logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…
  • Latest News
  • News
  • Politics
  • Elections
  • Viral
  • Astrology
  • Horoscope in Hindi
  • Horoscope in English
  • Latest Political News
logo
Shuru
Apke Nagar Ki App…

डा. अंबेडकर की जयंती के पूर्व जनपद में निकाली गयी बाइक रैली हमीरपुर। समाज सुधारक, भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर जनपद के सभी शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली गई। सुमेरपुर कस्बे में बाइक रैली उनके अनुयायियों ने निकालकर आगामी 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाने का आवाहन किया। भारत रत्न, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, संविधान सभा में प्रारूप समिति के अध्यक्ष ने सामाजिक कुरीतियों, भेदभाव, छुआछूत का विरोध किया एवं शिक्षा के महत्व के बारे में समाज को जागृत करने का भरसक प्रयास किया। बाइक रैली में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

9 hrs ago
user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
संतोष कुमार चक्रवर्ती
Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
9 hrs ago

डा. अंबेडकर की जयंती के पूर्व जनपद में निकाली गयी बाइक रैली हमीरपुर। समाज सुधारक, भारत रत्न डा. भीमराव अंबेडकर के जन्म दिवस के उपलक्ष्य पर जनपद के सभी शहरों व ग्रामीण क्षेत्रों में बाइक रैली निकाली गई। सुमेरपुर कस्बे में बाइक रैली उनके अनुयायियों ने निकालकर आगामी 14 अप्रैल को डा. भीमराव अंबेडकर का जन्म दिवस बड़े हर्ष उल्लास के साथ मनाने का आवाहन किया। भारत रत्न, अर्थशास्त्री, राजनीतिज्ञ, संविधान सभा में प्रारूप समिति के अध्यक्ष ने सामाजिक कुरीतियों, भेदभाव, छुआछूत का विरोध किया एवं शिक्षा के महत्व के बारे में समाज को जागृत करने का भरसक प्रयास किया। बाइक रैली में सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

More news from उत्तर प्रदेश and nearby areas
  • हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में शनिवार की देर शाम अतरैया मौजे में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लगने से पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। बगल के खेत में फसल काट रहा हार्वेस्टर से आग लगी खेत का जोड़ तोड़ दिया गया, जिससे आग पर किसानों ने काबू पाया। अतरैया गांव निवासी पूर्व प्रधान रमाकांत पाठक ने बताया कि शनिवार को देर शाम हाई टेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई और देखते ही देखते विकराल हो गई। लेकिन बगल के खेत में चल रहा हार्वेस्टर ने आग का जोड़ तोड़ने के लिए बगल से फसल को काट दिया। जिससे आग आगे नहीं बढ़ पाई और किसानों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाया। बताया कि आग से करीब एक लाख से अधिक की क्षति हुई है। यह पूरा रकबा दस बीघे का है। लेकिन पांच बीघे का ही नुकसान है।
    1
    हमीरपुर। सुमेरपुर क्षेत्र में शनिवार की देर शाम अतरैया मौजे में हाईटेंशन लाइन की चिंगारी से आग लगने से पांच बीघे गेहूं की फसल जलकर खाक हो गई। बगल के खेत में फसल काट रहा हार्वेस्टर से आग लगी खेत का जोड़ तोड़ दिया गया, जिससे आग पर किसानों ने काबू पाया। 
अतरैया गांव निवासी पूर्व प्रधान रमाकांत पाठक ने बताया कि शनिवार को देर शाम हाई टेंशन लाइन की चिंगारी से गेहूं के खेत में आग लग गई और देखते ही देखते विकराल हो गई। लेकिन बगल के खेत में चल रहा हार्वेस्टर ने आग का जोड़ तोड़ने के लिए बगल से फसल को काट दिया। जिससे आग आगे नहीं बढ़ पाई और किसानों ने एकत्र होकर आग पर काबू पाया। बताया कि आग से करीब एक लाख से अधिक की क्षति हुई है। यह पूरा रकबा दस बीघे का है। लेकिन पांच बीघे का ही नुकसान है।
    user_संतोष कुमार चक्रवर्ती
    संतोष कुमार चक्रवर्ती
    Journalist हमीरपुर, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    9 hrs ago
  • रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर घाटमपुर। विधानसभा घाटमपुर क्षेत्र के अंतर्गत सजेती स्थित बीना मेडिकल स्टोर में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अजय यादव, गुलशन यादव, अनुज सचान, ब्रजेश यादव, अभिषेक सचान एवं अरविंद कुमार सहित कई लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और आगामी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसमर्थन बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान “समाजवादी पार्टी जिंदाबाद” और “घाटमपुर की जनता की एक ही आवाज” जैसे नारों के साथ माहौल उत्साहित रहा। इस अवसर पर मीना संखवार ने भी क्षेत्र की जनता से संवाद करते हुए उनके सहयोग और समर्थन की अपील की। उन्होंने बताया कि वे पूर्व में तीन बार ब्लॉक प्रमुख पतारा रह चुकी हैं और वर्तमान में समाजवादी महिला सभा, कानपुर ग्रामीण की जिला महासचिव के रूप में कार्यरत हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।
