logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

हमीरपुर :मौदहा में अवैध बालू खनन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, चालक फरार मौदहा (हमीरपुर)मौदहा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन का काला खेल लगातार जारी है। शिकायतों और बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए बालू से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया है। हालांकि मौके से चालक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए अवैध बालू खनन और परिवहन किया जा रहा है। खनन माफिया बेखौफ होकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और प्रशासन की कार्रवाई को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने दबिश दी, जहां से बालू लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले लिया गया। पुलिस अब फरार चालक और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। अवैध खनन से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पर्यावरण पर पड़ रहा गंभीर असर कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा खनन का नेटवर्क स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद अवैध खनन पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़ा सवाल: लगातार कार्रवाई के बावजूद आखिर क्यों नहीं रुक रहा अवैध खनन? क्या खनन माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है या प्रशासन की कार्रवाई नाकाफी है? फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप जरूर है, लेकिन देखना होगा कि यह कार्रवाई आगे कितनी प्रभावी साबित होती है।

5 hrs ago
user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
5 hrs ago

हमीरपुर :मौदहा में अवैध बालू खनन पर पुलिस की कार्रवाई, ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद, चालक फरार मौदहा (हमीरपुर)मौदहा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन का काला खेल लगातार जारी है। शिकायतों और बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए बालू से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया है। हालांकि मौके से चालक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए अवैध बालू खनन और परिवहन किया जा रहा है। खनन माफिया बेखौफ होकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और प्रशासन की कार्रवाई को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने दबिश दी, जहां से बालू लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले लिया गया। पुलिस अब फरार चालक और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। अवैध खनन से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पर्यावरण पर पड़ रहा गंभीर असर कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा खनन का नेटवर्क स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद अवैध खनन पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़ा सवाल: लगातार कार्रवाई के बावजूद आखिर क्यों नहीं रुक रहा अवैध खनन? क्या खनन माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है या प्रशासन की कार्रवाई नाकाफी है? फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप जरूर है, लेकिन देखना होगा कि यह कार्रवाई आगे कितनी प्रभावी साबित होती है।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। जिले के कुरारा थाना क्षेत्र से एक नया मामला सामने आया है जहां पर डेढ महीने से गायब किशोरी की शादी के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। पीडित पिता का आरोप हो कि, कुछ लोगों ने उसकी लडकी का ब्रेनवाश कर शादी करवाई है पिता ने कार्यवाही की मांग की है
    1
    हमीरपुर। जिले के कुरारा थाना क्षेत्र से एक नया मामला सामने आया है जहां पर डेढ महीने से गायब किशोरी की शादी के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। पीडित पिता का आरोप हो कि, कुछ लोगों ने उसकी लडकी का ब्रेनवाश कर शादी करवाई है पिता ने कार्यवाही की मांग की है
    user_अनवर हुसैन
    अनवर हुसैन
    Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
