Shuru
Apke Nagar Ki App…
जनपद गाजियाबाद की स्वाट / सर्विलांस टीम ट्रांस हिण्डन जोन व थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा फर्जी तरीके से सप्लीमेंट, एलोपैथिक औषधियां तैयार कर धोखाधडी से अवैध बिक्री करने वाले 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद की स्वाट / सर्विलांस टीम ट्रांस हिण्डन जोन व थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा फर्जी तरीके से सप्लीमेंट, एलोपैथिक औषधियां तैयार कर धोखाधडी से अवैध बिक्री करने वाले 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी तरीके से बनाये गये नकली सप्लीमेंट व एलोपैथिक औषधियां (अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये) बरामद । बाइट- श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन
Patrkar Harish Kumar Media
जनपद गाजियाबाद की स्वाट / सर्विलांस टीम ट्रांस हिण्डन जोन व थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा फर्जी तरीके से सप्लीमेंट, एलोपैथिक औषधियां तैयार कर धोखाधडी से अवैध बिक्री करने वाले 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद की स्वाट / सर्विलांस टीम ट्रांस हिण्डन जोन व थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा फर्जी तरीके से सप्लीमेंट, एलोपैथिक औषधियां तैयार कर धोखाधडी से अवैध बिक्री करने वाले 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी तरीके से बनाये गये नकली सप्लीमेंट व एलोपैथिक औषधियां (अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये) बरामद । बाइट- श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन
More news from Uttar Pradesh and nearby areas
- गाजियाबाद में नकली दवाओं और सप्लीमेंट का भांडाफोड़, 50 लाख के माल के साथ 5 गिरफ्तार। थाना शालीमार गार्डन पुलिस ने फर्जी सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाएं बनाने वाले एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में 5 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। यह गिरोह बिना किसी मान्यता और सुरक्षा मानकों के अवैध रूप से नकली हेल्थ सप्लीमेंट्स और एलोपैथिक औषधियां तैयार कर रहा था। आरोपी इन खतरनाक और नकली उत्पादों को असली बताकर बाजार में धोखाधड़ी से बेच रहे थे। छापेमारी के दौरान पुलिस टीम ने आरोपियों के कब्जे से भारी मात्रा में फर्जी सप्लीमेंट, नकली दवाएं और इन्हें बनाने व पैक करने की सामग्री बरामद की है। जब्त किए गए माल की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 50 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस के अनुसार, यह गिरोह लोगों की सेहत के साथ खिलवाड़ कर अवैध मुनाफा कमा रहा था। गिरफ्तार अभियुक्तों से पूछताछ की जा रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे यह नकली सामान किन-किन दुकानों और इलाकों में सप्लाई करते थे। पुलिस की इस कार्रवाई से अवैध दवा कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।2
- गाजियाबाद रिकवरी एजेंटों की रंगदारी और किडनैपिंग: बैंक रिकवरी के नाम पर युवक को बनाया बंधक, 1 लाख की रंगदारी वसूलते 2 एजेंट गिरफ्तार। गाजियाबाद :- थाना वेवसिटी क्षेत्र स्थित लालकुआँ पर बाइक चेकिंग को लेकर फाइनेंस रिकवरी एजेंटों और दो युवकों के बीच विवाद हो गया। विवाद के दौरान बाइक सवार अमन पिस्टल तानकर फरार हो गया, जबकि उसके घायल साथी अहज (28) को अवैध तमंचे व कारतूस के साथ पुलिस के हवाले कर दिया गया। मामले में नया मोड़ तब आया जब अहज के भाई ने पुलिस में तहरीर देकर रिकवरी एजेंटों पर गंभीर आरोप लगाए। आरोप है कि एजेंटों ने अहज को कार में बंधक बनाकर रखा और उसे छोड़ने के बदले 1 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। पैसे न देने पर पुलिस में पकड़वाने की धमकी भी दी गई, जिसकी कॉल रिकॉर्डिंग पुलिस को सौंपी गई। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रिकवरी एजेंटों—दीपक यादव और रिंकू यादव—के खिलाफ धारा 127(2), 308(2), 351(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार कर लिया है। घटना में प्रयुक्त कार व मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की अग्रिम कानूनी जांच जारी है।1