    1
    रिपोर्टर शुभम साहू घाटमपुर 
घाटमपुर।  विधानसभा घाटमपुर क्षेत्र के अंतर्गत सजेती स्थित बीना मेडिकल स्टोर में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस दौरान अजय यादव, गुलशन यादव, अनुज सचान, ब्रजेश यादव, अभिषेक सचान एवं अरविंद कुमार सहित कई लोगों से मुलाकात कर क्षेत्र से जुड़े विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में क्षेत्र की समस्याओं, विकास कार्यों और आगामी योजनाओं को लेकर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही मिशन 2027 को ध्यान में रखते हुए संगठन को मजबूत करने और जनसमर्थन बढ़ाने पर भी जोर दिया गया। उपस्थित लोगों ने समाजवादी विचारधारा को आगे बढ़ाने और क्षेत्र के विकास के लिए एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम के दौरान “समाजवादी पार्टी जिंदाबाद” और “घाटमपुर की जनता की एक ही आवाज” जैसे नारों के साथ माहौल उत्साहित रहा। इस अवसर पर मीना संखवार ने भी क्षेत्र की जनता से संवाद करते हुए उनके सहयोग और समर्थन की अपील की। उन्होंने बताया कि वे पूर्व में तीन बार ब्लॉक प्रमुख पतारा रह चुकी हैं और वर्तमान में समाजवादी महिला सभा, कानपुर ग्रामीण की जिला महासचिव के रूप में कार्यरत हैं।
कार्यक्रम के अंत में सभी ने क्षेत्र के विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास करने की प्रतिबद्धता जताई।
    user_Shubham sahu Reporter
    Shubham sahu Reporter
    Local News Reporter घाटमपुर, कानपुर नगर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मौदहा (हमीरपुर)मौदहा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन का काला खेल लगातार जारी है। शिकायतों और बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए बालू से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया है। हालांकि मौके से चालक फरार हो गया। जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए अवैध बालू खनन और परिवहन किया जा रहा है। खनन माफिया बेखौफ होकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और प्रशासन की कार्रवाई को चुनौती दे रहे हैं। पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने दबिश दी, जहां से बालू लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले लिया गया। पुलिस अब फरार चालक और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है। अवैध खनन से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान पर्यावरण पर पड़ रहा गंभीर असर कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा खनन का नेटवर्क स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद अवैध खनन पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़ा सवाल: लगातार कार्रवाई के बावजूद आखिर क्यों नहीं रुक रहा अवैध खनन? क्या खनन माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है या प्रशासन की कार्रवाई नाकाफी है? फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप जरूर है, लेकिन देखना होगा कि यह कार्रवाई आगे कितनी प्रभावी साबित होती है।
    1
    मौदहा (हमीरपुर)मौदहा थाना क्षेत्र में अवैध बालू खनन का काला खेल लगातार जारी है। शिकायतों और बढ़ते दबाव के बीच पुलिस ने एक बार फिर कार्रवाई करते हुए बालू से भरा एक ट्रैक्टर-ट्रॉली बरामद किया है। हालांकि मौके से चालक फरार हो गया।
जानकारी के अनुसार, क्षेत्र में लंबे समय से रात-दिन ट्रैक्टर-ट्रॉली के जरिए अवैध बालू खनन और परिवहन किया जा रहा है। खनन माफिया बेखौफ होकर नियमों की अनदेखी कर रहे हैं और प्रशासन की कार्रवाई को चुनौती दे रहे हैं।
पुलिस को गुप्त सूचना मिलने पर टीम ने दबिश दी, जहां से बालू लदा ट्रैक्टर-ट्रॉली कब्जे में ले लिया गया। पुलिस अब फरार चालक और इसमें शामिल अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
अवैध खनन से सरकारी राजस्व को भारी नुकसान
पर्यावरण पर पड़ रहा गंभीर असर
कार्रवाई के बावजूद नहीं थम रहा खनन का नेटवर्क
स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद अवैध खनन पर पूरी तरह रोक नहीं लग पाई है, जिससे प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं। बड़ा सवाल:
लगातार कार्रवाई के बावजूद आखिर क्यों नहीं रुक रहा अवैध खनन? क्या खनन माफियाओं को संरक्षण मिल रहा है या प्रशासन की कार्रवाई नाकाफी है?