  • ➡️ रागौल स्टेशन पहुंचे DRM अनुरुद्ध प्रताप सिंह, किया निरीक्षण ➡️ फुटओवर ब्रिज व पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा ➡️ विभिन्न राजनीतिक दलों ने सौंपे ज्ञापन ➡️ प्लेटफार्म 1-2 पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग ➡️ मेमो ट्रेनों में भीड़, बोगियां व ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग ➡️ ट्रेनों के ठहराव में बदलाव को लेकर उठी आवाज ➡️ सिसोलर रोड अंडरब्रिज जर्जर, हादसों का खतरा ➡️ स्टेशन का नाम “रागौल” से “मौदहा/रागौल-मौदहा” करने की मांग ➡️ ऑटो स्टैंड, हाईमास्ट लाइट व शौचालय की भी उठी मांग ➡️ DRM ने सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन
    1
    ➡️ रागौल स्टेशन पहुंचे DRM अनुरुद्ध प्रताप सिंह, किया निरीक्षण
➡️ फुटओवर ब्रिज व पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा
➡️ विभिन्न राजनीतिक दलों ने सौंपे ज्ञापन
➡️ प्लेटफार्म 1-2 पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग
➡️ मेमो ट्रेनों में भीड़, बोगियां व ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग
➡️ ट्रेनों के ठहराव में बदलाव को लेकर उठी आवाज
➡️ सिसोलर रोड अंडरब्रिज जर्जर, हादसों का खतरा
➡️ स्टेशन का नाम “रागौल” से “मौदहा/रागौल-मौदहा” करने की मांग
➡️ ऑटो स्टैंड, हाईमास्ट लाइट व शौचालय की भी उठी मांग
➡️ DRM ने सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    22 hrs ago
  • #Apkiawajdigital ​बांदा। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) की बांदा इकाई ने संगठन की मजबूती और आगामी राष्ट्रीय महाधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी कमर कस ली है। रविवार को मंडलायुक्त कार्यालय के समीप स्थित जिला कार्यालय 'राजा भवन' में आयोजित एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक में संगठन के विस्तार और पत्रकारों के हितों को लेकर गहन मंथन किया गया। ​सम्मान के साथ सौंपी गई जिम्मेदारी ​परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज निगम, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रूपा गोयल एवं युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीकांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आई-कार्ड वितरण रहा, जहां सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को ससम्मान पहचान पत्र पहनाकर उन्हें संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराया गया। ​महाधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प ​जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी राष्ट्रीय महाधिवेशन की रूपरेखा तैयार करना था। जिलाध्यक्षों ने महाधिवेशन की सफलता हेतु एक विशेष कार्ययोजना प्रस्तुत की और सभी सदस्यों से एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सहयोग करने का आह्वान किया। ​बैठक के मुख्य बिंदु: ​एकजुटता पर बल: सभी सदस्यों ने परिषद को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की शपथ ली। ​समस्याओं का निस्तारण: बैठक में मौजूद पत्रकारों ने अपनी समस्याओं और विचारों को साझा किया, जिनका आपसी विमर्श के बाद त्वरित निस्तारण किया गया। ​भविष्य की रणनीति: संगठन की पहुंच को गांव-गांव तक ले जाने और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई। ​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति ​इस अवसर पर संगठन के प्रति निष्ठा दिखाते हुए संध्या धुरिया, आसिफ अली, गौरव सिंह चौहान, सत्यनारायण निषाद, पूरन राय, गुड्डन खान, उपेंद्र कुमार, अमर सिंह, कुलदीप मिश्रा, शुभम सिंह, जीवेश प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार रायकवार, प्रेम सिंह और घासीराम निषाद सहित भारी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
    4
    #Apkiawajdigital
​बांदा। राष्ट्रीय पत्रकार सुरक्षा परिषद (रजि.) की बांदा इकाई ने संगठन की मजबूती और आगामी राष्ट्रीय महाधिवेशन को ऐतिहासिक बनाने के लिए अपनी कमर कस ली है। रविवार को मंडलायुक्त कार्यालय के समीप स्थित जिला कार्यालय 'राजा भवन' में आयोजित एक महत्वपूर्ण मासिक बैठक में संगठन के विस्तार और पत्रकारों के हितों को लेकर गहन मंथन किया गया।
​सम्मान के साथ सौंपी गई जिम्मेदारी