- गाजियाबाद में नकली जिम सप्लीमेंट और दवाओं का बड़ा खेल बेनकाब, पांच गिरफ्तार गाजियाबाद के शालीमार गार्डन थाना पुलिस और स्वाट/सर्विलांस टीम ट्रांस हिंडन जोन ने फर्जी जिम सप्लीमेंट और एलोपैथिक दवाएं तैयार कर बाजार में खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है। पुलिस ने मामले में पांच आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 50 लाख रुपये कीमत का नकली सप्लीमेंट व एलोपैथिक दवाओं का तैयार माल बरामद किया है। आरोपियों की पहचान दिलीप पांडेय, वीरमान उर्फ रवि, सतेंद्र उर्फ लड्डू, हनी कुलश्रेष्ठ और आर्यन के रूप में हुई है। पूछताछ में सामने आया कि आरोपी दवाओं और फूड प्रोडक्ट के खाली पैकेट, प्रिंटेड लेबल, प्रिंटेड मोनो कार्टन और प्लास्टिक की शीशियां खरीदकर उनमें नकली उत्पाद तैयार करते थे। गिरोह तैयार माल को अलग-अलग प्रतिष्ठित कंपनियों के नाम से पैक कर बाजार में बेचता था। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली के रहने वाले आदिल से पैकेजिंग सामग्री लेकर फिनिश्ड प्रोडक्ट तैयार करते थे। तैयार माल को विजयनगर स्थित ‘Nutrition World’ और ‘Nutrition Adda’ नामक दुकानों के माध्यम से बेचे जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।1
- उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ ने नोएडा अथॉरिटी में चल रही हड़ताल में जाकर किया समर्थन आज नोएडा अथॉरिटी में हड़ताल चल रही है समस्त गाजियाबाद की टीम उत्तर प्रदेश सफाई कर्मचारी संघ ने जाकर समर्थन किया और जब तक सफाई कर्मचारियों की मांगे पूरी नहीं होगी जब तक उनके साथ रहेंगे इसमें उपस्थित राहुल चौहान वाल्मीकि बंटी पर्चा अनुज भाई सत्येंद्र कड़ा मनोज सिल बालवीर वाल्मीकि विनोद भाई दीपक भाई रूप किशोर वाल्मीकि रंजीत उपस्थित रहे4
- जनपद गाजियाबाद की स्वाट / सर्विलांस टीम ट्रांस हिण्डन जोन व थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा फर्जी तरीके से सप्लीमेंट, एलोपैथिक औषधियां तैयार कर धोखाधडी से अवैध बिक्री करने वाले 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार। जनपद गाजियाबाद की स्वाट / सर्विलांस टीम ट्रांस हिण्डन जोन व थाना शालीमार गार्डन पुलिस टीम द्वारा फर्जी तरीके से सप्लीमेंट, एलोपैथिक औषधियां तैयार कर धोखाधडी से अवैध बिक्री करने वाले 05 अभियुक्तगण गिरफ्तार, कब्जे से फर्जी तरीके से बनाये गये नकली सप्लीमेंट व एलोपैथिक औषधियां (अनुमानित कीमत करीब 50 लाख रुपये) बरामद । बाइट- श्री धवल जायसवाल, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिंडन1
- Justdial का सच? दुकानदारों के लिए जरूरी Justdial का सच? दुकानदारों के लिए जरूरी सावधानी 🔥 वायरल डायलॉग "ग्राहक देने का वादा… पैकेज बेचने का इरादा! दुकानदार भाइयों, पैसे देने से पहले जांच-पड़ताल जरूर करो!" Justdial से जुड़े अपने अनुभव कमेंट में बताइए। किसी भी ऑनलाइन बिजनेस प्लेटफॉर्म पर पैसे देने से पहले पैकेज, लीड, रिफंड और सभी शर्तों की जानकारी जरूर लें। यह वीडियो बिजनेस करने वाले लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से बनाया गया है।1
- गाजियाबाद व्यूरो रिपोर्ट गाजियाबाद में आजाद समाज पार्टी कार्यकर्ता बुधवार दोपहर सड़क पर उतर आए1
- विजय नगर थाना क्षेत्र में 10वीं की छात्रा ने 15वीं मंजिल से कूदकर दी जान, पुलिस जांच में जुटी1