फिलहाल पुलिस की इस कार्रवाई से खनन माफियाओं में हड़कंप जरूर है, लेकिन देखना होगा कि यह कार्रवाई आगे कितनी प्रभावी साबित होती है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    6 hrs ago
  • हमीरपुर। जिले के कुरारा थाना क्षेत्र से एक नया मामला सामने आया है जहां पर डेढ महीने से गायब किशोरी की शादी के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। पीडित पिता का आरोप हो कि, कुछ लोगों ने उसकी लडकी का ब्रेनवाश कर शादी करवाई है पिता ने कार्यवाही की मांग की है
    1
    हमीरपुर। जिले के कुरारा थाना क्षेत्र से एक नया मामला सामने आया है जहां पर डेढ महीने से गायब किशोरी की शादी के वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहे हैं। पीडित पिता का आरोप हो कि, कुछ लोगों ने उसकी लडकी का ब्रेनवाश कर शादी करवाई है पिता ने कार्यवाही की मांग की है
    user_अनवर हुसैन
    अनवर हुसैन
    Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    16 hrs ago
  • ➡️ रागौल स्टेशन पहुंचे DRM अनुरुद्ध प्रताप सिंह, किया निरीक्षण ➡️ फुटओवर ब्रिज व पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा ➡️ विभिन्न राजनीतिक दलों ने सौंपे ज्ञापन ➡️ प्लेटफार्म 1-2 पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग ➡️ मेमो ट्रेनों में भीड़, बोगियां व ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग ➡️ ट्रेनों के ठहराव में बदलाव को लेकर उठी आवाज ➡️ सिसोलर रोड अंडरब्रिज जर्जर, हादसों का खतरा ➡️ स्टेशन का नाम “रागौल” से “मौदहा/रागौल-मौदहा” करने की मांग ➡️ ऑटो स्टैंड, हाईमास्ट लाइट व शौचालय की भी उठी मांग ➡️ DRM ने सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन
    1
    ➡️ रागौल स्टेशन पहुंचे DRM अनुरुद्ध प्रताप सिंह, किया निरीक्षण
➡️ फुटओवर ब्रिज व पेयजल व्यवस्था का लिया जायजा
➡️ विभिन्न राजनीतिक दलों ने सौंपे ज्ञापन
➡️ प्लेटफार्म 1-2 पर डिस्प्ले बोर्ड लगाने की मांग
➡️ मेमो ट्रेनों में भीड़, बोगियां व ट्रेनों की संख्या बढ़ाने की मांग
➡️ ट्रेनों के ठहराव में बदलाव को लेकर उठी आवाज
➡️ सिसोलर रोड अंडरब्रिज जर्जर, हादसों का खतरा
➡️ स्टेशन का नाम “रागौल” से “मौदहा/रागौल-मौदहा” करने की मांग
➡️ ऑटो स्टैंड, हाईमास्ट लाइट व शौचालय की भी उठी मांग
➡️ DRM ने सभी मांगों पर शीघ्र कार्रवाई का दिया आश्वासन
    user_ISLAM
    ISLAM
    Local News Reporter मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    23 hrs ago
  • Jalaun ➡️शराबियों ने एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर की मारपीट, ➡️लात-घूसे और चप्पलों से आपस मे मारपीट करते नजर आए शराबी, ➡️वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल, ➡️जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास का मामला
    2
    Jalaun 
➡️शराबियों ने एक-दूसरे को जमीन पर गिराकर की मारपीट,
➡️लात-घूसे और चप्पलों से आपस मे मारपीट करते नजर आए शराबी,
➡️वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल,
➡️जालौन के कोंच कोतवाली क्षेत्र के गल्ला मंडी के पास का मामला
    user_Dev Patel
    Dev Patel
    रिपोर्टर कालपी, जालौन, उत्तर प्रदेश•
    13 hrs ago
  • हमीरपुर जनपद के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में शनिवार देर रात एक किसान की करीब पांच बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, हालांकि किसान पन्ना सिंह ने इसे जानबूझकर लगाई गई आग बताते हुए साजिश की आशंका जताई है। बताया गया कि खेत में कटी हुई गेहूं की फसल के ढेर लगे हुए थे, जिनमें अचानक आग लग गई और तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरी फसल आग की चपेट में आ गई। आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी करीब 20 किलोमीटर दूर से पहुंची, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