​परिषद के राष्ट्रीय अध्यक्ष देवेंद्र कुमार मिश्रा के निर्देशन में आयोजित इस बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष नीरज निगम, महिला प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष रूपा गोयल एवं युवा प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष श्रीकांत श्रीवास्तव ने संयुक्त रूप से की। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण आई-कार्ड वितरण रहा, जहां सभी पदाधिकारियों और सदस्यों को ससम्मान पहचान पत्र पहनाकर उन्हें संगठन के प्रति उनकी जिम्मेदारियों का बोध कराया गया।
​महाधिवेशन को सफल बनाने का संकल्प
​जिला महासचिव व मीडिया प्रभारी मितेश कुमार ने बताया कि बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी राष्ट्रीय महाधिवेशन की रूपरेखा तैयार करना था। जिलाध्यक्षों ने महाधिवेशन की सफलता हेतु एक विशेष कार्ययोजना प्रस्तुत की और सभी सदस्यों से एकजुट होकर राष्ट्रीय अध्यक्ष का सहयोग करने का आह्वान किया।
​बैठक के मुख्य बिंदु:
​एकजुटता पर बल: सभी सदस्यों ने परिषद को और अधिक सशक्त बनाने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करने की शपथ ली।
​समस्याओं का निस्तारण: बैठक में मौजूद पत्रकारों ने अपनी समस्याओं और विचारों को साझा किया, जिनका आपसी विमर्श के बाद त्वरित निस्तारण किया गया।
​भविष्य की रणनीति: संगठन की पहुंच को गांव-गांव तक ले जाने और पत्रकारों की सुरक्षा सुनिश्चित करने पर विस्तृत चर्चा हुई।
​इनकी रही गरिमामयी उपस्थिति
​इस अवसर पर संगठन के प्रति निष्ठा दिखाते हुए संध्या धुरिया, आसिफ अली, गौरव सिंह चौहान, सत्यनारायण निषाद, पूरन राय, गुड्डन खान, उपेंद्र कुमार, अमर सिंह, कुलदीप मिश्रा, शुभम सिंह, जीवेश प्रकाश, धर्मेंद्र सिंह, पुष्पेंद्र कुमार रायकवार, प्रेम सिंह और घासीराम निषाद सहित भारी संख्या में पत्रकार बंधु उपस्थित रहे।
    user_ApkiAwajDigital
    ApkiAwajDigital
    Local News Reporter बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    3 hrs ago
  • हमीरपुर - गेहूं के ढेर में लगी भीषण आग, आग लगने से किसान की फसल जलकर राख हुई, पांच बीघे की गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हुई, थ्रेसिंग कराने के लिए किसान ने गेहूं की फसल का ढेर लगाया था, फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले गेहूं की फसल पूरी तरह जली, बिवांर थानाक्षेत्र के छानी खुर्द गांव का मामला..।।
    3
    हमीरपुर - गेहूं के ढेर में लगी भीषण आग,
आग लगने से किसान की फसल जलकर राख हुई,
पांच बीघे की गेहूं की फसल पूरी तरह जलकर खाक हुई,
थ्रेसिंग कराने के लिए किसान ने गेहूं की फसल का ढेर लगाया था,
फायर ब्रिगेड की टीम के पहुंचने से पहले गेहूं की फसल पूरी तरह जली,
बिवांर थानाक्षेत्र के छानी खुर्द गांव का मामला..।।
    user_Sheelu Nishad
    Sheelu Nishad
    Classified ads newspaper publisher हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    4 hrs ago
  • हमीरपुर। समाज सुधारक, भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर जनपद के सभी शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली गई। सुमेरपुर कस्बे में बाइक रैली उनके अनुयायियों ने निकालकर आगामी 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाने का आवाहन किया। भारत रत्न, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, संविधान सभा में प्रारूप समिति के अध्यक्ष ने सामाजिक कुरीतियों, भेदभाव, छुआछूत का विरोध किया एवं शिक्षा के महत्व के बारे में समाज को जागृत करने का भरसक प्रयास किया। बाइक रैली में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    3
    हमीरपुर। समाज सुधारक, भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर जनपद के सभी शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली गई। सुमेरपुर कस्बे में बाइक रैली उनके अनुयायियों ने निकालकर आगामी 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाने का आवाहन किया।
भारत रत्न, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, संविधान सभा में प्रारूप समिति के अध्यक्ष ने सामाजिक कुरीतियों, भेदभाव, छुआछूत का विरोध किया एवं शिक्षा के महत्व के बारे में समाज को जागृत करने का भरसक प्रयास किया। बाइक रैली में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
