए कड़ी कार्रवाई की संस्तुति की जाएगी। बैठक में सीएमओ डॉ. हरीश पंत, जिला अर्थ एवं संख्याधिकारी डॉ. मुकेश सिंह नेगी, एपीडी चंदा फर्त्याल सहित सभी विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।3
- टिहरी लेक फेस्टिवल–2026 के अंतर्गत साहसिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जौनपुर विकास खंड में सुवाखोली से देवलसारी तक माउंटेन बाइक (MTB) राइड कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह ट्रैकिंग कार्यक्रम प्रातः 8 बजे सुवाखोली से प्रारंभ हुआ तथा विभिन्न मार्गों से होते हुए दोपहर 2 बजे देवलसारी में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। लगभग 35 किलोमीटर लंबी इस माउंटेन बाइक (MTB) राइड में कुल 51 साइकिल राइडर्स ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया, जो उड़ीसा एवं देश के अन्य भाग से सम्मानित हुए। ट्रैकिंग का मार्ग सुवाखोली से रोतु की बेली, अलमस, थत्यूड़, दुगड़ा, तेवा और बगसिल होते हुए देवलसारी तक निर्धारित किया गया था। पूरे मार्ग में प्रतिभागियों ने क्षेत्र की प्राकृतिक सुंदरता, पर्वतीय पर्यटन स्थलों तथा हरियाली से भरपूर वातावरण का आनंद लिया। माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के विजन के अनुरूप यह कार्यक्रम एडवेंचर टूरिज्म, इको टूरिज्म तथा आध्यात्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में आयोजित किया जा रहा है। इसके अंतर्गत आज सभी ट्रैकर्स देवलसारी में ही विश्राम करेंगे। कल प्रातः प्रतिभागी वेलनेस गतिविधियों एवं विभिन्न साहसिक गतिविधियों में भाग लेंगे। इसके पश्चात सभी प्रतिभागी देवलसारी महादेव मंदिर में दर्शन करेंगे। इसके उपरांत देवलसारी से नाग टिब्बा मार्ग पर ट्रैकिंग कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना तथा साहसिक खेलों को प्रोत्साहित करना रहा। कार्यक्रम के दौरान धनोल्टी विधानसभा क्षेत्र के विधायक प्रीतम सिंह पंवार उपस्थित रहे और उन्होंने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर एसडीएम नीतू चावला, नोडल अधिकारी जिला उद्यान अधिकारी अरविंद शर्मा, फारेस्ट रेंजर लतिका, पौधशाला विकास अधिकारी टिहरी राहुल राणा, तहसीलदार विरम सिंह पंवार, सहायक वन संरक्षक मसूरी दिनेश नौडियाल, उपकोषाधिकारी ऋषिपाल सिंह सहित ऑर्गेनाइजिंग संस्था पहाड़ी पैडलर्स के सदस्य मौजूद रहे।1
- ठाकुरद्वारा। सरकडा परंपुर माफी मे एन०एस०एस० के सात दिवसीय शिविर का शुभआरंभ उच्च प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक अमजद अली द्वारा शिविर कक्ष का फीता काटकर किया गया। कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजपाल सिंह ने अतिथियो का स्वागत वैज लगाकर किया। इस अवसर पर सहायक अध्यापक सत्य प्रकाश सिंह, आशु, सुनीता यादव, अमृता यादव, ऊषा आंगनवाड़ी भी मोजूद रही,कार्यक्रम अधिकारी डॉ राजपाल सिंह द्वारा सभी अतिथियों का स्वयंसेवक एवं सेविकाओं से परिचय कराया। मुख्य अतिथि द्वारा समस्त छात्र- छात्राओं को राष्ट्र सेवा करना , राष्ट्रीय कर्त्तव्यों का पालन करना,सत्य, ईमानदारी की राह पर चलने का आवहान किया। इसके वाद सभी ने राष्ट्रीय सेवा योजना गीत उठे उठे समाज के लिए उठे उठे गीत गाया। कार्यक्रम के अगले चरण में समस्त छात्र- छात्राओं ने ग्राम सरकड़ा परमपुर माफी एवं ग्राम नहर वाला में रैली निकालकर ग्राम वासियों को जागरूक करने का प्रयास किया। इसके वाद सभी सभा स्थल पर एकत्र हुए जहाँ पर डॉ रघुनाथ सिंह ने सभी के सम्मुख सात दिवसीय शिविर की गतिविधियों को समझाया। कार्यक्रम के अंतिम चरण में समस्त छात्र छात्राओं ने अपनी जिज्ञासा के अनुसार सवाल जवाब किए। आज के कार्यक्रम में निशा, दया विरल, स्वाति, प्रियंका, शिफा सरकार, तनु यादव, विवेक, शरद, राजकुमार, शिवा, शिवम, शंकर, जीवन आदि उपस्थित रहे।2
- Post by पवन नेगी2