    1
    हमीरपुर जनपद के बिवांर थाना क्षेत्र के छानी खुर्द गांव में शनिवार देर रात एक किसान की करीब पांच बीघा गेहूं की तैयार फसल जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का अभी तक पता नहीं चल सका है, हालांकि किसान पन्ना सिंह ने इसे जानबूझकर लगाई गई आग बताते हुए साजिश की आशंका जताई है।
बताया गया कि खेत में कटी हुई गेहूं की फसल के ढेर लगे हुए थे, जिनमें अचानक आग लग गई और तेज हवाओं के चलते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते पूरी फसल आग की चपेट में आ गई।
आग की लपटें देख ग्रामीण मौके पर पहुंचे और तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। दमकल की गाड़ी करीब 20 किलोमीटर दूर से पहुंची, लेकिन तब तक पूरी फसल जलकर खाक हो चुकी थी। घटना से किसान को भारी आर्थिक नुकसान हुआ है।
    user_Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    Raj kumar जिला ब्यूरो चीफ
    मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    15 hrs ago
  • मौदहा हमीरपुर। इस समय कस्बे में बंदरो का आतंक चरम पर है जो पलक झपकते लोगों का सामान छीन कर फरार हो जाते हैं। इतना ही नहीं बीते कुछ महीनों से बंदरों द्वारा लोगों के काटने की घटनाऐं भी बढ गई हैं जबकि मथुरा मंदिर से लेकर कोआपरेटिव बैंक तक तो लोगों का पालीथीन में सामान लेकर निकलना मुश्किल हो गया है।
    1
    मौदहा हमीरपुर। इस समय कस्बे में बंदरो का आतंक चरम पर है जो पलक झपकते लोगों का सामान छीन कर फरार हो जाते हैं। इतना ही नहीं बीते कुछ महीनों से बंदरों द्वारा लोगों के काटने की घटनाऐं भी बढ गई हैं जबकि मथुरा मंदिर से लेकर कोआपरेटिव बैंक तक तो लोगों का पालीथीन में सामान लेकर निकलना मुश्किल हो गया है।
    user_अनवर हुसैन
    अनवर हुसैन
    Teacher मौदहा, हमीरपुर, उत्तर प्रदेश•
    17 hrs ago
  • अकबरपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर रुरा रोड पर मजनू शाह मजार के पास का है।जहां अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के पास से आधार कार्ड मिला है जिसके अनुसार मृतक का नाम जगनेश पुत्र हरनाम उम्र करीब 33 वर्ष तथा पता राजपुर मवाई माधो बड़ा दौलतपुर कानपुर नगर अंकित है। मृतक के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवाया गया है।
    1
    अकबरपुर थाना क्षेत्र के अकबरपुर रुरा रोड पर मजनू शाह मजार के पास का है।जहां अज्ञात वाहन ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।जिससे बाइक सवार व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक  मौत हो गई।थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने बताया कि मृतक के पास से आधार कार्ड मिला है जिसके अनुसार मृतक का नाम जगनेश पुत्र हरनाम उम्र करीब 33 वर्ष तथा पता राजपुर मवाई माधो बड़ा दौलतपुर कानपुर नगर अंकित है। मृतक के शव को जिला अस्पताल के शव गृह में सुरक्षित रखवाया गया है।
    user_Arvind sharma kanpur dehat
    Arvind sharma kanpur dehat
    Local News Reporter अकबरपुर, कानपुर देहात, उत्तर प्रदेश•
    14 hrs ago
View latest news on Shuru App
Download_Android
  • Terms & Conditions
  • Career
  • Privacy Policy
  • Blogs
Shuru, a product of Close App Private Limited.