  • बांदा।गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी खेरवा गांव में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत ने अब गंभीर सवालों का रूप ले लिया है। घटना के एक सप्ताह बाद प्रशासन द्वारा शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने का निर्णय न केवल इस मामले की संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि उस चुप्पी को भी तोड़ता है, जो अक्सर सच को दफना देती है।बताया जाता है कि 2 और 3 अप्रैल की रात नाबालिग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में मिला था। किंतु आश्चर्यजनक रूप से उस समय न तो पुलिस को सूचना दी गई और न ही किसी प्रकार की विधिक प्रक्रिया अपनाई गई। ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया—एक ऐसा कदम, जो अनजाने में या जानबूझकर, साक्ष्यों को मिटाने का कारण बन सकता है।समय बीतने के साथ जब मृतका की मां ने साहस जुटाया और जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर पोस्टमार्टम की मांग की, तब यह मामला एक निजी त्रासदी से निकलकर न्याय की मांग में परिवर्तित हो गया। प्रशासन ने भी तत्परता दिखाते हुए दफनाए गए शव को निकलवाने और पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में कब्र से शव का बाहर निकाला जाना एक असहज, किन्तु आवश्यक प्रक्रिया थी—क्योंकि न्याय की राह में सत्य की खोज सर्वोपरि होती है। प्रशासन के अनुसार पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार के साक्ष्य से समझौता न हो।यह घटना केवल एक संदिग्ध मौत नहीं, बल्कि व्यवस्था और समाज दोनों के लिए एक आईना है। प्रश्न यह है कि आखिर क्यों ऐसी घटनाओं में प्रारंभिक स्तर पर पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं होता? क्या यह भय, सामाजिक दबाव या किसी सच्चाई को छिपाने का प्रयास है?फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस रहस्य से पर्दा उठाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। यह घटना पुनः स्मरण कराती है कि न्याय भले ही देर से मिले, लेकिन उसकी दिशा में उठाया गया हर कदम समाज में विश्वास की पुनर्स्थापना करता है।
    1
    बांदा।गिरवां थाना क्षेत्र के मसुरी खेरवा गांव में एक नाबालिग लड़की की संदिग्ध मौत ने अब गंभीर सवालों का रूप ले लिया है। घटना के एक सप्ताह बाद प्रशासन द्वारा शव को कब्र से बाहर निकलवाकर पोस्टमार्टम कराने का निर्णय न केवल इस मामले की संवेदनशीलता को दर्शाता है, बल्कि उस चुप्पी को भी तोड़ता है, जो अक्सर सच को दफना देती है।बताया जाता है कि 2 और 3 अप्रैल की रात नाबालिग का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके घर में मिला था। किंतु आश्चर्यजनक रूप से उस समय न तो पुलिस को सूचना दी गई और न ही किसी प्रकार की विधिक प्रक्रिया अपनाई गई। ग्रामीणों की मौजूदगी में अंतिम संस्कार कर दिया गया—एक ऐसा कदम, जो अनजाने में या जानबूझकर, साक्ष्यों को मिटाने का कारण बन सकता है।समय बीतने के साथ जब मृतका की मां ने साहस जुटाया और जिलाधिकारी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर पोस्टमार्टम की मांग की, तब यह मामला एक निजी त्रासदी से निकलकर न्याय की मांग में परिवर्तित हो गया। प्रशासन ने भी तत्परता दिखाते हुए दफनाए गए शव को निकलवाने और पोस्टमार्टम कराने के आदेश दिए।पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की उपस्थिति में कब्र से शव का बाहर निकाला जाना एक असहज, किन्तु आवश्यक प्रक्रिया थी—क्योंकि न्याय की राह में सत्य की खोज सर्वोपरि होती है। प्रशासन के अनुसार पोस्टमार्टम डॉक्टरों के पैनल द्वारा किया जाएगा और पूरी प्रक्रिया की वीडियोग्राफी कराई जाएगी, ताकि किसी भी प्रकार के साक्ष्य से समझौता न हो।यह घटना केवल एक संदिग्ध मौत नहीं, बल्कि व्यवस्था और समाज दोनों के लिए एक आईना है। प्रश्न यह है कि आखिर क्यों ऐसी घटनाओं में प्रारंभिक स्तर पर पारदर्शिता और कानूनी प्रक्रिया का पालन नहीं होता? क्या यह भय, सामाजिक दबाव या किसी सच्चाई को छिपाने का प्रयास है?फिलहाल पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है। अब सबकी निगाहें पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जो इस रहस्य से पर्दा उठाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। यह घटना पुनः स्मरण कराती है कि न्याय भले ही देर से मिले, लेकिन उसकी दिशा में उठाया गया हर कदम समाज में विश्वास की पुनर्स्थापना करता है।
    user_Amod Kumar
    Amod Kumar
    रिपोर्टर बांदा, बांदा, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हमीरपुर जनपद के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में शनिवार देर रात एक किसान की करीब पांच बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, हालांकि किसान पन्ना सिंह ने इसे जानबूझकर लगाई गई आग बताते हुए साजिश की आशंका जताई है। बताया गया कि खेत में कटी हुई गेहूं की फसल के ढेर लगे हुए थे, जिनमें अचानक आग लग गई और तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरी फसल आग की चपेट में आ गई। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी करीब 20 किलोमीटर दूर से पहुंची, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
    1
    हमीरपुर जनपद के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में शनिवार देर रात एक किसान की करीब पांच बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, हालांकि किसान पन्ना सिंह ने इसे जानबूझकर लगाई गई आग बताते हुए साजिश की आशंका जताई है।
बताया गया कि खेत में कटी हुई गेहूं की फसल के ढेर लगे हुए थे, जिनमें अचानक आग लग गई और तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरी फसल आग की चपेट में आ गई।
आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी करीब 20 किलोमीटर दूर से पहुंची, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • मौदहा हमीरपुर। इस समय कस्बे में बंदरो का आतंक चरम पर है जो पलक झपकते लोगों का सामान छीन कर फरार हो जाते हैं। इतना ही नहीं बीते कुछ महीनों से बंदरों द्वारा लोगों के काटने की घटनाऐं भी बढ गई हैं जबकि मथुरा मंदिर से लेकर कोआपरेटिव बैंक तक तो लोगों का पालीथीन में सामान लेकर निकलना मुश्किल हो गया है।
    1
    मौदहा हमीरपुर। इस समय कस्बे में बंदरो का आतंक चरम पर है जो पलक झपकते लोगों का सामान छीन कर फरार हो जाते हैं। इतना ही नहीं बीते कुछ महीनों से बंदरों द्वारा लोगों के काटने की घटनाऐं भी बढ गई हैं जबकि मथुरा मंदिर से लेकर कोआपरेटिव बैंक तक तो लोगों का पालीथीन में सामान लेकर निकलना मुश्किल हो गया है।
    user_अनवर हुसैन
    अनवर हुसैन
    Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में शनिवार की देर शाम अतरैया मौजे में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लगने से पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। बगल के खेत में फसल काट रहा हार्वेस्टर से आग लगी खेत का जोड़ तोड़ दिया गया, जिससे आग पर किसानों ने काबू पाया। अतरैया गांव निवासी पूर्व प्रधान रमाकांत पाठक ने बताया कि शनिवार को देर शाम हाई टेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई और देखते ही देखते विकराल हो गई। लेकिन बगल के खेत में चल रहा हार्वेस्टर ने आग का जोड़ तोड़ने के लिए बगल से फसल को काट दिया। जिससे आग आगे नहीं बढ़ पाई और किसानों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाया। बताया कि आग से करीब एक लाख से अधिक की क्षति हुई है। यह पूरा रकबा दस बीघे का है। लेकिन पांच बीघे का ही नुकसान है।
    1
    हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में शनिवार की देर शाम अतरैया मौजे में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लगने से पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। बगल के खेत में फसल काट रहा हार्वेस्टर से आग लगी खेत का जोड़ तोड़ दिया गया, जिससे आग पर किसानों ने काबू पाया। 
अतरैया गांव निवासी पूर्व प्रधान रमाकांत पाठक ने बताया कि शनिवार को देर शाम हाई टेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई और देखते ही देखते विकराल हो गई। लेकिन बगल के खेत में चल रहा हार्वेस्टर ने आग का जोड़ तोड़ने के लिए बगल से फसल को काट दिया। जिससे आग आगे नहीं बढ़ पाई और किसानों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाया। बताया कि आग से करीब एक लाख से अधिक की क्षति हुई है। यह पूरा रकबा दस बीघे का है। लेकिन पांच बीघे का ही नुकसान है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    7 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.